Category: जुर्म

  • अतरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला

    अतरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला

    अतरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला, ससुरालियों पर केस दर्ज ,

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सूरस देवरिया निवासिनी अंजनी वर्मा पुत्री बैजनाथ वर्मा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अपने ससुराल के पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115 (2), 3/4 के तहत मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।
    थाना क्षेत्र के सूरस देवरिया निवासिनी अंजनी वर्मा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारी शादी 16 फरवरी 2022 को राहुल वर्मा पुत्र सत्यदेव वर्मा निवासी जानीपुर थाना गोला के साथ हुई थी, शादी में पिता द्वारा 50 हजार नगद और जेवरात घर गृहस्थी के सामान दिए गए थे । लेकिन कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले अतरिक्त दहेज में एक लाख रुपये, मोटरसाइकिल और सोने की माला की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे । हमारे और हमारे पिता के बार- बार मनुहार के बाद भी हमारे पति राहुल वर्मा, ससुर सत्यदेव वर्मा, सास भगवती देवी, देवर रोहित वर्मा, ननद नेहा और ने सभी गहने छीन कर मारपीट कर घर से निकाल दिया । तभी से विवाहिता अपने मायके सूरस देवरीया में है । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर उसके ससुराल जानीपुर गोला निवासी पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।

    https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=3c44itvxj7kreDay

  • चाकूबाजी में, तीन घायल, पुलिस पर भी हमला

    चाकूबाजी में, तीन घायल, पुलिस पर भी हमला

     

    गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के जंगलरसूलपुर नंबर दो के चौहान टोला में शनिवार दोपहर चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गोरखपुर के निजी अस्पताल भेजा गया है।

    जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को जंगलरसूलपुर और हरपुर गांव के बीच खेल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शनिवार को हरपुर गांव के कुछ मनबढ़ युवकों और महिलाओं ने चौहान टोला में हमला किया। घायल युवकों में संदीप चौहान (21), संजय भारती और अजय साहनी शामिल हैं।

    घायलों के परिजनों ने आरोपियों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो हमलावरों ने हल्का दरोगा ज्योति नरायन तिवारी पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए।

    पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर मामले को शांत किया और जांच शुरू कर दी है।

  • पुराने विवाद को लेकर कोचिंग जा रहे युवक को रॉड और पंच से मार कर किया लहूलुहान

    पुराने विवाद को लेकर कोचिंग जा रहे युवक को रॉड और पंच से मार कर किया लहूलुहान

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां

    सहजनवां थाना क्षेत्र के भरपही निवासी रमाकांत मौर्य पुत्र छागुर मौर्य ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया कि मैं सुबह मगहर कोचिंग पढ़ने जा रहा था, अभी पटना पुल के पास पहुंचा ही था कि गांव के कुछ युवकों ने पुराने विवाद को लेकर रस्ते में घेर कर रॉड और पंच से मारने लगे । रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने बीच बचाव किया तब वह लोग वहां से भाग गए ।
    युवक ने घर पहुंच कर परिजनों से सारी बात बताई और सहजनवां थाने पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई ।
    इस दौरान थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलीं है, जांच कर कार्यवाही किया जाएगा ।

  • आगरा में साइबर ठगों ने 2017 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ रहीं शिवांकिता को डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे पैसे

    आगरा में साइबर ठगों ने 2017 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ रहीं शिवांकिता को डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे पैसे

    UP के आगरा में साइबर ठगों ने 2017 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ रहीं शिवांकिता को डिजिटल अरेस्ट करते हुए 2 घंटे वीडियो कॉल पर कैद रखा गया। उन्हे डराकर 99 हजार ऐंठ लिए गए। साइबर ठगों ने खुद को CBI अफसर बताया था। वह डर गई और 99 हज़ार का चूना लग गया।

    बंगाल की फेमिना मिस इंडिया रही शिवांकिता दीक्षित ने बताया की वर्दी में एक शख्स ने उसे कहा आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड सिम लिया गया और दिल्ली में एक बैंक खाता खोला गया है। इस बैंक खाते में मानव तस्करी, मनी लांड्रिग और बच्चों के अपहरण की फिरौती की रकम ट्रांसफर की गई है।  वीडियो कॉल पर एक शख्स पुलिस की ड्रेस में दिख रहा था।उसकी वर्दी पर थ्री स्टार लगे थे।बैकग्राउंड में साइबर पुलिस दिल्ली लिखा था। एक के बाद एक चार ऑफ़िसरों से बात करवाई गई।एक महिला ऑफिसर से भी बात हुई।उसने कहा कि जल्द से जल्द मामला रफा दफा कर लो नहीं तो गिरफ्तारी के बाद जेल जाना पड़ेगा।

  • गीडा क्षेत्र के गोलीकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी :एसपी नार्थ

    गीडा क्षेत्र के गोलीकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी :एसपी नार्थ

     

    गीडा क्षेत्र के गोलीकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी: एसपी नार्थ

    मंगलवार को अमटौरा गांव में विवाद को लेकर गोली मारकर हुई थी हत्या ।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा गांव में मंगलवार को हुई खूनी संघर्ष में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है ।
    गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा गांव में हुए गोली कांड में बुधवार को मुख्य आरोपी शशि शंकर सिंह उर्फ पीकलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
    बता दें कि सोमवार शाम को शिवधनी निषाद और पीकलू सिंह परिवार में रास्ते में खड़ी साइकल को हटाने को लेकर विवाद हो गया था । लेकिन उसके दूसरे दिन मंगलवार को पुनः दोनों पक्षों में विवाद हुआ । प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि विवाद के बाद शिवधनी निषाद परिजनों के साथ लाठी डंडे से लैश होकर शशि शंकर सिंह के घर पर हमला कर दिए, जिसमे
    शशि शंकर सिंह और उनके परिवार वालों को काफी चोटे आई, जिसके बाद शशि शंकर सिंह उर्फ पिकलू ने अपने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया । उसी दौरान शिवधनी निषाद की मौके पर मौत हो गई ।
    जांच के दौरान गीडा पुलिस ने कुल पांच लोगों को नामजद कर तलाश में जुटी थी, पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी पिकलु सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
    वहीं इस प्रकरण में एसपी नार्थ जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी शशि शंकर सिंह उर्फ पीकलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, अन्य आरोपीयों की तलाश जारी है । जल्द ही गिरफ्तारी कर सभी पर कार्यवाही की जाएगी ।

  • बिहार में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के पति की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    बिहार में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के पति की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

     

    बिहार : औरंगाबाद में एक बार फिर से गोलियों की गूंज सुनाई पड़ी है। जिले के नवीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष और अंकोरहा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, घात लगाए अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि कहीं न कहीं चुनावी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।नबीनगर प्रखण्ड के अंकोरहा पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष मीना देवी के पति और नवीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह कार से औरंगाबाद से घर लौट रहे थे। इसी क्रम में नवीनगर प्रखंड के नबीनगर थाना क्षेत्र के सोनौरा पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने गाड़ी रोककर कनपटी में उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी।

  • अवैध खनन के वर्चस्व को लेकर दो खनन माफिया आपस में भिड़े, स्कार्पियो का शीशा तोड़ा

    अवैध खनन के वर्चस्व को लेकर दो खनन माफिया आपस में भिड़े, स्कार्पियो का शीशा तोड़ा

    अवैध खनन के वर्चस्व को लेकर दो खनन माफिया आपस में भिड़े, स्कार्पियो का शीशा तोड़ा,

    पिपरौली चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर खनन माफियों में होती रही मारपीट ।

    अवैध खनन की सूचना देना पड़ रहा है भारी ।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवां ।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के बडगहन में हो रहे अवैध खनन को लेकर दो खनन माफियाओं में पंचायत के बाद पिपरौली चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर जमकर मारपीट हुई । जिसमे एक पक्ष के स्कार्पियो को खनन माफिया ने क्षतिग्रस्त कर दिया । पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है ।
    मिली जानकारी से तहसील क्षेत्र के बड़गहन में लगातार खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है । शुक्रवार को एक खनन माफिया अवैध खनन करा रहा था । उसी दौरान कालेसर गांव के एक व्यक्ति ने खनन अधिकारी को जानकारी दे दी । उसी दौरान अवैध खनन माफिया को इसकी जानकारी हो गई । जिसके बाद दूसरे पक्ष का खनन माफिया भी आ गया, और एक होटल पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई । वार्ता विफल होने के बाद गोरखपुर के खनन माफिया चले गए, और दो घंटे के बाद पांच वाहनों से कालेसर जीरो प्वाइंट पहुंचे और हाकी डंडे निकाल कर मारपीट करने लगे । यह ताण्डव करीब आधे घंटे चला, जिसमें तीन वाहन भाग खड़े हुए । दूसरे पक्ष ने 112 पर सूचना दिया । पुलिस क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को थाने पर ले गई । क्षतिग्रस्त स्कार्पियो पर एक पार्टी के युवा मोर्चा जिला महामंत्री का स्टीकर भी लगा है । इससे यह सिद्ध होता है कि अवैध खनन में सफेदपोश भी शामिल है ।
    इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि अमन सिंह पुत्र महेंद्र विक्रम प्रताप सिंह की तहरीर पर संतोष यादव, भोलू, सोनू, शम्भु, पंकज, और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

  • बच्चो के विवाद में दंपत्ति को पीटा, थाने में बेहोश पड़े दंपत्ति

    बच्चो के विवाद में दंपत्ति को पीटा, थाने में बेहोश पड़े दंपत्ति

    बच्चो के विवाद में दंपत्ति को पीटा, थाने में बेहोश पड़े दंपत्ति,

    संवाददाता एसपी सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के चडराव में बच्चो के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने दंपति को इतना पिटाई कर दिए कि पीड़ित थाने में बेहोश पड़े थे । पुलिस ने तत्काल दंपत्ति को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवां भेजा । जहा दोनों का इलाज चल रहा है । मिली जानकारी से चडराव निवासी अखिलेश (35 वर्ष) और रीना (30 वर्ष) दंपत्ति है । शुक्रवार को बच्चों को लेकर पट्टीदारों से विवाद हो गया था । पट्टीदार उसे मारपीट कर घर से भगा दिए थे । सुबह मायके से कुछ लोगों के साथ शिकायत लेकर घर पहुंची तो मनबढ़ उग्र हो गए, और लाठी डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिए । पीड़ित दंपत्ति थाने में पहुंचा और दोनो बेहोश हो गए । पुलिस तत्काल इनकी हालत को देखते हुए इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहा दोनों का इलाज चल रहा था । पीड़िता रीना ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है ।
    इस संदर्भ में एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा तहरीर मिली है । दंपत्ति को इलाज के लिए भेजा गया है । आरोपियों पर केस दर्ज किया जायेगा ।

  • रेलवे स्टेशन परिसर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

    रेलवे स्टेशन परिसर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

     

    संवाददाता:सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर।सहजनवा रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। खून निकल रहा है।
    उसके परिजन हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी परिजन तहरीर नहीं दिए है।

    नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 लुचुई में रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ खाली परिसर में स्थानीय लोगों ने एक युवक की खून से लथपथ शव देखा।किसी ने सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराई। जिसकी पहचान सहजनवा नगर पंचायत वार्ड नंबर सात लुचुई निवासी सुरेन्द्र का 28 वर्षीय अनिल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पहुचें परिजनों ने शव की पहचान को पुख्ता किया। युवक के सिर तथा शरीर पर चोट के निशान मिले है।परिजन हत्या कर के शव फेंकने का आरोप लगा रहे है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गयी है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अभी शादी नहीं हुई है। परिजन मजदूरी करके के परिवार जीविकोपार्जन करता है। परिजनों ने बताया कि मृतक नशा भी करता था। पास में दो गांजा की अवैध दुकानें संचालित होती हैं। उनका आरोप है कि वह गांजा पीता था। ऐसे गांजा पीने के दौरान विवाद में हत्या की गई है।फिलहाल पुलिस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

  • सरेशाम बहनोई ने साले को मारी गोली, रिश्ते हुए तार-तार

    सरेशाम बहनोई ने साले को मारी गोली, रिश्ते हुए तार-तार

    सुल्तानपुर:सरेशाम बहनोई ने साले को मारी गोली, रिश्ते हुए तार-तार,

    घटना में साले की मौत, जिला अस्पताल में लगी मोहल्ले वासियों की भीड़।

    सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह, डेड बॉडी भेजी गई पोस्टमार्टम के लिए।

    नगर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर चौकी अंतर्गत कटहल वाली बाग के निकट की घटना।

    घटना के पीछे प्रथम दृष्टया आ रही पारिवारिक कलह। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा बोले, घरवालों से पूछताछ के आधार पर की जा रही आवश्यक विधिक कार्रवाई। मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा मामले का खुलासा।