Category: जुर्म
-

चाकू से गोदकर युवक की हत्या, खेत में फेका शव
गोला। थाना क्षेत्र के खिरकिटा दीगर उर्फ मटियरिया गांव में सरकारी ट्यूबवेल के पास गेहूं के खेत में बगल के गांव खिरकिटा दूबे के युवक का शव शनिवार की सुबह मिला, जिसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी और शव को लाकर फेका गया था। सूचना मिलते ही एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड को बुलवाया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाने लगा लेकिन स्वजनों ने शव रखे वाहन को रोक लिया। खबर लिखे जाने तक गांव के पास वाहन में रखा शव पड़ा हुआ था। वें लोग आरोपितों की गिरफ्तारी, सरकारी नौकरी और 50 लाख रूपया सरकारी सहायता की लिखित मांग कर रहे हैं।
-

माफिया का भाई बता फोन पर मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी, चलाई थी गाड़ी पर गोली- 5 गिरफ्तार

संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव
गोरखपुर। शाहपुर में 18 फरवरी को प्रापर्टी डीलर अंकुर शुक्ला को माफिया का भाई बनकर कॉल करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद 24 फरवरी को प्रापर्टी डीलर के दरवाजे पर खड़ी कार पर गोलियां चलाकर आरोपियों ने दहशत फैलाई थी।
बीते दिनों एक प्रापर्टी डीलर ने रंगदारी मांगे जाने को लेकर शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया था। गोरखपुर क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले में आरोपी पांच आरोपियों को सीसी कैमरे की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में सम्मिलित एक अपराधी फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने 25000 नगद इनाम देने की घोषणा किया।
शाहपुर थानाक्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की कार पर फायरिंग कर हड़कंप मचा दिए। स्विफ्ट डिजायर कार सोमनाथ शुक्ला की है। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड है।
प्रॉपर्टी डीलर के मुताबिक 18 फरवरी को उनके पास अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को एनकाउंटर में मारे गए माफिया विनोद उपाध्याय का भाई संजय उपाध्याय बताते हुए उनसे रंगदारी मांगी, ऐसा न करने पर धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि फोन माफिया के भाई ने नहीं किया था बल्कि किसी और ने उसके नाम पर धमकी दिया।
प्रॉपर्टी डीलर के मुताबिक शाहपुर थानाक्षेत्र के श्रीराम चौराहा निवासी सोमनाथ शुक्ला के
घर के बाहर उनकी स्विफ्ट डिजायर कार (UP53 EE 5454) खड़ी थी। रात लगभग 11:35 बजे एक बाइक पर सवार दो युवक उधर से निकले। पीछे बैठक युवक ने कार पर चलती बाइक से फायर कर दिया और दोनों भाग निकले। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि शाहपुर पुलिस से अपने क्राइम ब्रांच के सहयोग से पांच अभिलेखों को गिरफ्तार कर लिया एक अभियुक्त फरार है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा गिरफ्तार करने वाली टीम को 25000 रूपए ईनाम दिया जाता है।
-

परीक्षा देकर आ रहे छात्र के साथ की मारपीट
12वीं की परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्र पर लाठी डंडे से हमला मामूली बात पर दबंगों द्वारा किया गया हमला मारकर दाहिना हाथ तोड़ा पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप,
ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर चौकी के अंतर्गत भीटी खोरिया निवासी शिवम पांडे पुत्र कृष्णानंद पांडे को दिनांक 3 मार्च 2025 को इंस्टाग्राम ग्राम का प्रोफाइल चेंज करने के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लड़कों के साथ विवाद हो गया 112 की सूचना पर पुलिस पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने पर भेजा मौके पर दोनों पक्षों के अभिभावक ने सुलह समझौता कर दिया
शिवम पांडे पीड़ित ने बताया की दिनांक 3 अप्रैल को 12वीं का परीक्षा देकर जैसे ही बाहर निकाल पहले से घात लगाए हुए अंकित पांडे, सचिन पांडे, अतुल पांडे, विनय पांडे,और पांच लोग अज्ञात ने मेरे ऊपर हमला बोल दिया जब तक में कुछ समझ पाता सभी लोग लाठी और डंडे और लोहे की चैन से मारना पीटना चालू कर दिए जिससे मेरा हाथ टूट गया और गंभीर चोट आई और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। -

ट्रिपल मर्डर से सनसनी, सनकी पोते ने दो बाबा और दादी को फावड़े से काटकर उतारा मौत के घाट
गोरखपुरः यूपी के गोरखपुर में शुक्रवार को तड़के ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. सनकी पोते ने दो बाबा और दादी को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने एक मवेशी को भी फावड़े से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसने वारदात को किस वजह से अंजाम दिया है, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है.
गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र के मोतीराम अड्डा कुईरान टोला में शुक्रवार 28 फरवरी को तड़के पोते रामदयाल मौर्य पुत्र विजय बहादुर ने बाबा कुबेर मौर्य (70 वर्ष) पुत्र स्व. गणेश, साधु मौर्य (75 वर्ष) पुत्र स्व. गणेश और दादी द्रौपदी देवी (70 वर्ष) पत्नी कुबेर को फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दिया. सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने जांच पड़ताल की. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने आरोपी पोते रामदयाल मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. यही वजह है कि उसने फावड़े से तीनों की हत्या करने के बाद एक मवेशी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया है. हालांकि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इसके बाद ही हत्या की वजह साफ हो पाएगी.
गोरखपुर के एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि झंगहा क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या की सूचना मिली. वे सीओ और झंगहा इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे. यहां पर पोते ने अपने सगे बाबा, दादी और बाबा के सगे भाई की हत्या की गई है. आरोपी द्वारा फावड़े से काटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. एक पशु को भी मारा गया है. वो घायल है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से आलाकत्ल फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है.
-

पुरानी रंजिश में दो अलग-अलग गांवों में महिलाओ से मारपीट, केस दर्ज
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा / गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में दो महिलाएं सहित चार लोग घायल हो गए, पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं की तहरीर के आधार पर रविवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
पहला मामला हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रेवडा गांव का है। जहा पुष्पा देवी पत्नी रामअचल यादव ने तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश में गाव की ही चार महिलाओ ने उसके दरवाजे पर चढ़कर उसे और उसके लड़के शिवम् और लड़कीं महिमा को बुरी तरह मारपीटकर घायल कर दिया, पुलिस ने इस मामले में रंजू देवी पत्नी सिकन्दर यादव, सुनीता देवी पत्नी धर्मेंद्र यादव, नीतू पुत्री बाबूराम, और माधुरी पत्नी बाबूराम निवासीगण रेवडा पर मारपीट की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है ।
दूसरा मामला थाना क्षेत्र के बकुची गाव का है, जहां संध्या देवी पत्नी हरिलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गाव के ही सन्नी, रंजीत, पुत्रगण रामनिवास व सीमा देवी पत्नी सन्नी निवासीगण बकुची ने उसे भद्दी भद्दी गालिया देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया, हरपुर बुदहट पुलिस ने मामले में आरोपीयो पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । -

बेटी से बात करने पर पिता ने इंस्टीट्यूट में छात्र को मारे चाकू, वारदात CCTV में कैद
बेटी से बात करने पर पिता ने इंस्टीट्यूट में छात्र को मारे चाकू, वारदात CCTV में कैद,
गुजरात के भावनगर स्थित इंस्टीट्यूट में एक छात्र पर चाकू से हमला हुआ. आरोपी लड़की का पिता निकला, जिसने अपनी बेटी से बात करने पर लड़के को निशाना बनाया. घटना इंस्टीट्यूट के काउंसलिंग रूम में हुई, जहां शिक्षक की मौजूदगी में पिता ने लड़के पर वार कर दिया. घायल छात्र अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
-

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक ड्राइवर का मिला शव
ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा हाईवे के पास दिनांक 18 फरवरी को सुबह लगभग दो बजे एक ट्रक ड्राइवर राकेश पुत्र बाबूलाल उम्र लगभग 30 वर्ष पता ग्राम भालेरी जिला चूरू ट्रक नंबर RJ 10 GA 9545 से लगभग 50 मीटर दूर घायल अवस्था में मिला था, जिसे खजनी पुलिस के द्वारा एंबुलेंस के सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत बताया गया। ट्रक मालिक पवन कुमार पुत्र सीताराम माली निवासी ग्राम भलेरी तारानगर, चुरु, राजस्थान ने टेलिफोनिक वार्ता पर बताया कि ट्रक गिट्टी लेकर राजस्थान से गोरखपुर कोका कोला कंपनी में जा रहा था और ट्रक का ड्राइवर अकेले था और उसके साथ अन्य कोई नहीं था।
उक्त घटना के संबंध में खजनी थाना प्रभारी अर्चना सिंह सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-

हत्या के आशंका में परिजनों ने बीती रात किया सड़क जाम
युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा, रोड किया जाम,
पोखर में मिला था शव,
खजनी थाने को बनाया जंग का अखाड़ा,
दो लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही हैं पूछताछ,
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र के पड़ियापार गांव स्थित खजनी – सिकरीगंज सड़क मार्ग से सटे पूरब पोखरे में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक शव उतराया देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। गांव वालों ने मृतक की पहचान मोहन निषाद के रूप में की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दो माह पहले मोहन लापता हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके कारण आज यह दिन देखना पड़ा है।
नाराज पर जिन्होंने परिजनों ने खजनी तिराहे पर बीती रात जाम लगा दिया था। यह जाम लगभग आधा घंटा रहा।
जाम के दौरान यातायात बाधित हो गया था। काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन माने और शव को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और मामले की जांच एसओजी टीम के द्वारा शुरू कर दी है।क्या है पूरा मामला?
दरअसल: 13 दिसंबर की रात मोहन निषाद को चोरी के आरोप में हरिजन बस्ती से दौड़ाया गया था। इस दौरान उसके लाल गमछे भी मिले थे। परिजनों ने 14 दिसंबर को मोहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम की मदद से 12 घंटे तक खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिला। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल,
दो माह बाद मोहन का शव उसी पोखरे में मिला, जहां उसकी तलाश की गई थी। शव नायलॉन के कपड़े में बंधा हुआ था। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर पुलिस ने गंभीरता से जांच की होती तो शव पहले ही मिल जाता। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है।
मृतक के पत्नी के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ धारा 191(2),238,103 (1) मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
-

पति ने पत्नी का गला काट उतारा मौत के घाट
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव रावल में सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी का फरसे से गला काट डाला, इस दिल दहलाने वाले हत्याकांड से कोहराम मच गया। शनिवार की शाम टड़ियावां थानाक्षेत्र के रावल गांव में ज्ञानेंद्र ने अपनी पत्नी 24 वर्षीय कीर्ति के गले पर फरसे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारे पति को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका का मायका थानाक्षेत्र के ही लहराई गांव में है और मृतका के पिता का नाम सूरज प्रसाद है। मौके पर थाना प्रभारी अमित सिंह व फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। घटना की सूचना पर एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रताप सिंह ने पहुंचकर बताया सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है।
-

हाईस्कूल की छात्रा का इंटर के दो छात्रों ने किया अपहरण, केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, गोरखपुर ।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के खडहादेउर में स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ने वाली 10 वीं की छात्रा का उसी के कॉलेज में पढ़ने वाले इंटर के दो छात्रों ने मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपहरण कर लिया। घटना बीते 15 फरवरी शाम 4 बजे की बताई जा रही है। हरपुर बुदहट पुलिस ने दोनों छात्रों पर रविवार को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी खडहादेउर में स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ती है। बीते शनिवार को कालेज से लौटते समय शाम 4 बजे उसी के स्कूल में 12 वीं में पढ़ने वाले दो छात्रों शहाबुद्दीन पुत्र शेख मोहम्मद और रोशन उर्फ विशाल सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासीगण अहमदपुर ने मोटरसाइकिल पर बिठाकर जबरन बेटी का अपहरण कर लिया। वही मामले की जांच कर रहे सोनबरसा चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि आरोपीयों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अपह्रत छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा ।











