गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड़ गांव में जबरन ई-रिक्शा की चार्जिंग निकालने का विरोध करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर मारपीट कर दी, जिससे पीड़ित घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गहासाड़ निवासी सोनू पुत्र शरमानंद अपना ई-रिक्शा घर के पास खड़ा कर चार्ज कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस के गांव का निवासी एक मनबढ़ युवक अपना सीएनजी ऑटो लेकर वहां पहुंचा और जबरन सोनू की चार्जिंग निकालकर अपने वाहन को चार्ज करने लगा।
जब सोनू ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने भाई के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी और घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर गीडा पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave a Reply