Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • अमर शहीद शिव सिंह क्षेत्री के सम्मान पर लगा धक्का: पोस्टरों से ढका शहीद स्मारक

    अमर शहीद शिव सिंह क्षेत्री के सम्मान पर लगा धक्का: पोस्टरों से ढका शहीद स्मारक

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव, निष्पक्ष टुडे, गोरखपुर,

     

    गोरखपुर, 20 नवंबर 2024,

    गोरखपुर में अमर शहीद शिव सिंह क्षेत्री के स्मारक पर लगे पोस्टर और बैनर ने शहीद के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। यह घटना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रचार के दौरान सामने आई, जहां रेलवे कॉलोनी स्थित शहीद स्मारक पर प्रचार सामग्री चिपकाई गई, जिससे स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

    स्थानीय पार्षद का विरोध,
    रेलवे कॉलोनी के पार्षद विवेक मिश्रा उर्फ विक्की ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा,
    “शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है। स्मारक पर पोस्टर लगाना न केवल अनुचित है, बल्कि शहीदों के प्रति असंवेदनशीलता का परिचायक भी है। प्रशासन को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

    पूरे शहर में पोस्टरों की भरमार
    राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रचार के लिए गोरखपुर शहर में बड़े पैमाने पर पोस्टर और फ्लेक्स लगाए गए हैं। हालांकि, ऐतिहासिक स्थलों और शहीद स्मारकों पर ऐसी सामग्री लगाने से जनता में रोष फैल गया है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि स्मारकों जैसे पवित्र स्थानों को राजनीति और प्रचार से दूर रखा जाना चाहिए।प्रशासन की चुप्पी पर सवाल,

    स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए कहा,
    “ऐसे पवित्र स्थलों को संरक्षित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में शहीद स्मारकों का ऐसा अपमान न हो।”

    मांग और अपील,
    स्थानीय निवासियों ने शहीद स्मारक से पोस्टरों को तुरंत हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने सभी संगठनों से अपील की है कि शहीदों के स्मारकों का सम्मान बनाए रखें और उनके प्रति श्रद्धा का प्रदर्शन करें।

    यह घटना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी पर सवाल उठाती है कि शहीदों की स्मृति और सम्मान को सहेजने के लिए समाज और प्रशासन कितना गंभीर है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

  • हिमाचल भवन के बाद अब दिल्ली के बीकानेर हाउस को अटैच करने का आदेश

    हिमाचल भवन के बाद अब दिल्ली के बीकानेर हाउस को अटैच करने का आदेश

    हिमाचल भवन के बाद अब दिल्ली के बीकानेर हाउस को अटैच करने का आदेश,

    पटियाला हाउस कोर्ट ने राजस्थान की नगर पालिका को निर्देश दिया,

    बिक्री की शर्तों को पूरा करने के लिए अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश दिया,

    कोर्ट ने 29 नवंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया,

    मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी,

    दरअसल, राजस्थान की नगर पालिका जो दिल्ली के बीकानेर हाउस का मालिक है.

    साल 2020 में उसके खिलाफ मध्यस्थता अवार्ड को पूरा करने मे विफल रही

  • अलीगढ़- यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा

    अलीगढ़- यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा

    अलीगढ़- यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा,

    डबल डेकर बस ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर,

    सड़क हादसे में 5 की मौत, 15 लोग घायल,

    बीयर बोतलों के स्क्रैब से भरा हुआ था ट्रक,

    दर्दनाक सड़क हादसे में बस के उड़े परखच्चे,

    पांच माह का बच्चा, महिला व 3 पुरुषों की मौत,

    दिल्ली से आज़मगढ़ जा रही थी डबल डेकर प्राइवेट बस,

    बस में सवार लोग खिड़कियां तोड़कर निकल सके बाहर,

    पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल,

    सभी घायलों को जेबर के कैलाश हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती,

    मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर भेजा गया मोर्चरी,

    मृतकों में से तीन की हुई शिनाख्त, 2 हैं अज्ञात,

    टप्पल थाना इलाके के यमुना एक्सप्रेस-वे 56 नम्बर की घटना.

  • प्रयागराज:ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने का ASI सर्वे का मामला

    प्रयागराज:ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने का ASI सर्वे का मामला

    प्रयागराज:ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने का ASI सर्वे का मामला,

    वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग को लेकर याचिका पर सुनवाई आज,

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोपहर दो बजे होगी सुनवाई,

    राखी सिंह की ओर से दाखिल याचिका में ASI सर्वे की मांग,

    मुस्लिम पक्ष ने वजूखाने के ASI सर्वेक्षण का विरोध किया है,

    जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच करेगी सुनवाई,

  • एआर रहमान और सायरा का 29 बाद तलाक

    एआर रहमान और सायरा का 29 बाद तलाक

    एआर रहमान और सायरा बानो का तलाक! शादी के 29 साल बाद लिया बड़ा फैसला

    एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने शादी के लगभग 29 साल के बाद अलग होने की घोषणा की है। एआर रहमान ने 1995 में सायरा बानो से शादी की थी। इनकी तीन बच्चे हैं खतीजा रहीमा और अमीन। दो दशक से अधिक समय से शादीशुदा जोड़े ने अभी तक इस फैसले के पीछे के कारणों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

  • समागम 2024 के जरिये प्रदेश में बाल अधिकारो का रोडमैप तैयार करेगा: गोरखपुर

    समागम 2024 के जरिये प्रदेश में बाल अधिकारो का रोडमैप तैयार करेगा: गोरखपुर

    समागम 2024 के जरिये प्रदेश में बाल अधिकारो का रोडमैप तैयार करेगा: गोरखपुर,

    ‘ग्रामीण भारत’ और ‘खेलों की दुनिया’ में बाल अधिकार संरक्षण के लिए बीस नवम्बर को होगा समिट

    सरकारी, गैर सरकारी व सीएसआर एक साथ बैठ कर सीएम योगी के विकसित प्रदेश के स्प्न को देंगे पंख,

    गोरखपुर की संस्था के प्रयासों से लखनऊ के होटल ताज में होगा राज्य स्तरीय आयोजन,

    गोरखपुर। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘ग्रामीण भारत’ और ‘खेलों की दुनिया’ में बाल अधिकार संरक्षण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर बीस नवम्बर को रोडमैप तैयार किया जाएगा । इस संबंध में लखनऊ के होटल ताज में समागम 24’ समिट का आयोजन किया जा रहा है जहां सरकारी, गैर सरकारी और कार्पोरेट भागीदार एक मंच पर एक साथ बैठ कर मंथन करेंगे। सुनिश्चित किया जाएगा कि ग्राम पंचायत विकास योजनाओं और खेलों में वंचित वर्ग के बच्चों के अधिकारों का प्रभावी संरक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित प्रदेश के स्वप्न को पंख देने में मंददगार बनने जा रहे इस पहल का नेतृत्व उनका गृह जनपद गोरखपुर ही करेगा। यहां की स्वयंसेवी संस्था की मदद से एक ही मंच से दो राज्यों के राज्यपाल, प्रदेश सरकार के चार मंत्रीगण, कई वरिष्ठ अधिकारीगण और कार्पोरेट सामाजिक संगठन (सीएसआर) एक ही दिन जुड़ेंगे।

    मुख्य आयोजक और गोरखपुर की स्वयंसेवी संस्था सेफ सोसाइटी के निदेशक विश्व वैभव शर्मा ने बताया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। इन प्रयासों को सामूहिक उत्तरदायित्व, बेहतर समन्वय और साझा रणनीति से सफल बनाने के क्रम में ही इस समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट में प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रीगण, अफसर, स्वयंसेवी संस्थाएं, कार्पोरेट सामाजिक संगठन और मीडिया भागीदार हिस्सा लेकर रोडमैप तैयार करेंगे। पंचायती राज विभाग और खेल विभाग की प्रभावी भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। एक मंच पर बैठ कर तय किया जाएगा कि किस प्रकार से ग्राम पंचायत स्तर पर और खेल के क्षेत्र में बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित किया जाए।

    श्री शर्मा ने बताया कि इस आयोजन से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और आसाम के राज्यपाल एवं मणिपुर के कार्यवाहक राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य वर्चुअली जुड़ेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के उद्योग विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, खेलकूद मंत्री गिरीश चंद्र यादव और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर विभिन्न सत्रों के मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला लगातार दूसरे वर्ष इस समिट में बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग करेंगी। आयोजन में में ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट, सीएसआर यूनिवर्स, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, महिला एवं बाल विकास, सेफट्टीट्यूड और शिवनादर फाउंडेशन का सक्रिय सहयोग और प्रतिभाग होगा।

    *पहले चरण में हुए थे अहम निर्णय*

    समागम के प्रथम चरण का आयोजन भी प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक निजी होटल में हुआ था। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इसका शुभारंभ किया था। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला समेत कई वरिष्ठ अधिकारीगण और कार्पोरेट ने इसमें हिस्सा लिया था। पिछले वर्ष हुए समिट में दो सौ से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं, बीस से अधिक कार्पोरेट सामाजिक संगठनों और सत्तर से अधिक मीडिया संस्थानों ने प्रतिभाग किया। समिट के जरिये बाल शिक्षा, बाल स्वास्थ्य, बाल श्रम निषेध और बाल अधिकार संरक्षण समेत बच्चों के हितों के विभिन्न पहलुओं के बारे में चर्चा की गयी थी।

    ऐसे पूरा होगा उद्देश्य,

    समागम दो हजार चौबीस का उद्देश्य यह पता लगाना है कि प्रदेश में बाल विकास व बाल संरक्षण के क्षेत्र में आखिर जरुरत कहाँ अधिक है । इसका चिन्हांकन सरकार करेगी और इस कार्य में गोरखपुर की संस्था सेफ सोसाइटी और सहयोगी संगठन मदद करेंगे। आवश्यकताओं के चिन्हांकन के बाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, पंचायती राज और खेलकूद विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कॉर्पोरेट की मदद से इसकी पूर्ति के लिए प्रभावी कार्यान्वन योजना बनाने का प्रयास होगा । सभी कॉर्पोरेट अपना अपना योगदान इसी कार्ययोजना के अनुसार समन्वित वातावरण में देंगे । इस प्रकार संसाधनों की पहुंच वहां तक बन सकेगी, जहां वास्तव में इसकी अधिक आवश्यकता है।

  • थाना प्रभारी, CO का गजब कारनामा

    थाना प्रभारी, CO का गजब कारनामा

    ब्रेकिंग बुलन्दशहर,

    थाना प्रभारी, CO का गजब कारनामा,

    12 की सगाई “15 की शादी थी” छुट्टी 17 से हुई,

    थाना अरनिया के दरोगा के घर में 12 नवंबर और 15 नवंबर के वैवाहिक कार्यक्रम थे दरोगा जी ने अपनी छुट्टी अप्लाई की छुट्टी 11 तारीख को थाना प्रभारी द्वारा सबमिट कर दी गई 15 तारीख को छुट्टी सीओ साहब द्वारा सबमिट की गई और 17 तारीख को छुट्टी स्वीकृत की गई,

    अब दुर्भाग्य देखिए थाना प्रभारी से CO तक छुट्टी जाने में 4 दिन का समय लग गया,

    इन चार दिनों में दरोगा के घर के वैवाहिक कार्यक्रम के दोनों कार्यक्रम समाप्त हो गए,

    उसके बाद 17 तारीख को छुट्टी स्वीकृत हुई जब कार्यक्रम समाप्त हो गए,

    अब इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार,

  • खुलासा: थप्पड़ कांड पर पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस

    खुलासा: थप्पड़ कांड पर पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस

    खुलासा: नरेश मीणा के SDM थप्पड़ कांड में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ही कलेक्टर सौम्या झा ने बड़ा खुलासा कर दिया है,

    सौम्या झा पर कई लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने आंदोलन के समय नरेश मीणा से बात क्यों नहीं किया? अब सौम्या झा ने बताया है कि उन्होंने नरेश मीणा से 6 से अधिक बार बात करने का प्रयास किया। लेकिन नरेश मीणा ने बात ही नहीं किया।

    यही नहीं सौम्या झा ने ये भी बताया रात में आगजनी और उपद्रव मचाने वाले में गिरफ्तार से 60 अधिक लोग बाहरी थे। मामला राजस्थान के टोंक का।

  • खूबसूरत टिकटाॅकर का प्राईवेट विडियो हुआ वायरल

    खूबसूरत टिकटाॅकर का प्राईवेट विडियो हुआ वायरल

    इस्लामाबाद : सोशल मीडिया (Social media) पर लोगों के प्राइवेट वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी तरह हाल ही में पाकिस्तान की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (Social Media Influencer) और टिकटॉकर इम्शा रहमान (Imsha Rehman) का एक प्राइवेट वीडियो (MMS) वायरल हो गया है, जिसके बाद उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए अपना सोशल मीडिया अकाउंट ही डिएक्टिवेट कर लिया। इम्शा प्राइवेट वीडियो में एक लड़के के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रही थीं। ये वीडियोज सोशल मीडिया साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।*

    कौन हैं इम्शा रहमान,

    पाकिस्तान में इंस्टाग्राम और टिकटॉक काफी फेमस है। इम्शा भी दोनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्रमुख चेहरा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंस्टाग्राम पर लाइफस्टाइल और फैशन कंटेंट बनाकर की थी। धीरे-धीरे उनके फॉलोवर्स बढ़ते चले गए और कुछ समय के बाद वह पाकिस्तान की सोशल मीडिया इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन गईं। इम्शा जितनी इंस्टाग्राम पर फेमस हैं, उतनी ही टिकटॉक पर भी। वह वहां पर इससे रिलेटेड वीडियो कॉन्टैंट पोस्ट करती हैं, जिस पर हजारों-लाखों लाइक्स और व्यूज आते हैं।

    सोशल मीडिया से बनाया अच्छा पैसा

    2024 में इम्शा ने अपने टिकटॉक वीडियोज पर 12.1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स बंटोर चुकी हैं। इससे पता चलता है कि वह पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर कितनी लोकप्रिय हैं। वह एक-एक ब्रांड प्रमोशन के लिए लाखों रुपये लेती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इम्शा की नेटवर्थ पांच लाख अमेरिकी डॉलर है, जिससे पता चलता है कि उन्होंने सोशल मीडिया से काफी कमाई की है।

    मिनाहिल मलिक का भी वायरल हुआ था वीडियो

    हाल फिलहाल में पाकिस्तान में कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के प्राइवेट वीडियो वायरल हो चुके हैं। कुछ समय पहले मिनाहिल मलिक का भी आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया था। उस वीडियो में भी वह एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालात में दिखाई दे रही थीं। हालांकि, उन्होंने वीडियो को फेक और एडिट किया हुआ बताया था और सोशल मीडिया छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने पोस्ट किया था कि गुड बाय कहना बहुत मुश्किल है। कोई लड़ाई नहीं है। प्यार बांटें। मैं जा रही हूं। आप सबको मिस करूंगी। आई लव यू, टेक केयर।

  • मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर कमलेश तिवारी की मेडिकल कालेज में हुई मौत

    मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर कमलेश तिवारी की मेडिकल कालेज में हुई मौत

    लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कमलेश तिवारी की हुई मौत। पुलिस ने 22 अक्टूबर की रात को भीठौली क्रासिंग से सीडीआरआई के पास किया था मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार। पुलिस ने पैर पर गोली मारने के बाद कमलेश को किया गया था गिरफ्तार।लखनऊ के ठाकुरगंज स्तिथि दौलतगंज ब्राह्मणी टोला का रहना वाला था कमलेश तिवारी। डीसीपी (नार्थ) की क्राइम टीम और जानकीपुरम पुलिस के साथ हुई थी मुठभेड़। कमलेश की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा गया। पुलिस और जेल प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तथ्यों को बताने में असमर्थ। (वीडियो मुठभेड़ के बाद का)