Category: जुर्म

  • सड़क पर टहल रहे ग्राम प्रधान पर दबंगों ने किया प्राणघातक हमला, नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    सड़क पर टहल रहे ग्राम प्रधान पर दबंगों ने किया प्राणघातक हमला, नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    गोरखपुर/सहजनवा ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर ग्राम प्रधान रामानन्द पुत्र स्व सिरपत की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 190, 126(2), 115(2), 110, 117(2), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है ।
    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर ग्राम प्रधान रामानन्द पुत्र स्व सिरपत ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 अक्टूबर को देर शाम 9 बजे के करीब खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने जा रहे थे । तभी रास्ते में घेर कर रामजनक पुत्र फेरन, मोनू व गुड्डू पुत्र रामनिहाल, रामजनक का साला, दिनेश पुत्र झाल, श्यामबीर व ओंमबीर पुत्र रामचन्द्र, रिंकी पत्नी रामजनक, शनि पुत्र राम जनक ने लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए । जिससे मेरा दांत टूट गया और सिर फट गया । मैं बेहोश हो कर सड़क पर गिर गया । सूचना पर पहुंची पुलिस व स्वजनों ने एम्बुलेंस से सीएचसी सहजनवां ले गए । प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है ।
    इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि घायल ग्राम प्रधान रामानन्द की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है ।

  • संभल में जीवित गाय को ट्रैक्टर में बांध कर घसीटा

    संभल में जीवित गाय को ट्रैक्टर में बांध कर घसीटा

    यूपी के जिला संभल की गोशाला में एक जिंदा गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा गया। ग्राम प्रधान ओमवती, प्रधान पति रूपकिशोर, गोशाला केयरटेकर कालू, नेम सिंह पर FIR दर्ज हुई।

  • UP के हमीरपुर में पत्रकार को बीजेपी चेयरमैन ने नँगा कर..?.

    UP के हमीरपुर में पत्रकार को बीजेपी चेयरमैन ने नँगा कर..?.

    पत्रकार अमित द्विवेदी को नंगा करके चप्पल जूतों से बेरहमी से पीटा, उनके साथ हैवानियत की हद पार कर दी, पत्रकार अमित द्विवेदी, शैलेंद्र मिश्रा को साज़िशन बुलाकर बंद कमरे में हैवानियत की गई,

    पीड़ितों के मुताबिक़ नगर पंचायत चेयरमैन पवन अनुरागी और कुछ हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने नंगा करके बेरहमी से पीटा, उसके बाद पत्रकारों के हाथों में तमंचा थमाकर तस्वीरें खींची,

    इसके बाद इन पत्रकारों के खिलाफ ही SC/ST एक्ट का मुक़दमा भी दर्ज करवा दिया गया. इस घटना से जुड़ा वीडियो वायरल है।

  • लॉरेंस बिश्नोई के भाई पर एनआईए ने की 10 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा 10 लख रुपए की इनाम की घोषणा

    लॉरेंस बिश्नोई के भाई पर एनआईए ने की 10 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा 10 लख रुपए की इनाम की घोषणा

    लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल पर NIA ने गिरफ्तारी के लिए की 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा

    एनआईए ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

  • पुलिस ने शातिर लूटेरे को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

    पुलिस ने शातिर लूटेरे को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

    पुलिस ने शातिर लूटेरे को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

    गोरखपुर: गुलहरिया पुलिस ने एक शातिर लूटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है साथ ही लूटेरे से लूट का पूरा माल भी बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी गुलहरिया जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि धर्मेंद्र पुत्र मोलाई प्रसाद निवासी जंगल एकल नंबर 2 पिराडा टोला थाना गुलहरिया के द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि 10 सिंतबर को मेरी दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति आया और कैमरे की बुकिंग करवाया मैन कैमरे की बुकिंग कर लिया और मेरे दुकान का कैमरा ऑपरेटर दीपक कुमार दो लोगो के साथ कैमरा लेकर साथ गया कुछ देर के बाद कैमरा ऑपरेटर ने फ़ोन कर के बताया कि जो कैमरा बुक करने आये थे वे लोग कैमरा और मेरा मोबाइल छीन कर भाग गए है थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करवाया अधिकारियों के निर्देश पर गुलहरिया पुलिस ने तत्काल लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी के पर्वेक्षण और सीओ गोरखनाथ रवि कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने तेजतर्रार टीम का गठन किया ताकि लुटेरे को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। थाना प्रभारी गुलहरिया ने सीसीटीवी कैमरों की सहायता मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से लूटेरे तक पहुंचने में कामयाब हो गयी गुलहरिया पुलिस ने आलोक राज पुत्र आनंद कुमार निवासी बीआरडी मेडिकल कॉलेज मुगलाह रोड सेमरा नंबर 2 कॉलोनी तारा नगरी थाना गुलहरिया गिरफ्तार किया साथ ही लूटेरे के पास से लूट का डीएसएलआर कैमरा एक फ्लैस दो बैटरी एक कैमरा बैट्री चार्जर, एक मेमोरी कार्ड एडाप्टर एक मोबाइल, और घटना में इस्तेमाल की गई एक्टिवा गाड़ी भी बरामद कर ली है। गुलहरिया पुलिस ने लूटेरे को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया पकड़ा गया शातिर लुटेरा पर पूर्व में भी लूट के मामले दर्ज है गुलहरिया थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश यादव सब इंस्पेक्टर आदर्श पांडेय, हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव, कॉन्स्टेबल कार्तिक पांडेय, और महिला कांस्टेबल सरेखा ने भी लूटेरे को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

  • जाली नोट के कारोबारी से पुलिस मुठभेड़, घायल हुआ गिरफ्तार

    जाली नोट के कारोबारी से पुलिस मुठभेड़, घायल हुआ गिरफ्तार

    जाली नोट के कारोबारी से पुलिस मुठभेड़, घायल हुआ गिरफ्तार

    कुशीनगर : बीती देर रात्रि सेवरही थाना क्षेत्र मे जाली नोट के कारोबारी पच्चीस हजार रूपए का इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़,घायल अवस्था में गिरफ्तार।
    थानाध्यक्ष सेवरही श्री प्रकाश राय,साइबर प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत,प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह,प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा की टीम की कार्यवाही।

     

  • गंदे वीडियो देखे तो घर से उठा ले जाएगी पुलिस, इस कानून के तहत खानी पड़ेगी जेल की हवा

    गंदे वीडियो देखे तो घर से उठा ले जाएगी पुलिस, इस कानून के तहत खानी पड़ेगी जेल की हवा

    ऐसे तो निजी तौर पर अश्लील कंटेंट देखने पर जेल नहीं होती, लेकिन अगर आप एक खास तरह का अश्लील कंटेंट देखते हैं तो आपको जेल हो सकती है. यहां जानिए विस्तार से.

  • नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने में, सपा समर्थक “मौलाना शादाब” गिरफ्तार

    नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने में, सपा समर्थक “मौलाना शादाब” गिरफ्तार

    बड़ी खबर
    गाजियाबाद : नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने में, सपा समर्थक “मौलाना शादाब” गिरफ्तार-
    माँ की गैर मौजूदगी में बच्ची के साथ की छेड़छाड़
    परिजनों की शिकायत के बाद मौलाना गिरफ्तार।

  • नौ लाख की अवैध बाराबंकी में शराब पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर पकड़ी गई

    नौ लाख की अवैध बाराबंकी में शराब पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर पकड़ी गई

    ब्रेकिंग बाराबंकी
    नौ लाख की अवैध बाराबंकी में शराब पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर पकड़ी गई,
    अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार,
    एसटीएफ ने गिरोह के बिहार के तीन तस्कर सूर्यभान, मौली और नीरज को पकड़ा,
    तीनों तस्करों के पास से एसटीएफ ने 64 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद.
    STF के एएएसपी सत्यसेन यादव की टीम ने की कार्रवाई,
    शराब बंदी वाले बिहार में होने वाली थी शराब की सप्लाई,
    आम की पेटियों में शराब ले जा रहे ट्रक को STF ने पकड़ा,   एसटीएफ ने लोनीकटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुबुलपुर से तीनों को किया गिरफ्तार,
    अभियुक्तों के खिलाफ एसटीएफ ने लोनीकटरा थाने में दर्ज कराया केस, स्थानीय पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई।

  • देवर ने भाभी की गोली मारकर हत्या की

    देवर ने भाभी की गोली मारकर हत्या की

    मैनपुरी
    देवर ने भाभी की गोली मारकर हत्या की
    बंटवारे को लेकर दिया वारदात को अंजाम।
    हत्या के बाद आरोपी देवर फरार।
    पुलिस ने देवर और सास के खिलाफ FIR दर्ज की।
    थाना भोगांव के चंदरपुर गांव की घटना।