“पीड़िता के तहरीर पुलिस ने युवक और मां, बाप के खिलाफ दर्ज किया केस”
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )
गीडा थाना क्षेत्र के कोडरीकला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी महराजगंज जिले के कमहरिया खुर्द, बरई थाना, फरेंदा गांव के एक युवक से तय किया था, जिसकी मंगनी भी हो चुकी थी। मंगनी में 21 हजार रुपया उपहार के रूप में दिया था।
बाद में युवती के बाप को जानकारी हुई कि लड़के का चरित्र ठीक नहीं है, जिसका किसी और से प्रेम संबंध है, जिस कारण पिता ने शादी तोड़ दिया। इसके बाद युवक लड़की से फोन पर गाली गलौज करता था, और धमकी देता था कि कहीं और शादी नहीं होने देंगे। शादी होगी तो तुम्हारे पति की हत्या करा देंगे। लड़की को बदनाम करने के लिए आरोपी युवक सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डाल रहा था। जब युवती के बाप ने युवक मां, बाप, भाई से शिकायत किया तो वह भी मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने लगे थे।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपीयो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Leave a Reply