Author: Nishpaksh Today

  • काकोरी ट्रेन एक्सन की 100 वी वर्षगाँठ के उपलक्ष में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव आयोजन

    काकोरी ट्रेन एक्सन की 100 वी वर्षगाँठ के उपलक्ष में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव आयोजन

    गोरखपुर: काकोरी ट्रेन एक्सन की 100 वी वर्षगाँठ के उपलक्ष में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव आयोजन के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवायोजना के गांधी इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद तथा निवेदिता इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अपरा त्रिपाठी द्वारा आज दिनांक 10.08.2024 को मजीठिया भवन के समीप स्थित चौरीचौरा शहीद स्मारक के समीप स्वच्छता अभियान चलाया गया|

    इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. शान्तनु रस्तोगी ने शहीदों को याद करते हुए स्वयंसेवकों को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 9 अगस्त 1925 को लखनऊ के काकोरी में घटी थी, जब स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश सरकार का खजाना लूटकर क्रांति के लिए हथियार खरीदने की योजना बनाई थी। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई।
    स्वच्छता अभियान के दौरान कुलसचिव प्रो. शान्तनु रस्तोगी और रा.से.यो. के समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह की अगुआई में स्वयंसेवकों ने शहीद स्मारक के आसपास सफाई की, जिसमें झाड़ू लगाना और बढ़ी हुई घास की कटिंग शामिल थी।
    इस अभियान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद, डॉ. अपरा त्रिपाठी और डॉ. कुसुम रावत के साथ भौतिकी विभाग के कई अन्य शिक्षकों जैसे डॉ. विनीत कुमार सिंह, डॉ. मनिन्द्र कुमार, डॉ. अमित कुमार सिंह चौहान, डॉ. दीपेन्द्र शर्मा, डॉ. प्रशांत शाही, और डॉ. दीपेश शेखर सैनी ने भी भाग लिया। सभी इकाइयों के स्वयंसेवकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस सफाई अभियान में उत्साह पूर्वक योगदान दिया।
    इस आयोजन का उद्देश्य न केवल शहीदों के बलिदान को याद करना था, बल्कि समाज में स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी बढ़ावा देना था।

  • एसडीएम की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस में आये 18 प्रार्थना पत्रों में मात्र दो निस्तारित

    एसडीएम की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस में आये 18 प्रार्थना पत्रों में मात्र दो निस्तारित

     

    गोरखपुर। कैंपियरगंज शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 18 प्रार्थनापत्र आये जिनमें मात्र दो ही प्रार्थना पत्र का निस्तारण हो सका है। समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम रोहित मौर्य ने किया। समाधान दिवस में सर्वाधिक मामले जमीन से जुड़े होने से उनके निस्तारण के लिए एसडीएम ने सम्बन्धित राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को संयुक्त रूप से मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। पुलिस एवं राजस्व विभाग से तत्काल दो मामलों का निस्तारण किया गया जोकि पुलिस से सम्बन्धित थे।
    समाधान दिवस में एसडीएम की मौजूदगी से फरियादियों को निस्तारण को लेकर काफी उम्मीदें थीं लेकिन निस्तारण के लिए कोई ठोस पहल न देख कर फरियादियों को निराशा हुई जिससे अधिकांश लोगों ने बिना प्रार्थना पत्र दिये वापस चलें गये। समाधान दिवस को सुनने के लिए बैठे अधिकारी के उदासीन रवैए को लेकर लोग जहां फरियादी हतोत्साहित देखें गये वहीं फरियाद लेकर आये लालमणि बंशू ,कौशिल्या देवी सहित कई लोगों का कहना था कि समाधान दिवस में मौजूद उच्चाधिकारी की रुचि मामले को लेकर उदासीन है और वह बे मन से खाना पूर्ति कर रहे थे इसलिए मामले को उनके सामने प्रस्तुत करने के बाद भी रुचि नहीं दिखाई इस लिए हमने अपने प्रार्थना पत्र को लेकर हम वापस चलें आये अब मुख्यमंत्री दरबार में अपनी फरियाद लेकर जायेंगे।
    पुलिस से सम्बन्धित आये मामले को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने लेकर तत्काल सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को मौके पर पहुंच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    समाधान दिवस में नायब तहसीलदार हंसराज प्रसाद, चौकी प्रभारी राकेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, उमाशंकर कनौजिया, रुद्र प्रताप सिंह,,एस आई ज्ञान प्रकाश शुक्ला, प्रमोद यादव,आशीष चौधरी, सचिन कुमार, राहुल द्रविड़, राजस्व निरीक्षक रमाशंकर, जद्दू सिंह भगवंत प्रसाद, राजस्व लेखपाल रत्नेश कुमार मिश्र, हेमंत शुक्ला, योगेन्द्र सिंह, गुरविंदर सिंह, हरे राम, गणेश, जितेन्द्र कुमार, माधवी त्रिपाठी, सुलेखा, संगीता गुप्ता, अमन भूषण सहित दर्जनों राजस्व कर्मी उपस्थित थे।

  • फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत मेयर ने हरी झंडी दिखाकर की

    फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत मेयर ने हरी झंडी दिखाकर की

    1. गोरखपुर।मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने आज जिला अस्पताल में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत किया और प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 10 अगस्त से 2 सितंबर तक जिले में इस अभियान को चलाया जाएगा। तकरीबन 3.5 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा लोगों को खिलाने का लक्ष्य दिया गया है। फाइलेरिया बीमारी को आम बोलचाल की भाषा में हाथी पांव की बीमारी भी कहा जाता है। इस बीमारी के रोकथाम के लिए प्रतिवर्ष फाइलेरिया की दवा खानी होती है, जोकि 5 सालों तक निरंतर खाने से फाइलेरिया की बीमारी से बच सकते हैं।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशुतोष कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 10 अगस्त से 2 सितंबर तक फाइलेरिया रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सैकड़ो की संख्या में हजारों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है जो लोगों के घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलाएंगे उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 46 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

  • CM योगी दो मृतक आश्रित महिलाओं को दी आर्थिक मदद

    CM योगी दो मृतक आश्रित महिलाओं को दी आर्थिक मदद

    गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में दो मृतक आश्रित महिलाओं को पांच और दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी और भरोसा दिलाया कि दुख और संकट की हर परिस्थिति में सरकार उनके साथ खड़ी है।

    खजनी क्षेत्र के बेलवाडाढ़ी निवासी धर्मात्मा सिंह के निधन के बाद परिवार को आर्थिक संबल की आवश्यकता को
    देखते हुए सीएम योगी ने उनकी पत्नी श्रीमती कमलेश सिंह को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। गोरखनाथ मंदिर में चेक देने के साथ मुख्यमंत्री ने परिवार का हाल जाना और आश्वस्त किया कि संकट में मदद करने में उनकी सरकार हमेशा तत्पर है। इस अवसर पर सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल भी मौजूद रहे।

    *CM ने आश्वस्त किया कि दुख की घड़ी में उनके साथ सरकार है*

    शनिवार सुबह सीएम योगी ने महानगर के सूरजकुंड कॉलोनी निवासी श्रीकृष्ण अरुंधती मिश्रा को भी मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक प्रदान किया। श्रीमती अरुंधती के पति सिद्धार्थ शंकर मिश्र का निधन हो गया है और उन्हें मुख्यमंत्री की तरफ से यह धनराशि मृतक आश्रित सहायता के रूप में दी गई। सीएम योगी ने उन्हें भी आश्वस्त किया कि दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। इस दौरान गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह भी उपस्थित रहे।

    इलाज के लिए CM ने दी डेढ़ लाख रुपये की सहायता शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारी के इलाज के लिए वार्ड नम्बर ग्यारह, पिपराइच निवासी चंदन जायसवाल, पुत्र दयानंद जायसवाल को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता की धनराशि का चेक प्रदान किया। यह धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपलब्ध कराई गई है।

  • बिना विलंब किए हो पीड़ितों की मदद मुख्यमंत्री

    बिना विलंब किए हो पीड़ितों की मदद मुख्यमंत्री

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
    इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए और किसी स्तर पर जानबूझकर कर प्रकरण को लंबित रखा गया है तो वहां जिम्मेदारी सुनिश्चित कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान समस्या लेकर सीएम योगी से मिलने पहुंचे लोगों को भरोसे का आत्मीय संबल मिला। इत्मीनान से सबकी बात सुनते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

    कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायत किए जाने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाएं जाएं। कहा कि प्रशासन का यह मंत्र होना चाहिए कि मनमानी किसी की नहीं चलेगी और न्याय सबको मिलेगा। कुछ प्रकरणों पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए।

    हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी।

    मंदिर की गोशाला में सीएम ने की गोसेवा

    शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश को दुलारा और उनकी सेवा की। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से गोवंश को गुड़ खिलाया और गोवंश की देखभाल के लिए गोशाला के स्वयंसेवकों को जरूरी निर्देश दिए।

  • फाइलेरिया दवा वितरण अभियान का हुआ शुभारंभ

    फाइलेरिया दवा वितरण अभियान का हुआ शुभारंभ

     

    गोला: फाइलेरिया उन्मूलन एवं रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बड़हलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया।

    शनिवार को बड़हलगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फाइलेरिया दवा वितरण अभियान का शुभारंभ करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर व स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर शुभम कुमार ने कहा कि फाइलेरिया बीमारी के रोकथाम के मद्देनजर मोदी व योगी सरकार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। डा० शुभम कुमार ने बताया कि 2 वर्ष से अधिक प्रत्येक व्यक्ति को दवा खिलाई जाएगी। इस दौरान डा० शैलेश पांडेय, दीपक रजक, वाजिद अहमद, कमलेश नायक, रविंद्र, सभासद दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, वीरेंद्र गुप्ता, लक्ष्मण साहनी, रवि साहनी, संजय सोनकर, बृजेश उमर, हिमांशु गौंड, विकास सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

  • आधुनिक तकनीकी से खेती कर बढ़ाएं उत्पादन: धीसम

    आधुनिक तकनीकी से खेती कर बढ़ाएं उत्पादन: धीसम

    गोला । देश में औद्योगिक विकास सड़क भवन निर्माण से खेती का क्षेत्रफल कम हो रहा है। जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। देश के नागरिकों को भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार वैज्ञानिक कृषि विभाग एवं किसान भाईयों की है। अधिकतम खाद्यान्न उत्पादन तभी संभव है जब आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग उन्नतशील बीज कृषि रक्षा रसायन का प्रयोग कर वैज्ञानिक तकनीकी एवं सरकार की योजनाओं का उपयोग कर खेती कर उत्पादन किया जाए तभी देश खाद्यान्न उत्पादन मैं आत्मनिर्भर होगा। उक्त जानकारी विकास खंड बड़हलगंज में आयोजित तिलहन विकास गोष्ठी में खंड विकास अधिकारी धीसम प्रसाद ने दिया। गोष्ठी में प्रमुख शैलेंद्र राय उर्फ पिंटू ने किसान भाइयों से अपील किया कि सरकार की योजनाओं का उपयोग कर वैज्ञानिक सलाह पर आधुनिक कृषि निवेश का प्रयोग कर खेती करें उत्पादन बढ़ाकर प्रदेश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएं। शस्य वैज्ञानिक पीजी कॉलेज बड़हलगंज के डॉ वीरभद्र त्रिपाठी ने खेती में खेती के लिए मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग बीज शोधन सिंचाई जल प्रबंधन आदि पर विस्तार से दी जानकारी। गोष्ठी में पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव ने आधुनिक कृषि यंत्रों की खेती में उपयोगिता फसल अवशेष प्रबंधन सरकार की कृषि उपयोगी योजनाओं की विस्तार से दी जानकारी। डॉ शिवेंद्र सिंह डॉ चिंतामणि हीरालाल चौहान रूप लाल दास ने प्राकृतिक खेती पशुओं की बीमारी एवं रोकथाम टीकाकरण जैविक खाद एवं रसायन फसल सुरक्षा फसल बीमा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि कृषि सबंधी योजनाओं पर दी जानकारी।मानसिंह यादव और दिवाकर मनीष अजीत मिश्रा वीरेंद्र गिरी सोना यादव सोनम दुबे ने तकनीकी जानकारी दी।गोष्ठी की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी प्रवीण सिंह और संचालन क्रांति कुमार ने किया। इस अवसर पर रमेश शाही अतुल शाही अंगद शाही आलोक राय बैरिस्टर यादव मंजू सुनीता आरती मौर्य भीम यादव सुरेश दिनेश पाल सहित अधिक संख्या में किसान गण मौजूद रहे।

  • 18 वी लोकसभा का दूसरा सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12अगस्त तक चलेगा…

    18 वी लोकसभा का दूसरा सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12अगस्त तक चलेगा…

    18 वी लोकसभा का दूसरा सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12अगस्त तक चलेगा…
    23 जुलाई को बजट प्रस्तुत करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण… अधिसूचना हुई जारी..

  • ऋषि सुनक ने PM पद से इस्तीफे का एलान किया

    ऋषि सुनक ने PM पद से इस्तीफे का एलान किया

     

    इंग्लैंड

    ऋषि सुनक ने PM पद से इस्तीफे का एलान किया

    इस्तीफा देंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक।

    मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं – ऋषि सुनक।

    ऋषि सुनक ने लेबर पार्टी को जीत की बधाई दी।

     

  • जेल में बंद अमृतपाल सिंह और इंजीनियर राशिद आज लेंगे शपथ

    जेल में बंद अमृतपाल सिंह और इंजीनियर राशिद आज लेंगे शपथ

    जेल में बंद अमृतपाल सिंह और इंजीनियर राशिद आज लेंगे शपथ

    पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचेंगे लोकसभा

    पंजाब के खडूर साहिब से हाल में लोकसभा चुनाव जीते हैं दोनों

    जेल में बंद अमृतपाल सिंह आज संसद की गोपनीयता की शपथ लेंगे

    जम्मू कश्मीर के बारामूला से जीते इंजीनियर राशिद भी शपथ लेंगे

    दोनों को पुलिस कड़ी सुरक्षा में संसद लाएगी।

    स्पेशल सेल व दिल्ली पुलिस की अन्य यूनिटें भी सुरक्षा में शामिल रहेंगी।