पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत डोहरिया कला के प्रधान द्वारा मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्य के एवज में मस्टरोल में भैंस चरवाहे और दूसरे गांव के व्यक्तियों का फोटो अपलोड कर मजदूरी भर कर सरकारी धन का बंदर बांट करने का आरोप लगाते हुए राजेश्वर पांडेय पुत्र अयोध्या पांडेय निवासी डोहरिया कला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया है।
आरोप है कि धोबहिया पोखरे की खुदाई 18 मई को शुरू कराया गया। जिसमें 18 मजदूर कार्य पर लगे थे। उसी दिन 13 मस्टररोल पर 126 मजदूरों का हाजिरी भरी गई। जब की 18 मजदूर का फोटो अपलोड किया गया। 19 मई को 14 मस्टररोल पर 128 मजदूरों की हाजिरी भरी गई। 20 मई को 13 मस्टररोल पर 126 मजदूर, 21 मई को 12 मस्टररोल पर 116 मजदूर, 22 मई को 13 मस्टररोल पर 126 मजदूर, 23 मई को 126 मजदूर की हाजिरी भरी गई। मुडकटीया बाग के पश्चिम पोखरे पर किसी अन्य गांव के मजदूर का फोटो अपलोड किया गया है। जबकि मस्टररोल में नाम, गांव के तीन व्यक्तियो के नाम से हाजिरी भरी गई हैं। इस तरह प्रधान और सचिव द्वारा सरकारी धन का बंदर बांट किया जा रहा है।
इस संदर्भ में डीसी मनरेगा रघुनाथ सिंह ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कारवाई की जायेगी।
Leave a Reply