Category: जुर्म
-

युवक ने दूसरे युवक को चाकू मारकर किया लहूलुहान
बांसगांव/गोरखपुर। ननिहाल में रह रहे एक युवक को उसके पड़ोसी युवक ने चाकू से जानलेवा हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया। घायल युवक को आनन फानन में स्थानीय सीएचसी पहुंचा गया। वहां पर घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल पुत्र जगदीश (24) वर्ष बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बलुआ उर्फ गोपालपुर में ननिहाल में रहता है। शुक्रवार की शाम राहुल और उसके मुहल्ले के युवक सन्नू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पड़ोस में ही आयोजित एक भोज कार्यक्रम में चले गये। इसी दौरान रात्रि करीब 9ः15 बजे सन्नू ने राहुल के गले पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर फरार हो गया।
-

पीजीएसएस के कर्मचारी ने तीन अन्य कर्मचारियों पर गड़ासे से किया हमला, एक की हालत नाज़ुक
गोरखपुर। शहर के पादरी बाजार इलाके के फातिमा अस्पताल के सामने पीजीएसएस के एक कर्मचारी ने तीन कर्मचारियों पर गड़ासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे एक कर्मचारी की गर्दन कटने से स्थिति नाजुक बनी हुई है, जबकि, दो गंभीर रूप से घायल है। दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस और सीओ गोरखनाथ मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं फरार आरोपी के तलाश मे पुलिस टीम जुटी हैं।
जानकारी के मुताबिक, पादरी बाजार क्षेत्र के फातिमा अस्पताल के सामने पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति हैं। इस संस्था में बिहार सिवान के अर्तनेश्वर राय सहायक कर्मचारी हैं और महराजगंज के बेदौली टोला बनरहिया निवासी रविंद्र सोनकर एक वर्ष से गाय भैंस की देखभाल करता है। जौनपुर के विवेक सिंह दो वर्षों से विकलांग बच्चों को पढ़ाने और देखभाल काम करते हैं, जबकि कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया निवासी सुखल कुमार पांच वर्षों से सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं। बताया जा रहा हैं कि बुधवार की सुबह 7:30 के करीब गाय भैंस की देखभाल करने वाले आरोपी कर्मचारी रविंद्र सोनकर ने कैंपस में किसी बात को लेकर कर्मचारी विवेक सिंह से विवाद करने के बाद गड़ासा लेकर दौड़ा लिया। वह बचाओ बचाओ कहते हुए पीजीएसएस से भागकर फातिमा अस्पताल जा रहे थे। दोनों का गेट एक दुसरे के सामने है। तभी गार्ड सुखल और अर्तनेश्वर राय ने आरोपी को रोकना चाहा तो आरोपी ने गार्ड के हाथ पर और अर्तनेश्वर के सिर पर हमला कर विवेक सिंह को दौड़ा लिया अभी वह सड़क पार कर फातिमा गेट के सामने पहुंचे थे कि आरोपी ने गड़ासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर कर अचेत हो गए, जिसके बाद आरोपी सड़क पार कर आटो में सवार होकर खजांची चौराहे की तरफ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फातिमा के कर्मचारियों की मदद से सभी घायलों को फातिमा अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने दो व्यक्तियों की स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
-

ई रिक्शा चालक ने महिला के आंख में मिर्च पाउडर डालकर किया छेड़छाड़
“नाकाम रहने पर महिला को घसीट कर पीटा हालत गंभीर”
“पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ई रिक्शा चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा हिरासत में”
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )सहजनवा थाना क्षेत्र के एक महिला को ई रिक्शा चालक ने गीडा सेक्टर 26 में ले जाकर, उसके आंख में मिर्च का पाउडर डालकर छेड़छाड़ करने लगा और जब महिला ने ई रिक्शा से कूद कर इज्जत बचाने की कोशिश की तो आरोपी और उसके दो अन्य सहयोगियों ने महिला को घसीट कर कुछ दूर तक ले गए थे, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला, जो इलाज कराने वृहस्पतिवार को गोरखपुर गई थी। शाम 7.30 बजे के करीब वह ऑटो से उतर कर गांव जाने के लिए एक ई रिक्शा पर सवार हुई। पौने आठ बजे के करीब चकिया ओवरब्रिज के पास ई रिक्शा चालक पहुंचा तो उसने गीडा सेक्टर 26 की तरफ मोड दिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी और उसके दो अन्य सहयोगी ने मिर्च पाउडर जैसे ज्वलनशील पदार्थ आंख पर फेक कर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। बचाव में महिला ई रिक्शा से कूद गई तो मनबढ़ो ने उसे घसीट कर ले जाने की कोशिश की, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस ने आरोपी मोनू पांडेय निवासी भैसाला के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।
-

पुरानी रंजिश को लेकर मां बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, बेटे की स्थिति गंभीर
बिग ब्रेकिंग: पुरानी रंजिश को लेकर मां बेटे पर हुआ जानलेवा हमला।

मामला गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाने के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नबर 13 श्यामनगर के कहरौली में जमीनी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के शैलेश उर्फ चंदन चौरसिया पुत्र स्वर्गीय हीरा व उनकी माता गायत्री देवी पत्नी स्वर्गीय हीरा के ऊपर लाठी डंडे व धारदार हथियारों से लैश लगभग आधा दर्जन लोगों ने अचानक ताबड़ तोड़ जानलेवा हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया और वहां से फरार हो गए। वहीं आस पास के लोगों की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़ियां ले जाया गया, जहां पर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने घायलों को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित द्वारा पीपीगंज थाने पर तहरीर दे दी गई है।
आपको बता दें कि पीड़ित शैलेश उर्फ चंदन चौरसिया जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
-

प्रॉपर्टी बिजनेसमैन अनिल कुमार ने पत्नी सीमा सिंह की गला घोंटकर हत्या कर, लाश को सीमेंट की बोरी से बांधकर नाले में फेंक दिया
दिल्ली में प्रॉपर्टी बिजनेसमैन अनिल कुमार ने पत्नी सीमा सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर लाश को सीमेंट की बोरी से बांधकर नाले में फेंक दिया, ताकि लाश पानी के ऊपर न आए और अंदर ही गल जाए।
पुलिस सीमा की नोज पिन से आरोपी पति तक पहुंची। नोज पिन से ज्वैलरी शोरूम का पता चला। शोरूम पर खरीदार का नाम अनिल कुमार मिला।
अनिल ने पुलिस को बताया कि पत्नी वृंदावन घूमने गई है। ससुरालवालों को बताया कि पत्नी जयपुर घूमने गई है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अनिल ने हत्या करना कुबूला।
-

घर में घुस कर सो रही युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती जो घर में सो रही थी, गांव का ही एक युवक उसे घर में अकेला देख कर घुस गया, और युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है ।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ( उम्र 24 वर्ष ) 7 अप्रैल को रात्रि में 10 बजे के करीब अपने घर में सो रही थी । गांव का एक युवक घर में युवती को अकेला देखकर घुस गया, और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया । युवती ने घटना की जानकारी परिजन को दी । परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे, और पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक कैफ अंसारी पुत्र इंत्याज अंसारी, निवासी भरपही, थाना सहजनवा, के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है ।
-

रास्ते से टैक्टर ट्राली हटाने को कहने पर मनबढ़ों ने एक परिवार पर किया हमला, चार घायल
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।
सहजनवा थाना क्षेत्र के अलगटपुर में रास्ते में खड़ा टैक्टर ट्राली हटाने को कहने पर मनबढ़ों ने एक परिवार के ऊपर लाठी, डंडा, रॉड, कुल्हाड़ी से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिए। पुलिस ने घायलों को इलाज लिए अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के अलगटपुर निवासी अभय तिवारी पुत्र राजेश तिवारी मंगलवार को पिकप पर गाय लादकर घर जा रहे थे। रास्ते में एक मनबढ़ ने ट्रैक्टर ट्राली खड़ा किया था, जिससे पुरानी रंजिश चलती है । उससे ट्रैक्टर को किनारे करने को कहा तो विपक्षी गाली गलौज पर आमादा हो गए, और विरोध करने पर मनबढ़ लाठी, रॉड डंडा, कुल्हाड़ी, बांकी से पूरे परिवार पर हमला कर दिए । जिसमें नागेश तिवारी 52 वर्ष, राजेश तिवारी 55 वर्ष, अभय तिवारी 30 वर्ष, दिव्यांशु तिवारी 25 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए । मारपीट से नागेश तिवारी बेहोश हो गए थे । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों और घर की महिलाएं अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है । -

दोहरे निषाद हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की मुलाक़ात
*पीड़ित परिजनों को धमकी देने वाली कि तत्काल गिरफ़्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी पुलिस को दिये आदेश*
*पीड़ित परिजनों के साथ डॉ संजय निषाद व निषाद पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी*
*प्रदेश सरकार मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस की नीतिपर काम कर रही है*
चौरी चौरा/गोरखपुर। आज दिनांक 04 अप्रैल 2025, शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीय डॉ संजय कुमार निषाद आज जनपद गोरखपुर पहुँचे, उन्होंने विगत दिनों ग्राम सभा शिवपुर चकदहा में दोहरे निषाद हत्याकांड प्रकरण में पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात उसके गाँव पहुँचे। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक व क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा से प्रकरण की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिजनों से भी प्रकरण की जानकारी ली। मृतका के बेटे और बेटियों ने घटना और घटना के पश्चात मिलने वाली धमकियों को मा० मंत्री जी के समक्ष रखा। मा० मंत्री जी क्षेत्राधिकारी पुलिस को पीड़ित परिजनों की शिकायत पर आदेशित करते हुए कहा कि एक निश्चित समय अपने आला अधिकारियों से पूछकर एक दिन बताइए कि किस दिन तक सभी आरोंपियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी। मा० मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद में दोहरा निषाद हत्याकांड हो जाता है और पुलिस द्वारा अभी तक सिर्फ़ मुख्य आरोपी को ही गिरफ़्तार किया गया है, बाक़ी अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी पुलिस नहीं कर पायी है। ये किस प्रकार की कार्रवाई आप कर रहे हैं? उन्होंने क्षेत्राधिकारी को कहा कि पीड़ित परिजनों के रिश्तेदारों, ग्राम वासियों को धमकाया जा रहा है? ये उचित नहीं है, अगर समय रहते हुए तत्कालीन दरोग़ा व सिपाही ने पीड़ित व आरोपी का समझौता नहीं करवाया होता तो आज ये घटना नहीं घटती, किंतु घटना घटित होने के पश्चात भी अगर हत्याआरोपी के परिजन पीड़ित के सहयोगी और परिजनों को धमकी दे रहे हैं। इसको तत्काल प्रभाव से बंद करवाइए और धमकी देने वाली को तुरंत गिरफ़्तार करके जेल भेजा जाए।
उन्होंने पीड़ित परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा की निषाद पार्टी और डॉ संजय निषाद सपरिवार आपको परिजनों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं, मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश से माफिया/गुंडा/दहशत/अपराध मुक्त बना दिया गया है, आरोपी चाहे कितने भी रसूखदार क्यों ना हो, उसके उसके किए की सजा मिलकर रहेगी।
उन्होंने तहसीलदार चौरी-चौरा को आदेशित करते हुए कहा कि पीड़ित को मिलने वाली सभी शासकीय सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने उपनिदेशक गोरखपुर मंडल (मत्स्य विभाग) को मत्स्य पालक कल्याण कोष व अन्य योजनाओं से पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद करने के लिए आदेशित किया। उन्होंने निषाद पार्टी की ओर से पीड़ित परिजनों की आर्थिक सहायता करते हुए, भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पर मदद का भी आश्वस्त किया।
उन्होंने समाजवादी पार्टी सांसद पर जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सांसद अगर असल मायने में निषाद समाज से आते हैं तो वो एक बार अयोध्या में हुए निषाद समाज की बेटी के साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा किए गए अत्याचार, दुराचार और रेप पीड़िता से क्यों नहीं मिलने गये, जबकि उनकी लोकसभा के सबसे नज़दीक अयोध्या ज़िला पड़ता है। समाजवादी पार्टी के सांसद पहले ये तय करें कि उनका जो घड़ियाली निषाद प्रेम जो है वो बस चौरी-चौरा को देखकर उमड़ रहा है या प्रदेश में उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा किए गए अन्य अत्याचार पर भी कुछ बोलने की ज़िम्मेदारी लेंगे। श्री निषाद जी ने कहा मैं तो हैरान हूँ की वो चौरी-चौरा में हुए दोहरे निषाद हत्याकांड में अपनी राजनीति रोटियाँ सेकने के लिए इस हद तक गिर गये कि वो कहते हैं मेरा बेटा वहाँ चुनाव लड़ना चाहता है। मेरा मानना है कि राजनीति में कोई भी कही से चुनाव लड़ सकता है, किंतु मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। चौरी-चौरा के विधायक ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को जेल में पहुँचाने का काम किया है और हम तो चाहते हैं समाजवादी पार्टी के सांसद और उनके बेटो की भी पुलिस को सीडीआर की जाँच करनी चाहिए क्योंकि जिन पर आरोप लगे हैं वो समाजवादी पार्टी के ही नेता थे। अपराधियों को छिपाने और उड़ा का हेलीकॉप्टर से ले जाना समाजवादी पार्टी का पुराना इतिहास रहा है। इस दौरान ई० प्रवीण निषाद, ई० सरवन निषाद, श्री दिनानाथ निषाद, श्री अमित निषाद, श्री बलदेव निषाद, श्री सुनील निषाद, श्री अनिकेत निषाद, श्री सूरज निषाद, श्री शैलेंद्र निषाद, श्री लालबचन निषाद, श्री नगीना निषाद, श्री रामदयाग़र निषाद आदि मौजूद रहे। -

उत्तरप्रदेश ने एक और होश फाख्ता कर देने वाला कांड
*यूपी के मेरठ की मुस्कान के बाद अब औरैया की प्रगति ने प्रेमी संग मिलकर करवाई पति की हत्या*
*पांच मार्च को हुई थी शादी,19 मार्च को मरवा दिया*
*हायर किया किलर,दो लाख रुपये में तय हुई सुपारी,एक लाख रुपये दिया गया एडवांस*
*शादी में स्टेज पर मिले शगुन व मुंह दिखाई की रस्म से एकत्रित रुपयों में से ही दी गई पति की हत्या की सुपारी का एडवांस*
*प्रगति के प्रेम प्रसंग से नाखुश थे घर वाले,इसलिए जबरन बहन के देवर संग करवा दी थी उसकी शादी*
*आर्थिक तौर पर काफी ज्यादा मजबूत लड़का व लड़की का परिवार*
यूपी के औरैया में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने शादी के 15वें दिन पति की हत्या करा दी। विवाह के बाद चौथी पर मायके जाने के बाद उसने सारा षड्यंत्र रचा और पति को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी किलर को सुपारी दे दी। दो लाख रुपये में बात तय हुई, जिसमें एक लाख रुपये एडवांस मिलने के बाद सुपारी किलर ने महिला के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। 19 मार्च को हुए हत्याकांड के हत्यारोपित, महिला व उसके प्रेमी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को इटावा जेल भेजा गया है।
एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि मैनपुरी के भोगांव निवासी दिलीप 19 मार्च को कन्नौज में हाइड्रा लेकर काम करने गया था। वापस आते वक्त औरैया के बेला क्षेत्र में पटना नहर के पास बाइक सवार तीन युवक मिले और दिलीप को काम दिखाने करीब आठ किमी दूर सहार के पलिया गांव ले गए। वहां धारदार हथियार से हमला करने के बाद दिलीप के सिर में गोली मार दी। 20 मार्च की रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दिलीप ने दम तोड़ दिया।
भाई संदीप की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में हाइड्रा का पीछा करते तीन युवक दिखे। वही बाद में उसको साथ ले जाते दिखे।
सोमवार को पुलिस ने सुपारी किलर रामजी नागर और दिलीप की पत्नी के प्रेमी अनुराग यादव को गिरफ्तार किया। दोनों ही औरैया के रहने वाले हैं। अनुराग ने पुलिस को बताया कि उसका दिलीप की पत्नी प्रगति से प्रेम प्रसंग है। प्रगति के भाई को इसकी जानकारी हुई तो उसने बहनोई संदीप के भाई दिलीप से पांच मार्च को उसकी शादी करा दी।अनुराग ने बताया कि 10 मार्च को चौथी पर मायके आने के बाद प्रगति की उससे बात होने लगी। 17 मार्च को दोनों एक होटल में मिले और वहां पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। प्रगति के ससुराल पहुंचने पर अनुराग ने हिस्ट्रीशीटर रामजी नागर को दो लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी।
पुलिस ने प्रगति को ससुराल से गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल दो आरोपित फरार है, जिसमें एक रामजी का साथी है और दूसरा इटावा निवासी अनुराग का मौसेरा भाई है।*दिलीप के परिवार के चलते हैं 12 हाइड्रा और 10 क्रेन*
मृतक दिलीप का परिवार आर्थिक रूप से काफी मजबूत था।
उनके पास 12 हाइड्रा और 10 क्रेन हैं। दिलीप औरैया में रहकर औरैया और कन्नौज में काम देखता था। वहीं प्रगति का परिवार भी पैसे से मजबूत बताया गया है। उज्जैन में उनका एक स्कूल संचालित होता है।*बहन के देवर से करा दी थी शादी*
पूछताछ में प्रगति ने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर परिजन ने उसकी शादी बड़ी बहन के देवर दिलीप से करा दी थी।
इस शादी से वह नाखुश थी। इसलिए उसने प्रेमी के साथ पति को रास्ते से हटाने की ठानी। उसने दो लाख रुपये में भाड़े के शूटर बुक किए थे। भगवान जी पति नामक प्रजाति की रक्षा करो धरती पर।











