Category: उत्तर प्रदेश

  • डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ करेगी दहेज प्रथा पर प्रहार, सेकंड लुक जारी

    डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ करेगी दहेज प्रथा पर प्रहार, सेकंड लुक जारी

    राजनीति के मैदान में अपनी अमिट छाप छोड़ने के बाद कला और अभिनय की दुनिया में तहलका मचा रहे डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रीति इन्टरप्राईजेज के बैनर तले प्रस्तुत उनकी बहुप्रतीक्षित पाँचवीं भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का सेकंड लुक पोस्टर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। फिल्म के इस वायरल पोस्टर में सौरभ शर्मा के दमदार लुक और फिल्म की अनूठी, भावुक कर देने वाली थीम की दर्शक और सिनेमाप्रेमी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का निर्माण केवल व्यावसायिक मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी गंभीर कुप्रथा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। बिहार के जिला सुपौल के छोटे व खूबसूरत शहर बीरपुर में सेट की गई इस फिल्म की पूरी कहानी दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के विरोध और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर केंद्रित है। बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ के निर्माता कुमार सौरभ शर्मा हैं। सह निर्माता राजन देसाई हैं। निर्देशक रमेश बोगाटी हैं। लेखक राजन देसाई हैं। सह निर्देशक प्रवीण मिश्रा व शैलेश एस राज, गीतकार राजा भोजपुरिया, ददन शर्मा, संगीतकार राजा भोजपुरिया व गौरव रौशन हैं। छायांकन कृष्णा पाण्डेय व बंटी राज, संकलन राकेश महतों, मारधाड़ जया बिष्ठा, नृत्य रौनक साह, कला आर एफ इमरान व विकास प्रजापति, रूपसज्जा माईकल व बरखा कुमारी का है। प्रोडक्शन शैलेन्द्र कुमार सिंह, जय यादव व मनीष कुमार ने किया है। ड्रेस डिजाईनर अब्दुल जुहीम, पब्लिसिटी डिजाईनर प्रशांत हैं। मुख्य कलाकार डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, गोपाल चौहान, राजा भोजपुरिया, इंद्रसेन यादव, प्रियांशु सिंह, माधवी श्री, राहुल श्रीवास्तव, जय यादव, टी एन त्रिपाठी, चुन्नू पाण्डेय, घिमरे सुशांत शर्मा, सरस्वती, त्यागी बाबा, पूजा, आर जे उमेश, संजय माँझी, रंजीत गुप्ता, प्रियंका शर्मा, सुधीर मंडल, रवि साह, सोहराब आलम आदि हैं। बता दें कि सौरभ शर्मा ने बतौर हीरो दर्शकों के बीच में काफी पॉपुलर हैं और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कई अवॉर्ड से समानित किये गये हैं। मुंबई में आयोजित ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड में सौरभ शर्मा को पॉपुलर अभिनेता के अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें मंगल पांडेय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सौरभ शर्मा की बतौर हीरो पहली भोजपुरी फिल्म ‘ये स्वर्ग हमारा’, दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘सपनों के राजकुमार’, तीसरी फ़िल्म ‘प्रोडक्शन नंबर वन’, चौथी फ़िल्म ‘पुलिस वाली बहू’, और ये पाँचवीं भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ है। आगामी जून में भोजपुरी फिल्म ‘सन्नाटा’ की शूटिंग एक्ट्रेस श्रुति राव के साथ शुरू करेंगे। उसके बाद सातवीं फिल्म ‘मन मंदिर’ शूटिंग शुरू करेंगे। यूँ कहें तो सौरभ शर्मा के पास आने वाले समय में कई और बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि वे भोजपुरी सिनेमा के सबसे व्यस्त स्टार्स में से एक बन चुके हैं।

  • यश कुमार की फैमिली ड्रामा और जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘पांच सास का एक दामाद’ का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

    यश कुमार की फैमिली ड्रामा और जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘पांच सास का एक दामाद’ का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

    यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी और निधि मिश्रा द्वारा प्रस्तुत बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘पांच सास का एक दामाद’ का ऑफिसियल फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। पोस्टर के रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल होना शुरू कर दिया है, जिससे दर्शकों और भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। ​

    इस फिल्म में मुख्य और केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘यूनिक स्टार’ यश कुमार नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी बेहद अनोखी और गुदगुदाने वाली है, जिसमें यश कुमार पांच बेहद खूबसूरत लेकिन सख्त मिजाज सासों के बीच अकेले इकलौते दामाद की भूमिका में हैं। फिल्म में वह इन पांच सासों के चक्रव्यूह और उनकी बंदूकों के साये में फंसकर फुल टू धमाल मचाते और अपने फैंस का दिल बहलाते दिखाई देंगे। पोस्टर में भी इस कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामे की साफ झलक देखी जा सकती है, जहां यश कुमार दोनों हाथ उठाए बेबस खड़े हैं और उनके आस-पास सासों का कड़ा पहरा दिखाई दे रहा है।

    इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं। डायरेक्टर रुस्तम अली चिश्ती हैं। स्टार कास्ट यश कुमार, सपना चौहान, समर्थ चतुर्वेदी, अनीता रावत, नमिता पांडेय, अनंदिता गिरी, अनु सिंह, रिंकू आयुषी, आर्यन गुप्ता, रवींद्र नाथ गुप्ता और अन्य हैं। स्टोरी यश कुमार ने लिखा है, जबकि स्क्रीनप्ले, डायलॉग राकेश त्रिपाठी ने लिखा है। संगीतकार मुन्ना दुबे, गीतकार मुन्ना दुबे, शेखर मधुर, राजेश मिश्रा हैं। डीओपी विपिन प्रसाद, सुनील यादव, कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार, एडिटर संजय दास, पोस्टर डिजाईनर नरसू, प्रोडक्शन कंट्रोलर शैलेंद्र सिंह, प्रोडक्शन मैनेजर मंतोष सिंह हैं।

    ​फिल्म के नायक यश कुमार का कहना है कि ‘यह एक ऐसी साफ-सुथरी और संपूर्ण पारिवारिक फिल्म है, जिसे घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर देख सकते हैं। बेहतरीन संवाद, उम्दा निर्देशन और कर्णप्रिय संगीत इस फिल्म की मुख्य यूएसपी हैं, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधकर रखेगा।’

  • गीडा में औद्योगिक क्रांति की नई शुरुआत

    गीडा में औद्योगिक क्रांति की नई शुरुआत

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    गोरखपुर, 28 मई। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में 2 जून को औद्योगिक विकास और उद्यमिता का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath गीडा सेक्टर-13 में बने प्रदेश के दूसरे फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से एमएसएमई सेक्टर को नई गति मिलने के साथ करीब 1000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

    42.50 करोड़ की लागत से तैयार हुआ आधुनिक कॉम्प्लेक्स
    गीडा सेक्टर-13 में लगभग 2.68 एकड़ क्षेत्रफल में बने इस फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का निर्माण 42.50 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह प्रदेश का दूसरा ऐसा कॉम्प्लेक्स है, जबकि पहला कॉम्प्लेक्स कानपुर में स्थापित किया गया था।
    कॉम्प्लेक्स को “प्लग एंड प्ले मॉडल” पर विकसित किया गया है, जिससे उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए अलग से भारी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं करना पड़ेगा। आवंटन मिलते ही यूनिट संचालित की जा सकेगी।

    80 एमएसएमई यूनिट्स को मिलेगा सीधा लाभ

    कॉम्प्लेक्स के इंडस्ट्रियल ब्लॉक (जी+3) में कुल 80 औद्योगिक इकाइयों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक यूनिट का क्षेत्रफल लगभग 97.51 वर्गमीटर रखा गया है।


    वहीं, एमिनिटी एवं यूटिलिटी ब्लॉक (जी+1) में 42 यूनिट्स विकसित की गई हैं, जहां बैंक, गोदाम, सेल्स शोरूम और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    मुख्य आकर्षण:

    प्लग एंड प्ले सुविधा
    बिजली, पानी और सीवरेज की आधुनिक व्यवस्था
    बैंक और गोदाम की सुविधा
    रेडीमेड गारमेंट, आईटी और फार्मा सेक्टर को प्राथमिकता
    प्रदूषण रहित उद्योगों को बढ़ावा
    गीडा सीईओ अनुज मलिक ने बताई

    परियोजना की खासियत

    गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी Anuj Malik के अनुसार यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप तैयार की गई है। इसका उद्देश्य छोटे और मध्यम उद्यमियों को कम लागत में बेहतर औद्योगिक माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि पूर्वांचल में उद्योग और रोजगार दोनों को नई दिशा मिल सके।

    -श्रमिकों को मिलेगा अपना घर
    -सीएम करेंगे एलआईजी-ईडब्ल्यूएस -आवासीय परिसर का उद्घाटन
    -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गीडा सेक्टर-11 स्थित श्रमिकों के लिए बने एलआईजी और ईडब्ल्यूएस आवासीय परिसर का भी उद्घाटन करेंगे।
    -करीब 18.54 करोड़ रुपये की लागत से बने

    इस प्रोजेक्ट में:

    ईडब्ल्यूएस के 48 फ्लैट
    एलआईजी के 48 फ्लैट
    कुल 96 आवास तैयार किए गए हैं।

    महत्वपूर्ण बातें:

    ईडब्ल्यूएस फ्लैट की अनुमानित कीमत: ₹5.13 लाख
    एलआईजी फ्लैट की अनुमानित कीमत: ₹10.53 लाख
    11.02 करोड़ रुपये की सब्सिडी
    सभी फ्लैट ई-लॉटरी के माध्यम से श्रमिकों को आवंटित
    आवासीय परिसर के पास पार्क, सामुदायिक केंद्र, खेल मैदान और व्यवसायिक केंद्र जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
    208 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
    71 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और शिलान्यास
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गीडा क्षेत्र में लगभग 207.96 करोड़ रुपये की लागत वाले 71 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

    इन परियोजनाओं में शामिल हैं:

    -सड़क निर्माण
    -नाली और पुलिया
    -बिजली व्यवस्था
    -वेस्ट मैनेजमेंट
    -वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
    -सीवरेज नेटवर्क

    इन विकास कार्यों से गीडा को आधुनिक औद्योगिक हब के रूप में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार ।फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स और श्रमिक आवासीय योजना के जरिए गीडा अब केवल औद्योगिक क्षेत्र ही नहीं बल्कि रोजगार, निवेश और आधुनिक सुविधाओं का केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल पूर्वांचल में एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

  • CBSE री-इवैल्यूएशन में बड़ा खुलासा: छात्र को मिली दूसरे की कॉपी, बोर्ड ने मानी तकनीकी गड़बड़ी

    CBSE री-इवैल्यूएशन में बड़ा खुलासा: छात्र को मिली दूसरे की कॉपी, बोर्ड ने मानी तकनीकी गड़बड़ी

    एजुकेशन डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    फीस कटौती में भी हुई त्रुटि, CBSE ने जारी किया स्पष्टीकरण — फर्जी सर्कुलर पर अलर्ट

    सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद अब री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।
    कई छात्रों को किसी और की आंसर शीट मिल रही है, कहीं फीस कटौती में गड़बड़ी हो रही है, तो कहीं सोशल मीडिया पर फर्जी सर्कुलर वायरल हो रहे हैं।

    एक छात्र की शिकायत के बाद बोर्ड ने जांच की और माना कि उसे गलत कॉपी भेज दी गई थी। इसके बाद पूरे देश में CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

    12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन किया।
    इसी दौरान एक छात्र ने दावा किया कि फिजिक्स विषय की जो आंसर शीट उसे भेजी गई, वह उसकी नहीं थी।

    उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि फिजिक्स में कम अंक आने के बाद उसने स्कैन कॉपी मंगवाई थी ताकि पता चल सके नंबर कहां कटे हैं, लेकिन कॉपी देखकर वह हैरान रह गया।

    इंग्लिश की कॉपी में उसकी अपनी हैंडराइटिंग साफ दिखाई दे रही थी, जबकि फिजिक्स की कॉपी किसी दूसरे छात्र की लग रही थी।

    मामला वायरल होने के बाद CBSE ने जांच शुरू की।

    बोर्ड ने बाद में छात्र से संपर्क कर सही आंसर शीट भेजी और माना कि कॉपी मिसमैच हुई थी।बोर्ड ने यह भी कहा कि जहां आवश्यकता होगी वहां रिजल्ट अपडेट करने की प्रक्रिया भी की जाएगी।

    इसी बीच कई छात्रों और अभिभावकों ने री-इवैल्यूएशन पोर्टल में तकनीकी समस्याओं की शिकायत की।
    कुछ छात्रों से आवेदन के दौरान ज्यादा फीस कट गई, जबकि कुछ मामलों में कम शुल्क जमा हुआ।
    कई छात्रों को धुंधली स्कैन कॉपियां और अधूरी उत्तर पुस्तिकाएं मिलने की शिकायत भी सामने आई।

    CBSE ने 24 मई को जारी आधिकारिक नोटिस में स्वीकार किया कि 21 और 22 मई के दौरान तकनीकी खामियों के कारण फीस कटौती में गड़बड़ी हुई। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि जिन छात्रों से अतिरिक्त राशि ली गई है उन्हें रिफंड दिया जाएगा।
    वहीं जिन मामलों में कम फीस जमा हुई है, वहां छात्रों को अलग से सूचना भेजी जाएगी।

    बोर्ड ने यह भी साफ किया कि प्रभावित छात्रों को उनकी स्कैन कॉपी बिना नया आवेदन किए उपलब्ध कराई जाएगी।

    इस पूरे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी सर्कुलर भी वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया रद्द कर दी गई है।

    CBSE ने इसे पूरी तरह फेक बताते हुए छात्रों और अभिभावकों से अफवाहों से बचने की अपील की है।

    • Verification of Marks के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं
    • स्कैन कॉपी प्राप्त करने के बाद ही Revaluation संभव है
    • ज्यादा फीस कटने पर रिफंड दिया जाएगा
    • कॉपी मिसमैच होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है
    • बोर्ड ने फर्जी सर्कुलर से सावधान रहने की सलाह दी है।

    CBSE की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया में सामने आई इन तकनीकी खामियों ने लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।
    अब सवाल केवल तकनीकी गलती का नहीं, बल्कि मूल्यांकन प्रणाली की पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य का है।

    फिलहाल बोर्ड सुधारात्मक कार्रवाई का दावा कर रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है।

  • गोरखपुर बनेगा रोइंग का पावरहाउस

    गोरखपुर बनेगा रोइंग का पावरहाउस

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

     

    रामगढ़ताल में खुलेगा ‘साई’ का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग पाएंगे खिलाड़ी

    गोरखपुर में अब रोइंग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलने जा रही हैं। रामगढ़ताल स्थित वर्ल्ड क्लास वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) का “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोइंग” खोलने की तैयारी शुरू हो गई है।

    मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देश के बाद खेल विभाग और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इसकी रूपरेखा पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।

      महत्वपूर्ण बिंदु

    ▶ रामगढ़ताल बना रोइंग का नया राष्ट्रीय केंद्र
    बीते तीन वर्षों में रामगढ़ताल और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने देशभर की बड़ी रोइंग प्रतियोगिताओं की सफल मेजबानी कर अपनी पहचान बनाई है।

    यहां आयोजित हुई प्रमुख प्रतियोगिताएं—
    मई 2023 : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की रोइंग प्रतियोगिता
    अक्टूबर 2024 : सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप
    मार्च-अप्रैल 2026 : एशियाड तैयारी हेतु राष्ट्रीय महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर
    12 से 16 मई 2026 : अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग
    17 से 21 मई 2026 : 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप
    ▶ ‘साई’ सेंटर के लिए गोरखपुर बना पहली पसंद
    रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष M. Balaji Maradappa ने कहा कि रोइंग के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए गोरखपुर उनकी “फर्स्ट चॉइस” है।

    उनके अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रामगढ़ताल का कायाकल्प और आधुनिक वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण उत्तर प्रदेश में रोइंग की संभावनाओं को नई दिशा दे रहा है।

    सीएम योगी के निर्देश पर तेज हुई तैयारी

    हाल ही में जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के दौरान रोइंग फेडरेशन और यूपी रोइंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की मांग रखी थी।

    इसके बाद खेल मंत्री Girish Chandra Yadav, खेल सचिव Suhas LY, खेल निदेशक Dr. RP Singh और जीडीए उपाध्यक्ष Abhinav Gopal ने कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं पर मंथन किया।

      खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

    सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने के बाद खिलाड़ियों को गोरखपुर में ही विश्वस्तरीय ट्रेनिंग, आधुनिक जिम, डॉरमेट्री, कैफेटेरिया और मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी।
    यूपी रोइंग एसोसिएशन के सचिव Sudhir Sharma के अनुसार साई द्वारा नियुक्त कोच अक्सर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी होते हैं, जो युवा प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देंगे।

     जीडीए ने कहा — हर मानक पूरा करेंगे

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने कहा कि साई के मानकों के अनुरूप जितनी भी जगह और सुविधाओं की जरूरत होगी, उसे प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा।

    उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीडीए इस महत्वाकांक्षी परियोजना में पूरी तत्परता से अपनी भूमिका निभाएगा।

    रामगढ़ताल अब सिर्फ पर्यटन का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स का नया हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ‘साई’ का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलने से गोरखपुर देश के रोइंग खिलाड़ियों के लिए बड़ी ट्रेनिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर सकता है।

  • गोरखपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ Luminous Dealers Meet, नई सोलर टेक्नोलॉजी और स्मार्ट एनर्जी सिस्टम पर हुई विशेष चर्चा

    गोरखपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ Luminous Dealers Meet, नई सोलर टेक्नोलॉजी और स्मार्ट एनर्जी सिस्टम पर हुई विशेष चर्चा

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, सौरभ मिश्रा, अंबरीश कुमार मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, राहुल देव सिंह,मनीष सिंह और राकेश मिश्रा ने डीलर्स को दी आधुनिक सोलर प्रोडक्ट्स की जानकारी

    गोरखपुर के होटल सरोवर पोर्टिको, विजय चौक में आयोजित “Luminous Dealers Meet & Lunch” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन Kamea Technologies Pvt. Ltd. द्वारा किया गया, जिसमें गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई डीलर्स, बिजनेस पार्टनर्स और सोलर सेक्टर से जुड़े लोगों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान ल्यूमिनस की नई सोलर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम और आधुनिक ऊर्जा समाधानों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।


    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर ल्यूमिनस के ब्रांच बिजनेस मैनेजर सौरभ मिश्रा, सीनियर मैनेजर सेल्स अंबरीश कुमार मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, Kamea Technologies के डायरेक्टर राहुल देव सिंह एवं राकेश मिश्रा सहित सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

     

    कार्यक्रम में ब्रांच बिजनेस मैनेजर सौरभ मिश्रा ने डीलर्स को कंपनी के नए सोलर प्रोडक्ट्स, हाई एफिशिएंसी सिस्टम और आने वाली तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ल्यूमिनस अब केवल इन्वर्टर कंपनी नहीं बल्कि “Integrated Solar Ecosystem Provider” के रूप में तेजी से आगे बढ़ रही है।


    वहीं सीनियर मैनेजर सेल्स अंबरीश कुमार मिश्रा ने प्रधानमंत्री योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी, सोलर इंस्टॉलेशन और आधुनिक Hybrid Solar Systems की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नई तकनीक वाले सिस्टम ग्राहकों को बेहतर बैकअप, कम बिजली खर्च और स्मार्ट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं देंगे।


    कार्यक्रम में अभिषेक द्विवेदी ने डीलर्स को बाजार में बढ़ती सोलर ऊर्जा की मांग और नई टेक्नोलॉजी के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में स्मार्ट और हाइब्रिड सोलर सिस्टम ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएंगे।


    कार्यक्रम के आयोजक एवं Kamea Technologies के डायरेक्टर राहुल देव सिंह और राकेश मिश्रा ने सभी डीलर्स एवं अतिथियों का “मोमेंटो” दे कर स्वागत करते हुए कहा कि पूर्वांचल में सोलर ऊर्जा का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और नई तकनीकों को लोगों तक पहुंचाने में डीलर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि Kamea Technologies लगातार ग्राहकों और डीलर्स को बेहतर सेवा एवं आधुनिक ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है।

    कार्यक्रम में इन प्रमुख प्रोडक्ट्स और तकनीकों की दी गई जानकारी:

    🔹 Helios Energy Storage Systems (BESS)
    एडवांस्ड Lithium-Ion बैटरी सिस्टम
    51.2V क्षमता के साथ हाई एनर्जी स्टोरेज
    फास्ट चार्जिंग और लंबा बैटरी लाइफ
    🔹 590Wp TOPCon Solar Panels
    हाई एफिशिएंसी नई जनरेशन सोलर पैनल
    ज्यादा पावर आउटपुट और कम क्षरण
    Mono/PERC तकनीक से बेहतर प्रदर्शन
    🔹 Smart Utility Inverters
    350kW तक के एडवांस्ड स्ट्रिंग इन्वर्टर
    Intelligent Grid-Tie और Remote Diagnostics फीचर्स
    कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए उपयुक्त
    🔹 NXH और TX Hybrid Solar Series
    Transformer-less तकनीक
    98.4% तक हाई एफिशिएंसी
    Battery-less Mode सपोर्ट
    Lithium और Lead Acid दोनों बैटरियों के साथ कम्पैटिबल
    🔹 ConnectX Smart App
    रियल टाइम पावर जेनरेशन मॉनिटरिंग
    मोबाइल ऐप के जरिए सिस्टम हेल्थ ट्रैकिंग
    IoT आधारित स्मार्ट कंट्रोल सुविधा

    कार्यक्रम की मुख्य बातें:

    दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
    बड़ी संख्या में डीलर्स की सहभागिता
    प्रधानमंत्री योजना और सब्सिडी की जानकारी साझा
    नई Hybrid Solar Technology को लेकर डीलर्स में उत्साह
    IP66 Rated वेदरप्रूफ इन्वर्टर बने आकर्षण का केंद्र
    कार्यक्रम के अंत में सभी डीलर्स को “मोमेंटो” भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। साथ ही नेटवर्किंग सेशन और लंच का आयोजन भी किया गया, जहां व्यापार विस्तार, तकनीकी सहयोग और सोलर सेक्टर की भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

  • स्वतंत्रता सेनानी सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह बैडमिंटन प्रतियोगिता बालिका वर्ग में पलक भारती बनीं चैंपियन, सृष्टि भारती ने डांस से जीता दिल

    स्वतंत्रता सेनानी सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह बैडमिंटन प्रतियोगिता बालिका वर्ग में पलक भारती बनीं चैंपियन, सृष्टि भारती ने डांस से जीता दिल

     स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह जी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूरे शहर में इसकी चर्चा एवं प्रशंसा हो रही है। बालिका वर्ग के फाइनल में पलक भारती ने तनवी श्री को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग का सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला खबर लिखे जाने तक खेला जाना बाकी था। मैच के दौरान सृष्टि भारती ने अपनी संस्कृति एवं भरतनाट्यम नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें एसएचओ थाना प्रभारी, उप महापौर खालिद हुसैन, महापौर कुमकुम देवी, खेल पदाधिकारी मुंगेर इत्यादि शामिल थे। आज रात्रि 12 बजे स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह जी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन भी होना है इस आयोजन में शाइनिंग स्टार बैडमिंटन अकादमी का अहम योगदान इस पूरे आयोजन में हीरो राजन सक्रिय भूमिका निभाई है।

  • अजय महादेवा, निर्माता सलामत अंसारी और निर्देशक सुशील सिंह ‘यश’ की भोजपुरी फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ का ट्रेलर हुआ रिलीज ‘इंडिया फ़िल्म प्रोडक्शन’ पर

    अजय महादेवा, निर्माता सलामत अंसारी और निर्देशक सुशील सिंह ‘यश’ की भोजपुरी फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ का ट्रेलर हुआ रिलीज ‘इंडिया फ़िल्म प्रोडक्शन’ पर

    इंडिया फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई फिल्म अभिनेता अजय महादेवा, अभिनेत्री मेघा श्री, चाँदनी सिंह और दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, अनूप अरोड़ा के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ का ट्रेलर ‘इंडिया फ़िल्म प्रोडक्शन’ के ऑफिसिल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। ये एक ऐसी साफ-सुथरी और पारिवारिक फिल्म है, जिसे दर्शक पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। जिसमें दर्शकों को रोमांस, इमोशन, ड्रामा और बेहतरीन गानों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ट्रेलर को मिल रहे प्यार से पूरी टीम बेहद उत्साहित है और जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

    लिंकः https://youtu.be/ZZznQtXPRmI?si=I8TT706xE8mQw3Pt

    बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘प्यार कर के देखो ना’ के प्रोड्यूसर सलामत अंसारी हैं। डायरेक्टर सुशील सिंह ‘यश’ हैं। स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग अरविंद यादव ने लिखा है। स्टारकास्ट अजय महादेवा, मेघा श्री, पूजा मौर्या, चांदनी सिंह, संजय पांडेय, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, जेपी सिंह, माया यादव, रोहित सिंह मटरू, सत्या दूबे, उमाकांत राय, रजनीश सिंह, लवी ठाकुर, नेहा तिवारी, बबलू यादव, आदित्य श्रीवास्तव, अनिल यादव, वीरेंद्र टाइगर आदि हैं। संगीतकार साहिल खान, गीतकार शेखर मधुर, संदीप साजन, सिंगर मोहन राठौर, सुगम सिंह, प्रियंका सिंह, खुशबू जैन हैं। डीओपी कुणाल जेना, एडिटर दिनेश प्रजापति, एक्शन डायरेक्टर श्रवण कुमार, कोरियोग्राफर प्रसून यादव, आर्ट डायरेक्टर संदीप गौड़, एसोसिएट डायरेक्टर आदित्य श्रीवास्तव, असिस्टेंट डायरेक्टर देवेंद्र सागर, रोशन, पोस्टर डिजाईनर प्रशांत बेहरा हैं। कॉस्ट्यूम संतोष प्रजापति, प्रोडक्शन संतोष प्रजापति, अरविंद गुप्ता, सत्या दूबे का है।

    फ़िल्म निर्माता सलामत अंसारी ने कहा कि ‘आप सभी के प्यार, सहयोग और आशीर्वाद से बनी भोजपुरी फिल्म ‘प्यार करके देखो ना’ के ट्रेलर को अपना भरपूर प्यार देने के लिए धन्यवाद। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और सच्चे प्यार की एक खूबसूरत कहानी है, जिसे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयार किया गया है, जो दर्शकों के दिलों को छूने वाली है।’

    हीं निर्देशक सुशील सिंह ‘यश’ ने कहा कि ‘प्यार, इमोशन, रोमांस और शानदार कहानी से भरपूर इस फिल्म को हमने पूरे दिल और मेहनत से बनाया है। आप सभी दर्शक फिल्म का यह ट्रेलर ज्यादा से ज्यादा अपना प्यार व आशीर्वाद जरूर देकर हमारा हौसला बढ़ाते रहें।’

  • अभिनेत्री ‘माधवी श्री’ को प्यारो एंटरटेनमेंट को पांच फिल्मों के लिए किया अनुबंधित

    अभिनेत्री ‘माधवी श्री’ को प्यारो एंटरटेनमेंट को पांच फिल्मों के लिए किया अनुबंधित

    भोजपुरी सिनेमा जगत की नई सेंसेशन उभरती हुई अदाकारा माधवी श्री को प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी के बैनर तले बनने वाली पाँच फिल्मों के लिए अनुबंधित कर लिया है। जिनमें से पहली भोजपुरी फ़िल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ में अभिनेत्री ‘माधवी श्री’ मेन लीड में किरदार निभा रही हैं। प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एल एल पी’ प्रस्तुत ‘अल्माईटी पिक्चर्स’ के बैनर तले
    कई फिल्मों के निर्देशक अभिषेक दूबे के कुशल निर्देशन में बन रही इस भोजपुरी फ़िल्म में माधवी श्री के हीरो सिंगर एक्टर राज यादव हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन धरती वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में जोरों पर की जा रही है। इसके अलावा प्यारो एंटरटेनमेंट की चार और फिल्मों की शूटिंग माधवी श्री एक के बाद एक लगातार करने वाली हैं।

    गौरतलब है कि फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ में माधवीश्री ‘संध्या’ के साथ राज यादव, ठाकुर हर्षित सिंह, आस्था तिवारी, संजय पांडेय, संतोष सागर, नवीन शर्मा, अक्षय यादव, संदीप यादव, बाल कलाकार ढोलू यादव भी धमाल मचाने वाले हैं। भोजपुरी फ़िल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की कहानी मर्मस्पर्शी, पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को समेटे हुए है। इस फ़िल्म के निर्माता अरविन्द कुमार पोद्दार हैं, जिनका विज़न भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊंचाई और सम्मान दिलाना है। फ़िल्म के निर्देशक अभिषेक दूबे हैं, जिन्होंने कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। लेखक संजय महतो हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर, प्रोजेक्ट हेड गया प्रसाद, ईपी योगेश पांडेय, प्रोडक्शन कंट्रोलर सोनू यादव कुंडल, जयराम यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।
    माधवी श्री ने क्रांतिकारी फ़िल्म मेकर धीरू यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘प्यारो एंटरटेनमेंट’ के साथ बैक-टू-बैक फिल्में करना उनके करियर का एक टर्निंग पॉइंट है। धीरू यादव सर भोजपुरी सिनेमा के एक बेहद सुलझे हुए फ़िल्म मेकर हैं। एक साथ 5 फिल्मों के लिए अनुबंधित होना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। इसके लिए मैं धीरू यादव सर की आभारी हूँ।’

     

  • शिव शर्मा की आनंद सिंह निर्देशित हिंदी फ़िल्म ‘खेवइया – द बोट मैन’ की शूटिंग समाप्त, एडिटिंग शुरू

    शिव शर्मा की आनंद सिंह निर्देशित हिंदी फ़िल्म ‘खेवइया – द बोट मैन’ की शूटिंग समाप्त, एडिटिंग शुरू

    वर्षों का सपना साकार कर रहे अपनी धुन के पक्के फिल्म अभिनेता शिव शर्मा बतौर एक्टर एवं प्रोड्यूसर लीक से हटकर हिंदी फ़िल्म ‘खेवइया – द बोट मैन’ का निर्माण बड़े लेबल पर कर रहे हैं। मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर आनंद सिंह के कुशल निर्देशन में इस फिल्म की पूरी शूटिंग फिल्म की कहानी के डिमांड पर उत्तर प्रदेश की पावन धरती वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में कंप्लीट की गई है। दृष्टि फिल्म क्रिएशंस बैनर के तले भव्य पैमाने पर बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग समाप्त होने के बाद पोस्ट प्रोडक्शन वर्क एडिटिंग शुरू कर दी गई है।

    फिल्म के निर्माता शिव शर्मा हैं। लेखक वीर सावरकर हैं। पटकथा एवं संवाद मनोज पांडेय ने लिखा है। एसोसिएट डायरेक्टर विकास कुमार, डीओपी जगमिंदर सिंह हुंदल (जग्गी पाजी), संगीतकार ओम झा, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर राजेश गिरी जोंटी, फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव (आरआरजे मीडिया) हैं। मुख्य कलाकार आदर्श आनंद, आँचल तिवारी, संजय पांडेय, शिवा शर्मा, अक्षय यादव, सोनू पांडेय, साहेब लाल धारी, लवी ठाकुर, आलोक कुमार, दीपक वर्मा, जागृति गुप्ता, बबिता पासवान, गुड़िया प्रजापति, वरुण सिन्हा आदि हैं। एक्टर व प्रोड्यूसर शिवा शर्मा ने बताया कि ‘वाराणसी के अलग-अलग मनोरम स्थानों पर हिंदी फ़िल्म ‘खेवइया-द बोटमैन’ की शूटिंग करके बहुत अच्छा लगा। ये फ़िल्म रियल स्टोरी पर आधारित है, जिसमें कई नये प्रतिभाशाली कलाकार दर्शकों से मुखातिब होंगे।’ वहीं निर्देशक आनन्द सिंह ने कहा कि ‘अभिनेता शिवा शर्मा जितने अच्छे अभिनेता हैं, उतने ही अच्छे फिल्म निर्माता हैं, वे बहुत ही बेहतरीन फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और निर्देशक के तौर पर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का मैंने भरसक प्रयास किया है।’