Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • योगी सरकार के मार्गदर्शन में उप्र के सभी गोआश्रय स्थलों पर किया गया गोपूजन

    योगी सरकार के मार्गदर्शन में उप्र के सभी गोआश्रय स्थलों पर किया गया गोपूजन

     

    7319 गो-आश्रय स्थलों में समारोह पूर्वक मनाया गया गोवर्धन पूजा, किया गया गो पूजन

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष व प्रमुख सचिव भी अलग-अलग जनपदों के कार्यक्रम में हुए शामिल

    लखनऊ, 2 नवम्बर: योगी सरकार के नेतृत्व में शनिवार को प्रदेश के सभी गोआश्रय स्थलों में गोवर्धन पूजा व गोपूजन किया गया। योगी सरकार के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष व प्रमुख सचिव समेत जनप्रतिनिधि भी अलग-अलग जनपदों में कार्यक्रम में शामिल हुए।

    प्रदेश के सभी गोआश्रय स्थलों पर हुआ आयोजन
    प्रदेश के समस्त गो आश्रय स्थलों /केंद्रों में शनिवार को गो पूजन का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। प्रदेश में गोवर्धन पूजा पर 6697 अस्थायी गो आश्रय स्थलों, 333 वृहद गो संरक्षण स्थलों, 289 कान्हा आश्रय स्थलों अर्थात 7319 गो-आश्रय स्थलों में गोवर्धन पूजा एवं साथ ही साथ गो पूजन किया गया।

    कैबिनेट मंत्री व जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल
    पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा वृहद गो संरक्षण केन्द्र मऊ चन्द्रपुर विकास खण्ड रामनगर जनपद बरेली में आयोजित गोवर्धन पूजा में प्रतिभाग किया गया। प्रमुख सचिव पशुधन, निदेशक प्रशासन एवं विकास, अपर निदेशक ग्रेड-1 के द्वारा वृहद गोसरक्षरण केन्द्र निबलेट, बाराबंकी एवं अस्थायी गो आश्रय स्थल पपनामऊ, लखनऊ में आयोजित गोवर्धन पूजा में प्रतिभाग किया। गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता द्वारा अस्थायी गो आश्रय सरेण्डी में प्रतिभाग किया गया।

    गोवंशों को हरा चारा, फल, गुड़ आदि खिलाया गया

    योगी सरकार के निर्देश पर विभिन्न जनपदों में मंत्री, जन प्रतिनिधियों द्वारा गो आश्रय स्थलों में गोवर्धन पूजा के आयोजन में प्रतिभाग किया गया। गोवंशों को गुड़, हरा चारा, फल इत्यादि का वितरण किया गया। साथ ही गाय के गोबर से बने दीपों, मूर्तियों आदि के उपयोग हेतु दीपावली के उपरांत भी जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार करने व इन उत्पादों के बिक्री हेतु बाजारों में उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

  • मनबढ़ ने महिला को मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज

    मनबढ़ ने महिला को मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम मझौवा निवासिनी रफिकुन निशा अब्दुल करीम ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मनबढ़ युवक अकरम अली पुत्र इस्माईल के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।
    थाना क्षेत्र के ग्राम मझौवा निवासिनी रफिकुन निशा पत्नी अब्दुल करीम ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि, 31 अक्टूबर दिवाली की रात 12 बजे के करीब मैं अपनी बेटी रुकसार के पास सोने जा रही थी तभी गांव के ही अकरम अली पुत्र इस्माईल ने मुझे लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया ।
    इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि पीड़ित महिला रफीकुन निशा की तहरीर पर मनबढ़ अकरम अली के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।

  • भूकंप के झटकों से हिला झारखंड

    भूकंप के झटकों से हिला झारखंड

    रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का आया भूकंप,

    खसरांवा जिले से 13 किमी दूरी पर था भूकंप का केंद्र,
    सुबह 9:20 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए,
    भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकले,
    हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

  • गोरखपुर में आकाश की फ्लाइट संख्या QP 1880 में बम की सूचना से मचा हड़कंप

    गोरखपुर में आकाश की फ्लाइट संख्या QP 1880 में बम की सूचना से मचा हड़कंप

    बंगलौर वाया गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली अकासा फ्लाइट संख्या QP1880 में द्विटर के माध्यम से बम की खबर से हड़कंप मंच गया, जांच के बाद संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली , इस फ्लाइट में 5 बच्चों समेत 186 यात्री सवार थे,

    गोरखपुर: अकासा एयरलाइन्स के सिक्यूरिटी इनचार्ज ने दोपहर 02:12 मिनट पर सूचना दी कि अकासा एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या QP1880 जो बैंगलोर से गोरखपुर हवाई अड्डा एवं गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करती है, में बम की सूचना द्विटर हैंडल के माध्यम से प्राप्त हुई है, सूचना प्राप्त होते ही बम थ्रेट असेसमेंट समिति के सभी सदस्य तुरंत वर्चुअल माध्यम से जुड़ गए एवं साथ में फ्लाइट गोरखपुर हवाई अड्डे पर लैंड भी हो चुकी थी,

    शीघ्र ही बम थ्रेट असेसमेंट समिति के सभी सदस्य निदेशक विमानपत्तन के कार्यालय में उपस्थित हो गए, जिसमें गोरखपुर से SATCO, भारतीय वायु सेना, सुरक्षा अधिकारी भारतीय वायु सेना, श्री अंजनी कुमार सिंह ADM City, श्री अभिनव त्यागी SP City, श्री वी.बी. राव IB, डॉ एन. के. द्विवेदी, BDDS की टीम, फायर ब्रिगेड की टीम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर की टीम एम्बुलेंस सहित, श्री विनोद कुमार सिंह एयरपोर्ट मुख्य सुरक्षा अधिकारी, श्री विजय कुमार, प्रभारी प्रचालन, श्री दिनेश कुमार गुप्ता, मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं श्री आर. के. पाराशर, निदेशक विमानपत्तन/को-ओर्डनिटर BTAC ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के बम थ्रेट कन्टेनजेंसी प्लान के अनुसार घटना को नॉन-स्पेसिफिक श्रेणी में डिक्लेअर करते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा जाँच एवं अन्य कार्यवाही प्रारम्भ की गई,

    यात्रियों को जहाज़ से सुगमता पूर्वक उतारते हुए उनके बैगेज को शीघ्र प्रदान करने हेतु ग्राउंड स्टाफ़ को निर्देशित किया गया साथ ही APSU की QRT टीम ने सुरक्षा घेरा को बढ़ाते हुए पार्कड् एयरक्राफ्ट को सुरक्षित किया,

    BDDS की टीम जहाज़ के पास जाकर अलर्ट मोड में खड़ी रही एवं आस-पास सुरक्षा जाँच के अकासा एयरलाइन्स के सुरक्षा कर्मीयों ने जहाज़ के आतंरिक एवं बाह्य स्थानों, उपकरणों आदि की सघनता से जाँच किया,

    सम्पूर्ण जहाज़ की सुरक्षा जाँच एवं सभी दिशानिर्देशो के अनुपालन के पश्चात कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं प्राप्त हुई,

    सम्पूर्ण जहाज़ की सुरक्षा जाँच, प्रावधानों, दिशानिर्देशों के अनुपालन के पश्चात समय 16:45 पर उड़ान की अनुमति प्रदान की गई, यात्रियों की बोर्डिंग एवं अन्य कार्यवाही करते
    हुए जहाज़ दिल्ली के लिए प्रस्थान किया.
    हालांकि बेंगलुरु से गोरखपुर आने वाले यात्रियों की कुल संख्या पांच बच्चों सहित 188 थी, जबकि फ्लाइट में बम की अफवाह के बाद गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली यात्रियों की कुल संख्या मात्र 105 ही थी,
    विगत दिनों नागरिक विमानों में बम कि इस तरह की झूठी अफवाहों से सारा देश हलकान रहा है, अब इसके पीछे कोई बहुत बड़ी साजिश है या फिर शरारती तत्वों की शरारत यह तो सघन जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

    शिशिर श्रीवास्तव, संवाददाता निष्पक्ष टुडे, गोरखपुर

  • सुबह की बड़ी खबरें

    सुबह की बड़ी खबरें

    सुबह की बड़ी खबरें

    • लखनऊ- डिप्टी CM केशव मौर्य का आज वाराणसी दौरा, आज पीएम नरेंद्र मोदी का है काशी दौरा, काशी में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे
    • लखनऊ- फर्जी कॉल सेंटर से विदेशी लोगों से ठगी अमेरिका और कनाडा के लोगों से ठगी तीन महीने से काम कर रहा था गिरोह, 12 जालसाज गिरफ्तार, कई और गुर्गों की तलाश, वृंदावन योजना स्थित एवरेस्ट अपार्टमेंट से पकड़े गए
    • लखनऊ- भाजपा के प्रदेश संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, केंद्रीय नेतृत्व ने महेंद्र नाथ पांडेय को बनाया चुनाव अधिकारी, छह सह चुनाव अधिकारी भी नामित, नियुक्ति में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का रखा गया ध्यान
    • लखनऊ- 1140 माध्यमिक विद्यालयों के 60 हजार विद्यार्थी होंगे प्रवीण, कौशल विकास मिशन की ओर से मिलेगा प्रशिक्षण, विद्यार्थियों की दी जाएगी 200 से 300 घंटे की ट्रेनिंग, प्रदेश के कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण
    • लखनऊ- शटडाउन की नहीं दी सूचना, चार अफसरों पर कार्रवाई, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि, अधिशासी अभियंता व एसडीओ को निलंबित करने का आदेश, पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार ने दिए है निर्देश
    • हरदोई- सहकारी समिति कार्यालय के कमरे में पी जा रही शराब, सामूहिक रूप से शराब पीने का वीडियो हो रहा वायरल, चौकीदार हिमांशु को ही कई किसान समझे सचिव, शाहाबाद सहकारी समिति लि0 मोहल्ला खत्ता का मामला
    • सहारनपुर-  PM मोदी आज करेंगे सरसावा एयरपोर्ट का लोकार्पण, बनारस से वर्चुअली जुड़ेंगे, कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, सहारनपुर वासियों के सपनो को नई उड़ान मिलेगी, सहारनपुर के सरसावा एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे, एयरपोर्ट के निर्माण से कारोबार के विकास को मिलेगा आयाम
    • अयोध्या- आठवें दीपोत्सव को सफल बनाने की तैयारी, 30000 स्वयंसेवक 72 घंटे में सजाएंगे 28 लाख दीपक, रोजाना आठ घंटे करना होगा काम, घाटों पर उकेरे जाएंगे रामायणकालीन चित्र, घाटों की मार्किंग का 95 फीसदी काम पूरा
    • झांसी- आधी रात को हिट एंड रन का मामला आया सामने, अनियंत्रित ट्रक ने सिपाही समेत तीन राहगीरों को कुचला, टैक्सी में टक्कर मारते हुए ट्रक हुआ सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने घायलों को कराया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, हादसे में तीन लोगों की हालत बताई जा रही है गंभीर, झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की है पूरी घटना
    • हापुड- जिले में लगातार बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या हुई 32, स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र का निरीक्षण करने में जुटी
    • अलीगढ़ – राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह, 21 अक्टूबर को होगा विश्वविद्यालय का पहला दीक्षान्त समारोह , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गवर्नर आनंदीबेन पटेल होंगी शामिल, 27 छात्रों को 41 स्वर्ण पदक से किया जाएगा सम्मानित, कार्यक्रम की तैयारी में जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन.
    • बिजनौर – रोडवेज बस ड्राइवर की लापरवाही से हादसा, चलती बस में ब्रेक मारने से बैठा युवक नीचे गिरा, युवक बस से नीचे गिरकर पिछले टायर के नीचे आया, हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया, कोतवाली देहात के नगीना रोड का मामला.
    • अमेठी- प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, मौके से मिली ईसाई धर्म संबंधी पुस्तक व प्रचार सामग्री, ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा किया है पंजीकृत, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ, बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे जगई पांडेय का मामला
    • मेरठ- लापरवाह थानेदारों पर SSP का कड़ा एक्शन, जिले के 3 थानेदार ऑनलाइन VC में लाइन हाजिर, परतापुर थानेदार इ. जितेंद्र सिंह लाइन हाजिर, भावनपुर थानेदार अजीत शाक्य लाइन हाजिर, दिनदहाड़े जयभीमनगर में कल हुई थी गोलीबारी, बेलगाम हमलावर थानेदार को चुनौती देकर फरार, रोहटा थानेदार देवेंद्र गौतम भी लाइन हाजिर हुए
      कल DM ऑफिस में शव रखकर हुआ हंगामा, आरोपियों के खिलाफ एक्शन में फेल रहे रोहटा थानेदार
    • रामपुर- पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के घर भेजा, प्रेमी समेत तीन लोगों को पीटकर किया घायल, युवक से महिला के अवैध सम्बन्धों को लेकर पीटा, पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा जिला अस्पताल, प्रेमी संग रहने के लिए महिला जिद पर अड़ी, जनपद के थाना पटवाई क्षेत्र का है पूरा मामला
    • वाराणसी- विश्वनाथ मंदिर रोज 3 हजार लोगों को कराएगा भोजन, प्रधानमंत्री निशुल्क भोजन व्यवस्था का आज करेंगे शुभारंभ, 6600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात, पहले चरण में तीन हजार लाभार्थियों को निशुल्क भोजन
    • बदायूं – डीजे बंद कराने को लेकर दबंगों ने की मारपीट , पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 2 लोगों को पकड़ा, पुलिस ने 2 लोगों को शांति भंग में कार्रवाई कर जेल भेजा, शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर मचाया उत्पात, बिल्सी थाना क्षेत्र के मझारा गांव का पूरा मामला.
    • नई दिल्ली- जीवन बीमा व बुजुर्गों के स्वास्थ्य बीमा को लाभ, स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम पर नहीं लगेगा जीएसटी, 20 लीटर बोतलबंद पानी, साइकिल पर 5% टैक्स, अभ्यास पुस्तिका पर टैक्स घटकर 5% होगा, मंत्री समूह की सिफारिशें, जीएसटी काउंसिल की बैठक में लगेगी मुहर
  • सुपर हिट एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से ED की पुछताछ

    सुपर हिट एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से ED की पुछताछ

    सुपर हिट एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से ED की पुछताछ.
    IPL सट्टेबाजी स्कैंडल में हो रही पूछताछ
    बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया महादेव सट्टेबाजी एप्लीकेशन पर अवैध आईपीएल मैच स्ट्रीमिंग के कथित प्रचार के संबंध में फंसी हैं,एक्ट्रेस आज गुवाहाटी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुईं सूत्रों के अनुसार,जांच एजेंसी द्वारा बुलाए जाने के बाद तमन्ना भाटिया अपनी मां के साथ गुवाहाटी पहुंचीं इससे पहले भी तमन्ना भाटिया से इस मामले में पूछताछ हो चुकी है,यह दूसरी बार है जब अभिनेत्री को महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े होने के कारण जांच का सामना करना पड़ा है, बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस से ईडी अधिकारी अभी भी पूछताछ कर रहे हैं उनकी मां ईडी दफ्तर के बाहर ही उनका इंतजार कर रही हैं

  • सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें

    सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें

    सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें

    • बहराइच मामले में मुख्यमंत्री स्वयं रख रहे हैं नजर,सीएम योगी खुद कर रहे हैं मामले की मॉनिटरिंग,बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं- सीएम,डीजीपी ऑफिस भी मामले में नजर बनाए हुए है,अब तक डीजीपी ऑफिस से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया,मुख्यमंत्री योगी ने दिया अधिकारियों को निर्देश,उपद्रवियों की पहचान कर कठोरतम कार्रवाई करें- मुख्यमंत्री.

      लखनऊ- संदिग्ध व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा, जमकर पीटा,अलग-अलग क्षेत्र में रेकी कर घटना को देता था अंजाम ,लोगों ने संदिग्ध को पकड़ कर पारा पुलिस को सौंपा.

    • लखनऊ-बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल का मामला,लोगों ने महाराजगंज रोड पर मूर्ति खड़ी कर की जाम,स्थानीय बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे,
      अपने तमाम समर्थकों के साथ बीजेपी विधायक मौजूद,विधायक ने मूर्तियों को विसर्जन के लिए भिजवाया,भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करवाया गया विसर्जन,लोगों को समझाने के बाद विसर्जन कार्यक्रम शुरू हुआ,विसर्जन के लिए गौरैया घाट के लिए रवाना किया गया, विधायक ने चौकी इंचार्ज व इंस्पेक्टर को जिम्मेदार ठहराया.
    • बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल का मामला,26 वर्षीय रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या की गई,चाकू और गोली मार युवक की हत्या कर दी गई थी,हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया
      तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया, पूरे पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी कराई गई,पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन रहे मौजूद,परिजनों ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग
      आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए- परिजन,सभी आरोपियों को मौत की सजा दी जाए- परिजन,पोस्टमार्टम हाउस पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, तीन महीने पहले ही हुई थी मृतक युवक की शादी.
    • नोएडा-दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल, घर के बाहर दबंगों ने की मारपीट, लात घूसों से पीटा, आरोपियों की तालाश में जुटी है इलाकाई पुलिस, आरोपी चौड़ा गांव के है निवासी, मौके से हुए फरार,नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 की घटना.
    • ग्रेटर नोएडा- ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने का मामला,धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, दो शातिर आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 107 एटीएम कार्ड, 7300 नगदी, अवैध तमंचा बरामद ,आरोपी नोएडा एनसीआर क्षेत्र में दर्जनों घटनाएं कर चुके हैं,ईकोटेक थर्ड थाना पुलिस ने अरेस्ट कर बरामदगी की.

      हापुड- बुखार से चार दिन में दो मासूम बच्चों की मौत,मासूम बच्चों की मौत से परिवार में छाया मातम,बुखार के कहर से पीड़ित हैं गांव के काफी लोग,स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर जांच में जुटी,
      हापुड़ जिले के गांव हरसिंहपुर का मामला.

    • बदायूं- जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात बुजुर्ग की मौत,6 अक्टूबर को जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती,अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को दी सूचना,
      जिला अस्पताल स्थित आईसीयू वार्ड का मामला.
    • बहराइच-महसी में हुए बवाल का खौफनाक वीडियो आया सामने,गोली लगकर मरने वाले व्यक्ति का वीडियो आया सामने,टीन के सहारे छत पर चढ़कर हरे झंडे को फाड़ा था,
      हरा झंडा उतार कर व्यक्ति ने फहराया था भगवा झंडा,भगवा झंडा फहराने के बाद किया दुकान पर पथराव,इसी दौरान युवक को मारी गई थी गोली, मौत,वक्त रहते एक्शन में आती पुलिस तो न होता बड़ा हादसा.
    • हरदोई-जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडो से पीटा,बचाने गई छोटे भाई की पत्नी को भी लात, घूसों से पीटाजेठ व जेठ की पत्नी, बेटे पर भी लगाया मारपीट का आरोप,गंभीर घायल अधेड़ व्यक्ति को CHC से किया गया रेफर,शाहाबाद क्षेत्र के रुधियापुर मजरा तड़ेर गांव का मामला.
    • रायबरेली-मूर्ति विर्सजन के दौरान दो पक्षो में हुई मारपीट,मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,मारपीट का वीडियो राहगीर ने बनाकर किया वायरल,वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,शहर कोतवाली क्षेत्र के राना नगर के पास की घटना.
    • मेरठ-ससुराल से आई महिला की गर्दन काटी,महिला की गर्दन काटकर जंगल में फेंका गया,शॉपिंग के लिये घर से निकली थी महिला,गांव के पड़ोसी युवक ने काटी महिला की गर्दन,आरोपी महिला का बच्चा लेकर हुआ फरार,गंभीर घायल महिला को मेडिकल में कराया भर्ती,विवाद और प्रेम प्रसंग की पुलिस कर रही जांच,थाना परतापुर क्षेत्र के काशी गांव की वारदात.
    • बहराइच-बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला,शूटरों के घर बहराइच पहुंची पुलिस,घर वालों से की पूछताछ, शूटर धर्मराज और शिवा के परिजनों से पूछताछ,जांच रिपोर्ट से डीजीपी मुख्यालय को अवगत कराया गया.
    • मुरादाबाद-हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर थाने से छोड़ने का मामला,एसएसपी सतपाल अंतिल ने दिए जांच के आदेश,सी ओ सिविल लाइन अर्पित कपूर करेंगे जांच,दोषी पुलिस कर्मियों की जांच कर SSP को सौंपेंगे जांच रिपोर्ट,जनपद के सिविल लाइन थाने का है मामला.
    • रायबरेली-दो भाइयों के बीच मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष,शराब के नशे में भाई ने भाई को जमकर पीटा,मारपीट में एक भाई हुआ गंभीर रूप से घायल,स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
      बछरावां थाना क्षेत्र के सेहगो गांव की घटना.
    • रायबरेली-पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर शराबियों का तांडव,मूर्ति विसर्जन के बाद शराब पीते वक्त हुई कहासूनी,घण्टो सड़क किनारे होता रहा बवाल व मारपीट,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,सदर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला चौकी के पास का मामला.

      मऊ- अजान और जय श्री राम के नारे के साथ संपन्न हुआ भरत मिलाप, भगवान श्री राम और भरत का मिलाप देख लोगों की आंखे नम ,इस साल भी भारत मिलाप को लेकर प्रशासन सुरक्षा रही मुस्तैद,
      आर आर एफ, पीएसी समेत सभी थानों की फोर्स रही मौजूद,भाई चारगी की मिसाल पेश करता है जनपद का भरत मिलाप,हजारों की संख्या में भरत मिलाप देखने पहुंचे लोग,
      मऊ जनपद के शाही कटरा मैदान में संपन हुआ भरत मिलाप.

    • बदायूं- पूर्व अमीन की उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत,गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर काटा हंगामा,कंपाउंडर पर शराब पीकर इंजेक्शन लगाने का आरोप, प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, परिजनों को शांत कराया, परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना किया,बिसौली कोतवाली क्षेत्र के माहेश्वरी अस्पताल का मामला.
    • गाजियाबाद-पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़,जिलाबदर अपराधी लूट के मामले में गिरफ्तार,जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में लगी गोली,मसूरी थाना क्षेत्र के गंगनहर के पास हुई मुठभेड़.
    • अम्बेडकरनगर-मूर्ति विसर्जन के दौरान सड़क पर जमकर मारपीट, मारपीट के दौरान अफरा-तफरी का रहा माहौल,पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का वीडियो वायरल,
      मूर्ति आगे-पीछे करने को लेकर शुरू हुआ था विवाद, 2 गुटों में मारपीट के दौरान कुछ लोगों को आई चोट, अलीगंज क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान का मामला.
    • अमरोहा-रामलीला मंचन के समय कलाकारों में मारपीट,विजयदशमी के दिन मंच पर कलाकारों में मारपीट,श्रीराम और रावण बने कलाकारों के बीच मारपीट हुए,मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल,आपस में झगड़ रहे कलाकारों को लोगों ने बचाया,थाना गजरौला क्षेत्र के सलेमपुर का मामला.
    • फिरोजाबाद- पुलिस और गो तस्कर बदमाश के बीच मुठभेड़,10 हज़ार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली,कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद,
      पुलिस अन्य साथियो की तलाश में जुट गयी हैं,थाना अरांव पुलिस द्वारा की गई मुठभेड़ की कार्रवाई.
  • आज के मुख्य समाचार

    आज के मुख्य समाचार

    आज के मुख्य समाचार

    ■ सरकार ने एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति को मंजूरी दी।

    ■ मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट किया, ‘श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे।

    ■ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर बनाने की स्‍वीकृति दी। राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में दो हजार 280 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण की भी मंजूरी।

    ■ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों में भाग लेने के लिए आज लाओस की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।

    ■ अमरीका में तूफान मिल्टन से पहले 50 लाख से अधिक लोगों को फ्लोरीडा पश्चिमी तट छोड़ने को कहा गया। फ्लोरिडा से आने-जाने वाली सैकड़ों उड़ानें रद्द की गई।

    ■ डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर को प्रोटीन की अवसंरचना और डिज़ाइन पर अनुसंधान के लिए रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार दिया गया।

    ■ खेल में अस्ताना में एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा। पुरुष टीम का भी पदक पक्का।

  • साइबर फ्राड से डिजिटल अरेस्ट में सरकारी शिक्षिका मालती वर्मा की हार्ट अटैक से मौत

    साइबर फ्राड से डिजिटल अरेस्ट में सरकारी शिक्षिका मालती वर्मा की हार्ट अटैक से मौत

    साइबर फ्राड से डिजिटल अरेस्ट में सरकारी शिक्षिका मालती वर्मा की हार्ट अटैक से मौत

    आगरा की रहने वाली मालती वर्मा सरकारी शिक्षिका थीं. वो अपने स्कूल में ही थीं. तभी उनके मोबाइल पर एक वॉट्सऐप कॉल आई. जिस नंबर से कॉल आई उस पर पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति की डीपी लगी हुई थी.

    कॉल करने वाले ने कहा कि आपकी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है. आपकी बदनामी न हो, बेटी के फोटो वायरल न हो, इसके लिए कॉल किया है. 15 मिनट के अंदर एक लाख रुपये भेज दो तो उसे छोड़ दिया जाएगा.

    टीचर परेशान हो गईं. उन्होंने बेटे को 1 लाख रुपए ट्रांसफर करने को कहा, लेकिन रुपये ट्रांसफर करने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया. परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    ऐसी घटनाओं में घबराएं नहीं, साइबर फ्राड करने वाले आपको डिजिटल अरेस्ट कर रहे हैं इसको एक फ्राड कॉल/ब्लैकमेलिंग समझकर इग्नोर करें
    इसको अपने घर/परिवार/गांव/मोहल्ले या अन्य सभी ग्रुप में जरूर शेयर करें ऐसे अपराध खत्म नहीं किये जा सकते ऐसे अपराधों में जागरूकता फैलाकर कम जरूर किया जा सकता है

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे संजय जोशी

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे संजय जोशी

    ब्रेकिंग:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे संजय जोशी ,सुरक्षा बढाई गयी मंत्रियों का मिलना जुलना बढ़ा:- सूत्र