Category: जुर्म

  • मैजिक से कुचलकर छात्रा की हत्याः पहले लाकर गाड़ी खड़ी की, जैसे ही छात्राएं आगे निकलीं टक्कर मारी

    मैजिक से कुचलकर छात्रा की हत्याः पहले लाकर गाड़ी खड़ी की, जैसे ही छात्राएं आगे निकलीं टक्कर मारी

    मैजिक से कुचलकर छात्रा की हत्याः पहले लाकर गाड़ी खड़ी की, जैसे ही छात्राएं आगे निकलीं टक्कर मारी,

    गोरखपुर। एक छात्रा को मैजिक से कुचलकर हत्या का आरोप लगाया गया है। घर वाले जानबूझकर मारने का आरोप लगा रहे हैं और इसी को लेकर तहरीर भी दी है। पुलिस ने घर वालों की तहरीर के आधार

    पर केस दर्ज कर लिया है। घटना चौरी चौरा थानाक्षेत्र के भटगांवा गांव में पंचायत भवन के सामने की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। घटना के बाद चालक वाहन कहीं और खड़ी कर भाग गया। वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
    चौरी चौरा थानाक्षेत्र के बेलवा बाबू की रहने वाली चचेरी बहनें संजना पुत्री हरिचरण चौधरी व रिंकी पुत्री शिवचरण चौधरी अपने घर से पैदल ही जगदीशपुर स्थित एनसी डिग्री कालेज में परीक्षा देने जा रही थीं। वे भटगांवा गांव के पंचायत भवन के पास पहुंची थीं कि पहले से खड़ी एक मैजिक (लोडर वाहन) आगे बढ़ी और उन्हें कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद रिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। संजना का गोरखपुर एम्स में इलाज चल रहा है।
    रिंकी व संजना के चाचा सुनील कुमार चौधरी ने चौरी चौरा थाने में दी गई तहरीर में जानबूझकर भतीजियों को कुचलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी भतीजियां एनसी डग्री कालेज जगदीशपुर की छात्रा हैं। सुबह लगभग 10:30 बजे वे घर से पैदल ही कालेज जा रही थीं। इसी बीच संजना पुत्री हरिचरण चौधरी व रिंकी पुत्री शिवचरण चौधरी अपने घर से पैदल ही जगदीशपुर स्थित एनसी डिग्री कालेज में परीक्षा देने जा रही थीं। वे भटगांवा गांव के पंचायत भवन के पास पहुंची थीं कि पहले से खड़ी एक मैजिक (लोडर वाहन) आगे बढ़ी और उन्हें कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद रिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। संजना का गोरखपुर एम्स में इलाज चल रहा है।
    रिंकी व संजना के चाचा सुनील कुमार चौधरी ने चौरी चौरा थाने में दी गई तहरीर में जानबूझकर भतीजियों को कुचलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी भतीजियां एनसी डग्री कालेज जगदीशपुर की छात्रा हैं। सुबह लगभग 10:30 बजे वे घर से पैदल ही कालेज जा रही थीं। इसी बीच
    वाहन मालिक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गाड़ी मुर्गी दाना लेने के लिए भेजी थी। उसी दौरान दुर्घटना हो गई। इस मामले में चालक के पकड़े जाने के बाद असली कहानी सामने आएगी।
    जानिए क्या कह रही है पुलिस इस मामले में एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक युवती के मरने की सूचना है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। घरवालों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर ही केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • गांजे की अवैध खेप के साथ पिता पुत्र को गीडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गांजे की अवैध खेप के साथ पिता पुत्र को गीडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव , निष्पक्ष टुडे

    गोरखपुर ब्रेकिंग : गांजे की अवैध खेप के साथ पिता पुत्र को गीडा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,

    चौकी प्रभारी नौसड़ शुभम श्रीवास्तव ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान बाघागाड़ा फोरलेन के पास से गांजा तस्कर पिता पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो अवैध गांजा बरामद करने में सफलता पाई।

    गीडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजा की तस्करी करने वाले पिता पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो गांजा बरामद किया है।आपको बता दें कि मुखबिर के जरिये चौकी प्रभारी नौसड़ शुभम श्रीवास्तव को सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले क्षेत्र में मौजूद हैं।सूचना मिलते ही तत्काल चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें अभियुक्त अमरनाथ जायसवाल और संतोष उर्फ साजन जायसवाल को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

  • हत्याकांड में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद

    हत्याकांड में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद

    कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. 6 साल 11 महीने 7 दिन के लंबे इंतजार आज सजा का ऐलान हुआ है. 26 जनवरी 2018 को यूपी के कासगंज जिले में चंदन गुप्ता की तिरंगा यात्रा के दौरान हत्या हुई थी. तब से लेकर आज तक चंदन के परिजनों ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और आज सजा का ऐलान हुआ है.

  • कुछ मनबढ़ो ने पहले महिलाओ को दी गाली, फिर साथियों संग पीड़ित की पिटाई की

    कुछ मनबढ़ो ने पहले महिलाओ को दी गाली, फिर साथियों संग पीड़ित की पिटाई की

    सहजनवा के टिकरिया में मनबढ़ ने पहले महिलाओ को दी गाली, फिर साथियों संग पीड़ित की पिटाई की

    सहजनवा पुलिस ने चार नामजद पर दर्ज किया मुकदमा,

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा

    सहजनवा थाना क्षेत्र के टिकरिया में दरवाजे पर मोटरसाइकिल घुमाने पर जब पीड़ित ने मनबढो को मना किया तो, दबंग ने पहले तो घर मे घुसकर महिलाओ को भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए धमकाया फिर कुछ देर बाद साथियों संग मिलकर पीड़ित परिवार की पिटाई कर दी । सहजनवा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ,
    टिकरिया निवासी प्रशांत पासवान ने सहजनवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया की दिनाँक 31 दिसम्बर को गाव का ही विशाल निषाद मेरे दरवाजे पर मोटरसाइकिल घुमा रहा रहा था, जब महिलाओ ने विरोध किया तो उक्त विशाल मेरे घर मे घुसकर मेरी माँ और भाभी को भद्दी-भद्दी गालिया देने लगा । इसी बात की रंजिश को लेकर आरोपी अपने साथ कुछ लोगो को लेकर आया और मुझे जातिसूचक गाली देते हुए लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जिससे मैं बुरी तरह घायल हो गया । सहजनवा पुलिस ने इस मामले में सहजनवा थाने के टिकरिया निवासी विशाल निषाद, अविनाश निषाद, अमरचंद निषाद, मजनू निषाद पर मारपीट/एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है |

  • दंपति जज की कार पर हमला

    दंपति जज की कार पर हमला

    हमलावरों ने जज की कार का शीशा तोड़ दिया और गाली गलौज की

    जज की कार पर हमला की सूचना पर पहुंचीं स्वरूप नगर थाने की पुलिस

    जज की तहरीर पर चारों युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में, पुलिस के सामने भी आरोपी करते रहे गाली गलौज

    गोरखपुर कोर्ट में तैनात हैं जज दंपति

    रईसजादो को स्वरूप नगर पुलिस ने दिखाया हवालात स्वरूप नगर थाना प्रभारी ने बताया कि हमला करने वाले आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ है विवाद, पूरा मामला स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के द चाट चौराहे का है मामला

  • एक ट्रक पर लदा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली

    एक ट्रक पर लदा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली

    एक ट्रक पर लदा 27 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त। दो तस्कर गिरफ्तार। गुप्त सूचना पर सिधवलिया थानाध्यक्ष हरेराम ने बराहीमा टोल टैक्स के समीप एनएच 27 पर की कार्रवाई। मत्स्य पदाधिकारी के समक्ष प्रबंध मांगुर मछली को किया गया विनष्ट। एसपी ने दी जानकारी।

  • 11वीं के छात्र अभिनव की हत्या

    11वीं के छात्र अभिनव की हत्या

    मेरठ में 11वीं के छात्र अभिनव की हत्या

    अभिनव ने दोस्त के मोबाइल से उसकी गर्लफ्रेंड का न्यूड फोटो चुराया और गर्लफ्रेंड को भेजकर ब्लैकमेल करने लगा

    गर्लफ्रेंड ने ये बात बॉयफ्रेंड को बताई

    बॉयफ्रेंड, अभिनव को काली नदी के पास ले गया और हथौड़े से मार डाला

  • फर्जी कंपनी ने गबन किया करोड़ो का सरकारी धन

    फर्जी कंपनी ने गबन किया करोड़ो का सरकारी धन

    अरुणाचल प्रदेश में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक फर्जी कंपनी बनाकर 100 करोड़ रुपये से अधिक का सरकारी धन गबन किया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि इस घोटाले में चर्चित महिला सीमा हैदर के पति सचिन की तस्वीर और नाम का भी उपयोग किया गया है. इस मामले की जांच में अब पाकिस्तान से जुड़े तार भी सामने आ रहे हैं. वहीं, इस मामले में दरभंगा से दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में इस फर्जीवाड़े को सिद्धि विनायक ट्रेडिंग नाम की एक फर्जी कंपनी के जरिए अंजाम दिया गया. कंपनी ने पहले 658 करोड़ रुपये के फर्जी GST इनवॉइस जारी करवाए और उसके आधार पर सरकार से 99.31 करोड़ रुपये टैक्स रिफंड के रूप में हासिल कर लिए. ये पैसा फर्जी तरीके से कंपनी के सदस्यों ने गबन कर लिया।

     

  • अज्ञात बाइक सवारों ने आयुर्वेदिक दवाखाने में लगाई आग, धू-धू कर जली दुकान

    अज्ञात बाइक सवारों ने आयुर्वेदिक दवाखाने में लगाई आग, धू-धू कर जली दुकान

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरपुर-घोठवा मार्ग के खलंगा गांव की पिच सड़क पर स्थित श्री राम आयुर्वेदिक दवा खाने में बीती शुक्रवार की रात 8 बजे दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने दुकान में आग लगा दी । जिसके बाद आयुर्वेदिक दवाखाने की दुकान धू-धू कर जलने लगी । आग कि लपट उठती देख आसपास के लोगो ने तत्काल दुकान के मालिक को सूचना दी, जिसके बाद पहुंचे दुकान मालिक ने ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग बुझाई लेकिन पूरी दुकान जलकर खाक हो गयी । जिसमे हजारो रुपये की दवा जल गई ।
    बुदहट टोला खलंगा निवासी दवा दुकानदार विशाल पुत्र श्री राम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने गाव की सड़क किनारे गुमटी में दवाखाना खोल रखा है, बीती रात दो बाइक सवार मनबढो ने उसमें आग लगा दी । पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ।

  • नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख की ठगी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

    गोरखपुर: सिंहोरवा निवासी उमेश प्रसाद ने चौरीचौरा पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि जितेंद्र कुमार भारती नामक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे चार लाख रुपये ठग लिए। उमेश, जो एमए, बीएड व टेट पास बेरोजगार हैं, ने बताया कि जितेंद्र ने उनके पिता के खाते से दो बार में पैसे जमा कराए।

    कई महीनों बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर जब उमेश ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने हीलाहवाली शुरू कर दी। बार-बार मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।