Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • बिना चिंता कराइए उपचार, हॉस्पिटल का पैसा देगी सरकार : सीएम योगी

    बिना चिंता कराइए उपचार, हॉस्पिटल का पैसा देगी सरकार : सीएम योगी

     

    जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मदद मांगने आए लोगों को मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा,

    *गोरखनाथ मंदिर में 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री ने*

    *अधिकारियों को दिए त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण के दिए निर्देश*

    गोरखपुर, 11 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे से लोगों को आत्मीय भरोसा दिया कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं। उपचार में जो भी धनराशि खर्च होगी, उसकी व्यवस्था सरकार करेगी। सीएम योगी ने इस दौरान अफसरोंको निर्देशित किया कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और उन्हें उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम विधानसभा उपचुनाव प्रचार करने के बाद गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद सोमवार पूर्वाह्न झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों से एक-एक करके समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए।

    जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने सभी को भरोसा दिया कि उनकी सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से मदद की जाएगी। इस दौरान एक महिला ने अपने परिजन का इलाज मेदांता अस्पताल में कराने के लिए अपनी आर्थिक तंगी का जिक्र किया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे आत्मीय संबल देते हुए कहा, अस्पताल में भर्ती कराकर डॉक्टर से इस्टीमेट मंगवा लीजिए। परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, उपचार का पैसा सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने सभी से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

    *मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा*
    गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। सोमवार प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने, अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश नवाने के बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ समय बिताया और गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने गोवंश को खूब दुलारने के बाद उन्हें गुड़ खिलाया और गोशाला के भी कार्यकर्ताओं को देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

  • जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जेसीओ बलिदान, 3 जवान घायल

    जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जेसीओ बलिदान, 3 जवान घायल

     

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गए जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह ऑपरेशन दो वीडीजी की हत्या के बाद चल रही गहन तलाशी के बीच हुआ। शहीद जवान की पहचान 2 पैरा के नायब सूबेदार राकेश कुमार के रूप में हुई है। भारतीय सेना ने उनके सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया है।

  • बहराइच – बाबा सिद्दीकी हत्या मामले मुम्बई STF एवं यूपी STF की संयुक्त बड़ी कार्यवाई

    बहराइच – बाबा सिद्दीकी हत्या मामले मुम्बई STF एवं यूपी STF की संयुक्त बड़ी कार्यवाई

    बिग ब्रेकिंग
    बहराइच – बाबा सिद्दीकी हत्या मामले मुम्बई STF एवं यूपी STF की संयुक्त बड़ी कार्यवाई,
    नेपाल से दिल्ली भाग रहे मुख्य आरोपी शिवा एवं उसके सहयोगी को किया गिरफ्तार,
    12 अक्टूबर को मुम्बई में हुई थी बाबा सिद्दकी की हत्या,
    बहराइच के गण्डारा निवासी शिवा बाबा सिद्दीकी की हत्या में था शामिल,
    मुख्य आरोपी की मुम्बई STF एक महीने से कर रही थी तलाश,
    बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल 3 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार,
    मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई एसटीएफ पुलिस लेकर हुई रवाना,
    नेपाल सीमा से मुख्य आरोपी शिवा की एसटीएफ ने की गिरफ्तारी,

  • बच्चों ने पढ़ी गुरबाणी, रक्त का हुआ दान

    बच्चों ने पढ़ी गुरबाणी, रक्त का हुआ दान

     

    प्रकाशपर्व के अंतर्गत गुरुद्वारा जटाशंकर में कार्यक्रम,

    गोरखपुर। सिख धर्म के संस्थापक सद्गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में चल रहे कार्यक्रमों के तहत रविवार को गुरुद्वारा जटाशंकर में बच्चों की धार्मिक प्रतियोगिता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों ने गुरुवाणी कीर्तन गायन एवं कविता कथा सुनाकर अपनी धार्मिक बौद्धिकता का परिचय दिया तो वहीं बहुत से दानियों ने अपने रक्त का दान कर पुण्य के भागी बने।
    बताते चले श्री गुरुनानक देव जी का 555वा प्रकाशपर्व 15 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन है। इस दिवस विशेष की खुशी मनाने के लिए सिख समाज और नानक प्रेमी लोग 20 दिन पहले से ही विभिन्न धार्मिक और सामाजिक सेवा के कार्यों में लीन हो जाते हैं। इसी के तहत पिछले 22 अक्टूबर से शहर के हर गुर्जरों से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके समापन के बाद रविवार को शहर के प्रमुख गुरुद्वारा जटाशंकर में श्री गुरुनानक देव जी के याद में बच्चों के बीच धार्मिक प्रतियोगिता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद अब 11 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे से एक भव्य शोभायात्रा निकलेगी और कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन गुरु महाराज का प्रकाश पर बहुत ही धूमधाम के साथ गुरुद्वारा जटाशंकर में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के सफल समापन पर उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य व गुरुद्वारा मीडिया प्रभारी जगनैन सिंह नीटू ने समस्त श्रद्धालु, बच्चों व रक्तदानियों के प्रति आभार जताया।
    इस अवसर पर मैनेजर राजेंद्र सिंह, चरनप्रीत सिंह मोंटू, रविंद्र पाल सिंह, धर्मपाल सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, अरविंद हरी गुप्ता, मनोज आनंद, शिवाम्बुज पटेल, पन्नेलाल पासवान, तेग सिंह, मनी कौर, हर्षदीप सिंह रूपा, केशव मृगवानी, इंजीनियर मिन्नातुल्लाह मो आकिब अन्सारी शाहिद बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

  • गगहा थाने में हत्यारोपित ने की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

    गगहा थाने में हत्यारोपित ने की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

     

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर।अपने पिता की गला दबाकर हत्या के मामले में हिरासत में लिए गए अरविंद नामक युवक ने रविवार की सुबह गगहा थाने में खुदकुशी का प्रयास किया। उसने अपने बनिया को फंदा बनाकर लटकने की कोशिश की समय रहते थाने के पुलिस कर्मियों की नजर गई और उन्होंने उसे बचा लिया।
    अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वह खतरे से बाहर है।

    गगहा थाना क्षेत्र के घेवरपार गांव में गुरुवार की रात में 45 वर्षीय रामप्यारे की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। राम प्यारे के बेटे अरविंद ने गांव के लोगों से बताया कि हार्ट अटैक से पिता की मृत्यु हो गई है। गांव के लोगों ने जब शव देखा तो गले पर रस्सी का निशान दिख रहा था और मौत से पहले पिता पुत्र में विवाद भी हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरविंद को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अरविंद दिल्ली कमाता था चार दिन पहले वह घर पर आया था उसकी पत्नी मायके गई थी । पुलिस वालों की माने तो वह स्मैक का आदी है नशे की लत में उसने इस तरह का प्रयास किया है। फिलहाल खतरे से बाहर है।

  • मुरारी इंटर कालेज में हुआ यातायात सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

    मुरारी इंटर कालेज में हुआ यातायात सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा कस्बा के मुरारी इंटर कालेज परिसर में यातायात सुरक्षा माह अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
    इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया । गोरखपुर से आए ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने छात्रों को यातायात के नियम समझाते हुए बताया कि, हम सड़क पर चलते समय बाईं ओर चलें और दाईं ओर से ओवरटेक करें । वाहन चलाते समय यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों का पालन अवश्य करें । वहीं ट्रैफिक पुलिस टीम के तरफ से आए गोरखपुर के लोकप्रिय टीसीआई रामबृक्ष यादव ने छात्र-छात्राओं से कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने में स्कूली बच्चों की भूमिका अहम है । उन्होंने बच्चों से जिम्मेदार बनने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का भी आह्वान किया, और छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने और समाज के लिए हमेशा अच्छा करने के लिए प्रेरित किया, और ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क लखनऊ से आए सुमित मिश्रा द्वारा छात्र छात्राओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क, डिजिटल अरेस्ट, कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई । वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी ने छात्र-छात्राओं से नियमों का पालन करने तथा अपने आस पास के लोगों के भी जागरूक करने के लिए अपील किया । कार्यक्रम के दौरान बच्चों से पूछे गए सवालों का सही जवाब देने वाले बच्चों को चॉकलेट देकर उन्हें और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
    इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अनिल वर्मा, राजेश यादव, पदुम लाल मौर्या, ट्रैफिक मित्र संजय श्रीवास्तव सहित हज़ारों की संख्या में विद्यालय के बच्चे मौजूद थे ।

  • अनिल के हत्यारे मोहम्मद सैफ को पुलिस ने मुखभेड़ में किया गिरफ्तार

    अनिल के हत्यारे मोहम्मद सैफ को पुलिस ने मुखभेड़ में किया गिरफ्तार

    अनिल के हत्यारे मोहम्मद सैफ को पुलिस ने मुखभेड़ में किया गिरफ्तार,

     

    गोरखपुर। अनिल गुप्ता का हत्यारा मो सैफ पुलिस मुखभेड़ में गिरफ्तार हत्यारे सैफ के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू अनिल गुप्ता के गले से गायब सोने की चैन एक तमंचा कारतूस मोटरसाइकिल चिलुआताल पुलिस ने किया बरामद। पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गस्त के दौरान अनिल के हत्यारे मोहम्मद सैफ निवासी हिमायूंपुर को मुखभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया जिसके बाएं पैर में गोली लगी है जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया है।

  • CJI डी वाई चंद्रचूड़ का आखिरी वर्किंग डे

    CJI डी वाई चंद्रचूड़ का आखिरी वर्किंग डे

    CJI डीवाई चंद्रचूड़ का आज आखिरी वर्किंग–डे था। सुनवाई पूरी होने के बाद जब कुर्सी से उठे तो हाथ जोड़कर कोर्ट रूम को प्रणाम किया और विदाई ली। चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।

  • आगरा पुलिस ने यातायात जागरूकता केअपनाया अद्भुत तरीका

    आगरा पुलिस ने यातायात जागरूकता केअपनाया अद्भुत तरीका

    आगरा पुलिस ने यातायात जागरूकता के एक नए और नाटकीय तरीके को अपनाया है।

    पुलिस ने यमराज का स्वरूप तैयार किया है जो शहर के चौराहों और बाजारों में लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

  • जजों की बेंच ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को कहा अल्पसंख्यक संस्थान

    जजों की बेंच ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को कहा अल्पसंख्यक संस्थान

    दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट के 7 जजों की बेंच ने 4:3 के बहुमत से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक संस्थान कहा,

    सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्विविद्यालय (AMU) के अल्पसंख्यक दर्जे के मामले में सुनवाई की। सात जजों की बेंच ने सुनवाई की। इसके बाद 4-3 के बहुमत से सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।