कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स प्रा.लि. एंड कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स की तीन फिल्में रिलीज को तैयार, दो फ़िल्मों की शूटिंग होगी शुरू

कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स प्रा.लि. बैनर के तले भोजपुरी फ़िल्म निर्माता नवीन पाठक और गोविन्द गिरी द्वारा निर्मित की गई तीन भोजपुरी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। वहीं दो नई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे। यह जानकारी फिल्म निर्माता नवीन पाठक और गोविन्द गिरी ने दिया है। उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि हमारे बैनर के तले बनाई गई पहली भोजपुरी फिल्म ‘बोलो हो हल्ला’ के हीरो अरविंद अकेला कल्लू और हीरोइन काजल यादव हैं। निर्देशक आनन्द सिंह हैं। दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘भाड़े की दुल्हन’ के मेन स्टारकास्ट ऋषभ कश्यप गोलू और शिल्पी राघवानी हैं। निर्देशक शिवजीत सिंह हैं। हमारी तीसरी फिल्म ‘बाबुल का घर प्यारा लगे’ के नायक विक्रांत सिंह और नायिका अपर्णा मल्लिक, नेहा तिवारी हैं। निर्देशक दीपक शंकर सिंह हैं। इन तीनों फिल्मों के सह निर्माता वैभव राय हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हम जल्द ही दो भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग बैक टू बैक शुरू करेंगे। दोनों फिल्मों को अलग-अलग निर्देशक निर्देशन करेंगे। उन दोनों फिल्मों के सह-निर्माता वैभव राय हैं। फिल्म की शूटिंग का लोकेशन और कलाकारों के बारे में अति शीघ्र जानकारी दी जाएगी।’

गौरतलब है कि फिल्म निर्माता नवीन पाठक और गोविन्द गिरी का उद्देश्य है पूरी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री को एक साथ लेकर चलना, कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते रहना और भोजपुरी सिनेमा जगत में अपना अहम योगदान देना। इसी कड़ी में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस से लगातार तीन भोजपुरी फिल्मों ‘ बोलो हो हल्ला’, ‘भाड़े की दुल्हन’, बाबुल का घर प्यारा लगे’ की शूटिंग कंप्लीट करके मिसाल कायम कर दिया है और अब एक साथ दो फिल्मों के निर्माण करने की घोषणा कर दिया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *