झारखंड के मुख्य मंत्री हेमन्त सोरेन की जमानत बनी रहेगी
– SC ने जमानत आदेश में दखल देने से इनकार किया
– ED की याचिका खारिज
– झारखंड HC के जमानत आदेश के खिलाफ दाखिल की थी याचिका
– SC ने कहा, HC का आदेश
अच्छा योग्य फैसला
– हम आदेश में दखल देने के इच्छुक नहीं
Category: न्यूज़
Your blog category
-

झारखंड के मुख्य मंत्री हेमन्त सोरेन की जमानत बनी रहेगी
-

LEGAL UPDATE.
LEGAL UPDATE.
S. 307 IPC | सजा सुनाने वाली अदालत दोषी को आजीवन कारावास की सजा नहीं दे सकती, 10 साल से अधिक की सजा नहीं दे सकती: सुप्रीम कोर्ट
hसुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब सजा सुनाने वाली अदालत हत्या के प्रयास के अपराध के लिए आजीवन कारावास की सजा देना उचित नहीं समझती तो हत्या के प्रयास के* अपराध के लिए दोषी को दी जाने वाली अधिकतम सजा 10 साल की अवधि से अधिक नहीं हो सकती।
जस्टिस सीटी रविकुमार और जस्टिस राजेश बिंदल की खंडपीठ ने कहा.
जब संबंधित अदालत ने संबंधित आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास न देना उचित समझा तो संबंधित दोषी को किसी भी परिस्थिति में दी जाने वाली सजा आईपीसी की धारा 307* के पहले भाग के तहत निर्धारित सजा से अधिक नहीं हो सकती। जब धारा 307 आईपीसी के तहत यह अनिवार्य है तो आजीवन कारावास की सजा न देने के अपने फैसले के मद्देनजर ट्रायल कोर्ट 10 साल से अधिक की सजा नहीं दे सकता।
संक्षेप में मामला.
न्यायालय ने कहा कि यदि दोषी को धारा 307 आईपीसी के तहत हत्या के प्रयास के अपराध के लिए आजीवन कारावास की सजा नहीं दी. गई तो ट्रायल कोर्ट 10 साल से अधिक की सजा नहीं दे सकता।धारा 307 हत्या के प्रयास के अपराध के लिए सजा का वर्णन करती है, जहां पहले भाग में अधिकतम 10 साल तक के कारावास और जुर्माने की सजा का प्रावधान है।* दूसरे भाग में हत्या के प्रयास के दौरान चोट पहुंचाने की स्थिति में आजीवन कारावास का प्रावधान है।
इसके अलावा, धारा 307 के दूसरे भाग में धारा 307 के पहले भाग में दिए गए कारावास का प्रावधान भी शामिल है।
इसका मतलब यह है कि यदि न्यायालय हत्या के प्रयास के दौरान चोट पहुंचाने के लिए दोषी को आजीवन कारावास की सजा नहीं देना चाहता है* तो सजा का प्रावधान पहले भाग में दी गई सजा से आगे नहीं बढ़ सकता है, यानी 10 साल से अधिक नहीं।
वर्तमान मामले में अभियुक्त ने धारा 307 आईपीसी के दूसरे भाग के तहत 14 साल के कारावास के प्रावधान को चुनौती दी।
अभियुक्त के अनुसार, यद्यपि हत्या के प्रयास के दौरान पीड़ित को चोट पहुंचाई गई लेकिन सजा देने वाली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा नहीं दी, इसलिए सजा देने वाली अदालत के लिए 14 साल की कैद की सजा देना अनुचित होगा, और अभियुक्त पर लगाई जा सकने वाली अधिकतम सजा 10 साल हो सकती है।अपीलकर्ता/अभियुक्त के तर्कों में बल पाते हुए जस्टिस सीटी रविकुमार द्वारा लिखे गए निर्णय में कहा गया कि सजा देने वाली अदालतों के लिए आईपीसी की धारा 307 के दूसरे भाग के तहत 14 साल की कैद की सजा देना अनुचित होगा।अदालत ने कहा,
इस प्रकार, सवाल यह है कि क्या 14 साल के कठोर कारावास की सजा कानून में स्वीकार्य है और यदि नहीं, तो क्या सजा मिलनी चाहिए। इस प्रकार, धारा 307, आईपीसी के संदर्भ में ऊपर की गई चर्चा यह दर्शाती है कि धारा 307, आईपीसी के तहत दोषसिद्धि के लिए 14 साल की अवधि के लिए कठोर कारावास लगाना कानून में अस्वीकार्य है और इसमें हस्तक्षेप किया जा सकता है।अदालत ने निष्कर्ष निकाला.
हमने इस तथ्य पर ध्यान दिया कि शिकायतकर्ता की जान लेने के प्रयास के परिणामस्वरूप, उसे रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है और वह धारा 307, आईपीसी के दूसरे भाग के अनुसार लकवाग्रस्त हो गया है,* इसलिए अपीलकर्ताओं को धारा 307, आईपीसी के पहले भाग के तहत लगाए जाने वाले अधिकतम शारीरिक दंड दिए जाने चाहिए। तदनुसार, अपीलकर्ताओं को प्रत्येक को 14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा को 10 वर्ष की अवधि के कठोर कारावास में परिवर्तित किया जाता है। जुर्माने के संबंध में सजा का क्रम बरकरार रखा जाता है।
केस टाइटल: अमित राणा @ कोका और अन्य बनाम हरियाणा राज्य -

पत्रकार इबरार अहमद के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग!
पत्रकार इबरार अहमद के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग!
महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमहवा गांव के रहने वाला पत्रकार ईबरार अहमद पुत्र मकबूल अहमद समेत पांच अन्य के विरुद्ध पुरंदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज आपको बता दे कि पीड़ित ताहिर खान पुत्र मरहूम हाजी मसजूद आलम खां ने पुरंदरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी जिसके तहत पुलिस ने ईबरार अहमद पुत्र मकबूल अहमद व अन्य 5 के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में 191(2),191(3),115,109,115(2) 351(2),309(4) मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। आरोपी ईबरार अहमद पुत्र मकबूल अहमद फरार चल रहा है।
इस बाबत थाना अध्यक्ष पुरंदरपुर का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। -

आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद.
बदायूं.
आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद.
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से हुई थी मुठभेड़.
आतंकवादियों से मुठभेड़ में जवान मोहित राठौर शहीद.
इस्लामनगर क्षेत्र के सवानगर गांव का रहने वाला था जवान -

लक्ष्य से ज्यादा कमाई कर UP में अव्वल रहा LDA
लखनऊ : लक्ष्य से ज्यादा कमाई कर UP में अव्वल रहा LDA LDA ने यूपी में पहला स्थान हासिल किया, एलडीए ने 1709.15 करोड़ की आए अर्जित की, अपर मुख्य सचिव ने LDA को जारी किया प्रशस्ति पत्र.
-

सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें
सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें
लखनऊ – सीएम सभी मंडलों के जनप्रतिनिधियों के साथ कर चुके बैठक, सभी 18 मंडलों के जनप्रतिनिधियों के साथ कर चुके बैठक, जनप्रतिनिधियों को खुद को कार्यकर्ता समझकर काम करने के निर्देश, वोटर लिस्ट को लेकर भी चिंता के बजाय काम करने के निर्देश, वोटर लिस्ट में कोई सही नाम न छूटे- सीएम योगी, वोटर लिस्ट में कोई गलत नाम शामिल न हो- सीएम योगी, विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अफसरों की शिकायत की, 18 मंडलों के सांसदों, विधायकों, MLC के साथ की बैठक, 20 दिनों में 18 मंडलों के जनप्रतिनिधियों के साथ कर चुके बैठक.
लखनऊ- आज और रविवार को दिल्ली में अहम बैठक, BJP शासित राज्यों के CM, डिप्टी सीएम की बैठक, दिल्ली में सीएम और डिप्टी सीएम की बैठक होनी है, आज से 2 दिन RSS प्रमुख मोहन भागवत भी दिल्ली में रहेंगे, दोनों डिप्टी सीएम पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं, जेपी नड्डा,अमित शाह से भी मिल सकते हैं दोनों डिप्टी CM, संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का भी कार्यक्रम.
लखनऊ- दस्तावेज के फेर में नहीं फंसेगी मृतक आश्रितों की नौकरी, पीडब्ल्यूडी मुख्यालय नियमों में कर रहा बदलाव, आवेदन के समय ही होगी मृतक आश्रित की ज्वाइनिंग, ज्वाइनिंग के बाद कराया जाएगा दस्तावेजों का सत्यापन, दस्तावेज में गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई.
लखनऊ- आज नीति आयोग की बैठक का आयोजन, बीजेपी की यूपी को लेकर भी हो सकती है बैठक , बैठक में दोनों डिप्टी सीएम व सीएम रहेंगे मौजूद, यूपी में चल रही आपसी रस्साकसी को दूर करने पर चर्चा, लोकसभा परिणामो के बाद यूपी की सियासत में उठापटक जारी.
लखनऊ- यूपी के विकास प्राधिकरण में बंपर भर्तियां , प्रत्येक प्राधिकरण में 1 से 2500 तक पद होंगे , रिक्त 60 से 70 फ़ीसदी पदों की होगी भर्ती, 25 वर्ष बाद यूपी प्राधिकरण में सृजित हो रहे पद, प्रशासनिक अधिकारियों, राजस्व, इंजीनियरिंग की होगी भर्ती, नगर नियोजको, लेखाधिकारियों के पदों पर होगी भर्ती.
लखनऊ- एसडीएम ज्योति मौर्य केस का मामला, ज्योति मौर्य केस में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को राहत, मनीष दुबे के निलंबन पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई, गंभीर आरोपों के बाद मनीष निलंबित किए गए थे, निलंबन के खिलाफ मनीष दुबे हाईकोर्ट पहुंचे थे, ज्योति के पति ने पत्नी और मनीष में करीबी संबंध बताए थे.
लखनऊ- UPRNN वाराणसी विद्युत यूनिट के प्रभारी पर केस दर्ज, मनोज कुमार आय से अधिक संपत्ति की जांच में दोषी मिले, विजिलेंस की खुली जांच में 238% अधिक संपत्ति प्राप्त हुई, राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी पर भ्रष्टाचार का केस. बाराबंकी- पुलिस और गैंग के बदमाशों की हुई मुठभेड़, हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी करता है संगठित गैंग, पुलिस द्वारा पास चेकिंग के लिए रोकने पर मुठभेड़, इनोवा सवार 4 बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली, घायल, कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस किया गया बरामद, अभियुक्तों के खिलाफ अन्य जनपदों में कई मुकदमे दर्ज.
रायबरेली- शिक्षा मित्र पर छेड़खानी करने का लगा आरोप, 11 वर्षीय छात्रा से शिक्षा मित्र ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पैसे देने का दिया गया लालच, गांव के ही कंपोजिट विद्यालय में पढ़ती है छात्रा, छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला.
अमरोहा- राम गंगा पोषक नहर किनारे हरे पेड़ काट ले गए चोर, लगातार चोरी से काटे जा रहे यूकेलिप्टस के पेड़, चोरों द्वारा हजारों रुपए के पेड़ किए गए चोरी, वन विभाग, नौगांवा पुलिस की मिलीभगत से चोरी, थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के रामगंगा पोषक नहर का मामला.
मथुरा – 2 शातिर अपराधियों की अवैध संपत्ति को किया गया जब्त, 5 करोड़ 37 लाख 26 हजार रुपए की अवैध संपत्ति जब्त, अपराधियों ने ठगी करके अर्जित की थी करोड़ों की संपत्ति, गोवर्धन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त की, आरोपी वारिस और आसिफ दोनों की संपत्ति जब्त की गई, एसडीएम, सीईओ, थाना प्रभारी की मौजूदगी में संपत्ति जब्त, गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव देवसेरस में बनाई थी अवैध संपत्ति.
फिरोजाबाद – एक्शन मोड में बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय, प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका पर हुई कार्रवाई, 2 अलग-अलग विद्यालयों में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई, 1 अध्यापिका के कूट रचित दस्तावेज पाए जाने पर कार्रवाई, 2 अध्यापिका ममता कुमारी, श्वेता बंसल की सेवाएं समाप्त , 1 अध्यापिका मीना देवी पर FIR दर्ज करने के भी आदेश दिए , अबतक वेतन के रूप में मिली धनराशि को वसूलने का आदेश. रायबरेली- राशन का हिसाब न देने पर कोटेदार पर FIR दर्ज , 2 जुलाई को परेशानी का कारण देते दिया था त्याग पत्र, डीएम ने कोटदार का स्वीकार किया था त्याग पत्र, अवशेष राशन नहीं जमा करने पर एफआईआर दर्ज, पूर्ति निरीक्षक पूनम सिंह ने दर्ज करवाई एफआईआर, डीएम के आदेश पर मिल एरिया थाने में FIR दर्ज. बाराबंकी- बनवारी लाल कंछल का बेटा ठगी में गिरफ्तार, अमित कंछल पर 2.20 करोड़ की ठगी का आरोप, बिल्डर से जमीन बेचने के नाम पर ठगी का आरोप, 14 जून को 6 पर शहर कोतवाली में दर्ज हुआ था केस, शिवरत बिल्डर्स और रितुराज सिंह से ठगी का आरोप, अमित ने 2.20 करोड़ लिए,जमीन का बैनामा नहीं किया, बनवारी लाल कंछल के बेटे अमित को भेजा गया जेल.
अलीगढ़- पंचवटी आटा फैक्ट्री में FSDA की टीम का छापा, आटा मिल पर छापेमारी के दौरान मिलावट का भंडाफोड़, आटे में 400 किलो पत्थर का चूरा मिलाते कर्मचारी पकड़ा गया, पंचवटी आटा फैक्ट्री में जनता के स्वास्थ्य से भयानक खिलवाड़, 400 किलो से अधिक सेलखड़ी नामक पत्थर का चूर्ण मिला, अलीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में पंचवटी आटा ब्रांड की फैक्ट्री, पंचवटी आटा खाने वाले आटा नहीं पत्थर का चूर्ण खा रहे, पंचवटी ब्रांड का आटा खरीदने वाले लोग अब सावधान रहें.
बलिया- नागा जी स्कूल की तेज रफ्तार गाड़ी ट्रक में घुसी, स्कूल वाहन में सवार एक छात्र की मौत, आधा दर्जन घायल, आसपास के लोगों ने छात्रों को पहुंचाया अस्पताल, गंभीर हालत में 3 छात्र वाराणसी में BHU के लिए रेफर, फेफना थाने के कपूरी गांव के पास भयानक सड़क हादसा.
अमेठी- स्कूली बच्चे पेड़ के नीचे बैठकर पड़ने को मजबूर, 3 कमरे में संचालित होती है 1 से 8 तक की क्लासें, विद्यालय परिसर में स्थित 6 कमरे हुए जर्जर, 2 वर्षों से बच्चों की पढ़ाई बिल्डिंग के बाहर, जर्जर विद्यालय का नहीं हो पा रहा निर्माण, जगदीशपुर के वारसाबाद कम्पोजिट विद्यालय का मामला.
गोरखपुर- गैंगस्टर सुभाष प्रजापति की करतूत आई सामने, बेटी की हत्या कर पिता को सुलह के लिए धमका रहा, सुभाष प्रजापति बिना जमानत कराए घूम रहा- पीड़ित पिता, सुभाष प्रजापति, उसके साथियों ने की थी युवती की हत्या, पिता के सामने ही बेटी की गोली मारकर हत्या की थी, गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के भलुवान का मामला.
महोबा- महोबा में भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत , तेज रफ्तार ट्रक और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर, हादसे में 2 की मौके पर मौत, 4 की हालत गंभीर, 3 घायलों को इलाज के लिए झांसी भेजा गया, श्रीनगर थाना क्षेत्र के एनएच बरा के पास की घटना. दिल्ली- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में मौजूद, आज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक, नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे सीएम योगी, नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की होगी बैठक, पीएम मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में बड़ी बैठक, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे मौजूद, गृहमंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद रहेंगे, तमिलनाडु, पंजाब, केरल के सीएम बैठक में नहीं आएंगे, कर्नाटक, हिमाचल, तेलंगाना के सीएम शामिल नहीं होंगे, ममता बनर्जी बैठक में शामिल होकर विरोध जताएंगी, बजट में राज्यों के साथ भेदभाव का मुद्दा उठाएंगी ममता. -

कौशल विकास से जुड़ रहे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे.
बचपन से ही छात्रों को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर रही योगी सरकार
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षा सप्ताह के पांचवें दिन मनाया गया कौशल एवं डिजिटल इनिशिएटिव्स दिवस
शिक्षकों के साथ ही विशेषज्ञों ने बच्चों को कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों के विषय में दी जानकारी
छात्रों को संचार, बिक्री तकनीक और विपणन रणनीतियों में कौशल विकसित करने के अभ्यास के मिले अवसर
विशिष्ट ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास और सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी दी गई जानकारी.
लखनऊ, 26 जुलाई। योगी सरकार बचपन से ही छात्रों को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के ‘शिक्षा सप्ताह’ के तहत बच्चों को कौशल विकास से संबंधित जानकारियां दी गईं और उन्हें इसके लाभ बताए गए। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार प्रदेश में शिक्षा का उत्कृष्ट वातावरण तैयार करने व परिषदीय विद्यालयों के माध्यम से उत्तर प्रदेश को ‘निपुण प्रदेश’ बनाने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। कौशल विकास भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा बन रहा है।
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में 22 से 28/29 जुलाई तक ‘शिक्षा सप्ताह’ मना रहा है। इसके तहत प्रत्येक दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। शिक्षा सप्ताह के प्रत्येक दिन एक विशिष्ट गतिविधि में बच्चों को शामिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिक्षा सप्ताह के पांचवें दिन, बेसिक शिक्षा विभाग ने ‘कौशल एवं डिजिटल इनिशिएटिव्स दिवस’ मनाया। इस दौरान बच्चों को कौशल से जुड़ी जानकारियां दी गईं और उनके भविष्य को संवारने के लिए परिषदीय शिक्षकों ने अनूठे अंदाज में इसको प्रस्तुत किया। दिन भर चले कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के भविष्य को तय करने वाली जानकारियां दी गईं।
बुनियादी पहलुओं को सीखने का मिला अवसर
शिक्षा सप्ताह के पांचवें दिन बच्चों को संचार, बिक्री तकनीक और विपणन रणनीतियों में कौशल विकसित करने के लिए अभ्यास का अवसर मिला। विशिष्ट ऐतिहासिक स्थलों के समृद्ध इतिहास को बताया गया। इसके साथ ही, ऐतिहासिक स्थलों के सांस्कृतिक महत्व बताए गए। कृषि और प्राकृतिक पर्यावरण को दिखाया गया। इससे बच्चों को देखकर, सीखने की प्रेरणा मिली। साथ ही उन्हें घरेलू कार्यों की जानकारियों में खाना पकाने, सफाई और बागवानी करने जैसी गतिविधियों से परिचित कराया गया। बच्चों को नवाचार के लिए प्रोत्साहन मिला और उनमें तकनीकी समाधान विकसित करने की कोशिश हुई। प्रतिभागियों को अपने कौशल को दिखाने और सुधारने का मौका मिला, जबकि उन्हें मीडिया, मनोरंजन, एनिमेशन और डिजिटल माध्यमों के बारे में भी जानकारी दी गई। डिजाइन थिंकिंग से परिचित कराया गया तो समस्या-समाधान प्रक्रिया से भी बच्चे परिचित हुए। इसके अतिरिक्त जरूरतों और दृष्टिकोण को केंद्र में रखते हुए रचनात्मक समाधान तक पहुंचने के टिप्स दिए गए, जबकि बच्चों को मिट्टी कौशल के बुनियादी पहलुओं को सीखने का भी अवसर मिला। बांसशिल्प से सामान बनाना और रद्दी से बैग बनाने के टिप्स मिले तो प्रोफेशनल्स ने बच्चों को करियर और कौशल विकास के महत्व के बारे में बताया। -

समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर “संविधान-मान स्तंभ दिवस” महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की अध्यक्षता में मनाया गया
समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर “संविधान-मान स्तंभ दिवस” महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की अध्यक्षता में मनाया गया संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार निजीकरण करके, नौकरियों में आरक्षण का अमल न करके इसे समाप्त कर रही है। यह सरकार युवाओं को नौकरियां भी सिर्फ इसलिए नहीं दे रही है जिससे कहीं आरक्षण न देना पड़ जाए और दलित,पिछड़े, वंचितों को उनका हक न मिल पाए । पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जगदीश यादव, डॉक्टर मोहसिन खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।पार्टी का मानना है कि जाति के आधार पर जनगणना हो ताकि समानुपातिक आधार पर सबको सम्मान और हक हासिल हो सके डॉ० राममनोहर लोहिया ने सबके विकास के लिए पिछडों को विशेष अवसर दिए जाने की मांग उठाई थी पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, रजनीश यादव ने कहा कि संविधान और आरक्षण खत्म करने का खतरा अभी टला नहीं है। जनता के संकल्पित प्रयास से संविधान विरोधियों को मात देने का सिलसिला रुकने वाला नहीं। हम सब लामबंद होकर नफरत का खेल खेलने वालों को सफल नहीं होने देंगे। माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का वैचारिक संघर्ष जारी रहेगा समाजवादी लोग पीडीए की लड़ाई अनवरत जारी रखेंगे।इस दौरान प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव गोपाल यादव जगदीश यादव डॉक्टर मोहसिन खान अवधेश यादव नगीना प्रसाद साहनी रजनीश यादव अभिमन्यु यादव संजय पहलवान मैना भाई बृजनाथ मौर्य अखिलेश यादव गिरीश यादव दयाशंकर निषाद सुरेंद्र निषाद कपिल मुनि यादव सुरेंद्र मौर्य राहुल गुप्ता रफीउल्लाह सलमानी अशोक चौधरी शिवकुमार राम आशीष यादव मनोज यादव गवीश दुबे विनय यादव राजन शाही अमीरुद्दीन अंसारी शिवानंद आफताब इम्तियाज संतोष आदि मौजूद रहे
-

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने जिला पंचायत सदस्य के रिक्त वार्ड नम्बर 43 में हों रहे
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने जिला पंचायत सदस्य के रिक्त वार्ड नम्बर 43 में हों रहे उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए संजय पासवान को समाजवादी पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है ।
वार्ड नम्बर (43) में न्याय पंचायत~ पकड़ी ~ चिलवा~बिशनपुर राजा एवं ककरही आंशिक के सभी ग्राम पंचायत के गांव सम्मिलित है। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने
पार्टी के सभी नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ से पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए जनसंपर्क करने कों कहा है तथा वार्ड नम्बर 43 की सम्मानित जनता से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील किया है -

आमने सामने बाइक टक्कर में पांच गंभीर
आमने सामने बाइक टक्कर में पांच गंभीर
संवाददाता अरविंद कुमार
नौतनवा /महराजगंज : नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया तिराहे से दो सौ मीटर पूरब नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर बुधवार 2:30 लगभग दो बाईक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पांच लोग घायल हुए। जिसमें तीन पुरुष एक महिला व एक बच्ची शामिल है। सूचना मिलते ही नौतनवां क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया तिराहे से दो सौ मीटर पूरब नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर दो बाईक की आमने-सामने टक्कर में ठूठीबारी थाना क्षेत्र निवासी विद्रावती पत्नी कैलाश (50) ,कंचन पुत्री योगेन्द्र (12) को बाईक पर बैठाकर कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर निवासी अखिलेश यादव पुत्र वृंदावन यादव (35) के साथ बसन्तपुर के लिए जा रहा था महदेईया तिराहे से दो सौ मीटर पूरब मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे तभी नौतनवां के तरफ जा रहे बाईक सवार गोपाल पासवान पुत्र अर्जुन पासवान (22) निवासी नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सम्पतिहा व खोरिया निवासी पिन्टू पासवान पुत्र बिचारी पासवान (22) गम्भीर रूप से घायल हो गए। मार्ग दुर्घटना की खबर सुनकर परसामलिक थानाध्यक्ष उमेश कुमार मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायल पांचों लोगों को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विद्रावती पत्नी कैलाश, अखिलेश यादव पुत्र वृंदावन यादव व गोपाल पासवान पुत्र अर्जुन पासवान की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया तथा पिन्टू पासवान पुत्र बिचारी पासवान व कंचन पुत्री योगेन्द्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि दो बाईक की आमने-सामने की टक्कर में पांच घायल हो गए हैं।







