Author: Nishpaksh Today

  • हाथरस सत्‍संग में हुई भगदड़ मामले की जांच अंतिम दौर में पहुंच चुकी है

    हाथरस सत्‍संग में हुई भगदड़ मामले की जांच अंतिम दौर में पहुंच चुकी है

     

    हाथरस अपडेट

    हाथरस सत्‍संग में हुई भगदड़ मामले की जांच अंतिम दौर में पहुंच चुकी है

    जांच के लिए गठित एसआईटी (SIT) आज शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप सकती है

    गुरुवार देर रात तक टीम अफसरों के बयान दर्ज करती रही

    एसआईटी के जांच घेरे में कई अफसरों का नाम आ रहा है

    शासन को रिपोर्ट सौंपने के बाद माना जा रहा है कि कई अफसरों पर गाज गिर सकती है।

  • महापौर और नगर आयुक्त ने जल जमाव क्षेत्र का किया निरीक्षण

    महापौर और नगर आयुक्त ने जल जमाव क्षेत्र का किया निरीक्षण

    गोरखपुर। शहर में रात्रि से हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत आज प्रातः काल से महापौर मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया खजांची चौराहे के पास निरीक्षण किया गया जहां पर पीडब्ल्यूडी द्वारा स्थापित पंप बंद मिला, जिससे राप्ती नगर फेज 4 रेल विहार कॉलोनी की तरफ जल भराव हो रहा था, महापौर जी द्वारा पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड 3 के अधिशासी अभियंता को चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश दिया गया की तत्काल पंप चालू करायें एवं यहां पर स्थापित कम क्षमता के पंप को बदलकर 75 एचपी का पंप आज ही लगवायें।
    इसके पश्चात गोपलापुर के पास निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को गोपलापुर ढाले के पास लगे ह्यूम पाइप को निकलवाने एवं आर्यन हॉस्पिटल चौराहे से महेवा मंडी तक हाईवे से सटे गलियों में हुए जलभराव को जगह-जगह पंप लगाकर जल निकासी कराने हेतु निर्देशित किया गया।

  • राजनीति के समक्ष ‘सहमति का संकट’: डॉ स्वदेश सिंह

    राजनीति के समक्ष ‘सहमति का संकट’: डॉ स्वदेश सिंह

     

    राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र तथा पॉलिटिकल फंडिंग में पारदर्शिता प्रमुख चुनौतियां: हरिकिशन शर्मा

    गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित वैल्यू एडेड कोर्स में आज दो व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार हरिकिशन शर्मा रहे। शर्मा वर्तमान में इंडियन एक्सप्रेस अखबार के नेशनल पोलिटिकल ब्यूरो में सीनियर असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
    दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के प्राध्यापक डॉ स्वदेश सिंह रहे। डॉ स्वदेश सिंह इंडिया फाउंडेशन के डिस्टिंग्विश फेलो भी है।
    अपने उद्बोधन में श्री हरिकिशन शर्मा ने भारतीय राजनीति के समक्ष दो प्रमुख चुनौतियों राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र तथा पॉलिटिकल फंडिंग के बारे में विस्तृत चर्चा की। एक नागरिक रूप में लोगों का अधिकार है कि वो जाने की राजनीतिक दलों में कौन और किस प्रकार से निर्णय लिए जाते हैं। क्योंकि राजनीतिक दलों के निर्णय जैसे उम्मीदवार का चयन आम आदमी को प्रभावित करता है। राजनीतिक दलों की संरचना के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में तीन प्रकार के दल हैं। पहले परिवार द्वारा नियंत्रित दल, दूसरा एक व्यक्ति द्वारा नियंत्रित दल, और तीसरा 8-10 लोगों के एक समूह जैसे वर्किंग कमेटी या पार्लियामेंट पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा संचालित दल। जनप्रतिनिधि कानून के अंतर्गत राजनीतिक दलों को अपने दल के सदस्यों तथा उसके विभिन्न अंगों के बारे में पूरी जानकारी आम जनमानस को देने के लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
    श्री शर्मा ने राजनीतिक फंडिंग को और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जिससे सभी राजनीतिक दलों को लेवल प्लेयिंग फील्ड मिले और लोगो को जानकारी रहे कि किसी राजनीतिक दल को कहां से संसाधन मिल रहे हैं।
    विचारधारा से विचार की ओर जाएं
    दूसरे सत्र में अपने उद्बोधन में डॉ स्वदेश सिंह ने कहा कि तकनीक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैश्वीकरण, शहरीकरण ने भारतीय राजनीति के समक्ष नई चुनौतियां पेश की है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के समक्ष सहमति का संकट है जो विचारधारा के टकराव की वजह से है। आवश्यकता है कि हम विचारधारा से विचार की ओर जाएं और विचारों पर सहमति बनाए जिससे गवर्नेंस प्रभावित न हो। देश का विकास बाधित न हो।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ महेंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालयों के शिक्षकगण तथा विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

  • रहुल गांधी के खिलाफ नियम 115 के तहत नोटिस

    रहुल गांधी के खिलाफ नियम 115 के तहत नोटिस

    बांसुरी स्वराज ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ नियम 115 के तहत नोटिस दिया है.

  • देश का पहला उप CM जिसने वेतन भत्ते लेने से किया इंकार…  उप CM ने प्रदेश की आर्थिक हालत

    देश का पहला उप CM जिसने वेतन भत्ते लेने से किया इंकार… उप CM ने प्रदेश की आर्थिक हालत

    आंध्रप्रदेश में अभिनेता से नेता बने उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने वेतन भत्ते लेने से इंकार किया.

    देश का पहला उप CM जिसने वेतन भत्ते लेने से किया इंकार…

    उप CM ने प्रदेश की आर्थिक हालत को देखते हुए किसी प्रकार का वेतन और उसके साथ मिलने वाला भत्ता लेने से मना कर दिया है। इसके साथ ही वह अपने कार्यालय के लिए किसी प्रकार का फर्नीचर और अन्य कोई भत्ता भी नहीं लेंगे।

  • मैं अस्सी की 80 सीटें जीत जाऊँ फिर भी मुझे EVM पर भरोसा नहीं है: अखिलेश यादव…

    मैं अस्सी की 80 सीटें जीत जाऊँ फिर भी मुझे EVM पर भरोसा नहीं है: अखिलेश यादव…

    मैं अस्सी की 80 सीटें जीत जाऊँ फिर भी मुझे EVM पर भरोसा नहीं है: अखिलेश यादव…

     

  • अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों के भुगतान से लेकर पेपर लीक तक, सरकार को घेरा

    अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों के भुगतान से लेकर पेपर लीक तक, सरकार को घेरा

    अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों के भुगतान से लेकर पेपर लीक तक, सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि जनता का जागरण काल आ गया है. उन्होंने कहा कि एक जीत और हुई है. अयोध्या की जीत का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो बचपन से यही सुनते आए हैं- होइहीं सोई जो राम रची राखा. ये है उसका फैसला जिसकी लाठी में नहीं होती आवाज, जो करते थे उसको लाने का दावा, वो खुद किसी के सहारे के हैं लाचार. उन्होंने ‘हम अयोध्या से लाए हैं उनके प्रेम का पैगाम…’ कविता भी सुनाई.

     

  • BJP युवा मोर्चा के बिक्रम रॉय को लखनऊ ATS ने गिरफ्तार किया है।

    BJP युवा मोर्चा के बिक्रम रॉय को लखनऊ ATS ने गिरफ्तार किया है।

    BJP युवा मोर्चा के बिक्रम रॉय को लखनऊ ATS ने गिरफ्तार किया है।

    बिक्रम रॉय पर आरोप:

    * फर्जी ID कार्ड बनाने का
    * बांग्लादेशियों को अवैध रूप से सीमा पार कराने का

     

  • खुशी कक्कड़ और मुस्कान का ‘डोले जब कमरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    खुशी कक्कड़ और मुस्कान का ‘डोले जब कमरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी में हमेशा नया प्रयोग करने में अग्रसर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने भोजपुरी वीडियो अल्बम गानों को उच्चतम क्वालिटी की मेकिंग करके इतिहास रच दिया है। भोजपुरी अल्बम गीतों के प्रति लोगों का नजरिया बदलने में यह म्यूजिक कंपनी ने अहम भूमिका निभाई है। जिसकी देखादेखी और भी मेकर्स ने बेहतरीन वीडियो अल्बम बनाना शुरू किया। इसी कड़ी में एक बार फिर काफी महंगा और बेस्ट क्वालिटी का वीडियो अल्बम सांग ‘डोले जब कमरिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लेकर आई है, जिसकी शूटिंग और मेकिंग बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों की बराबरी का लग रहा है। इस गाने को कई अलग अलग लोकेशन पर भव्यता के साथ फिल्माया गया है। इस गाने में एक्ट्रेस मुस्कान ने अपनी कातिल अदा और हुश्न का खूब जलवा बिखेरा है। वेस्टर्न और इंडियन लुक में वह सबका होश उड़ा कर बिजली गिरा रही है। वह अपनी पतली कमर के लचक से सबको दीवाना बना रही है। वेस्टर्न ऑउटफिट पहने वह अपने अक्ट्रेक्टिव फिगर से सबकी निगाहें अपनी ओर खींच रही है तो वहीं वह अपने डांस मूमेंट से सबको हिला रही है।
    इस गाने को पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। उनकी मनमोहक सुरीली आवाज पर एक्ट्रेस मुस्कान ने ऐसी अदाकारी किया है की महफ़िल में शमाँ बंध गया है। यह प्यारा लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

    लिंकः https://youtu.be/kl1EmKqHgB4?si=yCL68BRjWxEjImiy

    इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस मुस्कान ग्रीन कलर के वेस्टर्न ऑउटफिट पहने इठलाते हुए किसी सिटी की गलियों में चलते हुए दिख रही हैं, जिसे हर कोई मुड़ मुड़कर देखने लगता है। तो वहीं दूसरे फ्रेम में वह इंडियन लुक में अपनी सहेलियों संग गाँव के बाहर किसी रमणीय स्थल पर ठुमका लगाते हुए कहती हैं कि…
    ‘पागल भईल बाटे आरा पटना बॉम्बे दिल्ली, केहू काहे खोवा केहू कहेला रसीली, येही जायके खोत मोजवलन कुल रंगदार के रंगदरिया, गोले गोले गोले गोले डोले जब कमरिया…देखि के पागल बा पूरा संवरिया, केहु मारे आँख केहू धरे अकवरिया, देखि के पागल बा पूरा संवरिया…’

    गौरतलब है कि ऐसे गाने की मेकिंग सिर्फ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ही कर सकते हैं, जोकि भोजपुरी इंडस्ट्री को हमेशा ऊंचाई देने की ही सोचते हैं। उनकी सोच और नये प्रयोग का फल है कि आज भोजपुरी अल्बम गीतों की इमेज बदल गई है।

    बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘डोले जब कमरिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है। वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कान ने गजब का डांस करके मन मोह लिया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर व कोरियोग्राफर छोटू लोहार, डीओपी व एडिटर आरबीके एंटरटेनमेंट हैं। मेकअप रवि सिंह सरदार, कॉस्ट्यूम मोनी डिज़ाइन, डीआई भीमचन्द्रराय मुर्मू, प्रोडक्शन आरबीके एंटरटेनमेंट का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

     

  • यूपी में जेल से पेशी पर आए बंदी ने कचहरी में बनाई Reel वायरल

    यूपी में जेल से पेशी पर आए बंदी ने कचहरी में बनाई Reel वायरल

    गोरखपुर

    कानून-व्यवस्था को चुनौती?

    यूपी में जेल से पेशी पर आए बंदी ने कचहरी में बनाई Reel वायरल

    हत्या की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने हिमांशु को भेजा था जेल

    जेल से कचहरी में पेशी पर आए बंदी हिमांशु सिंह का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। गोरखनाथ थाना पुलिस ने दुकानदार की हत्या की कोशिश करने के मामले में उसे जेल भेजा था। वीडियो में दिख रहा है कि कचहरी लाकअप से कोर्ट में पेशी पर जाते समय उसके साथी वीडियो बना रहे हैं, जिसमें अभिवादन करते हुए वह आगे बढ़ रहा है।

    साथ में मौजूद पुलिसकर्मी उसकी हरकत देख रहे हैं, लेकिन चुप हैं। जिला-जिला में तोहार नाम बा, करेल जवन कौन काम बा, फोटो छपल बा अखबार, पूछल जवन बतिया, धड़केला हमार छतिया गाने पर बनी इस रील को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को अब तक काफी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

    कानून-व्यवस्था व सुरक्षा को चुनौती देने वाले इस वीडियो की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। छानबीन में पता चला कि गोरखनाथ थाना पुलिस ने 11 मई 2024 को हत्या की कोशिश व मारपीट करने के मामले में हिमांशु सिंह को जेल भेजा था। रील में अखबार में छपी खबर को भी जोड़ा गया है।

    यह है मामला;
    गोरखनाथ के राजेंद्रनगर पश्चिमी तुरहाबारी में रहने वाले जैराम चौहान वृंदावन गेट के पास किराए के भवन में किराना की दुकान चलाते हैं। दुकान मालिक उनसे पहले पगड़ी की रकम ले चुके हैं। आरोप है कि दोबारा पगड़ी मांग रहे दुकान मालिक ने बातचीत के लिए जैराम को अपने घर बुलाया, जहां कहासुनी होने पर हिमांशु सिंह ने चाकू से पेट में हमला कर दिया। मामले में गोरखनाथ थाना पुलिस ने हिमांशु समेत तीन लोगों पर हत्या की कोशिश, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

    जेल से पेशी पर आए बंदी का कचहरी में रील बनाने और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। – कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी।