Category: जुर्म
-

रोटावेटर हादसा: परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक व चालक पर हत्या का लगाया आरोप
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
सहजनवा थाना क्षेत्र के मुंडा कोडरा में रोटावेटर से युवक की हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक अमर शुक्ला के परिजनों ने घटना को हादसा नहीं, बल्कि हत्या करार देते हुए ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
मुंडा कोडरा निवासी दीनदयाल शुक्ला के पुत्र अमर शुक्ला की गुरुवार को रोटावेटर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। शुक्रवार को अमर के चाचा अवध दयाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही ट्रैक्टर मालिक और चालक ने उनके भतीजे को लालच देकर अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि घर के बुजुर्गों द्वारा मना करने के बावजूद आरोपित अमर को उनके सामने घर से लेकर गए और खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर फरार हो गए।
उन्होंने मांग की है कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
-

निर्माण कार्य रोकने के विवाद में दिव्यांग युवक को पीटकर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटईटिकर गांव में निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में एक दिव्यांग युवक को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रद्युम्न पुत्र हरीराम ने थानेदार को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया कि वह जन्म से गूंगा और बहरा है। बीते 9 नवंबर को शाम करीब 3:15 बजे गांव में निर्माण कार्य रोकने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि शरद, दर्शन पुत्रगण सन्तराज एवं राहुल पुत्र रामरक्षा तथा सन्तराज पुत्र स्व. रामअधार, सभी निवासी कटईटिकर थाना हरपुर बुदहट, ने मिलकर उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
युवक ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के कारण विरोध भी ठीक से नहीं कर सका, लेकिन आरोपियों ने लगातार हमला किया।
पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना हरपुर बुदहट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बी.एन.एस.एस के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
-

महिला से मोबाइल व मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे दो बदमाश गिरकर पकड़े गए, केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
गीडा थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास गुरुवार को एक महिला से लूट कर भागने की कोशिश कर रहे दो बाइक सवार बदमाश ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिए गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नवापार, थाना बखिरा, संतकबीरनगर निवासी सोनी पत्नी सुरेश खजनी से दवा कराकर पैदल अपने मायके कटका जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका मंगलसूत्र और मोबाइल फोन छीन लिया और भागने लगे।
महिला के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण सतर्क हो गए। बदमाश कुछ दूर जाते ही बाइक फिसलने से गिर पड़े, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों गजेन्द्र यादव निवासी असरफाबाद तथा गुलजार खान निवासी मगहर, जिला संतकबीरनगर के खिलाफ आवश्यक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

रोटावेटर हादसा: परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक व चालक पर हत्या का लगाया आरोप
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
सहजनवा थाना क्षेत्र के मुंडा कोडरा में रोटावेटर से युवक की हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक अमर शुक्ला के परिजनों ने घटना को हादसा नहीं, बल्कि हत्या करार देते हुए ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
मुंडा कोडरा निवासी दीनदयाल शुक्ला के पुत्र अमर शुक्ला की गुरुवार को रोटावेटर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। शुक्रवार को अमर के चाचा अवध दयाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही ट्रैक्टर मालिक और चालक ने उनके भतीजे को लालच देकर अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि घर के बुजुर्गों द्वारा मना करने के बावजूद आरोपित अमर को उनके सामने घर से लेकर गए और खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर फरार हो गए।
उन्होंने मांग की है कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
-

हरपुर बुदहट पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा, भेजा जेल
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
हरपुर बुदहट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त खजनी थाना क्षेत्र के बरपार टोला रहरवा निवासी है, जो एक गैंग बनाकर चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। उसके खिलाफ पूर्व में गीडा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।
सोमवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक विजय कुमार गोंड, तथा आरक्षी गोरखनाथ यादव, अजय यादव और सुधाकर यादव संदिग्धों और वारंटियों की तलाश में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि वांछित गैंगस्टर अपने घर पर मौजूद है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अभियुक्त ने पहले नवखड़ी में एक पिकअप पर लदे अनाज की चोरी की थी, जिसके संबंध में मामला दर्ज किया गया था।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, और उसके गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
-

जमीन बेचने के बहाने 10 लाख की ठगी, रकम मांगने पर मारपीट तक पहुंचा विवाद
संवाददाता- एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी संदीप यादव पुत्र दयाशंकर यादव के साथ 10 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। संदीप के अनुसार, कठवाटिया उर्फ कठउर (थाना रामगढ़ताल) निवासी एक महिला उनके घर आई और बच्चे के इलाज के लिए तत्काल 10 लाख रुपये की जरूरत बताते हुए कहा कि वह रकम जमीन बेचकर वापस कर देगी। साथ ही आश्वासन दिया कि यदि रकम वापस नहीं हुई, तो आराजी संख्या 647 की भूमि उनके नाम बैनामा कर दी जाएगी।
महिला की बातों में आकर संदीप ने 3 सितंबर 2022 और 7 सितंबर 2022 को कुल 10 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन लंबा समय बीतने के बाद न तो रकम लौटाई गई और न ही जमीन का बैनामा किया गया। जब संदीप ने पैसा वापस मांगना शुरू किया तो आरोपित टालमटोल करने लगे। बाद में पता चला कि जिस जमीन की बात की जा रही थी, वह महिला पहले ही अपना हिस्सा बेच चुकी है।
रकम की मांग को लेकर पीड़ित जब उसके घर पहुंचा, तो महिला और उसके परिजन कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आए। संदीप की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित माधुरी, संजीत, विशाल और सन्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

चाकू घोंप कर चाचा की हत्या में आरोपित भतीजा गिरफ्तार
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के जंगल अखलास कुंअर (ककराखोर) में चाचा की हत्या कर फरार भतीजे को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।भतीजे पर उसकी चाची कौशल्या देवी ने मुकदमा दर्ज कराया था। बेलीपार थाना क्षेत्र के ककराखोर निवासी बालकिशुन प्रसाद (45) का रविवार रात में अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इस दौरान बालकिशुन के भाई राम किशुन के पुत्र रितेश से भी उनकी कहासुनी हो गई। रविवार की रात में तो मामला किसी तरह से शांत हुआ, लेकिन उसी बात को लेकर सोमवार की दोपहर करीब एक बजे दिन में रितेश का गांव के बाहर बागीचे में एक बार फिर अपने चाचा बालकिशुन से उनकी कहासुनी होने लगी।
इसी दौरान रितेश ने अपने पास रखे चाकू से चाचा पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बालकिशुन को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
-

दिनदहाड़े खेत में युवक की कुल्हाड़ी काटकर हत्या क्षेत्र में दहशत का माहौल
“पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से मारकर युवक की बेरहमी से की गई हत्या दो भाइयों ने दिया दिनदहाड़े वारदात को अंजाम”
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।
बांसगांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े खेत में घुसकर 40 वर्षीय अनिल यादव की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई परिजनों का कहना है गांव के ही दो सगे भाइयों ने इस घटना को अंजाम दिया इसके बाद मौके से भाग निकले घटना स्थल पर एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार व बांसगांव पुलिस और अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे।
मिली सूचना के अनुसार थाना बांसगांव के ग्राम सभा का गजारी में दोपहर करीबन 12:30 बजे घटना को अंजाम दिया गया अनिल यादव अपने खेत में काम कर रहे थे उसे दौरान दो युवक आए और उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया मृतक की मां फूलमती ने बताया अनिल की गाय गायब हो गई थी, जिसको लेकर अनिल को पता चला गांव के दोनों युवकों ने ही गायब किया है। इससे पूछताछ की उसे पर दोनों नाराज हो गए थे। इसको लेकर कई बार बहस हुई थी और आज गुरुवार को दोनों भाइयों ने अचानक खेत पहुंचे और जिनके हाथ में कुल्हाड़ी थी। दोनों भाइयों ने अनिल पर हमला बोल दिया। अनिल ने अपने आप को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन आरोपी ने लगातार हमला कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और अनिल की मृत्यु हो गई।हो गया बांसगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों से पूछताछ कर रही हैं।
-

बदमाशों ने दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या की, दवा कराकर गांव लौट रहा था युवक
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर।
गोरखपुर। बाइक से गांव लौटते समय वारदात को दिया अंजाम
गोरखपुर के बेलीपार के भरवल का रहने वाला था मृतक दिनेश निषाद उर्फ राजेश बाबू
गोरखपुर के बेलीपार थानाक्षेत्र के महोब की है घटना
जांच पड़ताल में जुटी है पुलिस, मौके से पिस्तौल भी किया बरामद

वारदात को अंजाम देकर स्कार्पियो सवार आरोपी फरार, रंजिशन हत्या का शक
निषाद पार्टी का समर्थक है मृतक, लोगों में घटना से है आक्रोश।








