देसी स्टार समर सिंह ने ‘बलमुआ के बल्लम’ के 150 मिलियन व्यूज के साथ मनाया नये साल का जश्न

देसी स्टार समर सिंह ने वायरल सांग ‘बलमुआ के बल्लम’ का 150 मिलियन व्यूज पार होने की खुशी के साथ नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया है। जी हां! समर सिंह ने जहां नए साल की शुरुआत मां वैष्णो देवी का दर्शन सपरिवार किया और माँ के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया है, वहीं नए साल का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया है। इसके साथ ही मात्र 6 महीना में ही यूट्यूब पर 151 मिलियन व्यूज पार होने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाकर समर सिंह ने इतिहास रच दिया है। कम समय में इतना अधिक व्यूज के रिकॉर्ड को लेकर समर सिंह ने सभी ऑडियंस व अपने फैंस का तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है और ऐसे ही हमेशा प्यार आशीर्वाद बनाए रहने कामना किया है।

गौरतलब है कि समर सिंह और हॉट एक्ट्रेस नम्रता मल्ला के शानदार अभिनय से सजा बिगेस्ट हिट सांग ‘बलमुआ के बल्लम’ टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर किया गया है। डांस और मस्ती से भरपूर वायरल गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ को समर सिंह ने अपने खास अंदाज में गाकर सबका दिल जीत लिया है, वहीं उनके स्वर में स्वर मिलाया है सिंगर नेहा राज ने। इस सांग के वीडियो में समर सिंह ने नम्रता मल्ला के साथ गरदा उड़ाया है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह जहाँ बड़े बाल और बढ़ी दाढ़ी में अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं बोल्ड लुक में नम्रता मल्ला पानी में आग लगाने का काम कर रही है। उनकी केमेस्ट्री जहां काफी शानदार लग रही है, वहीं उनका मस्ती से भरपूर डांस बहुत ही मजेदार है। इस गाने को गीतकार आलोक यादव ने लिखा है। संगीतकार एडीआर आनन्द ने इस गाने को मधुर संगीत से सजाया है। कॉन्सेप्ट समर मोदी का है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं, प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव, डीओपी राहुल, कोरियोग्राफर असलम, एडिटर पंकज साव, डीआई रोहित सिंह ने किया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *