Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • पीलीभीत रेप केस में FR लगने से युवती का जहर खाकर जान देने का मामला

    पीलीभीत रेप केस में FR लगने से युवती का जहर खाकर जान देने का मामला

     

    युवती ने एसओ बृजवीर पर आरोप लगाया था, नहीं हुई कार्रवाई

    एसओ को बचाने के लिए युवती के बयान को खारिज कर दिया

    रेप पीड़िता की मौत के बाद भी दोषी एसओ पर कोई एक्शन नहीं

    आरोपी को बचाकर अमरिया पुलिस ने बलात्कार में एफआर लगाई

    शादी का झांसा देकर युवती से कई साल तक दुष्कर्म किया गया था

    देर रात पुलिस ने युवती का शव सुपुर्द खाक करवा दिया

  • अदालत ने सुनाई मरने तक जेल की सजा

    अदालत ने सुनाई मरने तक जेल की सजा

    कानपुर के फज़लगंज मे वर्ष 2021 मे दम्पति व उनकी पुत्र की नृशन्स हत्या करने वाले गौरव शुक्ला और हिमांशु सिंह को अदालत ने मरने तक जेल मे रहने की सजा सुनाई है। क़ातिल गौरव ने साथी संग मिलकर अपने दोस्त किराना कारोबारी प्रेम किशोर, उसकी पत्नी ललिता व 12 साल के नैतिक की लूट के बाद उनके ही घर मे लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी थी। अदालत ने ट्रिपल मर्डर की इस घटना को
    नृशन्स माना और कातिलो की मौत होने तक जेल मे ही रहने की सजा सुनाई।

  • फरियादी का कोतवाली में रस्सी से लटककर आत्महत्या का प्रयास

    फरियादी का कोतवाली में रस्सी से लटककर आत्महत्या का प्रयास

    पीलीभीत-

    फरियादी का कोतवाली में रस्सी से लटककर आत्महत्या का प्रयास

    पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने परेशान फरियादी

    हाथ में रस्सी लेकर पहुंचा थाने, परिसर में पेड़ पर लटकने का प्रयास

    वकील के तहसील परिसर में पीटने पर कार्रवाई न होने आहत किसान

    कार्रवाई की बजाय पुलिस ने कोतवाली बुलाकर फरियादी को धमकाया

    पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली परिसर के अंदर का मामला

  • गाटर के नीचे दबने से एस एस बी इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    गाटर के नीचे दबने से एस एस बी इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    गाटर के नीचे दबने से एस एस बी इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    संवाददाता : सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर । चिलुआतल इलाके में गुरुवार को सुबह लगभग 10:00 बजे के आसपास दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन नकहा ओवर ब्रिज का गाटर गिर गया जिसके नीचे दबने से बाइक सवार एसएसबी निरीक्षक की दर्दनाक मौत हो गई।


    वहीं दूसरा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। उसका बीआरडी मेडिकल कालेज में इलाज के लिए ले जाएगा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    बताते चले की एसएसबी सेक्टर मुख्यालय में तैनात निरीक्षक बिजेंद्र सिंह कोठारी उम्र 48 वर्ष व मलय कूंडू बाइक बरगदवा चौराहे से फर्टिलाइजर स्थित आफिस की ओर जा रहे थे। क्रेन के पास पहुंचे ही थे इसी दौरान चेन टूटने से गाटर बाइक चला रहे बिजेंद्र सिंह कोठारी के ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। विजय सिंह कोठारी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे इनके पिता का नाम जेठू राम कोठारी है इनके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं जिसमें लड़का बड़ा है जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष है।
    जानकारी के अनुसार बरगदवा से फर्टिलाइजर के बीच स्थित नकहा रेलवे क्रासिंग पर सुबह आवागमन के लिए सेतु निगम की ओर से ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। पिलर का कार्य पूरा होने के बाद रेलवे लाइन के ऊपर ओवर ब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है , इसके लिए ट्रकों से लाये गए गाटर को उतारने का कार्य किया जा रहा था । उसी दौरान गाटर गिरा और हादसा हुआ।

    क्रेन छोड़कर चालक फरार

    हादसे के बाद हड़कंप मच गया। क्रेन छोड़कर चालक फरार हो गया। चिलुआताल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही मलय को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

    पुलिस के मुताबिक

    पुलिस ने बताया कि क्रेन चालक की तलाश चल रही है। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि ओवरब्रिज के निर्माण काम के दौरान मार्ग पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई थी, जो कि हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

  • सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार; पांच करोड़ की फिरौती भी मांगी थी

    सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार; पांच करोड़ की फिरौती भी मांगी थी

     

    बंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में कर्नाटक से बिकाराम जलाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई का भाई होने का दावा करने वाला आरोपी बिकाराम जलाराम बिश्नोई राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी है।

    दरअसल, फिल्म अभिनेता सलमान खान को चार नवंबर को एक और धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। उसका दावा था कि वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। मामले में कर्नाटक के हुब्बली में एक संदिग्ध को पकड़ गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम को वहां रवाना किया गया। पेशे से वेल्डर व्यक्ति को पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार लिया।

  • दिल से बधाई मेरे दोस्त…’, ट्रंप की जीत पर पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

    दिल से बधाई मेरे दोस्त…’, ट्रंप की जीत पर पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

    अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार जीत हासिल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप को बधाई दी है और मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दिल से बधाई देते हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. जैसे आपने अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ाया, मैं हमारे व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ फिर से सहयोग करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं. साथ मिलकर, चलिए अपने लोगों की बेहतरी और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें.”

  • नवजात की सेहत के प्रति रहें सतर्क, परेशानी हो तो 102 नंबर एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाएं

    नवजात की सेहत के प्रति रहें सतर्क, परेशानी हो तो 102 नंबर एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाएं

    नवजात की सेहत के प्रति रहें सतर्क, परेशानी हो तो 102 नंबर एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाए

    सर्दियों में निमोनिया और हाइपोथर्मिया समेत कई बीमारियों की जद में आ सकते हैं शिशु

    जन्म के बाद छह माह तक सिर्फ स्तनपान बच्चे को देता है रोगों से लड़ने की ताकत

    गोरखपुर, 06 नवम्बर 2024

    छठ पर्व के बाद ठंडक और बढ़ेगी। ऐसे मौसम में नवजात शिशु के संक्रमण और बीमारियों से पीड़ित होने पर शीघ्र उपचार की आवश्यकता होती है। स्वास्थ्य विभाग ने जनपदवासियों से अपील की है कि अगर बच्चे को हाइपोथर्ममिया, निमोनिया, बुखार या स्वास्थ्य संबंधित कोई भी दिक्कत हो तो बिना देरी किये नजदीकी सरकारी अस्पताल पर पहुंचें। शिशुओं और उनके एक अभिभावक को 102 नंबर एम्बुलेंस से अस्पताल जाने और घर वापस लौटने की सुविधा सरकारी खर्चे पर प्रदान की जा रही है। नवजात शिशु की मां को यह ध्यान रखना है कि बच्चे के जन्म से छह माह तक सिर्फ स्तनपान उसे रोगों से लड़ने की ताकत देता है, इसलिए माताएं शिशु को अपना दूध पिलाना बंद न करें।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिले में 102 नंबर की 50 एम्बुलेंस हैं। उन्हें निर्देश है कि मां और उसके दो साल की उम्र तक के बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर उनके घर से पिक एंड ड्रॉप की सुविधा प्रदान करें। बच्चे के जन्म से लेकर 28 दिन तक की अवस्था को नवजात शिशु की श्रेणी में रखा गया है। बच्चे की स्वास्थ्य की दृष्टि से यह अवधि बेहद संवेदनशील होती है। खासतौर से सर्दियों में पैदा होने वाले बच्चों के प्रति अधिक एहतियात बरतनी है। सरकारी अस्पताल पर संस्थागत प्रसव ही नवजात शिशु के लिए भी सुरक्षित होता है । वहां बने नवजात शिशु देखभाल कार्नर पर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के उपकरण और सुविधाएं मौजूद हैं। संस्थागत प्रसव के बाद अतिशीघ्र बच्चों का जीरो डोज टीकाकरण किया जाता है और शीघ्र स्तनपान करवाया जाता है। मां या घर के सदस्य को कंगारू मदर केयर (केएमसी) का भी प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे वह नवजात शिशु को हाइपोथर्मिया से बचा सकती हैं। कम वजन के बच्चों का वजन बढ़ाने में भी केएमसी की अहम भूमिका है।

    डॉ दूबे ने बताया कि जो नवजात शिशु और उनकी मां अस्पताल से छुट्टी पाकर घर चले जाते हैं, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर आशा कार्यकर्ता की मदद लेनी चाहिए। अभिभावक खुद भी फोन करके एम्बुलेंस के जरिये ऐसे शिशुओं को अस्पताल पहुंचा सकते हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में नवजात शिशुओं के देखभाल की प्राथमिक सुविधा उपलब्ध है। शिशु को ज्यादा दिक्कत होने पर चिकित्सक द्वारा उन्हें आवश्यकतानुसार न्यू बोर्न स्टेबिलाइज़ेशन यूनिट (एनबीएसयू) और स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) के लिए रेफर कर दिया जाता है । रेफरल के दौरान भी नवजात शिशु और मां को एम्बुलेंस से ही अस्पताल पहुंचाया जाता है।

    यह लक्षण दिखें तो ले जाएं अस्पताल

    नाक बंद होने से सांस लेने और मां का दूध पीने में भी दिक्कत
    सांस छोड़ने पर घरघराहट की आवाज़
    खांसी या बलगम
    बुखार आना या बच्चे का सुस्त रहना
    ठंड लगने पर उल्टी या दस्त की समस्या

    यहां पर सक्रिय हैं एनबीएसयू

    सीएमओ ने बताया कि जिले में बेलघाट, चौरीचौरा, जंगल कौड़िया, बांसगांव और पिपराईच सीएचसी पर, जबकि कैम्पियरगंज पीएचसी पर एनबीएसयू सक्रिय है । नवजात शिशु को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत पर चिकित्सक की निगरानी में वहां बच्चों का इलाज होता है।

    गंभीर दिक्कत पर एसएनसीयू की सुविधा

    नवजात शिशु में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर दिक्कत होने पर जिला महिला अस्पताल में बने एसएनसीयू में रेफर किया जाता है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में देखभाल की जाती है। अति गंभीर स्वास्थ्य संकट की स्थिति में चिकित्सक नवजात शिशु को बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित नवजात शिशु गहन देखभाल इकाई (एनआईसीयू) में रेफर किया जाताहै। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में रेफरल के दौरान भी एम्बुलेंस की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    शीघ्र अस्पताल पहुंचना जरूरी

    सीएमओ डॉ दूबे ने कहा कि नवजात शिशु में स्वास्थ्य संबंधी कोई भी दिक्कत होने पर सीधे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाने की आवश्यकता नहीं है। बेहतर है कि पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर एम्बुलेंस की सहायता से पहुंचे। शीघ्र उपचार शुरू होने से नवजात के स्वास्थ्य में जल्दी सुधार होने की संभावना होती है। सिर्फ उन्हीं बच्चों को एनबीएसयू, एसएनसीयू या एनआईसीयू भेजा जाता है जिन्हें चिकित्सक के परामर्श के अनुसार वहां भेजना आवश्यक है।

  • दो निदेशकों को एम्स में पुत्रों को नौकरी दिलाने के नाम पर गंवानी पड़ी नौकरी

    दो निदेशकों को एम्स में पुत्रों को नौकरी दिलाने के नाम पर गंवानी पड़ी नौकरी

    गोरखपुर: पटना और गोरखपुर एम्स के पूर्व निदेशक डाक्टर जीके पाल पर आरोप है कि उन्होंने ओबीसी के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पुत्र डाक्टर ओरो प्रकाश पाल को गोरखपुर एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाया. ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाते हुए नॉन क्रीमी लेयर का लाभ लिया. 27 अप्रैल को एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक के आवास के पते से प्रमाण पत्र बनवाया गया. इसमें अपनी और पत्नी की सालाना आय ₹8 लाख बताई गई, जबकि दोनों का पैकेज 80 लाख रुपए से ज्यादा है. बेटे ने ज्वाइन करने के चार दिनों के अंदर ही सीट छोड़ दी. पिछले वर्ष दिसंबर में जारी किया गया प्रमाण पत्र उनके अस्थाई पते पर बनाया गया था, जबकि उनके स्थाई पता उड़ीसा का है. इसके अलावा उन्होंने दूसरी बार यही गलती दोहराते हुए अपनी बेटी का भी ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाकर उसे एम्स पटना में दाखिला करवाया है. इसके पहले गोरखपुर एम्स की कार्यकारी निदेशक रही डॉक्टर सुरेखा किशोर को भी दोनों बेटों की नियुक्ति गोरखपुर एम्स में करने की वजह से कार्यकाल के 18 माह पहले ही कुर्सी का गवानी पड़ी थी.

    एम्स गोरखपुर के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर गौरव गुप्ता ने 5 सितंबर को जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी.

    गोरखपुर एम्स के पीआरओ डा. अरूप मोहंती ने बताया कि उनके पुत्र को गोरखपुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाया गया था. हालांकि ज्वाइन करने के बाद ही उन्होंने शिकायत और विवाद के बाद पद छोड़ दिया था

  • अखिलेश यादव ने मनाया दिपावली मिलन का कार्यक्रम

    अखिलेश यादव ने मनाया दिपावली मिलन का कार्यक्रम

    लखनऊ-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से ‘‘दिवाली मिलन‘‘ कार्यक्रम के अवसर पर शुभकामना देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, सांसदों, विधायकों से लेकर नौजवानों,बुजुर्गो, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, व्यापारियों, अधिकारियों, डाक्टरों,सामाजिक और बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आकर अखिलेश यादव से भेंट किया।अखिलेश यादव ने आए हुए सभी लोगोे का आभार जताया और उन्हे भी दीपावली की शुभकामनाएं दी,अखिलेश यादव ने इस अवसर पर एकत्र जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अंधेरनगरी चौपट राजा जैसी स्थिति है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, भाजपा राज में अराजकता है, पुलिस हिरासत में मौते हो रही है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है उनके साथ अपराध लगातार बढ़ रही हैं।महंगाई,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है।भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अंधकार में पहुंचा दिया है। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती है। बुलडोजर के जरिए लोकतंत्र और संविधान को रौंदना चाहती है। रामराज में बुलडोजर राज नहीं चलेगा। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी को जनता पर भरोसा है। समाजवादियों की असली ताकत कार्यकर्ताओं की है। समाजवादी पार्टी के पास सीमित साधन हैं, पर उसकी साख असीमित है। राज्य की जनता समाजवादी पार्टी पर भरोसा करती है। इसलिए समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि जनता के विश्वास पर खरा उतरे।श्री यादव ने कहा कि इन दिनों उपचुनाव हो रहे है। विधान सभा के चुनाव 2027 में होने हैं। अब इसके गिने चुने दिन बचे हैं। सन् 2022 में हम धोखा खा गए और भाजपा धन-बल और सत्ता के दुरुपयोग से जीत गई। अब कोई चूक नहीं होनी चाहिए। एक-एक कार्यकर्ता की इसमें जिम्मेदारी है,अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान जनता की रक्षा का धर्म है। भाजपा को संविधान बदलने की जल्दी है। वह बाबा साहेब अम्बेडकर जी के बनाए संविधान की विरोधी है। भाजपा को लोकलाज भी नहीं हैं। उससे रामराज की कोई उम्मीद नहीं है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के ‘नकारात्मक-नारे’ का असर दिखाई देने लगा है, दरअसल इस ‘निराश-नारे’ के आने के बाद, उनके बचे-खुचे गिनती के 10 फीसदी समर्थक ये सोचकर और भी निराश हैं कि जिन्हें हम ताक़तवर समझ रहे थे, वो तो सत्ता में रहकर भी कमज़ोरी की ही बातें कर रहे हैं। जिस ‘आदर्श राज्य’ की कल्पना हमारे देश में की जाती है, उसके आधार में ‘अभय’ होता है; ‘भय’ नहीं। ये सच है कि ‘भयभीत’ ही ‘भय’ बेचता है क्योंकि जिसके पास जो होगा, वो वही तो बेचेगा,अखिलेश यादव ने कहा कि देश के इतिहास में ये नारा निकृष्टतम-नारे के रूप में दर्ज होगा और उनके राजनीतिक पतन के अंतिम अध्याय के रूप में यह आखरी ‘शाब्दिक कील सा‘ है। उन्होने कहा अंधेरा दूर तभी होगा जब भाजपा के शासन का अंत होगा।इस अवसर पर पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल,सांसद वीरेन्द्र सिंह, विधायक रविदास मेहरोत्रा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

  • दारूल उलूम देवबंद का सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं

    दारूल उलूम देवबंद का सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं

    दारूल उलूम देवबंद ने एक नोट जारी किया है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि उनका सोशल मीडिया पर कोई भी आधिकारिक अकाउंट नहीं है। मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने बताया कि जितने भी अकाउंट या पेज सोशल मीडिया पर दारूल उलूम देवबंद के नाम से बनाए गए हैं, वे सभी फ़र्ज़ी हैं। संस्थान की केवल एक आधिकारिक वेबसाइट है, जिसका पता है: www.darululoom-deoband.com.

    इस नोट के माध्यम से दारूल उलूम देवबंद ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इन फ़र्ज़ी अकाउंट्स से बचें और किसी भी जानकारी के लिए केवल उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
    मौलाना क़ारी इसहाक गोरा ने भी सभी से अपील है कि मदरसे से वक़ार का ऐहतराम करना सभी मुसलमानों पर फ़र्ज़ है, जितने लोगों ने ये फ़र्ज़ी अकाउंट बना रखे हैं उसको फ़ोरन डिलीट करें!