बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे):- बड़हलगंज नगर पंचायत बड़हलगंज की सीमान्तर्गत मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत प्राप्त धनराशि से हो रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में पाथवे कार्य का शिलान्यास चेयरमैन प्रीति ऊमर ने किया।
सोमवार को उपनगर के कॉलेज तिराहे पर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 औऱ 15 में बनने वाले इंटरलॉकिंग पाथवे कार्य का शिलान्यास करते हुये चेयरमैन प्रीति उमर नगर में हो रहे विकास कार्यों के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि योगी सरकार की विकासपरक योजनाओं से प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी रामसमुख सभासद सुनील कुमार यादव, खुर्शीद अहमद, दीपक शर्मा, राजीव मिश्रा, सूरज सोनकर, वीरेंद्र गुप्ता, राकेश राय, लक्ष्मण साहनी, ऋषि कुमार, अमूल्य चन्द्र, रवि साहनी, सुदीप वर्मा, संजय सोनकर, लिपिक सुनील कुमार, भाजपा नेता पवन यादव, अनूप जायसवाल, अमरनाथ उमर, अरविंद सिंह, सुरेश उमर, कृष्ण मोदनवाल, राजेश जायसवाल, सोनू श्रीवास्तव, विपुल साहनी, उमेश यादव, हरकेश यादव, विजय राजभर, पारस सोनकर, विकास गौड़, हिमांशु गौड़, मनोज निगम, नियाज़ अहमद, राजेश, रविन्द्र चौधरी, राजू दुबे, कमलेश कुमार, आजाद अहमद, आशीष उमर आदि मौजूद थे।
Leave a Reply