दहेज में बुलेट की मांग को लेकर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, ससुर, पति, जेठ, जेठानी, ननद पर केस दर्ज

Written by

in

पति द्वारा शादी के बाद दहेज में बुलेट ना मिलने पर परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला । महिला के पिता के तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर दर्ज किया केस ।
बताते चले कि, धर्मेंद्र पुत्र भगवानदास, निवासी सीहापार ने सहजनवा थाने में तहरीर देकर बताया कि, 9 जून 2022 को अपनी बेटी सोनम शर्मा की शादी सुशील चंद शर्मा पुत्र जवाहर लाल शर्मा, निवासी जंगल नकहा, भगवानपुर से की और अपने सामर्थ अनुसार 15 लाख रुपए दान दहेज में दिया । शादी के कुछ दिन बाद से ही ननद अनीता, जेठानी गीता पत्नी रमेश और जेठ रमेश द्वारा दो लाख रुपए अतिरिक्त दहेज को लेकर मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा । जिसके बाद मजबूर होकर अतिरिक्त दहेज के रूप में 2 लाख रुपए मेरे द्वारा और दिया गया । वही 19 अगस्त 2024 को पुनः बुलेट मोटर साइकिल की मांग किया गया, जिसमें असमर्थता जाहिर करने पर परिवार वालों ने मारपीट कर मेरी बेटी को घर से बाहर निकल दिया । जब मेरे द्वारा मोटरसाइकिल देने के लिए दो माह का समय मांगा गया, तब जाकर के मेरी बेटी को घर में रहने दिया गया । वही दामाद सुशील द्वारा घर पर आने पर कम दान दहेज के लिए मेरी बेटी से मार पीट किया जाता था, और जब हम मोटरसाइकिल नहीं दे पाए तो 5 अक्टूबर 2024 को मेरे दामाद ने मेरी बेटी के पास फोन मिलाकर गाली गुप्ता देना शुरू कर दिया और अपने भाई भाभी से कहा कि इस घर से निकाल दो । जिसके बाद राजन पुत्र रमेश चंद शर्मा, जेठ रमेश चंद्र शर्मा पुत्र जवाहर लाल शर्मा, जेठानी गीता पत्नी रमेश चंद्र शर्मा, ननद अनीता पुत्री जवाहर लाल शर्मा, ने मिलकर लात मुक्कों से बुरी तरह से पीटा और लड़की का सारा जेवर छीन लिया और घर से निकाल दिया और पुनः घर पर वापस आने पर जान से मारने की धमकी भी दिया । जिसके बाद 7 अक्टूबर 2024 को बिरादरी के लोग और नात रिश्तेदारों द्वारा पंचायत हुई तब पता चला कि ननद और जेठान द्वारा दहेज की लालच में दामाद सुशील चंद जो एसएसबी में कार्यरत हैं, उन्हीं के साथ एसएसबी में कार्यरत किसी सीमा शर्मा नाम की लड़की से दूसरी शादी कर दिए हैं वहीं ननद, जेठ और जेठानी के द्वारा मेरी लड़की की हत्या करने की धमकी दी भी जा रही है ।
जिसके बाद पीड़ित के तहरीर के आधार पर सहजनवा पुलिस ने सोमवार को पति सुशील, जेठ रमेश, जेठानी गीता, ननद अनीता, और जेठानी के लड़के राजन के ऊपर बीएनएस की धारा 85, धारा 115(2), धारा 352, धारा 351(2), धारा 3 तथा धारा 4 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *