Category: जुर्म

  • शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर फिर मंडराया खतरा

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर फिर मंडराया खतरा

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर फिर मंडराया खतरा, ईडी ने मारी छापेमारी,

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर एडल्ट फिल्म से जुड़े मामले में ईडी ने आज सुबह छापामारी की।

  • गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि की मौत: हत्या या आत्महत्या

    गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि की मौत: हत्या या आत्महत्या

    गोरखपुर की महिला पायलट सृष्टि तुली की मौत: आत्महत्या या हत्या? मामले में नया मोड़,

    गोरखपुर/मुंबई, 28 नवंबर 2024: गोरखपुर की होनहार और जुझारू बेटी सृष्टि तुली, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से एयर इंडिया में पायलट के रूप में अपनी जगह बनाई थी, अब एक दर्दनाक घटना के कारण सुर्खियों में हैं। मुंबई के पवई इलाके में किराए के फ्लैट में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। यह घटना न केवल उनके परिवार बल्कि गोरखपुर के लोगों के लिए भी गहरा आघात है।

    गोरखपुर से उड़ान भरने वाली बेटी का संघर्ष,

    गोरखपुर निवासी सृष्टि तुली का जीवन संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी थी। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली सृष्टि ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से 2021 में कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल किया और एयर इंडिया में बतौर पायलट शामिल हुईं।
    गोरखपुर में अपने परिवार और दोस्तों के बीच सृष्टि हमेशा अपने जुझारू स्वभाव और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं। उनके बड़े पापा विवेक तुली का कहना है कि सृष्टि ने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और हमेशा अपने सपनों के लिए लड़ती रहीं।
    सृष्टि की मौत की खबर के बाद गोरखपुर में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने इसे सिर्फ एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं बल्कि गोरखपुर की बेटी के साथ अन्याय करार दिया है। सृष्टि का परिवार और गोरखपुर के निवासी यह मानने को तैयार नहीं कि यह आत्महत्या हो सकती है।

    परिवार के गंभीर आरोप,

    सृष्टि के परिवार ने आदित्य पंडित
    पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं:

    1. ब्लैकमेल और आर्थिक शोषणः

    •आदित्य ने सृष्टि से
    लगातार पैसे ऐंठे। बैंक
    स्टेटमेंट में स्पष्ट दिखता
    है कि सृष्टि ने आदित्य
    और उसके परिवार को
    कई बार बड़ी रकम
    ट्रांसफर की।

    • 31 अक्टूबर को सृष्टि ने आदित्य के परिवार को
    15,000 रुपये और 5
    नवंबर को 50,000
    रुपये ट्रांसफर किए।

    2. मानसिक प्रताड़ना और गाली-गलौजः

    • सृष्टि के चाचा ने बताया कि आदित्य सृष्टि पर हर बात को लेकर चिल्लाता
    था। वह पार्टियों में सृष्टि को अपमानित करता था।

    आदित्य ने सृष्टि पर
    अपनी जीवनशैली
    बदलने का दबाव
    बनाया। उसने सृष्टि से
    मांसाहार लेने को
    कहा और जब वह नहीं
    मानी तो सार्वजनिक
    रूप से बेइज्जत किया।
    उनके बड़े पापा विवेक तुली ने इसे हत्या बताते हुए कहा, “बेटी ने इतनी मेहनत और संघर्ष से अपनी पहचान बनाई। लेकिन कुछ स्वार्थी और निर्दयी लोगों ने उसकी जिंदगी छीन ली। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसकी मौत का सच सामने लाएं और दोषियों को सजा दिलाएं।”
    सृष्टि के लिए गोरखपुर केवल उनका घर नहीं था, बल्कि उनकी पहचान का अभिन्न हिस्सा था। वे यहां अपनी जड़ों से जुड़ी रहती थीं और परिवार से गहरा लगाव रखती थीं। घटना से एक दिन पहले सृष्टि ने गोरखपुर में अपने बड़े पापा विवेक तुली के जन्मदिन पर आने की योजना बनाई थी। यह बात वीडियो कॉल के दौरान उन्होंने अपनी मां और बड़ी मम्मी से साझा की थी।

    परिवार की न्याय की अपील,

    गोरखपुर के लोगों और तुली परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। सृष्टि के बड़े पापा ने भावुक होकर कहा, “हमारी बेटी ने गोरखपुर का नाम रोशन किया। अब समय आ गया है कि सरकार और न्याय प्रणाली उसकी मौत के पीछे छिपे सच को उजागर करें।”
    सृष्टि की मौत के बाद महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर #JusticeForShrishti के साथ लोगों ने सृष्टि के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

    संदेह के घेरे में आदित्य पंडित,

    आदित्य पंडित, जो सृष्टि का बॉयफ्रेंड था, इस मामले में पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार प्रमुख संदिग्ध है। आदित्य को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

    मौत पर सवाल और जांच की दिशा,
    मुंबई पुलिस ने इस मामले में सृष्टि के बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को गिरफ्तार किया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि आदित्य ने सृष्टि को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया।
    घटनास्थल की विसंगतियों, सुसाइड नोट की अनुपस्थिति, और परिवार द्वारा प्रस्तुत प्रमाणों ने पुलिस को आत्महत्या के बजाय हत्या के पहलू पर जांच के लिए मजबूर कर दिया है।

    घटना से जुड़ी विसंगतियां:

    सृष्टि का शव डेटा केबल से लटका मिला, जो केवल डेढ़ मीटर लंबी थी। यह सवाल उठता है। कि क्या इतनी पतली और कमजोर केबल से कोई व्यक्ति फांसी लगा सकता है?
    पंखा सीधा था, जबकि सामान्य परिस्थितियों में ऐसा संभव नहीं।

    पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शारीरिक चोटें: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सृष्टि के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जो यह संकेत देते हैं कि यह एक संघर्ष का परिणाम हो सकता है, न कि आत्महत्या का।

    सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्य की अहमियत,

    सृष्टि के अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और सृष्टि के फोन से मिली जानकारी इस मामले में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। पुलिस इन साक्ष्यों की जांच कर रही है, जिससे घटना के बारे में नई जानकारियां सामने आ सकती हैं।

    फोन और सोशल मीडिया की जांच: सृष्टि के फोन में आखिरी बार आदित्य के साथ हुई बातचीत और उसके द्वारा भेजे गए संदेश भी मामले की दिशा तय कर सकते हैं,

    सीसीटीवी फुटेज: पुलिस ने अपार्टमेंट के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता चल सके कि उस दिन सृष्टि के कमरे में कोई और था या नहीं,

    पुलिस की शुरुआती कार्रवाई और गिरफ्तारी,

    परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 26 नवंबर को आदित्य पंडित को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल, आदित्य पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

  • संतकबीरनगर के युवक को कटसहरा चौराहे पर पीटने वाले मनबढो पर पुलिस ने दर्ज किया केस

    संतकबीरनगर के युवक को कटसहरा चौराहे पर पीटने वाले मनबढो पर पुलिस ने दर्ज किया केस

    संतकबीरनगर के युवक को कटसहरा चौराहे पर पीटने वाले मनबढो पर पुलिस ने दर्ज किया केस,

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के कटका निवासी सूचित कुमार पुत्र रोहित कुमार जो बीते शनिवार को हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहरा बाजार अपनी कार से आये थे । उन्हें कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया था । दवा इलाज के बाद पीड़ित ने आरोपीयो के खिलाफ सोमवार को मारपीट, धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है ।
    सूचित कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह अपनी चार पहिया गाडी से कटसहरा चौराहे पर आए तभी गनौरि निवासी बादल पुत्र रमेश अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए मारपीट कर मुझे घायल कर दिया । जिससे मुझे गम्भीर चोट लगी, वही मनबढो ने धमकी भी दिया । पुलिस ने बादल सहित उंसके तीन साथियों पर बीएनएस की धारा 351(3), 352, 115(2), 126 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं ।

  • जमीनी विवाद में पहुंचे चौकी इंचार्ज को दबंगो ने बंधक बनाकर पीटा

    जमीनी विवाद में पहुंचे चौकी इंचार्ज को दबंगो ने बंधक बनाकर पीटा

     

    गोरखपुर: जमीनी विवाद में पहुंचे चौकी इंचार्ज को दबंगो ने बंधक बनाकर पीटा! सिकरीगंज में एक हैरान करने वाली घटना सामने आया है, जहां सिकरीगंज क्षेत्र दुघरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज को बंधक बनाकर पीटा गया है। यह घटना उस समय हुई जब दोनों पक्षों के बीच विवाद का निपटारा नहीं हो पाया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर एसपी साउथ और सीओ थानाध्यक्ष पहुँचे ।

    सिकरीगंज थाना क्षेत्र दुघरा चौकी अंतर्गत राजन यादव अपने घर गोरखपुर से गांव पर आए थे, खेत देखने कुछ देर बाद राम सिंह के पुत्र सरवन यादव और राम यादव मिलकर राजन यादव को बुरी तरह सुबह में पीटा कुछ देर बाद 100 नंबर मौके पर पहुंचा और दोनों पक्ष को समझा बूझकर अपने घर की ओर भेज दिया करीब 2:00 बजे दोनों पक्ष की गोलबंदी होना शुरू हो गया दोनों पक्ष की ओर से लोग जूझना शुरू हो गए सरवन की ओर से लोग ज्यादा लोग थे ‌तू तू मै मै के कुछ देर बाद दोनों आपस में टकराने लगे और ईट पत्थर भी चलने लगा कुछ देर की बात दुघरा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार और विनीत सिंह मौके पर पहुंचे विवाद को समझाने बुझाने को लेकर एक पक्ष को चौकी इंचार्ज समझाने बुझाने को पहुंचे सरवन कुमार की घर की औरतो दूसरे पक्ष को विनीत कुमार सिंह झगड़ा समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे थे तभी सरवन की तरफ से चौकी इंचार्ज के ऊपर हमला कर दिया और बुरी तरह से पीट भी दिया दोनों पक्ष को चोटे आई है

    पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि देरशाम को पुलिस बल के साथ मैं और क्षेत्राधिकारी खजनी थानाध्यक्ष बेलघाट थानाध्यक्ष सिकरीगंज मौके पर पहुंचकर वहां की स्थिति को समझा और पुलिस पर हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस अब जुट गई है

  • गोरखपुर: महिला उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    गोरखपुर: महिला उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    गोरखपुर, 22 नवम्बर: थाना पिपराइच, जिला गोरखपुर में तैनात महिला उपनिरीक्षक अंकिता पांडे को एंटी करप्शन टीम ने ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

     

    मिली जानकारी के अनुसार, महिला उपनिरीक्षक ने एक मामले में विवेचना में नाम निकालने के बदले रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद एक जाल बिछाया गया।

    आज एंटी करप्शन टीम ने महिला उपनिरीक्षक को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

  • देवरिया जिले में नेहाल सिंह हत्याकांड में शामिल दो और बदमाशों का हॉफ एनकाउंटर

    देवरिया जिले में नेहाल सिंह हत्याकांड में शामिल दो और बदमाशों का हॉफ एनकाउंटर

     

    तीन शूटरो का पहले ही हो चुका है एनकाउंटर,

    देवरिया जिले में बीते 7 नवंबर को सुरौली थाना क्षेत्र के जद्दु परसिया गांव के पास दिनदहाड़े नेहाल सिंह नाम के युवक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिस घटना में शामिल तीन शूटरो को पुलिस ने 12 नवम्बर को मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया था इसी कड़ी में फरार चल रहे दो और बदमाशो को पुलिस ने एनिकाउंटर कर गिरफ्तार किया है जिनके पैर में गोली लगी है जिन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है जिनके पास से एक पिस्टल, एक देशी तमंचा एव मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है इस संबंध में एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि की सुरौली थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके समंध में अभियोग पंजीकृत कर पूर्व में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था मुखबिर की सूचना पर दो और अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके पास से अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है अभियुक्तों से पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

  • शौक में उठाया हथियार, सीवान में गिरफ्तार

    शौक में उठाया हथियार, सीवान में गिरफ्तार

    शौक में उठाया हथियार, सीवान में गिरफ्तार 3 दोस्तों की हैरान करने वाली है आपराधिक दास्तां,

    सीवान के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने आज (21 नवंबर) अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने हत्या, लूट और छिनतई की घटना में शामिल रहे बदमाशों के बारे में बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया है कि कुछ दोस्तों ने मिलकर अपने शौक को पूरा करने के लिए बड़ी-बड़ी घटना को अंजाम देने का काम करते थे. जिसमें पुलिस ने छापेमारी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से कारतूस और जिंदा गोली, हत्या में शामिल बाइक के साथ स्मैक भी बरामद किए गए हैं. वहीं, अभी भी इस घटना में तीन आरोपी फरार चल रहे हैं.अपनी शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात एसपी ने जानकारी देते हुए यह बताया है कि जिले के दरौली थाना के सारण मठिया गांव के रहने वाले अच्छे लाल गोंड के पुत्र विश्वकर्मा गोंड और एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा गांव के रहने वाले विश्वनाथ यादव के पुत्र राहुल कुमार यादव दोनों मिलकर अपने शौक को पूरा करने के लिए बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देने का काम करते थे. जिनकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकट्टा थाना इलाके के सोहनपुर में वीरेंद्र यादव के पुत्र प्रिंस कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया गया. हालांकि अभी भी तीन अभियुक्त फरार चल रहे हैं जिसमें सनी सिंह, कृष्ण सिंह और चंदन यादव शामिल हैं.इन वारदातों को दिया था अंजाम बता दें कि गुठनी थाना के चर्चित चंदन कुशवाहा हत्याकांड और दरौली लूटकांड में इन सभी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. जो की 9 नवंबर को गुठनी थाना इलाके के बोरी गांव में लूटकांड और ठीक 4 दिन के बाद इसी थाना क्षेत्र के बरपलिया पुल के पास चंदन कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी. जिसमें विशेष छापेमारी सघन वाहन चेकिंग की गई. इस मामले में इन लोगों की गिरफ्तारी हुई है.क्या-क्या हुआ बरामद पकड़े गए तीनों बदमाशों के पास से चर्चित चंदन हत्याकांड में प्रयुक्त एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 50 पुड़िया स्मैक, दो बाइक और दो मोबाइल को पुलिस ने जब्त किया है. एसपी अमितेश कुमार ने आगे कहा है कि बहुत जल्द जो फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

  • शादी तय होने से पहले युवती नकदी और गहने लेकर फरार

    शादी तय होने से पहले युवती नकदी और गहने लेकर फरार

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के भगौरा निवासी एक युवक को सगाई महंगी पड़ गई । जब उसके द्वारा सगाई में दिए गए गहने, नकदी और मोबाइल लेकर युवती प्रेमी संग फरार हो गई । पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कारवाई करने की मांग किया है ।
    मिली जानकारी से सहजनवां थाना क्षेत्र के भगौरा निवासी राजेश कुमार अपने बेटे शुभम कुमार की शादी खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवती से तय किया था । 17 जनवरी को उसकी सगाई खजनी स्थित एक मैरेज हाल में हुई थी । 4 दिसंबर को शादी थी । सगाई में 16 हजार नकद, नथिया, मोबाइल युवती को दिया गया था, और स्वजन से फोन पर बात होती रहती थी । 17 नवंबर से उसका मोबाइल स्वीच ऑफ चल रहा था । जानकारी मिली की युवती नज़कदी गहने और मोबाइल लेकर प्रेमी संग फरार हो चुकी है, और प्रेमी द्वारा पीड़ित के बेटे को फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रहा है । पीड़ित ने थाने तहरीर देकर कारवाई करने की मांग किया है ।
    इस संदर्भ में एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा की शिकायत मिली है । दूसरे पक्ष को बुलाया गया है ।

  • बारात आए युवक को पीटकर किया घायल, तीन पर केस दर्ज

    बारात आए युवक को पीटकर किया घायल, तीन पर केस दर्ज

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र घुसीयापार में बारात में आए युवक को बरात पक्ष के तीन मनबढ़ो ने मारपीट कर घायल कर दिया था । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों की खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।
    मिली जानकारी से विजय कुमार यादव पुत्र भागवत यादव निवासी जमोहर, थाना मेहदावल, जिला संत कबीर नगर, रविवार को अपने ही गांव के बारात में शामिल होने के लिए सहजनवां थाना क्षेत्र के घुसीयापार में आया था । बारात में द्वारपूजा के दौरान गांव के तीन मनबढ़ उससे गाली गलौज करने लगे । विरोध किया तो आरोपी उसे बांस, डंडे, ईट से मारकर सिर फोड़ दिया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजन यादव, गोपाल यादव, पप्पू यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

  • मथुरा: टोल कर्मियों की गुंडई, वीडियो भी हुआ वायरल

    मथुरा: टोल कर्मियों की गुंडई, वीडियो भी हुआ वायरल

    मथुरा: टोल कर्मियों की गुंडई, वीडियो भी हुआ वायरल,

    महुअन टोल प्लाजा पर गुंडई का वीडियो वायरल,
    टोल कर्मियों और कार सवारों के बीच हुआ विवाद,
    फास्टैग को लेकर दोनों के बीच हुआ विवाद,
    टोल कर्मियों ने युवक को जमकर पीटा,
    महुअन टोल प्लाजा पर आये दिन होती मारपीट,
    दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित महुअन टोल प्लाजा की घटना,