Category: जुर्म
-

दहेज में बुलेट की मांग को लेकर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, ससुर, पति, जेठ, जेठानी, ननद पर केस दर्ज
पति द्वारा शादी के बाद दहेज में बुलेट ना मिलने पर परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला । महिला के पिता के तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर दर्ज किया केस ।
-

पुरानी रंजिश में पडोसीयो में विवाद, एक पक्ष ने असलहा लहराने तो दूसरे पक्ष ने मारपीट का दर्ज कराया मुकदमा
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गुल्टही में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पड़ोसी आपस मे भीड़ गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो कों शांत कराया और दोनों पक्षो की तहरीर पर रविवार को क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है ।
प्रथम पक्ष से गुल्टही निवासी मनोज सिंह पुत्र गुलाब सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी से जमीन सम्बन्धी विवाद चलता है, जिससे पड़ोसी मारपीट करते है इसी क्रम में रविवार को पड़ोसी लाइसेंसी बंदूक लेकर मेरे घर आ धमके और बंदूक लहराते हुए जान से मारने की धमकी दिए । पुलिस ने मनोज सिंह की तहरीर पर अमित सिंह पुत्र राकेश सिंह और राघवेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासीगण गुल्टही पर बीएनएस कि धारा 115 (2), 352, 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।
वही दूसरे पक्ष से वीरेंद्र सिंह पुत्र स्व. दिग्विजय सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि रविवार को पुरानी रंजिश में पडोसीयो द्वारा रास्ते मे घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया गया । पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर आरोपी मनोज सिंह, सुनील सिंह सहित चार लोगो पर बीएनएस कि धारा 126 (2), 115 (2), 352, 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है । -

परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस ने तेज की गिरफ्तारी की कार्रवाई
गोरखपुर, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना में बड़े भाई बेचन ने अपने छोटे भाइयों, उनकी पत्नियों और बच्चों को जलाकर मारने की साजिश रची। जानकारी के मुताबिक, बेचन ने दरवाजे के नीचे से थिनर डालकर घर में आग लगाई और गैस सिलेंडर का पाइप घर के अंदर रखकर गैस छोड़ दी। इससे घर में भयंकर विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि घर की बाहरी दीवारें भरभराकर गिर गईं। घर में मौजूद लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन वे बुरी तरह झुलस गए।
आरोपी ने न सिर्फ घर के दो कमरों में ताला लगाकर वहां सो रहे अपने भाइयों और उनके परिवारों को फंसाया, बल्कि छत पर सो रहे अपने पिता को भी मारने की कोशिश की। उसने सीढ़ियों पर ताला लगाकर वहां भी आग लगा दी। इस नृशंस घटना में घर के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हालांकि, इस भयावह स्थिति में पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी के कारण बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, आरोपी को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई।
सीओ के नेतृत्व में ऑपरेशन,
घटना के तुरंत बाद, क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंपियरगंज गौरव तिवारी ने मोर्चा संभाल लिया। मजनू चौकी प्रभारी अमित चौधरी के साथ टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आरोपी की पत्नी शांति निषाद के रिश्तेदारों के गांव बंजरहा में भी तलाशी अभियान चलाया गया।
एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने बताया कि बेचन को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
तत्परता से बची जानें,
पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि पुलिस तुरंत हरकत में न आती, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। पुलिस ने घायलों को समय रहते मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।
एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ कैंपियरगंज गौरव तिवारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई ने इलाके में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।
पुलिस ने घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।
घटना के बाद गांव के लोगों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की प्रशंसा की। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता के कारण ही घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सकी और बड़ी अनहोनी टल गई।
-

पीड़ित की शिकायत पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले मनबढ़ो पर के दर्ज
गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर निवासी अमरावती देवी ने शुक्रवार को गीडा थाने में तहरीर देकर बताया कि, 11 दिसंबर दिन बुधवार को रात में तकरीबन 10 बजे के समय गांव के ही आशीष यादव पुत्र ताडक यादव, रितेश यादव पुत्र दारा यादव और महेश यादव पुत्र अमरनाथ यादव, हमारे दरवाजे पर आकर अनायास ही गाली देने लगे और विरोध करने पर हमको और हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे । इस दौरान मैं घर में अकेली ही थी, और मेरे पुत्र शादी में गए हुए थे । शोर सुनकर अगल-बगल के लोग आ गए और इन्हें रोकने का प्रयास भी किया । लेकिन यह नहीं माने और फिर बृहस्पतिवार को सुबह होते ही हमारे लड़के के पास फोन करके शाम को आकर असलहे से जान से मारने की धमकी देने लगे । वही पीड़ित ने बताया कि यह लोग पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुके और कई मामलों में वांछित भी है ।
पीड़ित की शिकायत पर गीडा पुलिस ने बी. एन. एस की धारा 351(3) और 352 के तहत केस दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है | -

लखनऊ नगर निगम लेखपाल राजू सोनी को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा रंगे हाथ
जमीन की पैमाइश को लेकर लेखपाल ने मांगी थी पीड़ित से 3 लाख की रिश्वत
रिश्वत की तय की गई रकम का एक हिस्सा एडवांस में आज देने गया था पीड़ित
पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम को पहले से ही दे रखी थी पूरी जानकारी
एंटी करप्शन टीम घात लगाए पहले से ही वहां पर थी मौजूद
विराट मार्केट गोमती नगर के पास रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया लेखपाल
चिनहट मटियारी में होनी थी जमीन की पैमाइश
एंटी करप्शन टीम निरीक्षक अरुणेश सोनी व उनकी टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए धर दबोचा
https://youtu.be/awgojcQxHxk?si=MSbaUNxoJmdtsh7s
https://youtube.com/shorts/BUYnUZdnp30?si=n6YWoXWLywMlZNc2
-

अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ बलवा और मारपीट का केस
प्रधानी रंजिश को लेकर महिला और उसके बेटो की हुई थी पिटाई, पुलिस ने नही दर्ज किया था केस,
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के दरघाट निवासिनी गेना देवी पत्नी जगदीश प्रसाद ने कोर्ट में 156 (3) के तहत दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रधानी चुनाव के रंजिश को लेकर बीते 2 अप्रैल 2024 को हरिजन बस्ती निवासी दिनानाथ ने अपने परिजनों कर साथ मिलकर रास्ते मे घेरकर उसके दोनों लड़को छोटे पासवान और शैलेष को लाठी डंडे और ईंट से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था । सूचना पर जब मैं घटनास्थल पर पहुंची तो मनबढो ने मुझे भी मारपीट कर घायल कर दिया था । मैं न्याय के लिये हरपुर बुदहट थाने पर पहुंची तो मुझे थाने से भगा दिया गया और दूसरे पक्ष का मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया । एसएसपी गोरखपुर को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित महिला गेना देवी ने कोर्ट की शरण ली ।
कोर्ट के आदेश पर हरपुर बुदहट पुलिस ने गुरुवार को दरघाट निवासी दीनानाथ लष्मीना, रविन्द्र, चांदनी, विष्णु और रवि पर धारा 147, 323, 325, 341, और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। -

पट्टीदारों ने महिला व उसकी दो बेटी को पीटकर किया घायल
पट्टीदारों ने महिला व उसकी दो बेटी को पीटकर किया घायल, कमरा बन्द कर महिला ने बचाई जान,
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।हरपुर बुदहट थाना अंतर्गत भलुवा में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में पट्टीदारों ने महिला और उसकी दो बेटियों को पीटकर घायल कर दिया । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को पट्टीदारों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
भलुवा निवासिनी मीरा दूबे पत्नी कृष्णचंद दूबे ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 9 दिसम्बर की शाम को वह अपनी बच्चियों के साथ घर पर अकेली थी, तभी उनके पट्टीदार शत्रुघ्न दूबे अन्य लोगो के साथ घर चढ़ आये और हमे और हमारी बच्चियों को लाठी डंडे से पीटने लगे, मैं और मेरी दोनों लडकिया कमरा बन्द कर अपनी जान बचाई । पट्टीदारो के चले जाने के बाद घायल माँ बेटियों ने दवा इलाज के बाद पुलिस को सूचना दी ।
हरपुर बुदहट पुलिस ने इस मामले में आरोपी शत्रुध्न दूबे, रमा दूबे,अंकिता दूबे, अभिषेक उर्फ मदन, रंजना दूबे निवासीगण भलुवा पर बीएनएस की धारा 191 (2), 190, 115 (2) के तहत केस दर्ज किया है । -

साजिश के तहत घर के बाहर बुलाकर युवक को पीटा
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम जोन्हिया गांव में पुरानी रंजिश में साजिश के तहत घर के बाहर एक युवक को बुलाकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर गुरुवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जोन्हिया निवासी नीरज सिंह पुत्र बालकेश सिंह ने थाना पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि, पुरानी रंजिश में बात करने के लिये बुधवार रात्रि 11 बजे गाव के ही विनय यादव, आयुष यादव, और शिरू यादव सहित कुछ अज्ञात लोगों ने मुझे घर के बाहर बुलाया और फिर लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया । सहजनवा पुलिस उपरोक्त आरोपीयो पर बीएनएस की धारा 191 (2), 115 (2) और 351(3) कर तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । -

दक्षिणांचल में अवैध दवा और जांच के धंधे पर प्रशासन का दबाव
गोरखपुर: जिले के दक्षिणांचल में अवैध दवा और जांच के धंधे की जड़ें गहरी होती जा रही हैं, और प्रशासन का इन पर प्रहार करने का प्रयास असफल हो रहा है। बुधवार को डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया।
टीम के पहुंचने से पहले ही अवैध दवा की दुकानों, पैथोलॉजी सेंटर और जांच केंद्रों के शटर गिरा दिए गए थे। कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए टीम ने एक दवा की दुकान से दो एंटीबायोटिक के नमूने जांच के लिए लिए। अब इन सभी को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया जाएगा और पूछा जाएगा कि बिना सूचना के दुकान क्यों बंद की गई।
उरुवा में छापेमारी की सूचना मिलते ही अन्य प्रमुख बाजारों जैसे माल्हनपार, सिकरीगंज, कुईं, बेलघाट, गोला आदि में दुकानों और पैथोलॉजी सेंटर के शटर गिरा दिए गए थे। यहां पर अवैध पैथोलॉजी सेंटर खोलने, गलत जांच रिपोर्ट देने और बिना डॉक्टर के पर्चे पर दवाएं बेचने की शिकायतें सामने आई हैं।
टीम ने बताया कि सभी पैथोलॉजी सेंटर और ज्यादातर मेडिकल स्टोर बंद मिले। टीम ने इन दुकानों और सेंटर का वीडियो बनाया है और अब सभी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। जल्द ही एक और औचक जांच की जाएगी।
-

नौसड़ में परिवहन निगम के बस में तोड़फोड़ और परिचालक को पीटकर घायल करने के मामले में मनबढो पर केस दर्ज
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।गोरखपुर से यात्रियों को भरकर बस्ती को जा रही परिवहन निगम की बस को आन ड्यूटी नौसड़ के पास रोककर उसमे तोड़फोड़ कर परिचालक को राड और बेल्ट से पीटकर बुरी तरह घायल कर देने के मामले में गीडा पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों पर बीएनएस की धारा 110, 115 (2), 324 (3), 351 (3) के तहत बुधवार को मुकदमा पंजीकृत किया है ।
बस्ती जनपद के महसो निवासी अमरनाथ (चालक) ने गीडा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 8 दिसम्बर शाम 6 से 7 बजे के बीच गोरखपुर से सवारी लेकर अभी नौसड़ पुलीस चौकी के आगे खजनी मोड़ पर पहुंचा था कि खजनी की ओर से आ रहे दो बाइक सवार ने अपनी सपेलेंडर बाइक बस के सामने कर दी । हॉर्न बजाने पर दोनों युवकों ने राड से बस का सिशा तोड़ दिया और परिचालक जगदेव कुमार को बेल्ट और राड से मारपीट कर उनका सर फोड़ दिया । चालक द्वारा परिचालक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने घायल जगदेव को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया ।
गीडा पुलिस ने दोनों बाइक सवारों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=t_lUwROoeh3pq4si









