Category: जुर्म

  • भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट

    भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट

    देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के लाला टोली वार्ड में आपसी विवाद में भाई ने बहन की पीट-पीट कर करदी हत्या पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की जा रही है।
    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नवागत एसपी विक्रांत वीर ने घटना का जायजा लिया और कहा कि रुद्रपुर के लाला टोली वार्ड में अपने ही बहन रानी गुप्ता को उसके ही भाई बह्मा गुप्ता द्वारा लोहे की राड से सिर पर वारकर हत्या किया गया हैं पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं ।

  • कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल

    कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा थाना अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर निवासी रमेश पुत्र राम जी को दबंग ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया । रमेश ने थाने पर तहरीर देकर दबंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है । प्राप्त जानकारी अनुसार रमेश 23 दिसंबर सोमवार को अपने किसी रिश्तेदारी से घर वापस आया तथा शाम 5:30 बजे गांव के चौराहे पर रोजमर्रा का सामान लेने के लिए गया । इस वक्त दबंग ने रमेश से दारु पीने के लिए पानी मांगा रमेश के मना करने पर वह कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे रमेश का हाथ गंभीर रूप से कट गया । रमेश ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग किया है ।
    इस संबंध में चौकी इंचार्ज घघसरा वीरेंद्र बहादुर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर आई थी परंतु उसे थाने पर भेज दिया गया है । वर्तमान थाना प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि तहरीर अभी नहीं मिली है ।

     

  • अग्निकांड में नव विवाहित दंपत्ति और मंझले भाई ने भी तोड़ा दम, बड़े भाई ने कमरे को बंद कर लगा दी थी आग

    अग्निकांड में नव विवाहित दंपत्ति और मंझले भाई ने भी तोड़ा दम, बड़े भाई ने कमरे को बंद कर लगा दी थी आग

    गोरखपुर: अग्निकांड में नव विवाहित दंपत्ति और मंझले भाई ने भी तोड़ा दम, बड़े भाई ने कमरे को बंद कर लगा दी थी आग,

    गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के दहला गांव में 14 दिसंबर की देर रात हुए अग्निकांड में मंजिले भाई बृजेश 32 वर्ष और छोटे भाई नव विवाहित दंपत्ति अरविंद निषाद 30 वर्ष और माला निषाद 25 वर्ष की भी मौत हो गई।

    14 दिसंबर की देर रात दहला गांव में बड़े भाई बेचन निषाद 40 वर्ष ने मंझले भाई बृजेश, उसकी पत्नी मधु 28 वर्ष, बच्ची रिद्धिमा 3 वर्ष, अरविंद निषाद 30 वर्ष और अरविंद की पत्नी माला 25 वर्ष को कमरे में बंद कर बाहर से आग लगा दी थी।

    माला और अरविंद की शनिवार को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई तो वहीं बृजेश ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रविवार की शाम 4:00 बजे दम तोड़ दिया।

    गंभीर रूप से झुलसी बृजेश की पत्नी मधु और बेटी रिद्धिमा का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

    अरविंद निषाद-माला निषाद की 4 दिसंबर को ही शादी हुई थी जिसमें बेचन निषाद शामिल नहीं हुआ था, मृतक बृजेश और अरविंद मुंबई में काम करते थे तो वही बड़ा भाई बेचन हरियाणा के पानीपत में काम करता था।

    सभी अरविंद की शादी में शामिल होने के लिए आए थे लेकिन बेचन को शादी में आमंत्रण नहीं मिला तो उसने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।

  • जिंदा जलाने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

    जिंदा जलाने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

    आरोपी दहला गांव में अपने घर के पांच लोगों को जलाया था- 3 की हो गई मौत,

    गोरखपुर 14 दिसंबर की देर रात दहला गांव में दो भाइयों के कमरे में ताला लगाकर आरोपी बड़े भाई बेचन निषाद ने थिनर (तारपीन का तेल) डालकर आग लगा दी थी। आग से बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उसकी पत्नी माला (25) वर्ष झुलस गए थे।
    चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत दहला गांव में आग से झुलसे परिवार के पांच सदस्यों में से नवविवाहिता माला (25), पति अरविंद निषाद (30) और जेठ बृजेश निषाद (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार देर रात माला ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा था, जबकि रविवार शाम चार बजे मेडिकल कॉलेज में बृजेश और सात बजे अरविंद की मौत हो गई।
    मामले में हत्यारोपी भाई बेचन निषाद को चिलूवाताल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही बेचन फरार चल रहा था। इस दौरान अब बेचन की मदद करने वालों की भी तलाश पुलिस करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस इस आधार पर कुछ लोगों पर भी कार्रवाई कर सकती है।

    https://youtube.com/shorts/nv-MjSVJ8pg?si=vsyA7aJQdw0ILowh

  • 70.2 लीटर देशी शराब के साथ दस हजार रूपए का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार

    70.2 लीटर देशी शराब के साथ दस हजार रूपए का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार

    गोपालगंज : 70.2 लीटर देशी शराब के साथ दस हजार रूपए का इनामी शराब तस्कर बसंत साह गिरफ्तार। एक बाइक जब्त। गिरफ्तार शराब माफिया के ऊपर दर्ज है कई अपराधिक मामले। गुप्त सूचना के आधार पर विशंभरपुर थाना अध्यक्ष हेमंत कुमार एवं जादोपुर थानाध्यक्ष मोहन कुमार निराला ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई। एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेस रिलीज जारी कर दी जानकारी।

  • युवक की ज़हर खाने से हुई मौत,दोस्त ने लाकर दिया था ज़हर

    युवक की ज़हर खाने से हुई मौत,दोस्त ने लाकर दिया था ज़हर

    ब्रेकिंग अलीगढ़ : एक युवक की ज़हर खाने से हुई मौत, दोस्त ने लाकर दिया था ज़हर,

    ज़हर खाने के बाद क्या होता है, दो दोस्तों के बीच जहर खाने की हुई सलाह,

    एक दोस्त ने ज़हर लाकर अपने दोस्त को दिया,

    रामकिशन नामक युवक की ज़हर खाने से हुई मौत,

    ज़हर खाने के बाद बिगड़ी तबियत के दौरान स्वयं रामकिशन ने घटना की दी जानकारी,

    अलीगढ़ में ज़हर खाने से मृत हुए युवक रामकिशन का मरने से पहले का वीडियो वायरल,

    म्रतक रामकिशन का दोस्त गुड्डू द्वारा जहर लाकर देने की बात कहने का वीडियो वायरल,

    रोरावर थाना इलाके के चमरौला गाँव का मामला।

  • कपूर की दुकान से हजारों की चोरी

    कपूर की दुकान से हजारों की चोरी

    गीडा थाना क्षेत्र के केवला सुंदर रोड पर स्थित गौरी शक्ति कपूर नाम की दुकान से रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा नगदी समेत हजारों का सामान साफ कर दिया गया । पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर गीडा पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है ।
    ग्राम साथीपार निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि, दिनाँक 4 दिसम्बर की रात्रि को चोरो ने उनकी दुकान से कैशबॉक्स में रखे 10 हजार रुपये, हेलेमट, वाटर हीटर बर्तन, 3 गत्ता कपूर और बैग में रखा गाडी का कागज चुरा लिया था । पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।

  • 02 डिजिटल तराजू, 4950 नगद एवं 515 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

    02 डिजिटल तराजू, 4950 नगद एवं 515 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

    गोपालगंज जिले के भोरे थाना अंतर्गत पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार स्थानिय पुलिस ने छापामारी कर एक गांजा तस्कर को एक दुकान से  ग्राम हरदिया स्थित किराना दुकान से 515 ग्राम गांजा, 02 डिजिटल तराजू, गोगो पेपर एक बंडल एवं नगद 4950 रू के साथ ब्रजकिशोर सिंह पिता स्व० भोजमन सिंह हरदिया थाना भोरे को गिरफ्तार किया गया है।

  • रेलवे स्टेशन 5 साल के मासूम बच्चे विशाल की हत्या

    रेलवे स्टेशन 5 साल के मासूम बच्चे विशाल की हत्या

     

    लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के चार बाग रेलवे स्टेशन पर 5 साल के मासूम बच्चे विशाल की हत्या कर दी गई। बच्चे की माँ कंचन अपने बेटे संग राजस्थान से लखनऊ आई थी। स्टेशन पर बैठी थी। माँ सोई तो एक युवक आया और बच्चे को साथ ले गया। चिप्स खिलाए.. फिर साथ ले गया। कुछ घंटे बाद बच्चे की लाश मिली। सीसी फुटेज के आधार पर इब्राहिम नाम का युवक पकड़ा गया। हालांकि वह सफाई देता रहा की वह बच्चे को मारना नहीं चाहता था। वह तो रो रहे बच्चे को चुप करना चाह रहा था.. मुँह पर हाथ रखा तो उसका दम घुट गया और बच्चा मर गया

  • अतरिक्त दहेज की मांग को लेकर पत्नी को पीटकर घर से निकाला, केस दर्ज

    अतरिक्त दहेज की मांग को लेकर पत्नी को पीटकर घर से निकाला, केस दर्ज

    सहजनवा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासिनी निशा चौधरी पुत्री गुलाब चौधरी, ने सहजनवा थाने पर दिए तहरीर में बताया कि, इनकी शादी क्षितिज चौधरी पुत्र उदित नारायण चौधरी, निवासी कदमा, जिला संतकबीर नगर से 12 जुलाई 2024 को सम्पन्न हुई, और मेरे पिता ने अपने सामर्थ के अनुसार पांच लाख रुपए नगद, सोने की अंगूठी और माला दिया था । फिर भी पति द्वारा शादी के दूसरे दिन से ही एक कार और 5 लाख रुपए और नगद की मांग की जाने लगी । मैने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, पिता के द्वारा असमर्थता जाहिर करने पर पति द्वारा 24 अक्टूबर 2024 को गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मार पीट कर जान से मारने की कोशिश भी की और अंत में मुझे घर से बाहर निकाल दिया ।
    पीड़ित के तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने सोमवार को पति क्षितिज चौधरी के ऊपर बीएनएस की धारा 85, धारा 115(2), धारा 352, धारा 351(2), धारा 3, धारा 4 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

    https://youtube.com/shorts/srKkz_rN7_I?si=Xhy6A4l7DQ9zp9xn