पुलिस पर एक पक्षीय कारवाई करने का आरोप, पीड़ित ने सीओ से की शिकायत

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भेलाखरग गाव में बीते 20 अप्रैल को शराब के नशे में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर हरपुर बुदहट पुलिस पर एक पक्षीय कारवाई करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी गीडा रत्नेस्वर सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा है। सीओ ने मामले के जांच के आदेश दिए है।
भेलाखरग निवासी पीड़ित गणेश शुक्ला ने सीओ गीडा को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि 20 अप्रैल को अपराह्न 2 बजे उनके बेटे कृष्ण मोहन शुक्ल और पड़ोस गांव के कुछ लड़को से शराब पीने की बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गयी थी। जिसके बाद मेरे लड़के कृष्णमोहन शुक्ला को मनबढ़ों ने रास्ते में पकड़ कर मारपीट कर घायल कर दिया। वही एक आरोपी बाइक से भागने की कोशिश में सड़क पर गिर गया। जिसको खड़ंजे के ईंट से सर में चोट लग गयी। थाने में जाकर उसने फर्जी केस दर्ज करा कर मेरे बेटे को जेल भेज दिया। पीड़ित का कहना है कि उसने भी उसी दिन पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत की थी, लेकिन 15 दिन बाद भी उनका मुकदमा नही दर्ज हुआ।

इस संदर्भ में सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि प्रकरण की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष को जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *