Author: Nishpaksh Today

  • पितृ दोष, प्रेत व ऋण बाधा से मुक्ति प्रदान करती है, त्रिमंडी श्राद्ध

    पितृ दोष, प्रेत व ऋण बाधा से मुक्ति प्रदान करती है, त्रिमंडी श्राद्ध

    पितृ दोष, प्रेत व ऋण बाधा से मुक्ति प्रदान करती है, त्रिमंडी श्राद्ध

    चित्र परिचय:

    गोला।शास्त्र की मान्यता है कि किसी भी व्यक्ति के अकाल मृत्यु व्यक्ति से जुड़े परिवार के लोग कई पीढ़ियों तक पितृ दोष से मुक्ति नहीं पाते हैं। ऐसे में त्रिमिंडी श्राद्ध कर इन ज्ञात व अज्ञात आत्माओं को शांति प्रदान किया जा सकता है।
    उक्त बातें आचार्य हरीश जी ने बताते हुए कहा कि त्रिमिंडी श्राद्ध कर के हम पितृ दोष, ऋण मुक्ति, प्रेत मुक्ति के साथ धन से सम्पन्न हो सकते हैं। तमोगुणी, रजोगुणी व सतोगुणी यह तीन प्रकार की प्रेतयोनियां होती हैं। सतोगुणी पिशाच विष्णु स्वरूप सात्विक प्रेत होते हैं, रजोगुणी ब्रह्मरूपी राजस प्रेत तथा तमोगुणी शिव स्वरूप तामसी प्रेत होते हैं। इन तीनों प्रकार के प्रेत योनियों के लिए त्रिमिंडी श्राद्ध आवश्यक होता है। इन दोषों के लक्षण संतान ना होना या हो कर मृत हो जाना, विकलांग होना, नौकरी या व्यापार में हानि होना, परिवार में स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत होना आदि हैं। कुण्डली में सभी ग्रह अच्छी स्थिती होने के बाद भी तमाम कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है तो यह पृत दोष के कारण ही होता है। समस्याओं से निपटारे के लिए त्रिमंडी श्राद्ध करना आवश्यक होता हे।

  • तेजाब से जलाने वाले अभियुक्त की जमानत न्यायालय ने किया निरस्त

    तेजाब से जलाने वाले अभियुक्त की जमानत न्यायालय ने किया निरस्त

    तेजाब से जलाने वाले अभियुक्त की जमानत न्यायालय ने किया निरस्त

    08 जुलाई 2024 स्वीकृत की गयी थी जमानत

    एक ही लड़की को बार-बार परेशान कर दो बार जा चुका है आकाश यादव जेल तीसरी बार तेजाब से जलते पहुंच गया लड़की के घर तब न्यायालय ने अभियुक्त का जमात किया निरस्त

     

     

    गोरखपुर।न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गोरखपुर ने मनचले आशिक मनबढ़ आकाश का जमानत अभियोजन अधिकारी की पैरवी के वजह से किया खारिज आकाश यादव गोरखनाथ थाना क्षेत्र का मनबढ़ मनचला आशिक एक लड़की को बार-बार परेशान करता था जेल जाता था जेल से छूटने के बाद फिर परेशान करता था फिर छुट कर एक ही लड़की को बार-बार परेशान करने के जुर्म में दो बार जेल गया तीसरी बार लड़की को तेजाब से जलाने के लिए उसके घर पहुंच गया लड़की के ऊपर तेजाब फेंक दिया लेकिन संयोग अच्छा रहा की तेजाब लड़की के घर में पहले ही गिर गया और लड़की बच गई लड़की की मां बाहर निकली तो मां से मारपीट कर गला दबा कर मारने का प्रयास लिया पुलिस मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आकाश यादव की जमानत दूसरी बार 08 जुलाई 2024 स्वीकृत की गयी थी उस जमानत को अभियोजन अधिकारी संदीप सिंह की टीम ने न्यायालय में पैरवी कर जमानत को खारिज कराया जिससे अभियुक्त आकाश यादव जेल में निरुद्ध रहे। मु०अ०सं०- 348/2024, धारा- 504, 506 भा०दं०सं० व 66E, 67 आई.टी. एक्ट थाना गोरखनाथ में अभियोजन द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि उपरोक्त अपराध संख्या में न्यायालय द्वारा अभियुक्त आकाश यादव की जमानत 08 जुलाई 2024 स्वीकृत की गयी है अभियुक्त जमानत प्राप्त होने के पश्चात 17 अगस्त 2024 को अभियुक्त आकाश यादव जमानत की शर्तों का उल्लंघन करते हुए मुकदमा अपराध संख्या-348/2024 की पीड़िता के घर में घुस कर दिन दहाड़े गाली गलौज करते हुए, तेजाब फेकने और बीच बचाव करने आयी पीड़िता के माँ को भी जान से मारने की नियत से गला दबाने और मार पीट की, जिसके संबंध में थाने पर मुकदमा अपराध संख्या- 439/2024 अन्तर्गत धारा- 124(1), 109(1), 333 115(2) बी.एन.एस. पर पंजीकृत किया गया साक्ष्य संलग्न के पश्चात प्रकरण में धारा- 61(2) बी.एन.एस की बढ़ोत्तरी की गयी थी धारा 124(1) को विलोपित करते हुए धारा- 124(2) बी.एन.एस की बढोत्तरी करते हुए, अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया । अभियुक्त आकाश यादव ने जमानत होने के पश्चात जमानत की शर्तों का उल्लंघन करते हुए विवेचना में हस्तक्षेप किया और अभियोजन साक्ष्यों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया अभियुक्त आकाश यादव के विरूद्ध पंजीकृत अपराध, इसके आपराधिक प्रवृति को दर्शित करता है। ऐसी स्थिति में यदि अभियुक्त की जमानत निरस्त नहीं की गयी तो अभियुक्त अन्य मुकदमे में जमानत प्राप्त कर बाहर आया तो उसके द्वारा पीड़िता के साथ गंभीर अपराध कारित की पुनरावृत्ति से इंकार नहीं किया जा सकता है। अभियोजन पक्ष द्वारा किए गए पैरवी को न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गोरखपुर ने गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त आकाश यादव की 08 जुलाई 2024 को स्वीकृत की गयी जमानत को निरस्त कर दिया।

  • जितिया व्रत पर खेसारी लाल यादव, लोकेश मिश्रा, सुजीत कुमार सिंह की फ़िल्म ‘अंदाज़’ का फर्स्ट लुक जारी, दशहरा पर होगी रिलीज

    जितिया व्रत पर खेसारी लाल यादव, लोकेश मिश्रा, सुजीत कुमार सिंह की फ़िल्म ‘अंदाज़’ का फर्स्ट लुक जारी, दशहरा पर होगी रिलीज

    जितिया व्रत पर खेसारी लाल यादव, लोकेश मिश्रा, सुजीत कुमार सिंह की फ़िल्म ‘अंदाज़’ का फर्स्ट लुक जारी, दशहरा पर होगी रिलीज

    हर्षोल्लास के साथ संतान की लंबी आयु और तरक्की के लिए माताओं द्वारा श्रद्धा पूर्वक मनाया जाने वाला जितिया व्रत के शुभ अवसर पर ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव स्टारर भोजपुरी फ़िल्म ‘अंदाज़’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। यह फ़िल्म दशहरा पर पूरे भारत में रिलीज की जाएगी। कई सुपरहिट फिल्म देने वाले फ़िल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में बनी इस फ़िल्म को दशहरा पर पूरे भारत मे रिलीज होने की जानकारी फ़िल्म निर्माता लोकेश मिश्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि ‘साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म ‘अंदाज’ दुर्गा पूजा यानि दशहरा के शुभ अवसर पर पूरे भारत के सिनेमाघरों में दस्तक़ देगी। इस फ़िल्म का सब्जेक्ट बहुत यूनिक हैं और यह फ़िल्म मेरे लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है। दर्शकों को इस फ़िल्म में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि यह फ़िल्म दर्शको को बेहद पसंद आयेगी। सभी दर्शकों से अपील करते हुए प्रोड्यूसर लोकेश मिश्रा ने कहा कि आप सभी लोग अपना प्यार और आशीर्वाद देने जरूर सिनेमाघरों में जाइये और एक खूबसूरत फ़िल्म का आनंद उठाइये।’
    गौरतलब है कि कमला फिल्म्स क्रिएशन बैनर के तले निर्मित की गई है फ़िल्म अंदाज में केंद्रीय भूमिका में खेसारी लाल यादव काफी चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ बतौर हीरोइन बिग बॉस फेम अर्शी खान और कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री सोनिका गौड़ा जलवा बिखेरने वाले हैं। साथ ही प्रमुख भूमिका में अमित शुक्ला, प्रकाश जैस, जे.नीलम, विनोद मिश्रा, नीलम पांडेय, तन्नू सिंह एवं पप्पू यादव नजर आएंगे। इस फ़िल्म के निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा, आर्या शर्मा हैं। गीतकार कृष्णा बेदर्दी, छोटू यादव, विजय चौहान व कैलाश राज हैं। कार्यकारी निर्माता राम कोमल सिंह यादव, डीओपी आर.आर. प्रिंस, एडिटर दीपक जऊल हैं। मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य संजय कोर्बे, कला सतीश गिरी का है। पोस्ट प्रोडक्शन हाफ माईन्ड स्टूडियो, पिक्सल साउंड में किया गया है। साउंड इंजीनियर विट्टू सिंह, डीआई इन्द्रदेव यादव, बैक ग्राउंड चन्द्र शेखर सिंह ने किया है। कॉस्ट्यूम विद्या विष्णु का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर प्रशांत द्विवेदी व विनोद यादव, मार्केटिंग के विजय यादव, सह निर्देशक रवि तिवारी, कुन्दन सिंह हैं।
    इस फ़िल्म को लेकर फ़िल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि ख़ेसारी जी इस फ़िल्म में अद्भुत किरदार में नज़र आयेंगे। इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव, अर्शी खान और सोनिका गौड़ा की तिकड़ी दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है। यह तिकड़ी पर्दे पर धमाल मचायेगी। इस फ़िल्म के निर्माता लोकेश मिश्रा ने कमाल की फ़िल्म बनाई है।

  • आलाधिकारियों की मौजूदगी में नई पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन

    आलाधिकारियों की मौजूदगी में नई पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन

    पहले झोपड़ी में चल रही थी पुलिस चौकी

    बीते वर्ष 15 मार्च को सीओ चौरीचौरा रहे IPS मानुष पारिक ने किया था चौंकी का भूमिपूजन

    गोरखपुर।गुलरिया थाना क्षेत्र में एक और पुलिस चौकी का उद्घाटन आलाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। जिसे नये भवन में स्थापित कर दिया गया। आपको बतादें कि शनिवार को पुलिस चौकी का उद्घाटन कर गुलरिया पुलिस को सौंप दिया गया। बताते चलें कि जंगल डुमरी नं० दो में खपड़हवा चौराहे पर झोपड़ी में चल रही पुलिस चौकी शनिवार को नये भवन में स्थापित हो गई। इस चौकी के क्षेत्र की बात की जाए तो इसमें तकरीबन 6 ग्रामसभा आते हैं जिसमें 60 से 70 टोले शामिल है। बतादें कि क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से यहां चौकी का निर्माण किया गया है। गुलरिया थाना क्षेत्र में जंगल डुमरी नं० दो पुलिस चौकी पहले प्रस्तावित थी। जो झोपड़ी में चल रही थी। 2023 में 15 मार्च को चौकी निर्माण का भूमिपूजन सीओ चौरीचौरा रहे IPS मानुष पारिक ने किया था। अब वह पुलिस चौकी शनिवार को गोरखपुर के आलाधिकारियों की मौजूदगी में उद्घाटन के बाद नये भवन में स्थापित हो गई है। गुलरिया थाना क्षेत्र में मेडिकल कालेज, सरहरी, भटहट, हरसेवक नंबर दो, जंगल डुमरी नं० दो और आयुष विश्वविद्यालय को लेकर कुल 6 पुलिस चौकी है। जंगल डुमरी नं० दो में पुलिस चौकी के उद्घाटन के अवसर पर जिले के आलाधिकारियों में शामिल एसएसपी डा० गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ गोरखनाथ योगेन्द्र सिंह, के साथ गुलरिया एसएचओ शशिभूषण राय, ग्राम प्रधान सिद्धू पासवान, जैनपुर के ग्राम प्रधान वाजिद अली को लेकर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।

  • हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पीपीगंज मंडल की बैठक संपन्न

    हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पीपीगंज मंडल की बैठक संपन्न

    गोरखपुर /पीपीगंज: हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पीपीगंज मंडल की बैठक आज नगर पंचायत पीपीगंज के सभागार में संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाउपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत 12 अगस्त को स्वच्छता, कार्यक्रम,13 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के मूर्ति पर माल्यार्पण ,14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस व 15 अगस्त के पहले हर घर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में राष्ट्रीय पर्वों में जन-जन की सहभागिता बढ़ी है और लोगों में स्वतंत्रता दिवस , गणतंत्र दिवस के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे और घर-घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित भी करेंगे । कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पशुपति नाथ अग्रहरी ने किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता जगदंबा अग्रहरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिंद्रासन चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मारकंडेय चौरसिया, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल अग्रहरि, राजेंद्र मद्धेशिया,प्रदीप छापड़िया ,पूर्व मंडल महामंत्री अजीत सिंह,वेद प्रकाश दुबे ,लाल जी विश्वकर्मा ,रामकरण सिंह, दिनेश यादव ,राकेश अग्रहरी, संदीप जायसवाल, कमलेश वर्मा ,दिनेश निषाद, शशि भूषण पासवान, अजय पांडेय , कुशहर चौधरी, राजकुमार निषाद ,सतई निषाद,राज त्रिपाठी,संदीप गुप्ता, शिव शंकर यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश यादव,रंजीत शर्मा, प्रेम नाथ गौड़, महेंद्र वर्मा,सुरेश वरुण, सुनील चौरसिया,रघुनंदन तिवारी, सतिराम गुप्ता,आद्रेश पासवान,शंभू गौड़ ,बिरजू मद्धेशिया,राहुल चौधरी,आदि लोग उपस्थित रहें।

  • यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 20 अगस्त से

    यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 20 अगस्त से

    लखनऊ: 5 सितंबर को पूरी होगी पहले चरण की प्रक्रिया ,एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए होंगे दाखिले, मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर कार्यक्रम जारी

    20 से 24 अगस्त तक अभ्यर्थी ऑनलाइन कर सकेंगे पंजीकरण

    24 अगस्त को ही ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की जारी होगी मेरिट सूची

    25 से 29 अगस्त तक अभ्यर्थी अपने मनपसंद डेंटल व मेडिकल कॉलेज का भर सकेंगे विकल्प।

    30 अगस्त को सीट आवंटन की सूची होगी जारी।

  • ब्राजील में बहुत बड़ी विमान दुर्घटना

    ब्राजील में बहुत बड़ी विमान दुर्घटना

    ब्रेकिंग न्यूज़

    बड़ा यात्री विमान गिर गया जिसमें सवार सभी यात्री, क्रू मेंबर्स और चालक दल के सभी सदस्यों के मारे जाने की आशंका है।

    वीडियो देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं की किसी का भी बचना इस हादसे में लगभग नामुमकिन है।

    विमान में कुल 62 लोग सवार थे।

  • देश के ओलंपिक में अब तक 6 मेडल

    देश के ओलंपिक में अब तक 6 मेडल

    1. ☀️ *देश के ओलंपिक में अब तक 6 मेडल, इनमें 3 हरियाणा के झज्जर से है। पहलवान अमन ने भी दिलाया।*

    ☀️ PM मोदी ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान अमन सहरावत को दी बधाई।

    ☀️ नाक से निकलता रहा खून लेकिन डटे रहे अमन, आसान नहीं रही ओलंपिक मेडल की जर्नी

    ☀️ ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा विमान क्रैश, सभी की मौत

    1. ब्राजील में बड़ा विमान हादसा हो गया. स्थानीय टीवी स्टेशन ग्लोबोन्यूज ने बताया कि शुक्रवार को 62 लोगों को लेकर जा रहा एक विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत की खबर है।
  • जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा सवालों के घेरे में

    जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा सवालों के घेरे में

    आगरा: हिस्ट्रीशीटर मनोज से जेल अधीक्षक की नजदीकी

    जेल में हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल की हुई एंट्री

    जेल अधीक्षक के साथ हिस्ट्रीशीटर ने की पूजा अर्चना

    जेल के कई अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

    VIP की तरह जेल में हिस्ट्रीशीटर मनोज ने की पूजा

    मनोज ने जेल के अंदर कराया सुंदरकांड का पाठ

    मुझे नहीं थी इसकी जानकारी

    मनोज की एंट्री पर लगा दी गई है रोक

    कमला नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है मनोज अग्रवाल आगरा की जिला जेल में हुआ सुंदरकांड का पाठ

  • फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कर महापौर ने एमडीए अभियान का किया शुभारंभ

    फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कर महापौर ने एमडीए अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर:शहर के महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल परिसर में बने बूथ पर फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कर शनिवार को सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ किया । यह अभियान दो सितम्बर तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने महापौर को दवा का सेवन कराया । उन्होंने बताया कि सोमवार से सप्ताह में चार दिन बचाव की दवा खिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाएंगी। विभाग की टीम के सामने ही दवा का सेवन करना है। इस मौके पर सभी लोगों ने फाइलेरिया उन्मूलन की शपथ ली और जनजागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

    दवा सेवन के उपरांत महापौर ने जनपदवासियों से अपील की कि वह फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन अवश्य करें। वह खुद विगत कई वर्षों से दवा का सेवन कर रहे हैं। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। यह दवा खाली पेट नहीं खानी है । उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि महानगर के लोगों की जागरूकता के कारण सोलह शहरी क्षेत्र फाइलेरिया से मुक्ति की ओर अग्रसर हैं। इस बार शहर के सिर्फ सात क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम इस अभियान में हरसंभव सहयोग करेगा ताकि पूरे शहर को फाइलेरिया मुक्त किया जा सके।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिले में 4133 टीम द्वारा करीब 46 लाख लोगों को घर घर जाकर दवा खिलाई जाएगी। प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार और शुक्रवार को टीम घर घर जाएंगी। टीम में आशा कार्यकर्ता के साथ एक पुरुष सदस्य होंगे। टीम के लोग दवा खिलाने के साथ साथ नये फाइलेरिया रोगियों को भी ढूंढेंगे। इस अभियान में स्वयंसेवी संस्था डब्ल्यूएचओ, पाथ, पीसीआई, सीफार और फाइलेरिया रोगी नेटवर्क भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

    इस मौके पर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ जय कुमार, महिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ जय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके चौधरी, डॉ एनएल कुशवाहा, जिला सर्विलांस अधिकारी व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे, जेई एईएस कंसल्टेंट सिद्धेश्वरी सिंह, समस्त मलेरिया और फाइलेरिया निरीक्षक समेत सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे।

    *लगातार पांच साल तक खानी है दवा*

    जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया जिसे आमतौर पर हाथीपांव भी कहते हैं, एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी से खुद को, परिवार को और समाज को बचाने के लिए दवा का सेवन बेहद जरूरी है। लगातार पांच साल तक साल में एक बार अगर फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन किया जाए तो इस बीमारी से पूरे समाज को मुक्ति मिल सकती है। वर्ष में एक बार दवा खा लेने के बाद वर्ष भर के अव्यस्क कृमि मर जाते हैं और लगातार पांच साल तक दवा खाई जाती है तो हर साल इन अव्यस्क कृमि का सफाया तो होता ही है, साथ में वयस्क कृमि भी समाप्त हो जाता है। इस तरह से दवा का सेवन करने वाला व्यक्ति फाइलेरिया से बच जाता है। फाइलेरिया के प्रमुख लक्षणों में हाथ, पैर, स्तन व अंडकोष में सूजन हैं। यह लक्षण संक्रमित मच्छर के काटने के पांच से पंद्रह साल बाद प्रकट होते हैं।

    *मिथक बनती है बाधा*

    श्री सिंह ने बताया कि कुछ लोग इस मिथक के कारण दवा का सेवन नहीं करते हैं कि दवा खुली हुई है और इसकी सुरक्षा में संशय है। ऐसे लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि दवा विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार प्रमाणित है। इसे तभी खोला जाता है जब लाभार्थी को सेवन करवाना होता है। दवा का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है। जिन लोगों के भीतर पहले से माइक्रोफाइलेरी मौजूद होते हैं उन्हें दवा के सेवन के बाद मतली, चक्कर आना, सिरदर्द जैसे लक्षण आते हैं जो कुछ समय बाद स्वतः समाप्त हो जाते हैं। ये पूरी तरह से सामान्य लक्षण हैं और इनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सभी ने दवा का सेवन किया है और किसी को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।