Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • अहमदाबाद में 22 मंजिला इमारत में आग

    अहमदाबाद में 22 मंजिला इमारत में आग

     

    अहमदाबाद स्थित बोपल इलाके में एक 22 मंजिला इमारत आवासीय इमारत में आग लग गई। इमारत से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, इस दौरान एक महिला बेहोश मिली, जिसे अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर ऑफिसर मिथुन मिस्त्री ने बताया कि इस्कॉन प्लैटिनम की 8वीं मंजिल पर आग लग गई। सूचना के बाद फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इमारत में बेहोश मिली महिला को अस्पताल भेजा गया है

  • सीएम योगी सक्रिय 12 घंटे में रिपोर्ट तलब डिप्टी सीएम-स्वास्थ्य सचिव झांसी रवाना

    सीएम योगी सक्रिय 12 घंटे में रिपोर्ट तलब डिप्टी सीएम-स्वास्थ्य सचिव झांसी रवाना

     

    झांसी में महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष एसएनसीयू वार्ड में भीषण आग,

    आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई सीएम ने घटना पर दुख भी व्यक्त किया है,

    जिस वार्ड में आग लगी थी वहां 47 नवजात भर्ती थे खबर लिखे जाने तक वार्ड से 31 नवजात को बाहर निकाल लिया गया था,

    हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं सेना को भी बुला लिया,

    सेना एवं दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं दस नवजात की मौत से अस्पताल परिसर में कोहराम मचा हुआ है,

    नवजातों के माता-पिता भी अपने नवजातों को बचाने की गुहार लगा रहे है,

  • किन्नर समाज ने किया खोराबार थाने का घेराव

    किन्नर समाज ने किया खोराबार थाने का घेराव

    गोरखपुर बीते दिनों किन्नर की हत्या को लेकर खोराबार थाना पर थाने का किए घेराव किन्नर समाज के और परिजनों का आरोप की रूबी किन्नर और निजामुद्दीन द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है किन्नर समाज के लोग थाने का घेराव किए हैं अपने समाज की हत्या को लेकर इंसाफ की मांग को लेकर वही खोराबार थाना प्रभारी ने रूबी किन्नर से पूछताछ कर रही है।

  • नगर आयुक्त ने संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश

    नगर आयुक्त ने संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश

    नगर आयुक्त ने संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश – संपत्ति और बैंक खाते होंगे सीज,

     

    पहली सूची में 2516 बकायेदारों को चिन्हित,

    गोरखपुर।नगर निगम गोरखपुर द्वारा संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। नगर आयुक्त के आदेशानुसार, अपर नगर आयुक्त और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को प्रतिदिन कार्यवाही की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
    समस्त ज़ोनल अधिकारियों को बकायेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की पत्रावली तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सभी बकायेदारों को 15 दिनों के भीतर डिमांड नोटिस प्राप्त कराने का आदेश भी दिया गया है। सभी ज़ोनल कार्यालयों में पत्रावली तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
    नगर आयुक्त ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में सभी कर दाताओं को संपत्ति कर के बिल प्रेषित किए जा चुके हैं और 30 सितंबर 2024 तक छूट भी उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद कई बकायेदारों द्वारा लगातार संपर्क, बिल प्रेषण और शिविर आयोजन के बावजूद भुगतान नहीं किया गया है, जिससे नगर निगम की नागरिक हेतु अनिवार्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
    नगर आयुक्त के आदेशानुसार, समस्त ज़ोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक ज़ोन के बकायेदारों की सूची तैयार करें । पहली सूची में 2516 बकायेदारों को चिन्हित किया गया है, जिनमें राजकीय संपत्तियां भी शामिल हैं।
    समस्त ज़ोनल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सूची का परीक्षण कर लें और यदि किसी ने पहले ही कर का भुगतान कर दिया है फिर भी किसी कारणवश बकायेदारों की सूची में उनका नाम आ गया है तो उक्त के अनुसार सूची को अपडेट करें। शेष बकायेदारों को एक सप्ताह के अंदर मांग की नोटिस जारी की जाए। राजकीय संपत्तियों के लिए अलग पत्रावली तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • प्रयागराज में छात्रों की मांग का सीएम योगी ने संज्ञान लिया

    प्रयागराज में छात्रों की मांग का सीएम योगी ने संज्ञान लिया

    मुख्यमंत्री योगी की पहल पर UPPSC ने लिया बड़ा निर्णय,

    मुख्यमंत्री ने आयोग को छात्रों के साथ संवाद और समन्वय बनाकर आवश्यक निर्णय लेने को कहा,

    पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को एक दिवस में कराए जाने का निर्णय,

    मुख्यमंत्री की पहल पर आयोग ने लिया छात्रों के हित में निर्णय,

    आरओ/एआरओ(प्रा.)परीक्षा-2023 के लिए आयोग द्वारा समिति का गठन,

    समिति सभी पहलुओं पर विचार कर अतिशीघ्र अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

  • भाड़े पर हत्या करने वाला ईनामी कानपुर से गिरफ्तार

    भाड़े पर हत्या करने वाला ईनामी कानपुर से गिरफ्तार

    एसटीएफ ने भाड़े पर हत्या करने वाले एक लाख के इनामी चतुर सिंह उर्फ त्रिभुवन सिंह को कानपुर से गिरफ्तार किया।

  • UPPCS परीक्षा विवाद पर डीएम ने की छात्रों से बात

    UPPCS परीक्षा विवाद पर डीएम ने की छात्रों से बात

    प्रयागराज, उत्तर प्रदेश:

    UPPSC परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन पर प्रयागराज के DM रविंद्र कुमार मंदर ने कहा, “हमने प्रदर्शनकारी छात्रों से बात करने की कोशिश की। हमने उनसे एक प्रतिनिधिमंडल बनाने का अनुरोध किया और हम उन्हें आयोग से बात करने के लिए कहेंगे ताकि हम कोई समाधान निकाल सकें। प्रदर्शनकारी छात्र सुनने को तैयार नहीं हैं और उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया…”

  • टोंक: एसडीएस को थप्पड़ जड़ने वाला पुलिस हिरासत से फरार

    टोंक: एसडीएस को थप्पड़ जड़ने वाला पुलिस हिरासत से फरार

    SDM को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा पुलिस हिरासत से फरार, पथराव में 10 पुलिसकर्मी घायल एसडीएम को थप्पड़ जड़ने वाला नरेश मीणा पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है. टोंक के समरिवता गांव में देर रात बबवाल के बीच नरेश मीणा फरार हो गया. इधर, सीएम भजनलाल शर्मा ने डीजीपी से टोंक के समरावता गांव में देर रात हुए विवाद की जानकारी ली.
    टोंक. एसडीएस को थप्पड़ जड़ने वाला नरेश मीणा पुलिस हिरासत से फरार हो गया है. राजस्थान के टोंक जिले के समरावता गांव में देर रात भारी बवाल हुआ. पुलिस और नरेश मीणा के समर्थक आमने-सामने आ गए. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो नरेश मीणा के समर्थक भड़क गए. उन्होंने पुलिस के वाहन में आग लगा दी और पत्थरबाजी की. पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की. पुलिस के जवान बूथ में घुसे. सीएम भजनलाल ने डीजीपी यूआर साहू से मामले की जानकारी ली और पूरे मामले में सख्ती से निपटने के आदेश दिए. सीएम ने मंत्री कन्हैयाल चौधरी से भी बात की.

  • लखीमपुर खीरी में खेत की पैमाइश लटकाए रखने पर एक IAS और तीन PCS अधिकारियों को निलंबित कर दिया

    लखीमपुर खीरी में खेत की पैमाइश लटकाए रखने पर एक IAS और तीन PCS अधिकारियों को निलंबित कर दिया

     

    RSS से जुड़े एक सीनियर लीडर की जमीन नापने में टालमटोल करने का आरोप है। ये प्रकरण 6 वर्षों से लंबित था।

    उस अवधि में जितने भी अधिकारी तैनात थे सबके विरुद्ध कार्रवाई हुई है।

    वर्तमान में वे अलग-अलग जिलों में तैनात थे। इन तीनों अधिकारियों को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।

    शासन ने आईएएस अधिकारी व अपर आयुक्त लखनऊ मंडल धनश्याम सिंह को निलंबित कर दिया है। पीसीएस अधिकारियों में बाराबंकी के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, झांसी के नगर मजिस्ट्रेट विधेश सिंह, बुलंदशहर की SDM रेनु को निलंबित किया गया है।

    इन चारों अधिकारियों ने लखीमपुर खीरी में अपनी तैनाती के दौरान RSS नेता की जमीन पैमाइश के मामलों में टालमटोल की।

  • जोहो कॉर्पोरेशन के सीईओ श्रीधर वेम्बु अभाविप के 70वें  राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि होंगे सम्मिलित

    जोहो कॉर्पोरेशन के सीईओ श्रीधर वेम्बु अभाविप के 70वें  राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि होंगे सम्मिलित

     

    गोरखपुर में 22 से 24 नवंबर,2024 आयोजित हो रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में जोहो कॉर्पोरेशन के सीईओ श्री श्रीधर वेम्बु सम्मिलित हो, देशभर से अभाविप के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थी प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि तकनीकी उद्योग एवं उद्यमिता क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में श्रीधर वेम्बु की भूमिका, भारत सहित पूरे विश्व के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनका भारत के तकनीकी विकास, ग्रामीण उत्थान और शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने का प्रयास वर्तमान में भारतीय युवाओं को एक सही रास्ता दिखाता है।

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि 22 नवंबर को विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में श्री श्रीधर वेम्बु देशभर से इस अधिवेशन में भाग लेने वाले विद्यार्थी तथा प्राध्यापक प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। श्री श्रीधर वेम्बु ने तमिलनाडु के तेनकासी जिले में जोहो कार्पोरेशन कंपनी की शुरुआत कर स्थानिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए, तमिलनाडु के सुदूर क्षेत्र में स्थापित उद्योग द्वारा उन्होंने वहां वह अवसर उपलब्ध कराए जो बड़े शहरों में अवस्थित शीर्षस्थ बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उपलब्ध हो पाते हैं। अपनी प्रतिभा तथा पुरुषार्थ के बलबूते उन्होंने ग्रामीण जीवन को उन्नत तकनीक से जोड़ने तथा तकनीकी उद्यमशीलता से जोड़ने का जो प्रयत्न किया, वह अनुकरणीय है। अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन में श्री श्रीधर वेम्बु के संबोधन से युवाओं को दिशा मिलेगी।