भूपेश बघेल के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद! ED ने मंगाई नोट गिनने की मशीन

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी मिलने का दावा किया जा रहा है. कैश गिनने के लिए ED ने दो मशीनें मंगवाई हैं.

ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े परिसरों से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और दस्तावेज भी जब्त किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, चैतन्य बघेल को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

यह छापेमारी छत्तीसगढ़ के 2100 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़ी है. ED ने राज्य में 14 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है. बघेल समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, जिससे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts