Category: न्यूज़

Your blog category

  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दी बड़ी राहत.

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दी बड़ी राहत.

    लखनऊ.
    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दी बड़ी राहत.
    100 घनमीटर तक मिट्टी का खनन कर सकेंगे यूपी के लोग. ऑनलाइन पंजीकरण कर निजी कार्य के लिए 100 घन मीटर तक मिट्टी का खनन कर सकेंगे
    पुलिस और प्रशासन द्वारा मिट्टी खनन पर उनसे परमिट की मांग नहीं की जाएगी
    मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जारी किया आदेश
    प्रदेश सरकार के इस फैसले से किसानों कुम्हारों तथा आम लोगों को मिलेगी काफी राहत
    मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में तहसील और थानों के कर्मियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा.
    खनन विभाग की वेबसाइट पर इससे संबंधित आवश्यक सूचना भरनी होगी.
    रजिस्ट्रेशन की प्रति लेकर लोग बिना किसी रोक-टोक के खनन बेखौफ कर सकेंगे
    प्रदेश से मिट्टी की खुदाई कर दूसरे प्रदेश में ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी

  • ट्रम्प ने फलीस्तीन को खुलेआम दी धमकी

    ट्रम्प ने फलीस्तीन को खुलेआम दी धमकी

    अमेरिका- ट्रम्प ने फलीस्तीन को खुलेआम दी धमकी
    मेरे राष्ट्रपति बनने से पहले इजरायल के सभी बंधकों को छोड़ दे हमास।
    वरना हमास-फलीस्तीन की धज्जियां उड़ा दी जाएंगी।
    ट्रम्प की ये बात सुनते ही खड़े होकर तालियां बाजाने लगे लोग।

  • पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में बड़ा बयान दे दिया.

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में बड़ा बयान दे दिया.

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि नवंबर में होने वाले चुनाव में अगर वह जीतते हैं तो रूस-यूक्रेन युद्ध समेत दुनिया के सभी संकट एक फोन कॉल से दूर कर देंगे

  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मोहर्रम के मौके पर बिरयानी खाने से दो दर्जन से ज्यादा बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए.

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मोहर्रम के मौके पर बिरयानी खाने से दो दर्जन से ज्यादा बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए.

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मोहर्रम के मौके पर बिरयानी खाने से दो दर्जन से ज्यादा बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. आनन फानन में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जुलूस में समाजसेवियों के जरिये बिरयानी बांटी जा रही थी. इस बिरयानी को कई बच्चों ने खाया. बिरयानी खाने के बाद बच्चों को असहज महसूस हुआ और अचानक उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा. शुरुआत में दो-चार बच्चों को परेशानी हुई, लेकिन बाद में इनकी संख्या बढ़कर दो दर्जन से ज्यादा हो गई. इलाज के बाद बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार देखा गया है

  • तस्करों द्वारा जलाई गई मोटरसाइकिल।

    तस्करों द्वारा जलाई गई मोटरसाइकिल।

    तस्करों के दो गुट में विवाद, फूंकी बाइक
    संवाददाता अरविंद कुमार
    भैरहवा/ (नेपाल ): नेपाल के रूपन्देही जिला के मर्चवार क्षेत्र में तस्करी के क्षेत्र बंटवारे को लेकर दो गुट आमने सामने आ गए हैं। बुधवार की रात माया देवी गांव पालिका के वार्ड पांच के गोनहा गांव में हुए विवाद में एक बाइक फूंक दी गई। इसके पूर्व मर्यादपुर थाना में भी तस्करी के क्षेत्र बंटवारे को लेकर हुई मारपीट भी चर्चा का विषय बना है। मामले में जिला पुलिस की टीम ने तीन लोगो को हिरासत में लिया है। कुछ पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ जारी हैं।
    मिली जानकारी के मुताबिक रूपन्देही जिला के मर्चवार क्षेत्र में वीर बहादुर जायसवाल व पिंटू यादव नामक दो तस्करों का गुट सक्रिय है। जो भारतीय क्षेत्र से तस्करी का माल मंगा नेपाल के थाना चौकी की मिली भगत से भैरहवा बुटवल व काठमांडू तक पहुंचाते हैं।
    विवाद सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव सटे नेपाल के कोटही माई गांव पालिका वार्ड तीन के त्रिलोकपुर से धान व चावल तस्करी को लेकर हुआ। दोनों गुट त्रिलोकपुर नाके को तस्करी का अपना क्षेत्र बता मर्यादापुर प्रहरी थाना पर पहुंच गए। इस दौरान थाने पर भी विवाद हुआ। तस्करी के मिली भगत में शामिल नेपाल पुलिस कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों गुटों को वहां से हटाया। लेकिन दोनों गुट गोनहा गांव में भिड गए। रूपन्देही के डीएसपी मनोहर भट्ट ने बताया कि तस्करी की गुटबाजी में जलाए गए बाइक समेत तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही हैं।

  • अंग्रेजी विभाग में पियर टीचर्स का हुआ चयन

    अंग्रेजी विभाग में पियर टीचर्स का हुआ चयन

    अंग्रेजी विभाग में पियर टीचर्स का हुआ चयन
    दीक्षारंभ में सहयोग के साथ-साथ सीनियर्स करेंगे जूनियर्स का मार्गदर्शन
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की अंग्रेजी विभाग में सीनियर विद्यार्थियों का पियर टीचर के रूप में चयन किया गया। एम.ए प्रथम तथा द्वितीय सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा सी.जी.पी.ए के आधार पर पियर टीचर्स का चयन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला ने बताया कि पियर टीचर जूनियर्स के लिए हो रहे दीक्षारंभ में भी सहयोग करेंगे तथा समय-समय पर उनका मार्गदर्शन भी करेंगे। प्रोफेसर शुक्ला ने बताया कि पियर टीचिंग से छात्रों में नया दृष्टिकोण उत्पन्न होता है, विद्यार्थी शिक्षक से सीख के खुद का एक नया दृष्टिकोण विकसित करता है। पीयर टीचिंग से उनके सामाजिक संपर्क को भी बढ़ावा दिया जाता है जिससे वह बिना झिझक के अपनी बातें कह सके या दूसरों को समझा सके। पियर टीचिंग से छात्र खुद से नई चीज़ सीखते हैं तथा इससे उनके व्यक्तित्व विकास में मदद मिलती है।उन्होंने चयनित पियर टीचर्स को बधाई भी दी
    ये हैं पियर टीचर्स: जाह्नवी सिंह, श्रेया मिश्रा, प्रकृति पटेल, आकांक्षा पांडे, आकर्षिका सिंह, आयुषी राव, साइमा अंसारी, शुधांस राय, कुशाग्र मिश्रा, आयुष्मान पांडे, अफ्फान राशिद
    अंग्रेजी विभाग द्वारा पियर टीचर की चयन की प्रक्रिया सराहनीय प्रयास है, इससे विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ एक दूसरे को समझने तथा ज्ञान के आदान-प्रदान में भी सहयोग मिलता है। नैक मूल्यांकन में इस बात पर विशेष जोर दिया जाता है
    प्रो. पूनम टंडन, कुलपति

  • पीपल के पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव

    पीपल के पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव

    पीपल के पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव
    जागरण संवाददाता अरविंद कुमार
    नौतनवा / महराजगंज: मंगलापुर गांव बाहर उत्तर तरफ स्थित कारण माता स्थान के पास 25 वर्षीय युवक सूरज साहनी का का पीपल के पेड़ से धोती के फंदे से लटका हुआ शव मिला । ग्रामीणों ने लटका हुआ शव देख पुलिस को सूचित किया ।
    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • देश राज्यों से बड़ी खबरें

    देश राज्यों से बड़ी खबरें

    लखनऊ- मकानों पर लाल निशान लगाने पर पड़ी फटकार,मंडलायुक्त ने सिंचाई विभाग के अफसरों से मांगा जवाब ,पंतनगर, रहीमनगर में सर्वे के दौरान लगाया गया था निशान ,इंद्रप्रस्थ नगर में भी सर्वे के दौरान लगाया गया था निशान,निशान से लोगों में मकानों के ध्वस्तीकरण का फैला था भ्रम ,सीएम योगी के हस्तक्षेप के बाद लोगों में फैला भ्रम हुआ दूर ,मंडलायुक्त ने LDA नगर निगम, सिंचाई विभाग से किया ज़वाब तलब, लाल निशान के बजाय लाल झंडों के इस्तेमाल न करने पर फटकार

    लखनऊ- विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस-सपा साथ मिलकर लड़ेगी,सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिए संकेत ,सपा को महाराष्ट्र, हरियाणा में मिल सकती है सीटें- सूत्र ,कांग्रेस सपा को दोनों राज्यों में सीट देने को तैयार- सूत्र, यूपी में विधानसभा की दस सीटों पर होना है उपचुनाव

    लखनऊ- प्रदेश के अस्पतालों में बढ़ेंगे संसाधन,संसाधन बढ़ने से मरीजों की मिलेगी सुविधा ,19 जिलों की 25 CHC में लगेंगी अल्ट्रासाउंड मशीन ,63 सीएचसी में दंत चिकित्सक के पद स्वीकृत हुए ,शासन की ओर से बजट हुआ जारी

    हाथरस- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का हाथरस दौरा आज, रामेश्वर दास कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम में होंगी शामिल, स्वर्णोदय महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी आनंदीबेन पटेल, कन्या महाविद्यालय समिति, जिला प्रशासन ने की तैयारियां

    कौशाम्बी- मुंडन संस्कार में आया बच्चा कुएं में गिरा,कुएं में गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की हुई मौत ,बच्चे को बचाने गया युवक कुएं में फंस गया था ,फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों को बाहर निकाला , युवक का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज ,कुआ पूजन के दौरान कुएं मे गिरा था बच्चा , कड़ा धाम थाना के दारानगर फरीदगंज की घटना

    सीतापुर- मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सीतापुर दौरा आज, लहरपुर तहसील के बाढ़ परियोजनाओं को लेकर करेंगे निरीक्षण,नलकूप योजना से लाभान्वित किसानों से करेंगे संवाद ,निरीक्षण भवन में करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक , सीतापुर के तहसील लहरपुर में आएंगे जलशक्ति मंत्री

    महोबा – डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज महोबा दौरा,जिले के धवर्रा गांव में पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक ,किसान समृद्ध बुन्देलखण्ड सम्मेलन में होंगे शामिल ,केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल होंगे शामिल ,राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा भी होंगे शामिल , कुलपहाड़ तहसील के धवर्रा गांव में है कार्यक्रम

    प्रयागराज- मेला प्रशासन और संतों की बड़ी बैठक आज,13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ कुंभ मेला की अहम बैठक ,सुबह 11 बजे से कमिश्नर ऑफिस के सभागार में होगी बैठक , 2025 में लगने वाले कुंभ को लेकर प्रशासन के साथ बैठक

    दिल्ली- NEET-UG पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सुप्रीम कोर्ट में सुबह 10.30 से मामले की होगी सुनवाई,सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ करेगी सुनवाई ,केंद्र और एनटीए ने दोबारा परीक्षा का विरोध किया है, 5 मई को हुई परीक्षा में करीब 24 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे

    दिल्ली- BJP मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से मिलेंगे PM मोदी, आज शाम 5.30 बजे पीएम मोदी करेंगे मुलाकात, चुनाव कार्य में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं से भी होगी मुलाकात

  • अनियमित विद्युत कटौती को लेकर सौंपा ज्ञापन

    अनियमित विद्युत कटौती को लेकर सौंपा ज्ञापन

    अनियमित विद्युत कटौती को लेकर सौंपा ज्ञापन
    संवाददाता अरविंद कुमार
    नौतनवा /महराजगंज : नौतनवा नगर में विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा और सुधार के लिए अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नौतनवा को मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में उन्होंने नगर में लगातार हो रही विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए कहां है।
    अध्यक्ष ने बताया कि नौतनवा नगर में बिजली की अनियमित आपूर्ति और बार-बार हो रही तकनीकी खामियों के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    कई वार्डो में पुराने और जर्जर विद्युत तारों की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
    मांग पत्र में अध्यक्ष ने नगर में विद्युत व्यवस्था की मरम्मत और नए सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था की मांग की है, जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो सके और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
    अधिशासी अभियंता ने मांग पत्र की गंभीरता को देखते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
    सभासद धर्मात्मा जायसवाल,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, संजय मौर्या,अजय दूबे,अनिल जायसवाल, राकेश जायसवाल,सुनील जायसवाल, अमित यादव, अभय कुमार, लल्लू जायसवाल,विशाल जायसवाल, झुल्लूर कुरैशी,अशोक रौनियार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

  • डीएम की गाड़ी हाईवे पर नीलगाय से टकराई। बुलंदशहर डीएम की गाड़ी से टकराई नीलगाय

    डीएम की गाड़ी हाईवे पर नीलगाय से टकराई। बुलंदशहर डीएम की गाड़ी से टकराई नीलगाय

    हापुड़ l डीएम की गाड़ी हाईवे पर नीलगाय से टकराई। बुलंदशहर डीएम की गाड़ी से टकराई नीलगाय। टक्कर लगने से गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, डीएम चंद्रप्रकाश सुरक्षित। गाड़ी में सवार डीएम समेत सभी लोग सुरक्षित। बुलंदशहर से हापुड़ आ रहे थे डीएम चंद्र प्रकाश सिंह। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुआ हादसा।