Category: जुर्म
-

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, युवक हुआ घायल
मामले में एसपी बस्ती अभिनंदन ने घायल युवक की हालत खतरे बाहर बताया और अभियुक्तों के
-

चेहरा ढक कर आए स्कूटी सवार युवक दुकानदार से फॉर्चून और तेल लेकर हुआ फरार
चेहरा ढक कर आए स्कूटी सवार युवक दुकानदार से फॉर्चून और तेल लेकर हुआ फरार,
कोतवाली थाना क्षेत्र के दीवान बाजार का मामला,
चोर की करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,
गोरखपुर। चोरी करने वाले आए दिन नए-नए तरीके अपना कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं साहबगंज में इस तरह की कई वारदातें हो चुकी है जिसमें व्यापारियों का सामान बाइक सवाल लेकर फरार हो चुके हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दीवान बाजार में एक किराना दुकान पर हुआ। आज सुबह करीब 9:00 बजे स्कूटी सवार एक युवक चेहरा ढक कर दुकानदार के पास पहुंचा उसने दुकानदार से 10 लीटर फॉर्चून 10 लीटर कच्ची धानी का तेल देने को कहा दुकानदार ने उसे 10 लीटर फॉर्चून और 10 लीटर कच्ची धानी का तेल दिया जिसे उसने अपने झूले में रख लिया और दुकानदार को 5 किलो चीनी लाने को बोला , बुजुर्ग जब अंदर दुकान में चीनी तौल रहे थे कि मौका देखकर स्कूटी सवार युवक फॉर्चून और तेल लेकर वहाँ से फरार हो गया है । पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली थाने पर तहरीर दी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
-

पति बना शैतान: दांतों से काट लिया पत्नी का होंठ,
पति बना शैतान: दांतों से काट लिया पत्नी का होंठ, 16 टांके आए…बोल न सकी, तो लिखकर बताई हैवानियत… पुलिस ने दर्ज की FIR
UP के मथुरा मे भोजन बनने मे देरी होने पर पति विष्णु इतना नाराज़ हुआ की उन्होंने अपनी धर्मपत्नी गुंजन पर हमला करके उसका होंठ काटकर अलग कर दिया। विवाहिता हॉस्पिटल मे एडमिट हैं। आरोपी पति फरार हैं। FIR दर्ज हो गई हैं।
-

दो बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, भय का माहौल
दो बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, भय का माहौल,
शौच के लिए गए दो बच्चों की गला रेतकर निर्मम हत्या, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल ,
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।सहजनवां थाना क्षेत्र के भक्सा गांव के पश्चिम शिवान में शुक्रवार सुबह दो बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । मृतकों में 14 वर्षीय अभिषेक, जो भक्सा गांव का निवासी था, और 12 वर्षीय प्रिंस, जो चिलुआताल थाना क्षेत्र के नवापार गांव का निवासी था । गुरुवार शाम को दोनों बच्चे घर से गांव के पश्चिम शौच के लिए साइकिल से निकले थे । देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला । इसके बाद परिवार ने पीआरबी 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी । शुक्रवार सुबह गांव के पश्चिमी सिवान में सरसों के खेत में उनके शव मिले । दोनों बच्चों के हाथ और पैर उनके कपड़ों से बांधे गए थे । मुंह में कपड़ा ठूंसकर धारदार हथियार से गला रेत दिया गया था । घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं । घटना की सूचना पर गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र श्रीवास्तव, सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह, थाना प्रभारी सहजनवां विशाल उपाध्याय, विधायक प्रदीप शुक्ला मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की । पुलिस के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड द्वारा गहनता से जांच कराई जा रही है । इस निर्मम हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे । घटना में दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी । घटना को लेकर इलाके में दहशत और कई तरह की चर्चाएं भी हैं ।
इस बाबत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि, मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है । दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी । -

जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई और उसके बीबी बच्चो को पीटा
संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भलुवा में जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई द्वारा अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी व बच्चे को पीटने का मामला प्रकाश में आया है । दवा इलाज के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
भलुवा निवासी भैरो यादव पुत्र स्व. बृजलाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह जमीन जायजात की बात को लेकर उनके भाई और उसके परिजनों ने मिलकर मुझे मेरी पत्नी अनारकली देवी और लड़की तुलसी को भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मारपीटकर घायल कर दिया गया, और थाने पर शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गयी ।
हरपुर बुदहट पुलिस ने इस मामले पीड़ित के बड़े भाई होशिला यादव पुत्र स्व. बृजलाल यादव, नागेंद्र यादव पुत्र होशिला यादव और अंजली देवी पत्नी नागेंद्र पर बीएनएस की धारा 115 (2), 352, 351 (3) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । -

महिला डॉक्टर से रेप-मर्डर में संजय रॉय दोषी करार, 20 जनवरी को सजा का ऐलान
कोलकाता: महिला डॉक्टर से रेप-मर्डर में संजय रॉय दोषी करार, 20 जनवरी को सजा का ऐलान,
सियालदह जिला एंव सत्र अदालत ने संजय रॉय को आरजी कर की महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में दोषी करार दिया है. पिछले साल 9 अगस्त को महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में अर्धनग्न अवस्था में मिला था. कोलकाता पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और क्राइम सीन से मिले साक्ष्यों के आधार सिविक वालंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया था.
-

पारिवारिक विवाद में भाई को मारपीट कर घायल करने वाले भाइयो सहित पांच पर केस दर्ज
सहजनवा थाना के हरदी गाव में पारिवारिक विवाद में दो भाइयों और उंसके परिजनों ने मिलकर दूसरे भाई को गाली धमकी देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया । अब इस मामले में पीड़ित कि शिकायत पर सहजनवा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
हरदी निवासी पीड़ित विनोद कन्नौजिया ने सहजनवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 14 जनवरी को वह अपने घर पर मौजूद था, तभी उनके सगे भाइयों और उनके परिवार वालो ने मारपीट कर घायल कर दिया । वही जब मैं थाने जाने लगा तो रास्ते मे मोटरसाइकिल से ठोकर मार कर गिरा दिए ।
पुलिस ने इस मामले में गुड्डू कन्नौजिया, गुरजीत कन्नौजिया, भोलू, गोलू, निर्मला कन्नौजिया पर सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।https://www.youtube.com/live/_3KGaqahZEU?si=sLMH8a7d8PK78pFd
-

अज्ञात मोटरसाइकिल सवार पर दर्ज हुआ केस
सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस ट्रेड्स के समीप पूरब पटरी पर एस के इलेक्ट्रॉनिक के सामने विपरित दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने वीरेंद्र निषाद को बाजार से घर लौटते समय ठोकर मार दिया था । जिनका अभी गोरखपुर इलाज चल रहा है । अब इस मामले में घायल के पुत्र की तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने आरोपी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों पर बुधवार को केस दर्ज किया है ।
-

महिला के घर तोड़फोड़ कर उसकी बेटी को चोट पहुचाने वाले मनबढ़ पर पुलिस ने दर्ज किया केस
सहजनवा थाना क्षेत्र के बनकटिया निवासिनी सुमित्रा देवी पत्नी ब्रम्हदेव ने सहजनवा पुलिस को तहरीर देकर अपने ही गाव के एक मनबढ़ पर उसके घर पर तोड़फोड़, चढ़कर गाली देने और मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है ,
घटना 14 जनवरी की बताई जा रही है । महिला का कहना है कि आरोपी शराब पीकर उसके घर पर आया और घर मे तोड़फोड़ किया । जब इस बात की उलाहना दी तो आरोपी ने मारपीट कर बेटी को घायल कर दिया ,
पीड़ित महिला की तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने आरोपी रामचन्द्र पुत्र नगेसर पर बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 324 (4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है । -

नहीं रुक रही हैं जनपद में वाहन चोरी की घटनाएं
संवाददाता : सागर कुमार
नहीं रुक रही हैं जनपद में वाहन चोरी की घटनाएं,

गोरखपुर जिले में चोरी की घटनाओं, विशेष कर वाहन चोरी की घटनाओं के क्रम में पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसर से एक और चार पहिया वाहन चोरी की घटना सामने आई है, जंगल धूसर के रहने वाले संतोष निषाद पुत्र सुभाष निषाद ने रोज की भांति अपने चार पहिया स्कार्पियो वाहन को 7 जनवरी की रात्रि को अपने घर के सामने नियत स्थान पर खड़ा कर दिया लेकिन जब संतोष ने 8 जनवरी के तड़के अपने वाहन को नियत स्थान पर जब खड़ा नहीं देखा तो वे चोरी की आशंका से सशंकित हो उठे, उन्होंने तुरंत ही अपने वाहन की खोज बीन शुरू कर दी, जिससे उन्हें कुछ ही देर में यह पता चल गया कि उनका चार पहिया वाहन चोरी हो गया है, चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें चोर बड़े ही सफाई से वाहन को चोरी कर ले जाता हुआ दिख रहा है।
संतोष निषाद ने फौरन से पेश्तर अपने वाहन के चोरी हो जाने की सूचना पिपराइच थाने पर दें दी, जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस घटना की जांच कर रही है।










