समधी को समधन से हुआ प्यार.
बच्चों की शादी से पहले दोनों घर से हुए फरार,दोनों परिवारों में मचा हड़कंप
कासगंज।उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां बेटे की शादी से पहले समधी(दूल्हे का पिता)का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया।बातचीत के बाद समधी और समधन ऐन शादी से पहले घर से फरार हो गए।इसके बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।दुल्हन के पिता ने समधी पर एफआईआर दर्ज करवाई है।ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
पूरा मामला जिले के गंज डुंडवारा थाना क्षेत्र का है।यहां एक गांव में रहने वाले पप्पू की बेटी की शादी शकील के बेटे से तय हुई थी।शकील का पप्पू के घर आना-जाना था।शादी की तय तारीख भी करीब आ रही थी,लेकिन इसी दौरान समधी ने ऐसा कांड कर डाला कि दोनों परिवार हैरान रह गए।शकील अपनी समधन मतलब पप्पू की पत्नी को भगा ले गया।समधी शकील 10 बच्चों का पिता है तो समधन 6 बच्चों की मां है। समधी और समधन दोनों घर से फरार हैं। पीड़ित पप्पू ने आरोप लगाया है कि शकील उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है।पप्पू ने शकील पर पत्नी का अपहरण करने की तहरीर दी है।पुलिस सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।समधी और समधन में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।
पत्नी के गायब होने के मामले में पीड़ित पप्पू ने कहा कि मेरी पत्नी को शकील किडनैप करके ले गया है।मेरी बेटी का रिश्ता उसके बेटे के साथ होने वाला था।उसका घर आना-जाना था। इसी बीच वो बहाने से मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पत्नी का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि थाना गंज डुंडवारा का एक मामला सामने आया है।शिकायतकर्ता पप्पू ने 8 जून को सूचना दी कि उसकी पत्नी लापता है।सूचना पर तत्काल पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।इसके बाद पप्पू द्वारा 11 जुलाई को पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया,जिसमें गणेशपुर निवासी शकील को आरोपित किया गया कि वही उसकी पत्नी को भगा कर ले गया है।फिलहाल इस केस में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
Category: न्यूज़
Your blog category
-

समधी को समधन से हुआ प्यार.
-
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सोनौली से दिल्ली तक विना परमिट की चल रहीं पांच बसें सीज,यात्री हलकान
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सोनौली से दिल्ली तक विना परमिट की चल रहीं पांच बसें सीज,यात्री हलकान
नेपाल और सोनौली बार्डर से विना परमिट चल रही बसों की अब खैर नहीं – विनय कुमार सिंह एआरटीओ महराजगंज
सुरक्षा एजेंसियों की मिली भगत से इन्हीं बसों से हो रही है बड़े पैमाने तस्करी – सूत्र
सार
परिवहन विभाग डग्गामार बसों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चला रहा हैं। परिवहन विभाग की तरफ से रविवार को गोरखपुर में जहां सात डग्गामार वाहनों को सीज किया गया वहीं सोमवार को रात 11 बजे सोनौली से दिल्ली तक विना परमिट के चलने वाली नेपाली यात्रियों से भरी पांच बसों को सीज किया गया है।
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए कड़े निर्देश के बाद परिवहन विभाग डग्गामार बसों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चला रहा हैं। परिवहन विभाग की तरफ से रविवार को गोरखपुर में जहां सात डग्गामार वाहनों को सीज किया गया वहीं सोनौली बार्डर पर सोनौली से दिल्ली तक विना परमिट की चल रहीं नेपाली यात्रियों से भरी पांच बसों को परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा सीज कर दिया गया है।
गोरखपुर के एआरटीओ प्रवर्तन नरेंद्र यादव के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन स्थिति महराणा प्रताप की मूर्ति से रोडवेज बस स्टेशन सवारी बैठा रहे डग्गामार बस, पांच कार व एक टैक्सी को सीज किया है।
शहर व बाहर सड़कों पर डग्गामार बसें खड़ी रहती हैं। रात के बाद सुबह वह मौका देखकर सड़कों पर अवैध तरीके से सवारी भी भर लेती हैं। जिस पर लगाम नहीं लग पा रही है।
डग्गामार बसों की सहायता के लिए बकायदा एक व्यक्ति विभिन्न बस स्टेशनों पर खड़े रहकर बाहर से आने वाली बसों के बारे में जानकारी रखता है, जिसके बाद वह जानकारी बस को देता है। डग्गामार बस चालक तत्काल उस जगह पर पहुंचकर सवारी भर लेता है, जहां दिल्ली, कानपुर से बसें आती हैं।
रात भर शहर के नौसढ़, कुनरा घाट, जेल बाई पास, बरगदवा की सड़कों पर बसें खड़ी देखी जा सकती हैं। एआरटीओ प्रवर्तन नरेंद्र यादव ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस पर लगाम जल्द ही लगा दी जाएगी।
वहीं सोनौली में रात 11 बजे महराजगंज के एआरटीओ विनय कुमार सिंह ने अचानक छापा मारा और सोनौली बार्डर से दिल्ली जा रही नेपाली यात्रियों से भरी विना परमिट के चल रही पांच बसों को सीज कर दिया।
बता दें कि बीते दिनों कन्नौज में हुई भीषण बस दुर्घटना में 18 यात्रियों की मौत के बाद सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट तौर बेहद कड़े निर्देश देकर प्रदेश में चल रही बसों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसी के क्रम में पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग के अधिकारी सड़क पर उतर गये हैं और जगह-जगह जांच अभियान की प्रक्रिया चल रही है। रविवार और सोमवार को गोरखपुर से लेकर सोनौली बार्डर तक अब तक विना परमिट की चल रही 12 बसों को सीज कर दिया गया है। बता दें कि सोनौली में बस डीपो भी है। जहां गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी,आगरा, कानपुर,जयपुर (राजस्थान) दिल्ली, बिहार समेत कई बड़े शहरों तक परिवहन विभाग की बसों का संचालन होता है। परन्तु निजी बस मालिकों और टैक्सी मालिकों द्वारा विना परमिट के वाहनों के निर्वाध संचालन से परिवहन विभाग को प्रतिमाह करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
इतना ही नहीं नेपाल की बसें भी तीर्थयात्रियों के नाम पर परमिट बनवा कर यात्री ढोने का काम कर रही हैं। यह सब जानते हुए भी जिम्मेदार अधिकारी इसे पकड़ने की जहमत नहीं उठाना चाहते। सोनौली बार्डर पर लगभग आधा दर्जन ऐसे दलाल हैं जो पुलिस और एआरटीओ की मिली भगत से इन गाड़ियों के संचालन में अपनी महती भूमिका निभाते हैं। सोनौली सीमा पर दो दर्जन से अधिक निजी चार पहिया छोटे वाहनों का संचालन बेधड़क होता जिसे सभी जानते हैं। इन निजी गाड़ियों में पुलिस और प्रेस से लेकर तमाम तमाम स्टीकर लगे रहते हैं।
सूत्र बताते हैं कि सोनौली से दिल्ली तक विना परमिट चलने वाली बसों से इन दिनों बड़े पैमाने पर तस्करी भी हो रही जिसका पहला स्टापेज जुगियाबारी चौक है जहां तस्कर बसों से सामान उतार कर रातों-रात नेपाल पहुंचा देते हैं। वहीं दूसरी तरफ सोनौली के अनाधिकृत पार्किंग में जब गाड़ियां पहुंचती हैं तो वहां भी तस्करी का सामान उतार कर तस्कर अपने कैरियरों द्वारा रातों-रात नेपाल पहुंचा देते हैं। तस्करों के इस कारनामें से भारतीय राजस्व का ही नहीं नेपाली राजस्व का हर महीने करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। -

सीआईएसएफ के जवान नें फांसी पर झूल की आत्महत्या,.
सीआईएसएफ के जवान नें फांसी पर झूल की आत्महत्या,.
टोंक चार-पांच दिन पहले ही अपने गांव कल्याणपुरा आया था छुट्टियों में,
रात लगभग दो बजे झूलता मिला फांसी के फंदे पर,
घर वालों ने ही मृतक सुरेश मीणा को उतारा फांसी के फंदे से,
सोप थाना पुलिस को सुबह 6 बजे दी गयी सूचना,
3 माह पूर्व ही हुई थी सुरेश मीणा की शादी,
पत्नि इन दिनों गयी हुई थी अपने पीहर बूंदी जिले के नैनवां,
पुलिस तनाव बता रही आत्महत्या का कारण,
सुरेश मीणा झारखंड के भिलाई में था तैनात,
पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव सोंपा परिजनों को -

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
- NEET सभी याचिकाएं हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर होंगी, NTA की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, अगली सुनवाई 18 जुलाई को
- अमित शाह ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, बाढ़ और बारिश से बिगड़े हालातों की ली जानकारी
- बिना पैसे लिए गरीबों का कोई काम नहीं हो रहा; नीतीश सरकार में बीजेपी मंत्री दिलीप जायसवाल का कबूलनामा
- मध्यप्रदेश भाजपा विधायक का अजीब बयान, बोले- डिग्री से कुछ नहीं होगा, पंचर की दुकान खोलकर जीवनयापन कर लो
- मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं, कोर्ट ने 22 जुलाई तक कस्टडी बढ़ाई, शराब नीति मामले में ED-CBI दोनों ने केस दर्ज किया है
- राजस्थान BJP अध्यक्ष जोशी की विदाई तय, आरक्षण-आदिवासी मुद्दे की काट के लिए किरोड़ी को मिलेगी कमान!
- कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला
- भोजशाला विवाद: ASI ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सौंपी दो हजार पेज की रिपोर्ट, 22 जुलाई को होगी सुनवाई
- युपी- ‘कार्यकर्ताओं का गिर रहा मनोबल, अधिकारी नहीं सुनते बात…’, संजय निषाद ने बताई हार की वजह, बुलडोजर कार्रवाई पर भी उठाए सवाल
- बेंगलुरु -महिला ने मंगाए थे 133 रुपये के मोमोज,जोमाटा डिलीवरी नहीं मिलने पर कोर्ट ने सुनाया फैसला- अब पूरी उम्र फ्री में खाएगी
- जून में थोक महंगाई 3.36% पर पहुंची, यह 16 महीनों के ऊपरी स्तर पर, खाने-पीने के सामान महंगे हुए
- जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल बिलेनियर बने, कंपनी का शेयर 3% बढ़कर ₹232 के रिकॉर्ड हाई पर, प्लेटफॉर्म फीस बढ़ने से शेयर्स चढ़े
- निफ्टी ने 24,635 का हाई बनाया, ये 84 अंक चढ़कर 24,586 पर बंद; सेंसेक्स भी 145 अंक चढ़ा, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बढ़त रही
-

स्पेन ने जीता यूरो 2024 कप, इंग्लैंड को 2-1 से हराकर चौथी बार बना चैंपियन
स्पेन ने जीता यूरो 2024 कप, इंग्लैंड को 2-1 से हराकर चौथी बार बना चैंपियन
-

2027 में फिर से प्रदेश में फहरेगा भाजपा का परचम : योगी आदित्यनाथ
2027 में फिर से प्रदेश में फहरेगा भाजपा का परचम : योगी आदित्यनाथ
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में योगी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश बोले योगी.
सांसद से लेकर पार्षद तक सभी को अभी से 2027 के लिए जुटना होगा
सोशल मीडिया पर हो जाएं सुपर एक्टिव, अफवाहों का तत्काल करें खंडन
अति आत्मविश्वास ने हमारी अपेक्षाओं पर चोट पहुंचाई है
बाबा साहब और दलित चिंतकों का जितना सम्मान भाजपा ने किया उतना किसी ने नहीं किया.
हमारे लिए संविधान ही सर्वोच्च, भाजपा नेशन फर्स्ट के विचार को मानने वाली पार्टी.
हमने बुंदेलखंड को डकैतों से मुक्त करने का कार्य किया रामलला का मंदिर बना तो सनातन धर्मावलम्बियों के 500 साल का इंतजार खत्म हुआ
भाजपा कार्यकर्ता को किसी भी स्थिति में बैकफुट पर आने की आवश्यकता नहीं.
इस चुनाव में हुआ है जाति के नाम पर विभाजित करने का पाप, हमें सावधान होना होगा
जिन्हें उछल कूद करने का अवसर मिला है, वो दोबारा उछल कूद नहीं कर सकेंगे.
पहले ताजिया के नाम पर घर तोड़ दिये जाते थे, सड़कें सूनी हो जाती थीं, तार तोड़ दिये जाते थे.
हमने कहा है कि पर्व और त्योहार मनाना है तो नियमों के अंतर्गत मनाओ, वरना घर में बैठ जाओलखनऊ, 14 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में 10 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी को अभी से सक्रिय होना होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा सांसद के साथ ही विधायकगण, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन और पार्षद सभी लोग आज से ही 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। हमें एक बार फिर प्रदेश में भाजपा का परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव होना होगा और किसी भी प्रकार की अफवाहों का तत्काल खंडन करना होगा। सीएम योगी रविवार को डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
*अति आत्मविश्वास ने हमारी अपेक्षाओं को चोट पहुंचाई*
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने यूपी में 2014, 2017, 2019 और 2022 में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए विपक्ष पर लगातार दबाव बनाए रखा था। 2014 और उसके बाद के चुनावों में जितना मत प्रतिशत भाजपा के पक्ष में था, 2024 में भी भाजपा उतना वोट पाने में सफल रही है, लेकिन वोटों की शिफ्टिंग और अति आत्मविश्वास ने हमारी अपेक्षाओं को चोट पहुंचाई है। जो विपक्ष पहले हार मान के बैठ गया था, वो आज फिर से उछल-कूद मचा रहा है।*किसी भी स्थिति में बैकफुट पर आने की आवश्यकता नहीं*
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में विपक्ष चुनाव के बाद मारपीट पर उतारू हो गया था। तब हमारे सभी कार्यकर्ताओं को ये लगा कि वास्तव में हमारी सरकार का माफिया मुक्त यूपी का विहान इन्हीं गुंडों के लिए है। आज आपके सहयोग से हमें यूपी को माफिया मुक्त करने में सफलता मिली है। इसके अलावा अयोध्या में श्रीरामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए तो 500 वर्षों का इंतजार भी समाप्त हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी भी स्थिति में बैकफुट पर आने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपने कार्य किया है। जब आप विपक्ष में थे तब जनता के मुद्दों को लेकर लड़ते थे, जब सरकार में हैं तो यूपी में सुरक्षा का वातावरण देखने को मिल रहा है।*आज मोहर्रम हो रहा है ये पता भी नहीं चलता*
सीएम योगी ने कहा कि कभी मोहर्रम में सड़कें सूनी हो जाती थीं। आज मोहर्रम हो रहा है ये पता भी नहीं चलता। ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे, पीपल के पेड़ काटे जाते थे, सड़कों के तार हटाए जाते थे। आज कहा जाता है कि गरीब की झोपड़ी नहीं तोड़ेंगे, तार नहीं तोड़ेंगे। हमारा स्पष्ट तौर पर निर्देश है कि पर्व और त्योहार मनाना है तो नियमों के अंतर्गत मनाओ, वरना घर में बैठ जाओ। भाजपा ने पूरे देश में विधि और सुशासन की सरकार चला के दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल की चर्चा करते हुए कहा कि तब प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा ही संगठन का मंत्र दिया था। उस वक्त भी भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जनता की सेवा कर रहे थे, मगर अन्य कोई राजनीतिक दल तब नहीं दिखा।*यूपी में कभी इन्फ्रास्ट्रक्चर कल्पना थी*
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जाति, मत, मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं करते। 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन किसी की जाति, धर्म देखकर नहीं मिल रहा। कोरोना काल में भी भूख से मौत और आत्महत्या नहीं होने दिया गया। उस कालखंड में भी हमारे कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किये बगैर लगातार कार्य करते रहे। जिस कोरोना के सामने दुनिया की बड़ी-बड़ी ताकतें नतमस्तक हो गई, उसे पीएम मोदी के नेतृत्व में समाप्त करने का कार्य हम सबने मिलकर किया। सीएम योगी ने इन्सेफेलाइटिस का मामला सामने रखते हुए कहा कि जब जेपी नड्डा जी देश के स्वास्थ्य मंत्री बने थे तब मैं एक सांसद के नाते उनसे मिला था। इन्सेफेलाइटिस को हमारी सरकार ने प्राथमिकता पर रखा और 40 साल से ज्यादा समय से पूर्वांचल में आतंक मचाने वाली इस बीमारी को हमने जड़ से समाप्त कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि आज गोरखपुर में एम्स शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में कभी इन्फ्रास्ट्रक्चर कल्पना थी, आज कहीं जाइए आपको फोरलेन कनेक्टिविटी मिलेगी।*समाजवादियों ने राम, कृष्ण और शिव की परंपरा को लहुलुहान किया*
सीएम योगी ने कहा कि हमने बुंदेलखंड को डकैत मुक्त बनाने का संकल्प लिया था जो कि पूरा हो चुका है। प्रदेश माफिया मुक्त हो चुका है। उन्होंने डॉ लोहिया को याद करते हुए कहा कि लोहिया जी ने कहा था कि जबतक भारत में राम, कृष्ण और शिव की पूजा होगी भाारत को कोई समाप्त नहीं कर सकता। मगर इन समाजवादियों ने राम, कृष्ण और शिव की परंपरा को लहुलुहान किया था। सीएम योगी ने कहा कि जब प्रयागराज में राजू पाल और उमेश पाल की हत्या होती है, तब क्या ये लोग पिछड़ी जाति के नहीं थे। कृष्णानंद राय के साथ रमेश पटेल और रमेश यादव भी मौत के घाट उतार दिये गये, क्या ये पिछड़ी जातियों के नहीं थे। आज माफिया के लिए फातिहा पढ़ने वाले फिर से चिल्ला-चिल्ला कर चुनौती देने की स्थिति में आ गये हैं।*समाजवादी पार्टी हमेशा से दलित चिंतकों और महापुरुषों का अपमान करती रही*
मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर था। सपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने उसका नाम बदल दिया। हमारी सरकार आने के बाद हमने फिर से बाबा साहब के नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण किया। समाजवादी पार्टी हमेशा से दलित चिंतकों और महापुरुषों का अपमान करती रही है। इन लोगों ने अनुसूचित जाति के आरक्षण में सेंध लगाने का कार्य किया। एससी के स्कॉलरशिप को रोकने का काम किया। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी जी ने बाबा साहब के पंच तीर्थ बनाए गये। संविधान को सिर माथे रखकर नई संसद में स्थापित किया। भाजपा संविधान को सर्वोच्च सम्मान देने वाली पार्टी है। मगर अफवाह और भ्रम फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया।*हम राष्ट्रवादी मिशन वाले लोग हैं*
सीएम योगी ने कहा कि दुनिया जानती है कि हमारा समाज बिखरा होगा तो आसानी से शिकार हो जाएगा, मगर एकजुट होगा तो बड़ी-बड़ी ताकतें भी इसके सामने धराशाई हो जाएंगी। जाति के नाम पर विभाजित और शक्ति को छिन्न-भिन्न करने का जो पाप इस चुनाव में हुआ है, हमें इससे सतर्क और सावधान होना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना होगा। इसी सोशल मीडिया का उपयोग करके षड्यंत्र के साथ विरोधी ताकतें और विदेशी लगे थे, जिसमें वो सफल हो गये। हम राष्ट्रवादी मिशन वाले लोग हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को ये देखना होगा कि सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है। हमें अफवाहों का तत्काल खंडन करना होगा। अनुसूचित जाति के महापुरुषों के बारे में भाजपा के विचारों को सबके सामने लाना होगा। 2019 में हमने इसी प्रदेश में सबसे बड़े गठबंधन को धराशाई किया था।*एक-एक व्यक्ति को जुटना होगा*
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने नगर निकाय चुनाव में सभी 17 मेयर सीटें जीतीं, सर्वाधिक नगर निकायों की सीट हम जीते। प्रदेश में सर्वाधिक चेयरमैन और पार्षद हमारे हैं। आजमगढ़ और रामपुर के उपचुनाव में हमने जीत दर्ज की। आने वाले सभी 10 विधानसभाओं के उपचुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा। इसके लिए हमें अभी से जुट जाना है। यही हमारा संकल्प आज से होना चाहिए। जिले में मेयर से लेकर पार्षद तक हमारा है। एक-एक व्यक्ति को जुटना होगा, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, महापौर, जिला पंचायत सदस्य, विधायक, एमएलसी, राज्यसभा सांसद और लोकसभा सांसद को मिलकर संकल्प को पूरा करना है। जिन लोगों को आज उछल कूद करने का अवसर मिला है, वो दोबारा उछल कूद नहीं कर पाएंगे।*बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया*
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित सांसदों को उनके उज्जवल भविष्य और अच्छे कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इससे पहले सुबह के सत्र में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया और पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, अरुण सिंह, संगठन महामंत्री धर्मपाल, राष्ट्रीय मंत्री सुरेन्द्र नागर सहित प्रदेशभर से आए हुए भाजपा के पदाधिकारीगण, प्रदेश सरकार में मंत्रीगण, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, चेयरमैन, मंडल प्रमुख आदि मौजूद रहे।
-

इसराइल ने गाज़ा के एक और स्कूल पर बमबारी कर दी!
इसराइल ने गाज़ा के एक और स्कूल पर बमबारी कर दी!
इस स्कूल मे फिलिस्तीनी बच्चे, महिलाएं, बुज़ुर्ग रह रहे थे!
इसराइल ने पहले इन फिलिस्तीनियों का घर तबाह कर दिया और जब इन्होंने स्कूल मे शरण ली तो स्कूल मे बमबारी कर दी! जनसंहार कहा जाता हैं इसे जिसकी माफी कही नही होती है। -

तीन साधुओं को संदिग्ध बताकर लोगों ने पीटा.
मेरठ -यूपी
तीन साधुओं को संदिग्ध बताकर लोगों ने पीटा.
श्री हनुमान चालीसा नहीं सुनाने पर बंधक बना पीटा।
कई दिनों से इलाके में घूम रहे थे तीनों साधु।
साधुओं से मिले आधार कार्ड में नाम फोटो गलत मिले।
बंधनमुक्त करा तीनों साधुओं को पुलिस थाने लाई।
पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों साधुओं को छोड़ा।
थाना लिसाड़ी गेट के प्रहलाद नगर का मामला -
शिक्षकों के प्रदर्शन के बाद विभाग ने दिखाई नरमी
लखनऊ : शिक्षकों के प्रदर्शन के बाद विभाग ने दिखाई नरमी महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने आदेश जारी किया. जहां तकनीकी समस्या वहां दिन में एक बार हाजिरी शिक्षक पूरे स्कूल समय में एक बार हाजिरी लगा सकेंगे. कल 1 फीसदी शिक्षकों ने ही ऑनलाइन हाजिरी लगाई जिलों में संकुल शिक्षक सामूहिक इस्तीफा देने लगे थे. 28 जिलों में 10 से कम शिक्षकों ने लगाई ऑनलाइन हाजिरी. एटा, बरेली, मैनपुरी में शिक्षकों ने सामूहिक इस्तीफा दिया. कई जगह एप्लिकेशन सुबह 8.30 के बाद खुलता ही नहीं. अफसरों को दी गई ऑनलाइन हाजिरी लगवाने की जिम्मेदारी स्कूल पहुंचकर अफसर ऑनलाइन हाजिरी लगवाने में लगे.
-

डॉ सत्यपाल सिंह होंगे राष्ट्रीय सेवा योजना के नए समन्वयक
डॉ सत्यपाल सिंह होंगे राष्ट्रीय सेवा योजना के नए समन्वयक
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के नए समन्वयक के रूप में अर्थशास्त्र विभाग के सहयुक्त आचार्य डॉ. सत्यपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। डॉ. सत्यपाल सिंह की नियुक्ति आदेश की तिथि से तीन वर्षों के लिए की गई है।
डॉ. सत्यपाल सिंह को लगभग 15 वर्षों का शिक्षण अनुभव है। डॉ. सिंह ने 12 पुस्तकों का लेखन किया है और दर्जन भर से अधिक शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित है। डॉ. सत्यपाल सिंह पूर्व में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता तथा एमबीए विभाग के विभागाध्यक्ष रहें हैं। साथ ही आईटीसी सेल के कोऑर्डिनेटर के दायित्व का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।







