Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • संभल हिंसा के मृतकों के परिवार को सपा देगी मुआवजा

    संभल हिंसा के मृतकों के परिवार को सपा देगी मुआवजा

     

    संभल में हिंसा के बाद जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने शनिवार को बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध को 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया. यह विस्तार उस दिन किया गया, जब समाजवादी पार्टी का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शाही जामा मस्जिद के कोर्ट द्वारा आदेशित सर्वे को लेकर भड़की हिंसा के बारे में जानकारी जुटाने के लिए संभल का दौरा करने वाला था.

    इस बीच अब समाजवादी पार्टी ने बड़ा फैसला किया है. समाजवादी पार्टी की तरफ से संभल हिंसा के दौरान मारे गए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है. साथ ही यूपी सरकार से भी 25-25 लाख का मुआवजा देने की मांग की गई है. सपा की तरफ से ऑफिशिल एक्स हैंडल पर बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा गया, “संभल में हुई हिंसा में बीजेपी सरकार और प्रशासन की नाकामी से अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को समाजवादी पार्टी 5- 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. यूपी सरकार मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दे.”

  • आंध्र प्रदेश के फार्मा प्लांट में जहरीली गैस लीक होने से एक की मौत

    आंध्र प्रदेश के फार्मा प्लांट में जहरीली गैस लीक होने से एक की मौत

    आंध्र प्रदेश के फार्मा प्लांट में जहरीली गैस लीक होने से एक की मौत, 20 अस्पताल में भर्ती,

    आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के अनकापल्ली में एक फार्मा प्लांट में जहरीली गैस लीक होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 लोग बेहोश हो गए।

  • अब अजमेर दरगाह शरीफ का होगा सर्वे

    अब अजमेर दरगाह शरीफ का होगा सर्वे

    अब अजमेर दरगाह शरीफ का होगा सर्वे, अदालत ने स्वीकार की हिंदू पक्ष की याचिका,

    हिंदू सेना ने अजमेर शरीफ दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा किया है। हिंदू सेना ने अदालत में याचिका दायर की थी। अदालत ने याचिका को स्वीकार कर लिया है।

  • दुनिया के सबसे उम्र दराज व्यक्ति जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड की 112 साल की उम्र में मृत्यु हो गई

    दुनिया के सबसे उम्र दराज व्यक्ति जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड की 112 साल की उम्र में मृत्यु हो गई

    दुनिया के सबसे उम्र दराज व्यक्ति जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड की 112 साल की उम्र में मृत्यु हो गई है. 2024 में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में मान्यता दी. उनकी मौत से पहले जब उनसे पूछा गया कि उनकी लंबी सेहत का राज क्या है तो उन्होंने इसका बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया था.

    स्वस्थ रहने के लिए टिनिसवुड की मुख्य सलाह संयम की प्रेक्टिस करना था. अगर आप बहुत अधिक पीते हैं या बहुत अधिक खाते हैं या बहुत अधिक चलते हैं; या किसी भी चीज को बहुत ज्यादा करते हैं तो आपको आखिर में नुकसान उठाना पड़ेगा. हालांकि अगस्त में 112 साल की उम्र पार करने के बाद उनकी लंबी उम्र का राज पूछा गया तो टिनिसवुड ने इसे ‘सिर्फ किस्मत’ बताया

  • गोरखपुर स्टेशन पुनर्विकास: वर्ल्ड क्लास सुविधाओं की ओर कदम

    गोरखपुर स्टेशन पुनर्विकास: वर्ल्ड क्लास सुविधाओं की ओर कदम

     

    गोरखपुर: गोरखपुर जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पुनर्विकास परियोजना के तहत फुट ओवर ब्रिज का निर्माण प्रगति पर है।

     

    यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्लेटफॉर्म 01 और 02 के बीच ट्रांजिट पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही, गेट 6 के पास अस्थाई गेट 6A को चालू कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की असुविधा न हो।

    रेलवे के इस कदम से गोरखपुर स्टेशन न केवल यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, बल्कि यह क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • लेखपालों को हलके में रहना अनिवार्य

    लेखपालों को हलके में रहना अनिवार्य

     

    उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने निर्देश दिया है कि सभी लेखपाल अपने हलके में ही निवास करें। आयुक्त मनीषा त्रिघाटिया ने जिलाधिकारियों से इसकी सख्ती से निगरानी करने को कहा है।

    लेखपाल सेवा नियमावली 2006 के तहत यह अनिवार्य है, लेकिन समीक्षा में पाया गया कि कई लेखपाल हलके में नहीं रहते, जिससे राजस्व मामलों और जनता के कार्यों में देरी हो रही है। जनप्रतिनिधियों और जनता की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया है।

  • गूगल मैप के कारण हुआ हादसा

    गूगल मैप के कारण हुआ हादसा

    कौशल, विवेक और अमित एक शादी में गए थे. शादी से वापसी में ‘गूगल मैप’ लगा लिया.

    गूगल मैप’ ने आधे बने पुल का रास्ता दिखाया. गाड़ी रफ़्तार से आगे बढ़ी और नीचे गिर गई.तीनों की मौत हो गई.

    उत्तर प्रदेश के बरेली और बदायूं सीमा पर दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां पर रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे निर्माणधीन पुल से टैक्सी परमिट की कार नीचे गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. घटना शनिवार रात की बताई गई है. बताया जा रहा है कि कार सवार लोग गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे थे. उन्हें पुल के बारे में जानकारी नहीं थी. कार तेज रफ्तार में रही होगी, जिससे चालक कार रोक नहीं पाया और पुल खत्म होते ही करीब 25 फीट नीचे रामगंगा में गिर गई, जिससे कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

  • पिपराइच रोड के महुआ तिराहा पर स्थित ‘सतगुरु स्वीट्स’ पर फूड इंस्पेक्टर का पड़ा छापा

    पिपराइच रोड के महुआ तिराहा पर स्थित ‘सतगुरु स्वीट्स’ पर फूड इंस्पेक्टर का पड़ा छापा

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव, गोरखपुर

     

    पूर्व पार्षद आलोक सिंह बिसेन बीजेपी की जीत की खुशी के लहर पर पिपराइच रोड पर शिवपुर सहबाजगंज के महुआ तिराहा पर स्थित “सतगुरु स्वीट्स” पर मिठाई लेने पहुंचे, मिठाई लेने के बाद जब उन्होंने मिठाई का डब्बा खोला तो उसमें कीड़े पड़े थे तथा फफूंद भी लग गया था, उन्होंने डब्बा खोलकर दुकानदार को दिखाया और उससे कहा कि “यह क्या जहर खिला रहे हो” तो दुकानदार बोला कि साहब सॉरी लग रहा है काफी दिन होने से फफूंदी लग गया है, इस पर बिसेन जी ने एक जिम्मेदार शहरी होने का फर्ज़ निभाते हुए ‘फूड इंस्पेक्टर’ को फोन कर दिया और जब फूड इंस्पेक्टर ने मौके पर आकर सतगुरु स्वीट्स के गोदाम और दुकान पर छापा मारा तो छापे दौरान 90 लीटर एक्सपायर्ड दूध भी मिला ,जो कि 20 नवंबर 2024 की तारीख में ही एक्सपायर हो चुका था।

  • चार साल की मासूम बच्ची को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

    चार साल की मासूम बच्ची को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

    चार साल की मासूम बच्ची को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों के खिल उठे चेहरे,

    महज दो घंटे में पुलिस ने लापता मासूम बच्ची को किया सकुशल बरामद, परिजनो को किया सुपुर्द, परिजनो ने पुलिस के प्रति जताया आभार,

    कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी अंतर्गत विशम्भरपुर गांव से अपने रिश्तेदारी में आयी एक मासूम बच्ची (उम्र करीब 4 साल) बृहस्पतिवार शाम को घर के दरवाजे पर खेलते हुए लापता हो गयी। स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंगद सिंह निवासी कप्तानगंज की चार वर्षीय पुत्री परी अपने फूफा जयप्रकाश सिंह निवासी विशम्भरपुर कुशीनगर के घर पर रहती थी। परिजनों ने बताया कि दोपहर बाद घर के बाहर दरवाजे पर खेलने निकली थी। काफी समय बाद जब देखा गया तो बच्ची दरवाजे पर नहीं मिली। परिजनों द्वारा आस पास के सभी लोगों से पूछा गया और अगल बगल के घरों में भी तलाश करने पर भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया। बच्ची के गायब होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। सूचना प्राप्त होते ही कुशीनगर चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ला पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। चौकी प्रभारी कुशीनगर गौरव शुक्ला ने 2 घंटे अंदर लापता मासूम बच्ची को कसया थाना क्षेत्र के मिश्रौली के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

    दो घंटे के भीतर मासूम बच्ची सकुशल हुई बरामद,

    मासूम बच्ची को सकुशल गुरुवार को दो घंटे के भीतर चौकी इंचार्ज कुशीनगर गौरव शुक्ला ने बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी कुशीनगर गौरव शुक्ला ने खुद मासूम बच्ची के सकुशल बरामदगी में तत्परता दिखाई और नतीजन “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत दो घंटे के अंदर मासूम को मिश्रौली गांव से सही सलामत बरामद कर लिया और बच्ची के परिजनों को सकुशल सुपर्द कर दिया। मासूम को अपने बीच देखकर स्वजनों के चेहरे खिल गए। मासूम बच्ची को मिलते ही परिजनों ने पुलिस के त्वरित कार्यों को सराहा और बच्ची को पाकर परिवार वालों ने पुलिस के प्रति आभार जताया व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस बाबत चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ला ने बताया कि एक चार वर्षीय मासूम के लापता होने की सूचना मिली थी। दो घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया है।

  • सिर्फ ब्रेकअप की वजह से पुरुष के खिलाफ नहीं हो सकता रेप केस

    सिर्फ ब्रेकअप की वजह से पुरुष के खिलाफ नहीं हो सकता रेप केस

    सिर्फ ब्रेकअप की वजह से पुरुष के खिलाफ नहीं हो सकता रेप केस, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,

    शादी का झांसा देकर बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे एक युवक को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दे दी है। शीर्ष न्यायालय का कहना है कि सहमति के साथ संबंध में रह रहे जोड़े के बीच सिर्फ ब्रेकअप हो जाने के कारण पुरुष के खिलाफ आपराधिक मुकदमा नहीं चला सकते हैं।

    शिकायतर्ता महिला ने आरोपी के खिलाफ 2019 में रेप केस दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।