Category: जुर्म

  • कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी व मारपीट के मामले में तीन पर केस दर्ज

    कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी व मारपीट के मामले में तीन पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, गोरखपुर ।

    हरपुर बुदहट पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन लोगों पर छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज किया है । यह केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है । 19 वर्षीय युवती जो अपनी चाची के साथ शौच को गयी थी, उसे खींचकर आरोपीयो ने छेड़खानी की थी, वही उलाहना देने पर युवती की पिटाई भी की गई थी । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।
    पचौरी निवासिनी गीता देवी पत्नी स्व. बबलू प्रसाद द्वारा न्यायालय में 156 (3) के तहत वाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि बीते 8 सितम्बर 2024 को उसकी पुत्री अपनी चाची के साथ शौच के लिये निकली, जहा पहले से घात लगाए गाव के ही दिनेश उर्फ तेजप्रताप, शशिकपूर, और अंशुमाली ने मेरी पुत्री का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे और बगल में खिंचने लगे । उस समय चाची के शोर मचाने पर किसी तरह युवती की इज्जत बच सकी । वही युवती जब अपने परिजनों के साथ उलाहना लेकर आरोपीयो के घर गयी तो मनबढो ने युवती का बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए जमकर पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी । पीड़ित महिला ने बताया कि स्थानीय थाने और एसएसपी गोरखपुर से शिकायत करने पर भी आरोपीयो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई । कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उपरोक्त तीनो आरोपियों पर सम्बन्धित धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

  • गोली चलने से फैली सनसनी

    गोली चलने से फैली सनसनी

    गोरखपुर। रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के गोपालापुर मोहल्ले में आज सोमवार को सुबह जमीनी विवाद में गोली चलने से सनसनी फैल गई।
    गोपालापुर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।आज सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी।हालांकि, गोली किसी को लगी नहीं है। लेकिन, गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई।
    रामगढ़ताल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

  • गोली मारकर युवक की हत्या आपसी विवाद में चली गोली

    गोली मारकर युवक की हत्या आपसी विवाद में चली गोली

    ब्यूरो प्रभारी – संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर

    खजनी तहसील के अंतर्गत बेलघाट थाना क्षेत्र में मित्रों के बीच हुई कहासुनी ने एक मित्र ने दूसरे की जान ले ली। इस घटना ने दोस्ती के रिश्तों को तार-तार कर दिया है और इलाके में सनसनी फैला नदी है। आपसी विवाद बना काल मृतक का नाम अभिषेक चंचल सिंह (पुत्र अशोक सिंह, निवासी सोपाई) बताया जा रहा है। अभिषेक और मानवेन्द्र सिंह के बीच गहरी दोस्ती थी। लेकिन बीते दो दिनों से किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी चल रही थी। बारात में हुआ खूनी खेल रविवार /सोमवार की रात एक बारात में दोनों मित्र एक साथ थे। लेकिन वहां फिर से उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों एक बस में सवार होकर अपने गांव सोपाई आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में मानवेन्द्र सिंह ने अभिषेक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
    घटना देर रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि गांव वाले भी हैरान हैं कि आखिर किस बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक की जान चली गई। आरोपी मानवेन्द्र सिंह का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। फिलहाल वह घर से फरार है,

  • जीरो पॉइंट कालेसर में अवैध गांजा विक्रेताओं ने दो युवकों को पीटा, गंभीर रूप से घायल, केस दर्ज

    जीरो पॉइंट कालेसर में अवैध गांजा विक्रेताओं ने दो युवकों को पीटा, गंभीर रूप से घायल, केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा, गोरखपुर ।

    गीडा थाना अंतर्गत पिपरौली पुलिस चौकी क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर अवैध गांजा विक्रेताओं का आतंक बढ़ता जा रहा है ।
    बताते चले कि सोमवार रात करीब 8 बजे, बसुधा निवासी पिंटू सिंह पुत्र राम सुरेश अपने साथी नीरज पुत्र अमरनाथ निवासी बाँसपार के साथ सहजनवा की ओर से लौट रहे थे । दोनों युवक जब जीरो प्वाइंट कालेसर स्थित एक गुमटी पर सिगरेट लेने के लिए रुके, तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग वहां से अवैध गांजा खरीद रहे थे । युवकों ने जब गुमटी वाले से गांजा बिक्री के बारे में सवाल किया, तो वहां मौजूद अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया ।
    वही पीड़ित की तहरीर पर गीडा पुलिस ने अजय साहनी, आनन्द पुत्र शंकर, चन्द्रशेखर पर सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
    स्थानीय लोगों के अनुसार, जीरो प्वाइंट पर अवैध गांजे की बिक्री बेखौफ जारी है और पुलिस प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है । इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं ।

  • बाइक सवार बदमाशों ने किन्नर को मारी गोली, सहजनवा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    बाइक सवार बदमाशों ने किन्नर को मारी गोली, सहजनवा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, गोरखपुर ।

    सहजनवां थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने एक किन्नर को गोली मार दी । घायल 40 वर्षीय प्रिया किन्नर को सहजनवा सीएचसी लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । किन्नर के दाहिने हाथ में गोली लगी है और वह खतरे से बाहर है । पुलिस किन्नर की तहरीर पर दो किन्नर सहित चार लोगों पर मंगलवार को मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
    सहजनवां नगर पंचायत के रहीमाबाद में किराए का कमरा लेकर रहने वाली 40 वर्षीय रामकरण उर्फ प्रिया किन्नर निवासी ग्राम टड़वा खुर्द थाना सहजनवा सोमवार की रात आठ बजे घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर बहन सुनीता के घर खाना खाने गई थी । वापस आते समय रास्ते में एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए और पीछे बैठे युवक ने प्रिया किन्नर पर गोली चला दी । गोली आवाज सुन प्रिया चिल्लाते हुए भागी, जिससे गोली दाहिने हाथ में लगी । आसपास के लोग तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां लेकर आए । प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । प्रिया किन्नर पर 19 मार्च 2023 को तान्या किन्नर पर गोली चलाने का भी मुकदमा दर्ज है ।
    एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा कि किन्नर की तहरीर पर बिशाल चौरसिया, हर्षवर्धन उर्फ मोनू, तान्या किन्नर, बिजलीं किन्नर पर बीएनएस की धारा 131, 109, 61 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

  • सरसो के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

    सरसो के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर, सहजनवा ।

    हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राम नगर सूरस में सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे एक युवती की सरसो के खेत में गला रेत कर हत्या । शव ग्रामीणों ने देखा । जिसकी पहचान गांव के ही युवती नीरज उर्फ लाला पुत्री स्व ब्रम्हदेव राय उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना स्थल का निरीक्षण फोरेंसिक टीम और सीओ गीडा ने भी किया।
    मिली जानकारी के अनुसार मृतका नीरज उर्फ लाला की शादी 2021 में पिंटू पांडेय निवासी समोगर थाना मेहदावल जिला संतकबीरनगर के साथ हुई थी । मृतका के कोई बच्चे नहीं थे, वह अपने मायके रामनगर सूरस में ही रहती थी । उसका पति भी एक दिन पहले रामनगर सूरस में आया हुआ था । पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था ।
    वही इस संबंध में सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि युवती की हत्या सुबह में ही सरसो के खेत में की गई थी, लेकिन लोगों को जानकारी दोपहर में हुई ।

  • मनबढों ने युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, चार के खिलाफ केस दर्ज

    मनबढों ने युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, चार के खिलाफ केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    गोरखपुर, सहजनवा ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के जाल्हेपार निवासी अविनाश कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि रविवार शाम को मेंहदिया निवासी दोस्त के वहां बर्थ-डे पार्टी में गया था । देर रात घर लौट रहा था कि गांव के बगल में मनबढ़ो ने रास्ते में बाइक के सामने अपनी बाइक खड़ी कर गाली-गलौज व जातिसूचक गाली देने लगे । जब विरोध किया तो लात मारकर बाइक गिरा दिया । मै भी गिर गया । चार की संख्या में मनबढो ने लाठी डंडे व राड से मारकर लहूलुहान कर दिया । परिजन सीएचसी पर उपचार के लिए ले गये । इस संबंध में थाना प्रभारी सहजनवां विशाल उपाध्याय ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर उधम सिंह, कन्हैया सिंह, आकाश सिंह और अवनीश निषाद के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद

    संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद

    सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सियर गांव के समीप सती माता मंदिर के पास रविवार को एक युवक का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया।मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए फोरेंसिक टीम बुलाने की मांग की।फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की।सिकरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    जानकारी के मुताबिक उरुवा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी 22 वर्षीय संदीप सिंह उर्फ सन्नी पुत्र स्वर्गीय उमा प्रताप सिंह बीते 6 फरवरी को अंबेडकरनगर जिले के थाना क्षेत्र बसखारी के इमादपुर गांव में अपने भांजे के इंगेजमेंट कार्यक्रम में शामिल होने गया था।शनिवार को वह बाइक से अपने गांव वापस आ रहा था।रविवार को सुबह ग्रामीणों ने सिकरीगंज क्षेत्र के सियर गांव स्थित सती माता मंदिर के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दिया।पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।मौके पर पहुंचे परिजनों ने बाइक से शव की दूरी दस फुट और बाइक के कुछ क्षतिग्रस्त पार्ट सौ मीटर की दूरी पर मिलने के कारण हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की और मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाने को कहा।घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच किया।मृतक अविवाहित था और तीन भाई व दो बहनों में छोटा था।मृतक के माता-पिता की मौत छह वर्ष पूर्व हो चुकी है।मृतक घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था।

  • युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    गोरखपुर। गगहा इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर सिलनी पुलिया के पास राहगीरों को एक युवती का सिर कटा शव मिला। शव की हालत इतनी भयावह थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। युवती के सिर और सीने का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे पुलिस को यह संदेह हो रहा है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए शव को इस स्थिति में छोड़ा। सूचना मिलते ही गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) जितेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

    जब स्थानीय लोगों और राहगीरों ने शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने के बाद घटनास्थल की गहन जांच की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवती की हत्या अत्यंत क्रूरता से की गई थी। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या कहीं और की गई और पहचान छिपाने के लिए शव को यहां फेंक दिया गया। मृतका के शरीर पर जींस, मोजे और स्वेटर-टोपी जैसे वस्त्र मौजूद थे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी मध्यम या उच्च वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती होगी। हालांकि, शव की बुरी स्थिति के कारण अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर खून के निशान और हड्डी के टुकड़े मिलने से पुलिस को संदेह है कि हत्या के दौरान युवती को बर्बरता से मारा गया होगा।

    घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवती की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट होगी। शव को बुरी तरह से कुचला गया था, जिससे यह साफ हो गया कि अपराधी पहचान छिपाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या से पहले युवती के साथ कोई अमानवीय हरकत तो नहीं की गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने यह भी जांच शुरू कर दी है कि हाल ही में किसी लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी या नहीं।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना रात के अंधेरे में अंजाम दी गई होगी, क्योंकि सुबह होने तक किसी को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। राहगीरों ने जैसे ही शव देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव को यहां कब और कैसे लाया गया। पुलिस ने बताया कि युवती की उम्र करीब 25 साल के आसपास हो सकती है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

    यह मामला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को जिस तरह से विकृत किया गया है, उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि अपराधियों ने पूरी योजना के साथ इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है, जिसमें ऑनर किलिंग, प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश और अन्य संभावनाएं शामिल हैं।

    इस हत्या का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस का मानना है कि जल्द ही इस रहस्यमयी हत्या की गुत्थी सुलझ जायेगी।

  • सिर कटी युवती का मिला शव पुलिस जांच में जुटी

    सिर कटी युवती का मिला शव पुलिस जांच में जुटी

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    गगहा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगहा और भलुवान के बीच सिलनी पुलिया के पास सिर कटी युवती का शव सड़क के किनारे फेंका हुआ मिला है।
    युवती केवल जींस पहनी है ऊपर का कपड़ा बगल में रखा हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंच गयी है।