अविनाश शाही और संचिता बनर्जी की फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर

एसआरएफ पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन एलएलपी बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ की शूटिंग समाप्त होने के बाद पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य मुंबई में जोर शोर से किया जा रहा है। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क निर्देशक व संगीतकार मनोज भास्कर के स्टूडियो में किया जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अविनाश शाही और सुपरस्टार एक्ट्रेस संचिता बनर्जी की केंद्रीय भूमिका वाली भोजपुरी फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। इस फिल्म में सास सतरंगी के किरदार में जे नीलम अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली हैं और बहू अतरंगी की भूमिका में संचिता बनर्जी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है।
उल्लेखनीय है कि फिल्म निर्माता संतोष गुप्ता और राजकुमार गुप्ता भोजपुरी सिनेमा को बेहतरीन फिल्म देने के लिए आगे आये हैं। उनका साथ निर्देशक व संगीतकार मनोज भास्कर दे रहे हैं। उनके निर्देशन में बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बन रही है। फ़िल्म के संगीतकार मनोज भास्कर, गीतकार विनय बिहारी, प्यारे लाल यादव, फणीन्द्र राव, रमेश मौर्य हैं। लेखक रमेश राज मौर्या हैं। डीओपी अशोक सरोज, डांस मास्टर संतोष सर्वदर्शी, आर्ट गोविंद ठाकुर, कार्यकारी निर्माता बीरेंद्र कुमार लोध हैं। फ़िल्म के पीआरओ रामचन्द्र यादव, डिजाईनर प्रशांत हैं। मुख्य सहायक निर्देशक रजनीश रंजन, सहायक निर्देशक संदीप, खुशी हैं। मुख्य कलाकार अविनाश शाही, संचिता बनर्जी, मनोज टाईगर, विनोद मिश्रा, जे नीलम, सीपी भट्ट, संजय वर्मा, अभय राय, रिंकू भारती, साधना, पुष्पेन्द्र, मधु शर्मा आदि हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *