Category: पर्यावरण

  • एम.एम.एम.टी.यू. में “ग्रीन आईओटी फॉर एनवायर्नमेंटल सस्टेनेबिलिटी” पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

    एम.एम.एम.टी.यू. में “ग्रीन आईओटी फॉर एनवायर्नमेंटल सस्टेनेबिलिटी” पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

    मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में माननीय कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी के मार्गदर्शन में 22-23 नवंबर, 2024 को “ग्रीन आईओटी फॉर एनवायर्नमेंटल सस्टेनेबिलिटी” पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) के हरित समाधानों पर ध्यान केंद्रित करना और तकनीक क्षेत्र में नवाचारों तथा चुनौतियों पर चर्चा करना है।

    इस संगोष्ठी के आनरेरी चेयर, विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और आईआईआईटीएम, ग्वालियर के वर्तमान निदेशक प्रो. एस.एन. सिंह हैं। कार्यक्रम के चेयरमैन प्रो. वी.के. गिरी और को-चेयरमैन प्रो. एस.के. सोनी, प्रो. जीऊत सिंह और प्रो. शिव प्रकाश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संगोष्ठी में प्रो. एस.पी. सिंह और डॉ. प्रभाकर तिवारी जनरल चेयर के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।

    संगोष्ठी में देश-विदेश के प्रख्यात वैज्ञानिक, शोधकर्ता और तकनीकी विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि इलेक्ट्रानिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को प्रोत्साहित करना भी है।

    यह संगोष्ठी शोध और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह आयोजन पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में नए और प्रभावी समाधान प्रस्तुत करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

    इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रो. भीम सिंह (आईआईटी दिल्ली) और विशिष्ट अतिथि प्रो. एस.सी. श्रीवास्तव (आईआईटी कानपुर) रहे। मुख्य वक्ताओं में प्रो. शांतनु भट्टाचार्य (निदेशक, सीएसआईआर-सिस्को चंडीगढ़), प्रो. अनुपम शुक्ला (निदेशक, एसवीएनआईटी सूरत), प्रो. मो. रिहान (डायरेक्टर जनरल, एनआईएसई), प्रो. तृप्ता ठाकुर (डायरेक्टर जनरल, एनपीटीआई) और प्रो. योगेश चौहान (चेयरमैन, आईईईई यूपी सेक्शन) के साथ विभिन्न आईआईटी के प्रोफेसरों द्वारा व्याख्यान दिया गया।

    साथ ही, प्रो. जे.जी. सिंह (एआईटी बैंकॉक, थाईलैंड) और इंजी. विवेक राज (यूएसए) द्वारा भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

  • दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार

    दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार

    दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार,

    जहांगीरपुरी में AQI 435 दर्ज किया गया,

    आनंद विहार में AQI 405 दर्ज किया गया,

    अशोक विहार में AQI 414 दर्ज किया गया,

    बवाना में AQI 418 दर्ज किया गया,

  • लखनऊ:प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

    लखनऊ:प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

    लखनऊ:प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश,

    एनसीआर से जुड़े जिलों को विशेष निर्देश जारी,

    8 जिलों को वायु गुणवत्ता पर नजर रखने के निर्देश,

    एनसीआर से जुड़े यूपी के 8 जिलों पर नजर रखने के निर्देश,

    मेरठ, गाजियाबाद, में वायु गुणवत्ता पर निगरानी के निर्देश,

    शामली, बुलंदशहर में वायु गुणवत्ता पर निगरानी के निर्देश,

    मुजफ्फरनगर, हापुड़ में वायु गुणवत्ता पर निगरानी के निर्देश,

    बागपत, गौतम बुद्ध नगर में वायु गुणवत्ता पर निगरानी के निर्देश,

    ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का पालन करने के निर्देश,

    मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डीएम को निर्देश दिए,

    सड़कों की सफाई के साथ ही कूड़ा उठवाने के निर्देश,

    पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के निर्देश दिये

    फर्टिलाइजर को लेकर विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश,

  • दिल्ली की हवा हुई खराब

    दिल्ली की हवा हुई खराब

    दिल्ली की हवा लगातार बेहद खराब श्रेणी में है

    दिल्ली के कई इलाकों में AQI 500 के पार पहुंचा

    वहीं दिल्ली के अधिकतर इलाके में AQI 490 के पास

    राजधानी दिल्ली में सांस लेना हुआ दुर्लभ

    दिल्ली के गैस चैंबर बनने से लोग हो रहे बीमार

  • पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की आज सचिवालय में अहम बैठक

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की आज सचिवालय में अहम बैठक

    GRAP-IV पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की आज सचिवालय में अहम बैठक

    GRAP-IV के नियमों का सख्ती से हो पालन इसको लेकर दोपहर 12 बजे करेंगे विभागीय प्रमुखों के साथ चर्चा

    GRAP 4 के अंतर्गत आने वाले नियमों, और उल्लंघन करने पर दंड के तय किए जा सकते हैं मापदंड

    बैठक के बाद गोपाल राय कर सकते हैं GRAP 4 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • वृक्ष धरती के फेफड़े हैं -प्रो.राकेश कुमार पांडेय

    वृक्ष धरती के फेफड़े हैं -प्रो.राकेश कुमार पांडेय

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बड़हलगंज में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के अलावा जनमानस को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरूक करना और उन्हें वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना था। ____प्रभात फेरी को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो। ये वृक्ष धरती के फेफड़ों की तरह है। आज उपभोक्तावादी और भौतिकतावादी संस्कृति ने प्रकृति को उपभोग की वस्तु मानकर जिस तरह इसका अंधाधुंध दोहन किया है, वह संपूर्ण चर-अचर जगत के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। प्रो.पाण्डेय ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि प्रकृति अपनी ही चेतना का विस्तार है।वह अपना ही अंश है। इस मूल मंत्र को जब तक नहीं समझा जाएगा, तब तक पृथ्वी का संरक्षण नहीं हो पाएगा। प्रो.परितोष त्रिपाठी ने कहा कि हमें पश्चिम की संस्कृति से बचना होगा और प्रकृति संरक्षण की उस भारतीय ज्ञान परम्परा को अपनाना होगा जिसमे प्रकृति को जीव स्वरूप माना गया है। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी का यह दायित्व है कि आप वृक्ष लगाए, वृक्षों का संरक्षण करें, वृक्षों की सेवा करें । डॉ अजय कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हम सब की है और हम सबको मिलकर इसके पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। यह व्यक्तिगत नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के संचालक डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने प्रभात फेरी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति और हमारा जीवन सहअस्तित्व से ही सम्भव है। वह हमारी जरूरत को पूरी करने के लिए है,हमारे लालच को नहीं। डॉ. पूजा नायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रकृति हमारी सहचरी है और हम प्रकृति का सहचर बनकर ही प्रकृति और उसके पर्यावरण का बेहतर संरक्षण कर सकते हैं। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न नारों एक वृक्ष दस पुत्र समाना,वृक्ष धरा का भूषण है, करता दूर प्रदूषण है,पेड़ लगाओ,जीवन बचाओ आदि से स्थानीय कस्बे को गुंजायमान कर दिया। यह प्रभात फेरी लोगों के लिए रोमांचक और आकर्षण का विषय भी रही। इस अवसर पर कॉलेज के आचार्यगण डॉ योगेंद्र तिवारी, डॉ दिवाकर त्रिपाठी, डॉ. विकास यादव डॉ. सतीश कुमार, डॉ. अजय सिंह, डॉ वीरभद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।

  • सऊदी अरब के रेगिस्तान में बर्फबारी

    सऊदी अरब के रेगिस्तान में बर्फबारी

     

    सऊदी अरब, जो अपने गर्म मौसम और विशाल रेगिस्तानों के लिए जाना जाता है, अब वहां मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. हाल ही में आई एक खबर ने सबको हैरान कर दिया है.

    सऊदी अरब के एक रेगिस्तान में इतनी बर्फ गिरी कि वह सफेद चादर की तरह नजर आने लगा.

    सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, सऊदी अरब के अल-जौफ क्षेत्र में पिछले बुधवार से भारी बारिश और ओलों के साथ बर्फबारी हो रही है. इस बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर सफेद बर्फ की चादर बिछ गई है।

  • विधायक ने नवनिर्मित आँगन बाड़ी और खेलकूद मैदान की बाउण्ड्री का किया लोकार्पण और महोत्सव के तहत लगया बाग

    विधायक ने नवनिर्मित आँगन बाड़ी और खेलकूद मैदान की बाउण्ड्री का किया लोकार्पण और महोत्सव के तहत लगया बाग

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- विधानसभा चिल्लूपार के गोला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा पारसिया में नवनिर्मित आंगनबाड़ी और खेल कूद के मैदान का उद्घाटन विधायक राजेश त्रिपाठी जी द्वारा किया गया!
    साथ ही सरयू अमृत महोत्सव के तहत सम्राट अशोक मौर्य स्मृति में पूरे चिल्लुपार के सभी २९ न्याय पंचायतों में होने वाले माँ के नाम एक पेड़ वृहद् वृक्षारोपड़ अभियान के तहत विधायक ने गोला ब्लॉक के ग्राम सभा पारसिया मिश्र में अपने मित्र मण्डल और भाजपा संगठन के साथियों संग वृक्षारोपण कर बाग लगाया!

    इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का सरयू महोत्सव अलग रूप ले लिया है अब संस्कृति और पर्यावरण के संरक्षण का मुख्य उदद्देश्य बन गया है उसी क्रम मे वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है! आज हम आपके लिए नहीं आये हैं आपके आने वाले बच्चों के लिए और आने वाले नस्लों के लिए आप सब के बीच आया हूँ ! जिस तेज़ी से पेड़ कट रहे है आने वाले समय में आक्सीजन की भारी कमी होने वाली है! पर्यावरण में तेज़ी से बदलाव हो रहा है इसी लिये हम आप सब आपके बीच वृक्षारोपण अभियान के तहत बाग लगाने आया है! इस अभियान को जन जागरण बनाने के लिए हम आप सभी का आह्वान करने आये है कि इस वृक्षारोपण को ट्री गार्ड के साथ अपने माँ के नाम एक पेड़ लगायें जिससे पेड़ की सुरक्षा भी हो सके !

    इस अवसर पर मुख्य रूप से बीडीओ गोला दिवाकर सिंह , आनंद चंद, आयोजक संतोष मिश्रा बबलू प्रधान, शिक्षक विपिन मिश्रा , स्वतंत्र सिंह, प्रशान्त शाही, मनोज मल्ल, जय प्रकाश मिश्रा, शीला देवी प्रधान, रजनी शुक्ला शिक्षिका, हरीशंकर तिवारी

  • मैभरा और पटना में विधायक ने किया वृक्षारोपण

    मैभरा और पटना में विधायक ने किया वृक्षारोपण

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- सरयू अमृत महोत्सव के तहत सम्राट अशोक मौर्य स्मृति में पूरे चिल्लुपार के सभी २९ न्याय पंचायतों में होने वाले माँ के नाम एक पेड़ वृहद् वृक्षारोपड़ अभियान के तहत चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने बड़हलगंज ब्लॉक के ग्राम सभा मैभरा (डेरवा) के फील्ड में और ग्राम सभा के पटना के प्राथमिक विद्यालय परिसर में अपने मित्र मण्डल और भाजपा संगठन के साथियों संग वृक्षारोपण कर बाग लगाया!

    इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का सरयू महोत्सव अलग रूप ले लिया है अब संस्कृति और पर्यावरण के संरक्षण का मुख्य उदद्देश्य बन गया है उसी क्रम मे वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है! आज हम आपके लिए नहीं आये हैं आपके आने वाले बच्चों के लिए और आने वाले नस्लों के लिए आप सब के बीच आया हूँ ! जिस तेज़ी से पेड़ कट रहे है आने वाले समय में आक्सीजन की भारी कमी होने वाली है! पर्यावरण में तेज़ी से बदलाव हो रहा है इसी लिये हम आप सब आपके बीच वृक्षारोपण अभियान के तहत बाग लगाने आया है! इस अभियान को जन जागरण बनाने के लिए हम आप सभी का आह्वान करने आये है कि इस वृक्षारोपण को ट्री गार्ड के साथ अपने माँ के नाम एक पेड़ लगायें जिससे पेड़ की सुरक्षा भी हो सके !

    इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद चंद, चेयरमैन प्रतिनिध महेश उमर , सुनील सिंह मण्डल अध्यक्ष, प्रशांत शाही, अष्टभुजा सिंह, प्रधान सत्यसेन सिंह, प्रधान कैप्टन हरेंद्र सिंह, केशव सिंह, प्रधान प्रेम प्रकाश सिंह छोटू, संजय यादव , हृदय शंकर सिंह पूर्व प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, सत्यदेव यादव, लल्लू सिंह , मोतीलाल प्रधान, घनश्याम सिंह , प्रमेश निसाद, आशुतोष सिंह , रिंकु मिश्रा , विनोद सिंह , अनिल सिंह , सुभाष यादव प्रधान , मृत्युंजय राय, सत्य देव यादव प्रधान , पूनम चंद शर्मा , विशाल सिंह गोलू , मिथलेश सिंह के साथ समस्त क्षेत्र वासी मौजूद रहे !

  • आतिशबाजी से दूर रहें टीबी के मरीज, मास्क लगा कर ही बाहर निकलें’’

    आतिशबाजी से दूर रहें टीबी के मरीज, मास्क लगा कर ही बाहर निकलें’’

    *‘‘आतिशबाजी से दूर रहें टीबी के मरीज, मास्क लगा कर ही बाहर निकलें’’*

    दीपावली से लेकर छठ पर्व तक टीबी मरीजों से स्वास्थ्य विभाग ने की विशेष सतर्कता की अपील

    *प्रवासी लोगों में बीमारी के लक्षण दिखने पर त्वरित जांच करवाने के लिए प्रेरित करने को कहा*

    *गोरखपुर, 30 अक्टूबर 2024*

    क्षय रोग अथवा टीबी के मरीजों (पल्मनरी टीबी मरीजों) के फेफड़े बीमारी के कारण पहले से संक्रमित और कमजोर होते हैं। ऐसे में आतिशबाजी का प्रदूषण उनकी जटिलताएं और भी बढ़ा सकता है । इसलिए बेहतर यह है कि टीबी के उपचाराधीन मरीज आतिशबाजी से दूर रहें। सुबह शाम अगर घर से बाहर निकलना भी पड़े तो मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। यह अपील जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ गणेश यादव ने की। उन्होंने पर्व की बधाई देते हुए दीपावली से लेकर छठ पर्व तक टीबी मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है । साथ ही समुदाय से अपील की है कि इन पर्वों पर घर लौटने वाले प्रवासी लोगों में अगर टीबी के लक्षण दिखाई दें तो उन्हें नजदीकी चिकित्सा इकाई पहुंच कर जांच व इलाज करवाने के लिए प्रेरित करें।

    डॉ यादव ने बताया कि टीबी का सम्पूर्ण इलाज संभव है । जिले में प्रति वर्ष करीब दस हजार से अधिक टीबी मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो रहे हैं। सिर्फ फेफड़े की टीबी (पल्मनरी टीबी) ही संक्रामक होती है और अगर समय से इसकी पहचान कर उपचार शुरू कर दिया जाए तो तीन सप्ताह बाद ऐसे मरीज से भी संक्रमण नहीं फैलता है । इसके प्रमुख लक्षणों में दो सप्ताह से अधिक की खांसी, शाम को पसीने के साथ बुखार, सांस फूलना, भूख न लगना, तेजी से वजन घटना, बलगम में खून आना और सीने में दर्द शामिल हैं। अगर प्रवासी लोगों में यह लक्षण दिखे तो तुरंत जांच और इलाज से उनके जरिये संक्रमण नहीं फैलेगा।

    डीटीओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग टीबी मरीजों की पहचान कर निक्षय पोर्टल पर जब उन्हें पंजीकृत कर देता है तो प्रत्येक मरीज की यूनीक आईडी बन जाती है। इस आईडी के जरिये प्रवासी टीबी मरीज वापस अपने कार्यस्थल पर लौटने के बाद भी इलाज जारी रख सकते हैं। इसके विपरीत अगर प्रवासी मरीज जांच और इलाज नहीं करवाते हैं तो टीबी होने पर उनके जरिये संक्रमण तो फैलेगा ही, साथ ही बीमार होने पर उनकी भी कार्यक्षमता और आय प्रभावित होगी।

    टीबी मरीजों के इलाज से जुड़े उप जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ विराट स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि आतिशबाजी के प्रदूषण से न बचने पर टीबी मरीज को अधिक खांसी आ सकती है। ऐसे में उनके जरिये संक्रमण के तेज से फैलने की भी आशंका बढ़ जाएगी। पर्वों के दौरान भी टीबी मरीजों को पौष्टिक खानपान जैसे दूध, पनीर, अंडा, मछली, सोयाबिन आदि का सेवन जारी रखना चाहिए।

    *मधुमेह पीड़ित टीबी रोगी रखें खास ख्याल*

    डीटीओ डॉ यादव ने बताया कि जिन टीबी मरीजों में मधुमेह की भी समस्या है, उन्हें ज्यादा सतर्क रहना है। ऐसे मरीजों को मिठाइयों से दूरी बना कर रखनी होगी। साथ में आलू, ओल, शकरकंद और चावल आदि के सेवन से बचना है। मधुमेह को नियंत्रित रख कर टीबी मरीज आसानी से स्वस्थ हो सकते हैं ।