सहजनवा थाना क्षेत्र के एक हल्के में तैनात दरोगा द्वारा एक ढाबे पर हुए मारपीट में दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 20 हजार रुपए लेने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने सीओ गीडा से शिकायत दर्ज कराया है । मिली जानकारी से पीड़ित अमरजीत सिंह पुत्र राम अवध सिंह, निवासी जिगिना, वार्ड 1 ने आरोप लगाया है कि, भीटी रावत स्थित एक ढाबा संचालक द्वारा ढाबे पर देशी शराब की बिक्री करता है । जिसमें हल्का दरोगा की संलिप्तता है । ढाबा संचालक द्वारा 29 जनवरी की फर्जी घटना को दर्शाते हुए पीड़ित और दोस्त पर मारपीट का केस दर्ज कराया गया था । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित पर दबाव बनाना शुरू किया और थाने में बुलाकर हल्का दरोगा द्वारा जेल भेजने की धमकी दी जाने लगी । बाद में दरोगा द्वारा मुकदमे को समाप्त करने के लिए 20 हजार रुपए की मांग किया गया । पीड़ित ने किसी तरह व्यवस्था बना कर दरोगा को रुपया दे दिया । एक माह बीत जाने पर दरोगा द्वारा फिर 10 हजार रुपए की मांग किया गया । पीड़ित द्वारा असमर्थता जाहिर करने पर जेल भेजने की धमकी देना शुरु कर दिया गया । पीड़ित ने सीओ गीडा से जांच कराकर दरोगा के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है ।
वही इस संदर्भ ने हल्का दरोगा ने कहा कि धन उगाही का आरोप बेबुनियाद है ।शिकायतकर्ता पर मुकदमा दर्ज है । इसलिए अनर्गल आरोप लगा रहा है ।
इस संदर्भ में सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि वीआईपी ड्यूटी पर है । शिकायत कार्यालय में दिया गया है । जांच कराकर कारवाई की जायेगी ।
Leave a Reply