मऊ को हराकर दिल्ली बना विजेता

Written by

in

       मऊ को हराकर दिल्ली बना विजेता
ट्रॉफी एवं पुरस्कार पर किया कब्जा
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज महुआपार के खेल मैदान पर वीरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डीएफए दिल्ली की टीम ने मऊ को 1-0 से पराजित कर चमचमाती ट्राफी व एक लाख नगद पुरस्कार पर कब्जा कर लिया। मैच के मुख्य अतिथि जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया।
शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में दिल्ली व मऊ की टीम गोल करने का लगातार प्रयास करती रही किंतु हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के 66 वें मिनट में दिल्ली के खिलाड़ी इमरान ने शानदार मैदानी गोलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस दौरान प्रतियोगिता के संयोजक विधायक राजेश त्रिपाठी, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह तथा मानव शिक्षा सेवा संस्थान के अध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य आलोक कुमार गुप्ता, शैलेंद्र राय पिंटू मौजूद रहे। कमेंट्री मुन्ना शाही व राजू शाही द्वारा की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश शाही, महासचिव प्रशांत शाही, योगेंद्र यादव, देवेंद्र शाही, सिंटू शाही, झबलू शाही, सौरव शाही, दिग्विजय नारायण राय, धन्नजय सिंह, अतुल शाही,बैताली शाही, डॉक्टर सुभाष शाही सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *