भीम 3.0 लॉन्च, मिलेंगे फोनपे, गूगलपे, पेटीएम जैसे फीचर्स, अप्रैल महीने से कर पाएंगे इस्‍तेमाल

भीम (BHIM) App के जरिए पेमेंट करने वाले लाखों यूजर्स के ल‍िए अहम खबर है। NPCI ने भीम App ने BHIM 3.0 लॉन्च कर दिया है। यह अब तक यूज किए जा रहे Bhim App का नया और बेहतर वर्जन है। App में कई फीचर्स को जोड़ा गया है। दावा है कि इसे इस्‍तेमाल करना आसान और सेफ है। NPCI का मानना है कि नए भीम App के आने से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा। BHIM 3.0 में जिन प्रमुख फीचर्स को लाया गया है उनमें खर्चों को बांटना, परिवार के लोगों को भीम App में जोड़ना और खर्चों का हिसाब रखने से जुड़े फीचर्स शामिल हैं। NPCI ने दुकानदारों के लिए भी खास फीचर को जोड़ा है। BHIM Vega नाम का फीचर उन्‍हें बिजनेस से जुड़े पेमेंट में मदद करेगा। बता दें, यह App अगले महीने अप्रैल में पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *