गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन निवासी सुनील पासवान पुत्र स्व बगेदु जो भोजन बनाने का काम करता है। रविवार को पत्नी और बेटी घर पर थी। इसी दिन शाम 6 बजे के करीब बेटी पड़ोस के घर चली गई थी। उसे बुलाने गई तो बेटी आने को तैयार नहीं हो रही थी। इसके बाद आरोपी युवक महिला को गाली गुप्ता देने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी की मां बहन मिलकर पीड़ित की पत्नी को लाठी, डंडे, ईट, पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिए। जिससे पत्नी बेहोश हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र, बहन खुशबू पासवान, मां मीरा देवी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
Leave a Reply