Category: जुर्म

  • कुदाल से किया हमला, केस दर्ज

    कुदाल से किया हमला, केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के मटकापार निवासी एक व्यक्ति को मनबढ़ो ने कुदाल से हमला कर घायल कर दिया । पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है । मिली जानकारी से मटकापार निवासी इंद्रेश कुमार पुत्र मनोज के मकान के सामने पक्की सड़क है । गांव का एक व्यक्ति रास्ते में जाते समय गिर गया । जिसे पीड़ित ने उठा कर घर पहुंचाया । इसके बाद गिरे हुए व्यक्ति के लड़के आए और पीड़ित के ऊपर कुदाल से हमला कर जान मारने की कोशिश किए।पुलिस ने आरोपी शुभम, शिवम और अन्य अज्ञात दोस्तो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

  • एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एंड एसटीएफ अमिताभ यश का बयान

    एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एंड एसटीएफ अमिताभ यश का बयान

    लखनऊ,

    एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एंड एसटीएफ अमिताभ यश का बयान;

    मुंबई में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तारी हुई है

    यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तारी की है

    मुख्य शूटर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

    मुख्य शूटर शिवा गौतम समेत 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं

    ये नेपाल भागने की फिराक में थे।

  • उधारी का पैसा मांगने पर दबंगों ने दम्पति और उसके पुत्र पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

    उधारी का पैसा मांगने पर दबंगों ने दम्पति और उसके पुत्र पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सुरैना निवासी भीम यादव पुत्र रामआसरे यादव ने थाना पुलिस को तहरीर देकर उधारी का पैसा मांगने पर मनबढो द्वारा उसे और उसकी पत्नी बच्चे को पीटने के मामले में चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 190, 191(2), 115(2), 352, 351(3) मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।
    थाना क्षेत्र के ग्राम कटया (सुरैना) निवासी भीम यादव पुत्र राम आसरे यादव ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार को सुबह 7 बजे के करीब जनार्दन यादव से उधार दिए गए पैसे को मांगने पर राहुल व विशाल पुत्रगण जनार्दन यादव, रामा यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव, संदीप पुत्र हरीलाल यादव अपने कुछ अज्ञात दोस्तों के साथ मिलकर मुझ प्रार्थी भीम यादव, पत्नी अनारी देवी और पुत्र बलवन्त यादव को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा, सब्बल और चाकू से प्राणघातक हमला बोल दिए । जिससे हम लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने हम लोगो को अस्पताल भिजवाया ।
    इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि पीड़ित भीम यादव की तहरीर पर चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।

  • जमीनी विवाद में मारपीठ, चार घायल, तीन पर केस दर्ज

    जमीनी विवाद में मारपीठ, चार घायल, तीन पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के देवापार डुगडुइया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मार पीट हुई । जिसमें एक पक्ष के चार व्यक्ति घायल हो गए । घायलों में से दो की हालत गंभीर है । एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने पी जी आई, लखनऊ रेफर कर दिया है ।
    पिछले दो दिन पूर्व गांव के ही विनोद मल्ल और अमर सिंह के बीच खेत में रास्ते को लेकर विवाद हुआ था । जिसमें विनोद के द्वारा अमर सिंह को मारा पीटा गया । वही जब इस घटना की जानकारी अमर सिंह के बच्चो को हुई तो, वह आज अपने पिता को लेकर विनोद मल्ल के घर सुलह समझौते के लिए पहुंचे । जहां पहले से तैयार विनोद मल्ल और उसके लड़के द्वारा अमर सिंह और उनके लड़के सुधीर सिंह और दीपक सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया । वहीं बीच बचाव करने पहुंचे राहुल सिंह पुत्र स्व छेदयी सिंह के लड़के को भी जम कर मारा पीटा । शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वह पहुंचे और बीच बचाव करते हुए घायलों को लेकर सहजनवा सरकारी अस्पताल पहुंचे । जहां से डाक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 112 पुलिस पहुंची और आवश्यक कारवाही में जुट गई । गंभीर रूप से घायल सुधीर सिंह को मेडिकल कॉलेज से पी जी आई लखनऊ रेफर कर दिया गया है । जहां अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है ।

  • दिल्ली में 11 अक्टूबर की सुबह एक युवती लहूलुहान मिली, जिससे 3 लड़कों ने गैंगरेप किया

    दिल्ली में 11 अक्टूबर की सुबह एक युवती लहूलुहान मिली, जिससे 3 लड़कों ने गैंगरेप किया

     

    750 CCTV, 150 ऑटो ड्राइवरों से पूछताछ कर 3 आरोपी प्रभु महतो, प्रमोद उर्फ बाबू, मोहम्मद शमसुल पकड़े गए।

    प्रभु महतो ऑटो चलाता है। प्रमोद कबाड़ी है। दिव्यांग शमसुल भीख मांगता है।

    प्रमोद को ये युवती अकेले जाती मिली। सबसे पहले उसने रेप किया। फिर दोनों पैरों से दिव्यांग शमसुल वहां आ गया। उसने भी हवस मिटाई। फिर ऑटो वाले प्रभु महतो ने वहां आकर रेप किया।

    प्रभु ऑटो में युवती को वहां से दूसरी जगह ले गया और फिर रेप किया। आखिर में वो उसको ऑटो से फेंककर भाग निकला।

  • दिनदहाड़े फायरिंग से मची सनसनी

    दिनदहाड़े फायरिंग से मची सनसनी

    दिनदहाड़े फायरिंग से मची सनसनी

    गोरखपुर जनपद के ऊरुवा थाना क्षेत्र के गोली पार ग्राम सभा के पास एक युवक ने दिनदहाड़े देसी तमंचे से फायरिंग कर दिया, जिसके बाद पास में मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर खूब पीटा।

    युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस वक्त युवक हिरासत में है और पूछताछ जारी है।

  • युवती से छेड़छाड़ कर मारने-पीटने और धमकी देने के मामले में दो सगे भाइयो पर केस दर्ज

    युवती से छेड़छाड़ कर मारने-पीटने और धमकी देने के मामले में दो सगे भाइयो पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने थाना पुलिस को तहरीर देकर गांव के दो सगे भाइयों पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने की धारा में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है ।
    थाना क्षेत्र की युवती ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार को शाम चार बजे के करीब अपने घर से मड़ई पर पशुओं को चारा खिलाने जा रही थी कि, रास्ते में घेर कर गांव के ही राजकमल यादव व कृष्ण प्रताप यादव पुत्रगण राजकुमार यादव निवासी कटाई टिकर ने मिलकर छेड़छाड़ करने लगे । विरोध करने पर मारने-पीटने लगे और जान माल की धमकी देने लगे । शोरगुल सुनकर छुड़ाने आए भाई को भी मारपीट कर मनबढो ने घायल कर दिया ।
    इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि युवती की तहरीर पर राजकमल यादव और कृष्ण प्रताप यादव के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है ।

  • दोस्तो के साथ घर लौट रहे युवक को दो सगे भाइयों ने घेरकर पीटा, मुकदमा दर्ज

    दोस्तो के साथ घर लौट रहे युवक को दो सगे भाइयों ने घेरकर पीटा, मुकदमा दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    मोटरसाइकिल से अपने दोस्तो के साथ घर लौट रहे हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के कुइकोल निवासी हरेंद्र यादव को पुरानी खुन्नस में दो सगे भाइयों ने मिलकर गठुआखोर मार्ग पर घेरकर पिट दिया । जिससे हरेंद्र यादव बुरी तरह घायल हो गया । पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित ने बताया कि बुधवार को वह अपने दोस्त अवनिश और मुकेश के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था कि, दोनों ने उसपर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया । वही मनबढो ने धमकी भी दी । हरपुर बुदहट पुलिस ने इस मामले में आरोपी अवधेश मोर्या, दुर्गेश मौर्या पुत्रगण पारस मोर्या निवासी गठुआखोर पर मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने का केस दर्ज किया है ।

  • प्रमोशन पाए लेखपाल अमीन को नियुक्ति दिलाने हेतु परिषद ने मुख्यमंत्री के सचिव द्वारिका तिवारी को सौंपा ज्ञापन

    प्रमोशन पाए लेखपाल अमीन को नियुक्ति दिलाने हेतु परिषद ने मुख्यमंत्री के सचिव द्वारिका तिवारी को सौंपा ज्ञापन

    राजस्व विभाग सहित सभी विभागों में शीघ्र पूरी की जाए प्रमोशन की कार्रवाई–रूपेश

    गोरखपुर 06 नवंबर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर का एक प्रतिनिधिमंडल परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज सायं गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री के सचिव और मंदिर के प्रबंधक द्वारिका तिवारी जी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से यह अनुरोध किया कि लेखपाल और अमीन से राजस्व निरीक्षक पद पर प्रमोशन पाई पाई कर्मचारियों को जगह रहते हुए भी नियुक्ति नहीं दी जा रही है यह विभागीय अधिकारियों की अनियमितता है
    रूपेश कुमार श्रीवास्तव और पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने मुख्यमंत्री के सचिव को बताया कि जब शासन की मंशा के अनुसार प्रमोशन की कार्रवाई पूरी हो चुकी है तो विभाग में खाली सत प्रतिशत पदों पर प्रमोशन पाए अधिकारियों को नियुक्त नहीं किया जा रहा है, ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार के ही कुछ अधिकारी सरकार के मंशा पर पलीता लगा रहे हैं, इसलिए आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर सभी रिक्त पदों पर लेखपाल और अमीन से प्रमोशन पाए राजस्व निरीक्षक को तत्काल नियुक्त किए जाने का अनुरोध किया है।

    प्रतिनिधिमंडल में रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल राजस्व अमिन संग्रह के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल जिला अध्यक्ष पृथ्वी नाथ गुप्ता हरि नारायण श्रीवास्तव वरुण बैरागी आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

    रूपेश श्रीवास्तव
    अध्यक्ष
    राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर

  • गोरखपुर में डबल मर्डर से सनसनी: व्यापारी की गला रेतकर हत्या, दूसरे का शव तालाब में मिला

    गोरखपुर में डबल मर्डर से सनसनी: व्यापारी की गला रेतकर हत्या, दूसरे का शव तालाब में मिला

     

    गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में बुधवार को हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। एक ही दिन में दो लोगों की हत्या से न केवल परिवार, बल्कि पूरे मोहल्ले में खौफ और चिंता का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है, और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इनमें से पहला मामला एक व्यापारी का है, जिसकी गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है, जबकि दूसरे मृतक का शव सूखे तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस इन दोनों हत्याओं के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

    पहली घटना: रेडीमेड गारमेंट्स के व्यापारी अनिल गुप्ता की गला रेतकर हत्या

    गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में रहने वाले अनिल गुप्ता (35) का शव उनके घर से थोड़ी ही दूरी पर सड़क किनारे खून से सना हुआ मिला। अनिल गुप्ता एक रेडीमेड गारमेंट्स का व्यवसाय चलाते थे और उनके मिलनसार स्वभाव के कारण लोग उन्हें अच्छे से जानते थे। बुधवार सुबह जब उनका शव मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, उनके गले पर गहरी कट की निशान है, जिससे यह साफ है कि किसी धारदार हथियार से उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत साक्ष्य इकट्ठा किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    परिजनों के अनुसार, अनिल गुप्ता रात करीब 11 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। आखिरी बार उन्होंने अपने छोटे भाई से फोन पर बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि वे थोड़ी देर में घर पहुंच रहे हैं। लेकिन इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। सुबह जब परिजनों ने उन्हें घर में न पाकर खोजबीन शुरू की, तो कुछ ही दूरी पर उनका खून से सना शव मिला। यह खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का कहना है कि अनिल का किसी से कोई विवाद नहीं था, और वे इस बात से अचंभित हैं कि उनकी हत्या किसने और क्यों की।

     

    दूसरी घटना: तालाब में संदिग्ध अवस्था में मिला काली चरण का शव

    इसी दिन चिलुआताल इलाके के नुरूद्दीन चक संझाई में स्थित एक सूखे तालाब में 40 वर्षीय काली चरण का शव मिला। काली चरण उसी गांव के निवासी थे और उनकी मौत से गांव में शोक की लहर है। शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है और हत्या की संभावना से इंकार नहीं कर रही। काली चरण के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और उसकी रिपोर्ट से ही मौत का वास्तविक कारण पता चलेगा।

    पुलिस के अनुसार, काली चरण का शव जिस अवस्था में मिला है, वह सामान्य नहीं है, और इसकी जांच सभी संभावित पहलुओं से की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, काली चरण पिछली रात से लापता थे, और उनके घरवालों ने उन्हें कई जगह तलाशा, लेकिन उनकी कोई खबर नहीं मिली। सुबह उनके शव मिलने की खबर से गांव में सन्नाटा छा गया है।

    *पुलिस की सघन जांच: सभी एंगल से हो रही तफ्तीश*

    गोरखपुर पुलिस ने दोनों हत्याओं के बाद मामले को गंभीरता से लिया है। घटनास्थल से सभी महत्वपूर्ण सुरागों को इकट्ठा कर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है, ताकि सबूतों की वैज्ञानिक जांच कर सटीक निष्कर्ष निकाले जा सकें। पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है, और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन दोनों हत्याओं का आपस में कोई संबंध है या नहीं।

    प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि व्यापारी अनिल गुप्ता की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। उनकी गला रेतकर हत्या की गई, जो दर्शाता है कि हत्या के पीछे गहरी रंजिश या किसी तरह का विवाद हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर काली चरण की संदिग्ध मौत के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि किसी संदिग्ध की पहचान की जा सके।

    परिजनों का दुख और आक्रोश: न्याय की मांग

    हत्याओं ने मृतकों के परिवारों को गहरे शोक और आक्रोश में डाल दिया है। अनिल गुप्ता के छोटे भाई का कहना है कि उनका भाई बेहद शांत और मिलनसार स्वभाव का था। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। वे पुलिस से अपील कर रहे हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए। इसी तरह, काली चरण के परिजन भी उनकी मौत के कारणों को लेकर परेशान हैं। वे इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इस तरह की घटनाएं उनके गांव में हुई हैं, और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    इलाके में फैली दहशत, लोगों में चिंता

    एक ही दिन में हुए दो हत्याकांडों ने इलाके के लोगों को डरा दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले नहीं होती थीं, लेकिन अब वे अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं। लोगों का मानना है कि इन हत्याओं के पीछे आपसी रंजिश या पुराना विवाद हो सकता है। कुछ लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

    CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, संदिग्धों पर नजर

    पुलिस ने घटनाओं के बाद इलाके में चौकसी बढ़ा दी है और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि इन घटनाओं में किसी करीबी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। इसके अलावा, पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों पर भी नजर रख रही है और उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में सुराग हाथ लगेंगे, जिससे हत्यारों तक पहुंचा जा सके।

    अधिकारियों का आश्वासन: दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

    दोनों हत्याओं के मामले में पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा है कि हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीमें भी गठित की हैं, जो जल्द ही मामले की तह तक जाकर सच्चाई का पता लगाएंगी।

    इलाके में दहशत, लोग सतर्क और सतर्कता की अपील

    इन हत्याओं के बाद इलाके में खौफ का माहौल है। लोग अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और सतर्कता बरत रहे हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को नज़रअंदाज न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।