Category: जुर्म

  • 42.50 लाख रुपये की डकैती

    42.50 लाख रुपये की डकैती

    पायनियर वाराणसी
    42.50 लाख रुपये की डकैती के आरोप में दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय की गिरफ्तारी के बाद कमिश्नरेट के वरुणा जोन के कैंट थाने की नदेसर चौकी सुर्खियों में है। जिला जेल में बंद 2019 बैच का दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय गिरफ्तार होने से पहले तक नदेसर चौकी प्रभारी के पद पर तैनात था।
    नदेसर चौकी के नए प्रभारी के पद पर शुक्रवार को 2019 बैच के ही दरोगा धीरेंद्र प्रताप सिंह की तैनाती का आदेश हुआ। इसके बाद सामने आया कि दरोगा धीरेंद्र के खिलाफ गोरखपुर के शाहपुर थाने में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज है। इसे लेकर पुलिस की किरकिरी होने लगी कि दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को नदेसर चौकी की कमान सौंपी गई है।
    इस संबंध में पूछे जाने पर डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने कहा कि दरोगा के खिलाफ पहले दर्ज मुकदमे की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलते ही दरोगा की तैनाती का आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। शेष

  • चोरी के मोबाइल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

    चोरी के मोबाइल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

    चोरी के मोबाइल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार  गोरखपुर। रामगढ़ ताल थाना पुलिस ने रविवार को सुबह मोबाइल चुराने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसकी पहचानसूरज कुमार मौर्या पुत्र सोहन नि0 बांसगांव ड़ाडी थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर हाल निवास महेवा एहत्माली (दीपक के मकान मे किरायेदार) थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर, रंजन पुत्र राजू बासफोर निवासी महेवा एहत्माली थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर के रूम में हुई । जिनके पास से चोरी के पांच मोबाइल बरामद हुए जिसे आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोपहर बाद माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 रामजी गुप्ता चौकी प्रभारी फलमण्डी थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर,का0 सूरज गौड़ थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर, का0 सतीश कुमार थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर ,का0 राजेश वर्मा थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर शामिल रहे।

  • अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

    अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

    अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
    गोरखपुर ।चौरी चौरा थाना पुलिस ने रविवार को अवैध अप मिश्रित कच्ची शराब के साथ अभियुक्त दिलीप चौहान पुत्र रामप्यारे चौहान निवासी इब्राहिमपुर टोला ढोलहा थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को 20 ली0 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 01 कि0ग्रा0 यूरिया, 250 ग्राम नौसादर व 01 अदद मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया । उक्त अभियुक्त के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 389/2024 धारा 274 भा0न्या0सं0 व धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर,उ0नि0 राहुल राव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर,प्रशिक्षु उ0नि0 मनीष श्रीवास्तव थाना चौरी चौरा गोरखपुर ,का0 अतुल यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर,का0 रामानन्द चौहान थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर शामिल रहे।

  • 45 वर्षीय अधेड़ की हत्या कर फेंकी गई मिली लाश

    45 वर्षीय अधेड़ की हत्या कर फेंकी गई मिली लाश

    45 वर्षीय अधेड़ की हत्या कर फेंकी गई मिली लाश

    गोरखपुर ।खोराबार थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को एक युवक का शव मिला उसके शरीर पर चोट के निशान मिले है। पास में खून से सना लकड़ी का पटरा मिला है। आशंका है कि इसी से युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई। इसके बाद उसकी लाश फेंक ठिकाने लगा दी गई।
    घटना स्थल से कुछ दूर पर मृतक की साइकिल मिली है। जेब से पुलिस को आधार कार्ड, मोबाइल फोन और सहज जन सेवा केंद्र बैंक पास बुक मिली। इसके आधर पर शव की पहचान रामबदन (45) के रुप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    *जीजा पर हत्या का आरोप*

    मृतक की बेटियों ने अपने जीजा और उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि जीजा ने पहले बहन की हत्या की। इसमें पिता ने केस दर्ज कराया, जिसके बाद जीजा और उसके बड़े भाई जेल चले गए। जबकि, परिवार के बाकी लोग अभी बाहर हैं। पिता लगातार केस की पैरवी कर रहे थे। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए उनकी हत्या करा दी।
    मृतक की बेटियों ने बताया, उनके पिता रामबदन मजदूरी करते थे। शनिवार की सुबह वो साइकिल से घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे। रात 9 बजे तक जब घर नहीं लौट तो उनकी तलाश शुरू की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सुबह उनकी लाश मिली।

  • हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं 04 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

    हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं 04 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

    हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं 04 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया.
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 201/2024 धारा 103(1),109(1) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी/तरमीम धारा 103(2),191(2), 191(3), 3(5) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1. शिवम गौतम पुत्र नरसिंह प्रसाद निवासी रामलीला मैदान चौथी निवास अधियांरीबाग थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर 2. कल्लू डोम पुत्र सलीम डोम निवासी सुरजकुण्ड कालोनी डोमखाना थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया तथा 04 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    घटना का संक्षिप्त विवरण
    वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके पुत्र व उसके साथी को जान से मारने की नियत से सीने में चाकू मारकर घायल कर दिया गया जिसमे इलाज के दौरान वादी के पुत्र की मृत्यु हो गयी तथा उसके साथी का इलाज चल रहा है । जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
    1. शिवम गौतम पुत्र नरसिंह प्रसाद निवासी रामलीला मैदान चौथी निवास अधियांरीबाग थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
    2. कल्लू डोम पुत्र सलीम डोम निवासी सुरजकुण्ड कालोनी डोमखाना थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
    गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण
    मु0अ0सं0 201/2024 धारा 103(1),109(1) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी/तरमीम धारा 103(2),191(2), 191(3), 3(5) भा0न्या0सं0-2023
    गिरफ्तारी में शामिल टीम

    1- विजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली गोरखपुर
    2-उ0नि0 आशीष कुमार दुबे थाना कोतवाली गोरखपुर
    3-उ0नि0 अरविन्द कुमार राय थाना कोतवाली गोरखपुर
    4-उ0नि0 रवि प्रकाश यादव थाना कोतवाली गोरखपुर
    5-उ0नि0 दयाशंकर यादव थाना कोतवाली गोरखपुर
    6-उ0नि0 अविनाश सिंह थाना कोतवाली गोरखपुर
    7-उ0नि0 दिग्विजय सिंह परमार थाना कोतवाली गोरखपुर
    8-उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना कोतवाली गोरखपुर
    9-उ0नि0 राहुल यादव थाना कोतवाली गोरखपुर
    10-म0उ0नि0 निधि कुमारी थाना कोतवाली गोरखपुर
    11-कां0 बृजेश कुमार थाना कोतवाली गोरखपुर
    12.कां0 सोनू कुमार थाना कोतवाली गोरखपुर
    13-म0कां0 अनीषा यादव थाना कोतवाली गोरखपुर
    14-म0कां0 ज्योति गोंड थाना कोतवाली गोरखपुर
    15-म0कां0 साधना शर्मा थाना कोतवाली गोरखपुर
    16-म0कां0 कात्यायनी उपाध्याय थाना कोतवाली गोरखपुर

  • 16 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को गला रेत कर मार डाला

    16 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को गला रेत कर मार डाला

    छत्तीसगढ़: 16 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को गला रेत कर मार डाला

    ◆ शव के 17 टुकड़े किए और स्कूल बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंक दिया

    ◆ लड़की ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर रची साजिश, पैसों के लिए की हत्या

    ◆ मृत युवक सउदी अरब में करता था काम, लड़की से मिलने के लिए आया था.