मनबढ़ ने दरवाजा बंद कर पेट्रोल डाल कर जान मारने की किया कोशिश, केस दर्ज

संवाददाता– एस. पी. सिंह

सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 13 में किराए के मकान में रह रहे एक व्यक्ति के स्वजन को मनबढ़ द्वारा कमरा बाहर से बंद कर उसमें पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया गया और जान से मारने की कोशिश की गई । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोनिका निषाद पत्नी श्याम निषाद जो गीडा सेक्टर 13 में किराए के मकान में 3 माह से स्वजन के साथ रहती है । बुधवार को भोर में 3 बजे मनबढ़ जो जिला संतकबीरनगर का रहने वाला है, दूसरी मंजिल पर चढ़ गया, और पीड़िता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया और अंदर पेट्रोल फेक कर आग लगाकर जान से मारने की कोशिश किया। आग से बच्चे विमल, सुषमा जल गए । शोर मचाने पर पड़ोस के लोग जुटे और दरवाजा खोला । तब जाकर जान बची । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी भेलवासी थाना खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts