गोरखपुर: पुलिस लाइन व्हाइट हाउस, गोरखपुर में आज एसएसपी गौरव ग्रोवर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि, ” जनपद गोरखपुर के थाना झंगहा में विगत 4 महीनों में एक ही पैटर्न पर कुछ घटनाएं हो रही थी, जिसमें रात के समय पर ,एक से चार बजे के बीच के समय पर एक अनजान व्यक्ति घरों को टारगेट कर रहा था और वहां पर सो रही महिलाओं पर प्रहार कर रहा था, उनको इंजरी हो रही थी और फिर वों वहां से भाग जा रहा था।
इस पूरे घटनाक्रम की जब समीक्षा की तो संज्ञान में आया की पिछले 4 महीनों के दरमियान पांच ऐसी घटनाएं हुई है, जिसमें की एक घटना 30-8-24 को सिंहपुर में,12-8-24 को उपधौलिया में, 26-8-24 को हाथखाल में, 10-11-24 को मंगलपुर में और 13/14-11-24 की रात कठेरिया में, पहली ही घटना से लेकर अभी तक थाने की की टीम द्वारा, हमारे एसपी नॉर्थ व सीओ चौरी-चोरा व एसओजी और सर्विलांस की टीम द्वारा लगातार घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा था, रात्रि के समय पर पुलिस के साथ-साथ जो स्थानीय निवासी हैं, ग्राम प्रधान है और अन्य जो सहयोगी लोग हैं ,के साथ निगरानी भी की जा रही थी इसके अलावा ग्राम वासियों को इसके संबंध में जागरूक भी किया जा रहा था, सेंसीटाइज भी किया जा रहा था, बीच में डेढ़ – दो महीने का इसमें गैप आया था, रिसेंटली 9/10 की रात में एक घटना हुई थी और फिर 13/14 की रात में घटना हुई ,इस घटना के सभी पहलुओं की जांच की गई, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया और कई संदिग्धों से लगातार पूछताछ हुई इस सारे कार्रवाई के बाद सारे प्रयासों के बाद इन घटनाओं का सफल अनावरण कर लिया गया है, इस घटना के मुख्य अभियुक्त अजय निषाद 20 वर्षीय (पुत्र स्वामीनाथ निषाद) युवक है, उसको अरेस्ट किया गया है, वह इसी थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव का रहने वाला है, मंगलपुर गांव है, जहां पर उसके द्वारा इन पांचो में से एक घटना भी उसके द्वारा कारित की गई, इसकी पूछताछ में उसके द्वारा इन सभी घटनाओं को करने को कुबूल लिया गया है, एविडेंस के तौर पर देखा जाए तो इन घटनाओं से संबंधित जो सीसीटीवी फुटेज हैं वह उसमें उसकी प्रेसेंस अप्रूव हो रही है, सर्विलांस के माध्यम से भी इसकी प्रेसेंस वहां पर अप्रूव हो रही है और जिस-जिस तरह से इसके द्वारा घटनाएं कारित की गई है ,पूछताछ में इसके द्वारा पूरे घटनाक्रम को डिस्क्राइब किया गया है , वादी जितने भी हमारे हैं उनसे प्राप्त जो जानकारियां हैं, उनको भी वेरीफाई करते हुए इस निष्कर्ष पर पहुंच गया है कि यह पांचो की पांचो घटनाएं इसी अपराधी के द्वारा की गई थी, बैकग्राउंड में अगर देखा जाए तो ये एक पूर्व में महिला संबंधी अपराध में वर्ष 2022 में इसके ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें यह जेल गया था, 6 महीने जेल में रहने के बाद बेल- आउट होकर ये यहां से सूरत चला गया था, इसी वर्ष ये वहां से वापस आया था और उसके बाद कुछ चीजों को लेकर इसके दिमाग में जो भी बात चल रही थी, तो इसके द्वारा ये घटनाएं कारित करना शुरू किया गया इसके द्वारा जो पुलिस की एक्टिविटीज हैं उसको भी वॉच किया जा रहा था, उससे बच के यह प्रयास करता था की घटनाएं की जाए, परंतु पूरे टीम द्वारा मेहनत करके इसको अरेस्ट कर लिया गया है ,घटना से जुड़ी सारे एविडेंस को कलेक्ट किया गया है, इसको अरेस्ट करके जेल भेजा जा रहा है और जल्द ही इस केस को फास्ट ट्रैक में लेते हुए इसको मैक्सिमम सजा करवाई जाएगी।
आगे चर्चा करते हुए एसएसपी ने बताया की देखिए जो इससे पूछताछ में सामने आया है इसके द्वारा घटनाओं की शुरुआत सबसे पहले चोरी करने के माध्यम से की गई थी परंतु इस घटना में इसके द्वारा ,जो महिला थी, उसके सिर में प्रहार करके इंजर्ड कर दिया गया था ,इसको यह तरीका काफी अच्छा लगने लगा था ,जिस कारण से पूर्व की इसके साथ जो घटनाक्रम हुए थे उसको जोड़ते हुए इसने इसी को अपना मोड्स अपरैन्डी बना लिया था और जब भी यह घटना करता था तो यह महिलाओं को सर पर प्रहार करके जरूर इंजर्ड करता था, ये इसका एक तरह से मोड्स अपरैन्डी बन गया था , चर्चा को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि देखिए बेसिकली जो घटना में वादी हैं उनसे जब बात की गई तो कुछ वादीओं ने इसके आने और जाने को देखा था, तो उनके द्वारा डिस्क्राइब किया गया था की ये यंग लड़का है जिसके द्वारा काले कपड़े पहने जाते हैं और जनरली पैरों में चप्पल नहीं होती थी, उसी के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही थी, उनसे पूछताछ की जा रही थी और इसी के आधार पर इसकी जो है अरेस्टिंग हुई है।
देखिए यह 6 महीने जेल में भी रहा है, पूछताछ में यह भी बात आई है कि ये कुछ अपराधियों के संपर्क में भी आया था, घटना करने के जो तरीके हैं हो सकता है इसके द्वारा जेल में ही सीखे गए हो, जो पूछ-ताछ की गई है उसमें जो लोग इसके साथ जेल में बंद थे उनसे भी वेरीफाई किया जाएगा और भी जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर इसमें अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
आगे एसएसपी ने कहा कि देखिए यह एक बहुत ही चैलेंजिंग घटना थी जो पिछले 4 महीनें के टाइम पीरियड में घटित हुई थी, महिला संबंधी अपराध था ,महिलाओं को इसमें घायल किया जा रहा था, इस टीम ने लगातार पिछले 4 महीनों में हमारे एसपी नॉर्थ और सीईओ चौरी-चौरा के मार्गदर्शन में उनके द्वारा पूरी कार्रवाई की गई है एसओजी ,स्वाट और सर्विलांस की टीम द्वारा भी इसमें अहम भूमिका निभाई गई है ,पूर्व के थाना अध्यक्ष और अभी वर्तमान के थाना अध्यक्षों द्वारा अपनी अथक मेहनत से अपनी टीम के द्वारा इस घटना का अनावरण किया गया है जिसके लिए “एडीजी जोन महोदय” द्वारा पूरी टीम को “1 लाख रुपए” का इनाम घोषित किया गया है। ”
आरोपी के खिलाफ, थानाध्यक्ष झंगहा, थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 620/2024 धारा 309(6) बीएनएस, , मु0अ0स0 664/2024 धारा 103(1)/109 बीएनएस, मु0अ0स0 704/2024 धारा 109/333 बीएनएस, मु0अ0स0 969/2024 धारा 109/333 बीएनएस व मु0अ0स0 982/2024 धारा 109/333 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार “साईको आरोपी”
अजय निषाद पुत्र स्वामीनाथ निषाद निवासी राजधानी टोला मंगलपुर थाना झंगहा जनपद गोरखपुर का है.
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे का रॉड,चारपाई का पाया,बांस का डन्डा,लिप्टस का डंडा बरामद किए तथा अभियुक्त ने बताया उसके द्वारा लूट गए आभूषण को उसने बेच दिया है।
घटना का विवरण,
दिनांक 30.07.2024 को थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक 29/30.07.2024 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति ने वादी के घर में घुसकर वादी की पत्नी से मारपीट किया एवं उनकी पीली धातु का आभूषण छीनकर भाग गया, जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 620/2024 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत किय गया
दिनांक 12.08.2024 को थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 11/12.08.2024 की रात्रि में एक अज्ञात व्यक्ति ने वादी के घर में घुसकर बरामदे में सोई हुयी वादी की पुत्री को जान से मारने की नियत से किसी ठोस वस्तु से प्रहार किया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं व ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी, जिसके संबंध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 664/2024 धारा 103(1)/109 बीएनएस पंजीकृत किया गया
दिनांक 26.08.2024 को थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक 25/26.08.2024 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति ने वादिनी के घर में घुसकर उनकी माता को सोते समय जान से मारने की नियत से चेहरे व सिर पर किसी ठोस वस्तु से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 704/2024 पंजीकृत किया गया .
दिनांक 10.11.2024 को थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक 09/10.11.2024 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति ने वादिनी के घर में घुसकर उनकी भाभी को जान से मारने की नियत से डंडे से सिर पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके संबध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 969/2024 धारा 109/333 बीएनएस पंजीकृत किया गया
दिनांक 14.11.2024 को थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक 13/14.11.2024 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति ने वादी के घर में घुसकर उनकी लड़की के सिर पर किसी ठोस वस्तु से मारकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 982/2024 धारा 109/333 बीएनएस पंजीकृत किया गया
शराब के आदि पुत्र को पिता ने ही उतारा था मौत के घाट
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने घटना का किया खुलासा,
एम्स थाना क्षेत्र के तुर्रा नाले के पास मिली थी युवक की लाश,
गोरखपुर। नशा जहाँ कई परिवार को बर्बाद कर रहा है वहीं कई जिंदगियों को भी छीन लेता है नशे के आदि व्यक्ति को सिर्फ नशा करने वाला कुछ नहीं सूझता चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े आज युवा पीढ़ी को नशा पूरी तरीके से बर्बादी की तरफ ले जा रहा है। शरीर के साथ पैसे की भी बर्बादी हो रही है ऐसा ही एक मामला एम्स थाना क्षेत्र की तुर्रा नाले के पास 12 नवंबर को लाश मिलने की पुलिस को सूचना मिली थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और पिता की तहरीर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई थी पुलिस की जांच में पाया गया कि पिता ही पुत्र का कातिल है। घटना का खुलासा पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी अभिनव त्यागी व क्षेत्राधिकारी कैंट योगेश सिंह ने किया।
उन्होंने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन में जुटी हुई थी जांच में मामला प्रकाश में आया कि पिता ने ही शराब के आदि पुत्र को बाइक पर बैठ कर तुर्रा नाले पर ले लिया और उसे वहीं पर फेंक दिया जब पुत्र की मौत नहीं हुई तो उसने पर ईट से प्रहार करके उसको मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता दीनानाथ पुत्र श्रीपत निवासी सिसवा उर्फ चनकापुर को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और आलाकत्ल ईट को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्रा, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल राकेश सिंह शामिल रहे।
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) क्षेत्र के पटना चौराहे से आगे छात्रावास के सामने स्थित यश ज्वेलर्स की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर एक किलो चांदी सहित 25 हजार रुपए नगद चुरा ले गयें। रामू वर्मा ने पुलिस को तहरीर दे दिया है।
शनिवार को दिये गए तहरीर मे रामू ने कहा है कि बड़हलगंज का मूल निवासी हूं। छात्रावास के सामने मेरी यश ज्वेलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। शुक्रवार की रात ताला तोड़कर 25 हजार नगदी, 500 ग्राम चांदी के जेवर व 500 ग्राम चांदी चुरा ले गयें। शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने आया तब ताला टूटने व चोरी का पता चला।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती के साथ आए दिन छेड़छाड़ करने वाले युवक, उसके भाई और पिता के खिलाफ युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर गुरुवार को बीएनएस की धारा 74, 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।
पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया की वह कि वह बाहर रहता है, घर पर पत्नी बच्चो के साथ रहती है । गाव का ही एक युवक उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ आये दिन छेड़खानी करता है । जिसका उलाहना देने हमारी पत्नी बेटी को साथ लेकर छेड़छाड़ करने वाले युवक के घर जब पहुंची तो आरोपी युवक अपने भाई और पिता के साथ मिलकर हमारी पत्नी और बेटी दोनों को मारपीट कर घायल कर दिए । और जान से मारने की धमकी देने लगे । जब मैं बाहर से आया तो परिवार वालो ने आपबीती सुनाई । जिसके बाद थाने पर पहुंचकर पीड़ित पिता ने तहरीर दिया ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक आरिफ, भाई सैफ अली और पिता मुहम्मद उमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है ।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चरनाद टोला छपिया में महिला की कुदाल से काट कर निर्मम हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है ।महिला संगीता यादव शौच के लिए गुरुवार की सुबह 5 बजे के करीब गांव के पीछे खेत में निकली थी । लेट तक घर नही पहुंची तो स्वजनों को शक हुआ तो खोजने के लिए निकल पड़े । सुबह 7 बजे घर के पीछे खेत में खून से लथपथ शव देखा गया । मौक़े की स्थिति देख गांव में हड़कम्प मच गया । महिला के सिर पर कुदाल से हमला हुआ था । जिससे खून का बहाव हो रहा था, शव की स्थिति देख स्वजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर हरपुर बुदहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना स्थल से कुछ दूरी पर कुदाल को पुलिस ने बरामद कर जांच में जुट गई है । घटना स्थल के बगल स्थित मकान में अजीत यादव, राम दरश यादव के घर में रहता है । स्वजनों ने गांव के ही ननिहाल में राम दरश यादव के घर रहने वाले युवक से अबैध संबंध की बात बता रहे हैं । जिसका नाम मृतक के पुत्र ने भी बता दिया है ।
थाना क्षेत्र के छपिया में सुबह संगीता देवी पत्नी रविन्द्र यादव उम्र करीब 45 वर्ष का शव खेत में देख हड़कम्प मचा गया । महिला शौच के लिए गुरुवार को सुबह निकली उसी दौरान महिला की हत्या कर दी गई है । सूचना पर सीओ गीडा प्रशाली गंगवार व थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे मौके पर फोरेंसिक टीम बुला जांच में जुट गई । घटना स्थल से कुछ दूरी पर खून से सनी कुदाल बरामद कर ली गई, महिला का पति रविंद्र यादव पूना में बड़े लड़के गोलू के साथ रहकर पेंट पालिस का काम करते है । महिला के चार पुत्र है गोलू 20 वर्ष, किसन 18 वर्ष, कुशल 16 वर्ष, आयुश 12 वर्ष ।
घटना स्थल का निरीक्षण बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा गौरव ग्रोवर, एसपी उत्तरी जितेन्द्र श्रीवास्तव, सीओ गीडा ने गहनता से जांच पड़ताल किया । हलाकि मृतक महिला के पुत्र किसन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने बताया कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा ।
सहजनवां के कोमा बाग (भैंसला) के पास गुरुवार की सुबह खून से लथपथ युवक का शव मिला । बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या की है । युवक की पहचान क्षेत्र के सीहापार निवासी 32 वर्षीय धीरेंद्र दुबे उर्फ विशाल के रूप में हुई जो जोमैटो में डिलीवरी ब्वाय था ।
फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे पुलिस के अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं । मौके पर युवक के स्वजन और रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं ।
कोमा बाग (भैंसला) के लोग सुबह शौच के लिए गए तो देखा कि बिना नंबर की एक बाइक खड़ी और पास में 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा है । इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर दी । घटना की जानकारी होते ही मौके पर सीओ गीडा प्रशाली गंगवार और एसओ विशाल उपाध्याय मौके पर पहुंचे।जेब में मिले कागज से युवक की पहचान सीहापार में रहने वाले वर्षीय धीरेंद्र दुबे उर्फ विशाल पुत्र कृष्ण प्रताप के रूप में हुई । फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसपी उत्तरी ने छानबीन की तो पता चला कि युवक के सिर में गोली मारी गई है जो पार हो गई है । परिवार के लोगों ने बताया कि विशाल बुधवार की शाम को चार बजे घर से बिना बताए बाइक से निकला था । दो माह पहले कसरवल में कुछ लोगों के साथ मारपीट हुई थी । भाइयों में छोटे विशाल के पिता खेती कार्य करते हैं । एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव की पहचान हो गई है । तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा ।
मोतीहारी (पुर्वी चंपारण) जिले में अपराधियों का कहर लगातार जारी है. जिले भर में कहीं न कहीं आए दिन घटना को अंजाम दिया जा रहा है. एक बार फिर बुधवार के दिन जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पशुरामपुर चौक के पास सीएसपी कार्यालय में घुस सीएसपी संचालक को गोली मार दी. एक गोली संचालक के बाएं हाथ में तो दूसरी गोली सीने में लगी. गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए.सीएसपी संचालक को मारी गोली वहीं स्थानीय लोगों ने बाइक से घायल को इलाज के लिए मोतिहारी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत करार दिया. जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह सीएसपी संचालक राहुल कुमार सीएसपी संचालन करने में जुटे थे, तभी अज्ञात दो अपराधी बाइक से सीएसपी के पास पहुचे, जहां से एक अपराधी बाइक पर ही बैठा रहा तो दूसरा अपराधी बाइक से उतरा. सीएसपी कार्यालय में घुसा और और संचालक पर गोली फायर कर दी.सीएसपी संचालक राहुल कुमार के मामा रविन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.आखिर किस कारण उसे गोली मारी गई कुछ समझ नहीं आ रहा है. साथ ही बताया कि राहुल मेहनती एवं लगनशील था छह माह पूर्व हरसिद्धि थाना क्षेत्र पशुराम पुर चौक पर सीएसपी खोला था, जहा रोज की तरह सीएसपी का संचालन कर रहा था तभी उसे गोली मार दी गई.मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी शिप्रा राजपूत के नेर्तृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया. साथ ही घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया.सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने राहुल कुमार को गोली मारने वाले अपराधी की पहचान के बाद बताया कि कल डुमरिया घाट में स्वर्ण व्यवसायी पर गोली चलाने और पूर्व में गोबिंदगंज की घटना में इसी गैंग के हाथ होने का दावा किया.
गीडा सेक्टर 22 में खड़ी ट्रक का तिरपाल काट कर चोरों ने उसमें रखा 60 बोरी मटर चुरा ले गए । पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । मिली जानकारी से अश्वनी कुमार पांडेय पुत्र दिवाकर पांडेय शिवनगर कालोनी बसारतपुर जिनके पत्नी मंजू देवी के नाम से एस आर एल कॉन्ट्रेक्शन का फर्म संचालित होता है । जो ट्रक के मालिक भी है । कानपुर से आसाम के लिए ट्रक पर मटर लादकर चला था । 10 नवंबर को ट्रक चालक गीडा सेक्टर 22 ट्रांसपोर्टनगर में ट्रक खड़ा कर सो गया । बीती रात्रि में चोरों ने ट्रक का तिरपाल काटकर उस पर लदा 60 बोरी मटर चुरा ले गए । पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।