ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदेश के नगर निकायों में कार्यरत राजस्व निरीक्षक, कर निर्धारण अधिकारी एवं कर अधीक्षकों हेतु आयोजित क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न करने पर बड़हलगंज के नगर पंचायत कर्मियों को सम्मानित किया गया।
बता दे कि नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 29-30 जनवरी 2026 को मुरादाबाद, सहारनपुर, गोरखपुर एवं झांसी मंडल के राजस्व निरीक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें बड़हलगंज नगर पंचायत के विपुल निषाद, नियाज़ अहमद और रविन्द्र कुमार ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में सफल प्रतिभागी नियाज़ अहमद को सहायक निदेशक, नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान लखनऊ, श्रीमती सविता शुक्ला द्वारा टैक्स कलेक्टर का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
शनिवार को प्रशिक्षण पूरा कर बड़हलगंज लौट सभी नगर पंचायत कर्मियों को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने नगर पंचायत के विश्वनाथ उमर सभागार में समारोह आयोजित कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, नगर पंचायत कर्मी आशीष उमर, विकाश गौड़, उमेश यादव, हिमांशु गौड़, हरिकेश यादव आदि मौजूद थे
Leave a Reply