Category: जुर्म

  • फिल्मी डायलॉग वाले रीलबाज युवक को मीरापुर थाना प्रभारी ने दिखाया जेल का रास्ता”

    फिल्मी डायलॉग वाले रीलबाज युवक को मीरापुर थाना प्रभारी ने दिखाया जेल का रास्ता”

    “फिल्मी डायलॉग पर रील बनाने वाले युवक को मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह व उनकी टीम ने दिखाया जेल का रास्ता”

    “मुजफ्फरनगर पुलिस की अपील-”

    मुजफ्फरनगर पुलिस सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करती है कि सोशल मीडिया ट्रेंड्स के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी के द्वारा ऐसा कृत्य किया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोरत्तम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

    *मीरापुर थाने की कार्यवाही के कारण रीलस बनाने वाले युवकों में जबरदस्त ख़ौफ़!अगर हमने किया ऐसा तो जा सकते हैं जेल*

    मुज़फ्फरनगर। युवाओं में यह कैसी दीवानगी आ गई है जो हद पार कर अपनी जिंदगी से खेल रहे हैं तो वही यह युवक ऐसी ऐसी जगह रीलस बना रहे हैं जहां पर कभी भी मुकदमा दर्ज हो सकता है लेकिन वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में बड़ी तत्परता के साथ थाने के बाहर रीलस बनाने वाले युवक को मात्र दो दिनों में ही पकड़ कर मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जेल भेज दिया है मीरापुर थाने की कार्यवाही के कारण युवकों में जबरदस्त ख़ौफ़ भी बन गया है।उल्लेखनीय है कि थाना परिसर में फिल्मी डायलॉग पर रील बनाने वाले युवक को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पहुंचाया गया सलाखों के पीछे।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र नागर एव थाना प्रभारी मीरापुर ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
    घटना का संक्षिप्त विवरण- कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक युवक द्वारा थाना मीरापुर परिसर में फिल्मी डायलॉग पर रील बनायी गयी थी तथा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया गया था। वायरल वीडियो का थाना मीरापुर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया था तथा आज दिनांक 08.12.2025 को उक्त युवक को थाना मीरापुर मिशन शक्ति टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आमिर पुत्र शमीम निवासी सिकन्दरपुर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर हैं।

  • Update… जालौन.. अय्याशी…SHO अरुण कुमार राय की आत्महत्या

    Update… जालौन.. अय्याशी…SHO अरुण कुमार राय की आत्महत्या

    जालौन में तैनात SHO अरुण कुमार राय की आत्महत्या मामले में एय्याशी खुलासा !!

    जालौन में तैनात SHO अरुण कुमार राय के महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा से अवैध सम्बन्ध स्थापित थे .

    SHO ने महिला सिपाही को तीन लाख का हार और महंगा वाला आई Phone दिलाया था।

    दो महीने बाद फरवरी में महिला सिपाही की शादी थी, वो SHO पर शादी में कथित 25 लाख रूपये खर्च करने का दबाव बना रही थी।

    निरीक्षक जी, इतनी जल्दी इतना पैसा कैसे जुगाड़ पाते !

    उधर महिला सिपाही वीडियो पत्नी को भेजने की धमकी दे रही थी.

    आखिर में SHO ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली,
    पुलिस हत्या के एंगल से भी जाँच कर रही है।

  • पेट्रोल पंप के पास युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

    पेट्रोल पंप के पास युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

    8 नामजद सहित कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवां, (गोरखपुर)।

    गीडा थाना क्षेत्र के गाड़र गांव में सोमवार सुबह एक युवक पर लाठी-डंडों से हुए जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित सुबोध कुमार सिंह पुत्र पंचमी सिंह ने थाना गीडा में तहरीर देकर कई नामजद आरोपियों पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।

    तहरीर के अनुसार, घटना 30 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 9:10 बजे की है। सुबोध कुमार सिंह के पुत्र निखिल सिंह खेत से लगभग 400 मीटर दूर सड़क पर पहुंचे, जहाँ काफी भीड़-भाड़ थी। निखिल पानी पीने के लिए सड़क किनारे स्थित यादव फिलिंग स्टेशन के पेट्रोल पंप पर गए थे। तभी वहां पहले से मौजूद प्रवीन निषाद, संजय निषाद पुत्र रामभित, अनिल पुत्र जयहिंद, रमेश पुत्र रामप्रसाद, राज, प्रियांशु, पंकज सहित कई लोग पहुंचे और राड, चाकू, लाठी-डंडों से निखिल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    हमले की घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड भी हुई है। तहरीर में बताया गया है कि हमले में निखिल के सिर में गंभीर चोट आई है, सिर फट गया और बाएं आंख में खून जम गया। आंख के नीचे का हिस्सा काला पड़ गया है। हमलावर निखिल को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

    घटना की जानकारी परिजनो को प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक द्वारा दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने निखिल को बेहोशी की हालत में सीएचसी पिपरौली पहुंचाया, जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में निखिल जिला अस्पताल के न्यू बिल्डिंग वार्ड में भर्ती है और इलाज जारी है।

    पीड़ित सुबोध कुमार सिंह ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    वहीं गीडा पुलिस ने 1 दिसंबर को 8 नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • गुरुद्वारे में प्रसाद लेने पहुंचे बीएसएफ जवान पर कृपाण से हमला, हत्या के प्रयास में केस दर्ज

    गुरुद्वारे में प्रसाद लेने पहुंचे बीएसएफ जवान पर कृपाण से हमला, हत्या के प्रयास में केस दर्ज

    दो आरोपी पुलिस हिरासत में, घायल जवान का उपचार जारी।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के कसरवल गांव स्थित गुरुद्वारे में सोमवार की रात प्रसाद लेने पहुंचे एक बीएसएफ जवान पर कार सेवकों द्वारा कृपाण और लोहे की रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुरुद्वारे में मौजूद सभी कार सेवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, कसरवल निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र स्व. रामधनी यादव बीएसएफ में जवान हैं और वर्तमान में त्रिपुरा में तैनात हैं। वह इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। सोमवार रात को वो अपने मित्र उदयभान के साथ पास के ढाबे पर चाय पीने पहुंचे, परन्तु ढाबा बंद हो चुका था, जिसके बाद लगभग 8 बजे वे गांव के पास के गुरुद्वारे पर प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे।

    आरोप है कि गुरुद्वारे के भीतर मौजूद कार सेवकों ने दोनों को गाली-गलौज कर वहां से जाने को कहा। विरोध करने पर कार सेवकों ने वीरेंद्र यादव पर कृपाण और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।

    पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गुरुद्वारे में तैनात कार सेवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और शेष की तलाश जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

  • शादी के 9 माह बाद ही युवा अधिवक्ता की गला घोट कर हत्या

    शादी के 9 माह बाद ही युवा अधिवक्ता की गला घोट कर हत्या

    UP के बरेली में शादी के 9 माह बाद ही युवा अधिवक्ता महजबी अंसारी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। विवाहिता के परिजनों का आरोप है की ससुराल जन अतिरिक्त दहेज़ में आटोमेटिक कार मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर बहू की हत्या कर दी गई। महजबी अंसारी के चाचा असगर अली अपर ज़िला जज के पद पर तैनात है। शौहर डॉ. तल्हा व सास आसमां अरेस्ट है।

  • दरवाजे के सामने खड़ी कोयला लदी पिकअप चोरी, सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर कैद

    दरवाजे के सामने खड़ी कोयला लदी पिकअप चोरी, सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर कैद

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के जिगिना वार्ड नंबर 1 में मंगलवार की रात्रि चोरों ने घर के दरवाजे के सामने खड़ी कोयला लदी पिकअप वाहन पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार मार्कण्डेय मद्धेशिया, जो कोयला व्यवसाय से जुड़े हैं, ने मंगलवार को अपनी पिकअप में 13 बोरी कोयला लादकर घर के बाहर खड़ा किया था। रात करीब 12 बजे चोर मौके पर पहुंचे और पिकअप को चुरा ले गए।

    सुबह जब मार्कण्डेय मद्धेशिया जागे तो वाहन गायब देख उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बावजूद वाहन का पता नहीं चल सका। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरों को पिकअप लेकर जाते हुए देखा गया।

    पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सहजनवा थाने में तहरीर दे दी है।

    इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

  • जमीनी विवाद में मनबढ़ों ने महिलाओं को पीटा, मां बेटे पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज

    जमीनी विवाद में मनबढ़ों ने महिलाओं को पीटा, मां बेटे पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के बनौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव रविवार को हिंसा में बदल गया। बनौली निवासी अंतिमा पत्नी श्रवण त्रिपाठी का पड़ोसियों से लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले अंतिमा की जेठानी का निधन हुआ था, जिसके बाद सोमवार दोपहर लगभग 11 बजे परिवार के लोग घर पर पूजा-पाठ कर रहे थे।

    इसी दौरान विपक्षी पक्ष की एक महिला मोबाइल से वीडियो बनाने लगी। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि वह महिला अपने बेटे के साथ मिलकर अंतिमा और उसकी जेठानी प्रीति पर लाठी-डंडों से टूट पड़ी। हमले में दोनों महिलाएँ गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवा भेजा, जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने विपक्षी मां बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं विवाद के दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है।

    पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • खेत में पेड़ लगाने पर मनबढ़ों का हमला, मां-बेटी को पीटा, मुकदमा दर्ज

    खेत में पेड़ लगाने पर मनबढ़ों का हमला, मां-बेटी को पीटा, मुकदमा दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के सेमरडाड़ी गांव में गुरुवार को खेत में काम कर रहीं एक महिला और उसकी बेटी पर पड़ोसियों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता अनीता देवी ने एसपी गोरखपुर को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि 15 नवंबर 2025 को जब वह अपने खेत में लगाए गए पेड़ों की देखरेख कर रही थीं, तभी पड़ोसन चन्दा देवी, मीनाक्षी, सचिन और रश्मा वहां पहुंचकर खेत में लगे पौधों को उखाड़ने लगीं। विरोध करने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए अनीता देवी पर हमला कर दिया।

    हंगामा सुनकर पीड़िता की बेटी शिखा बचाव करने पहुँची, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उसे भी लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान चन्दा देवी के पक्ष में खड़े होकर कमलेश पुत्र रामस्वरूप भी मौके पर पहुंचा और कथित रूप से मां-बेटी दोनों को धमकाते हुए पीटा। अनीता देवी का कहना है कि आरोपियों ने चेतावनी दी कि यदि चन्दा देवी के खिलाफ शिकायत की या मुकदमा लिखा तो हाथ-पैर तोड़ देंगे।

    हमले में शिखा गंभीर रूप से घायल हो गई, उसके दाहिने पंजे और हाथ में तेज दर्द तथा सूजन बताई जा रही है। प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि शिखा का हाथ चोट के कारण ठीक से उठ नहीं पा रहा है।

    पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से चन्दा देवी, मीनाक्षी, सचिन, रश्मा और कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने चंदा देवी, मीनाक्षी, सचिन, रंभा देवी, कमलेश के ऊपर बी.एन.एस.एस की धारा 115(2), 191(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • तेज रफ्तार बाइक ने छीनी महिला की जान

    तेज रफ्तार बाइक ने छीनी महिला की जान

    नौसड़ चौराहा के पास हादसे के बाद चालक फरार, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    थाना गीडा क्षेत्र के नौसड़ चौराहा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना 11 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9 बजे की है, जब नौसड़ निवासी दयाराम उर्फ भुलई की पत्नी राजविंद्री देवी अपनी बेटी शैला सिंह का दवा कराकर पैदल घर लौट रही थीं।

    प्रार्थना पत्र के अनुसार, जैसे ही वह इंद्राचक ढाला के पास कच्ची पगडंडी पर पहुंचीं, तभी नौसड़ चौराहा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चालक ने न तो हॉर्न दिया और न ही गति कम की, जिससे राजविंद्री गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।

    आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल गोरखपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद बाइक सवार अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को आसपास मौजूद कई राहगीरों ने देखा, लेकिन बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका।

    पत्नी का अंतिम संस्कार करने के बाद दयाराम ने थाना प्रभारी गीडा को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि लापरवाह बाइक चालक की वजह से एक परिवार उजड़ गया और दोषी की गिरफ्तारी के बिना उन्हें न्याय नहीं मिल सकता।

    स्थानीय लोग भी प्रशासन से अनुरोध कर रहे हैं कि नौसड़ चौराहा और आसपास के इलाकों में कैमरों की व्यवस्था बढ़ाई जाए, ताकि ऐसे हादसों में आरोपी जल्द पकड़े जा सकें।

    पीड़ित के तहरीर के आधार पर गुदा पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ बी.एन.एस.एस की धारा 106 और 281 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

  • सब्जी लेकर घर लौट रहे दामाद के साथ मारपीट, ससुराल में विवाद 

    सब्जी लेकर घर लौट रहे दामाद के साथ मारपीट, ससुराल में विवाद 

    तीन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के कसरहां गांव में एक दामाद के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। मूलरूप से सिसवा बाजार, थाना कोठीभार, महाराजगंज निवासी रामलखन बर्नवाल ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह बीते छह दिनों से अपनी पत्नी माला देवी के मायके कसरहां में रह रहा था।

    प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि 18 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह कसरहां चौराहे से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर पहुंचा, तभी बिना किसी कारण के पड़ोसी बबलू, विक्की पुत्रगण मोतीलाल ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने उसकी साली झिना को भी भद्दी गालियाँ दीं और उसे तथा रामलखन को जान से मारने की धमकी दी।

    मारपीट से दहशत में आए पीड़ित ने गाँव के लोगों को घटना की जानकारी दी और बाद में पुलिस को लिखित शिकायत दी। रामलखन ने आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

    वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपी बबलू और बिक्की के ऊपर बी.एन.एस.एस की धारा 115(2), 351(3), और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।