Category: न्यूज़

Your blog category

  • DG CRPF अनीश सिंह को DG CISF अतिरिक्त चार्ज दिया गया

    DG CRPF अनीश सिंह को DG CISF अतिरिक्त चार्ज दिया गया

    DG CRPF अनीश सिंह को DG CISF अतिरिक्त चार्ज दिया गया

  • हाबर्ट बंधे के चौड़ीकरण का स्थानीय जनता ने किया विरोध सौपा ज्ञापन

    हाबर्ट बंधे के चौड़ीकरण का स्थानीय जनता ने किया विरोध सौपा ज्ञापन

    हाबर्ट बंधे के चौड़ीकरण का स्थानीय जनता ने किया विरोध सौपा ज्ञापन
    गोरखपुर।पीडब्ल्यूडी द्वारा हाबर्ट बंधे का 15 मीटर चौड़ीकरण किए जाने के विरोध में सैकड़ों स्थानीय जनता के साथ जिलाधिकारी महोदय के अनुपस्थिति में सुशील कुमार गौड़ (सी.आर.ओ) के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया और यह मांग किया गया की 15–15 मीटर के स्थान पर पूरी सड़क की चौड़ीकरण सड़क के मध्य से 9–9 मीटर के अंदर किया जाए। जिसपर सी.आर.ओ द्वारा हाबर्ट बंधे के निवासीगणों के साथ न्याय होगा यह आश्वासन दिया।
    कार्यक्रम का नेतृत्व पार्षद विजेन्द्र कुमार अग्रहरी (मंगल) ने किया उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया जब 19/11/2023 को समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुआ की हाबर्ट बंधे का चौड़ीकरण मध्य से दोनो तरफ 9–9 मीटर होगा जिस पर वहां के निवासीगण सहमत थे। लेकिन फिर 29/12/2023 को समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला की अब 9–9 मीटर के स्थान पर मध्य से 12–12 मीटर चौड़ीकरण होगा जिससे हाबर्ट के निवासीगण बहुत ही दुःखी वा चिंतित थे उसके बावजूद स्थानीय हाबर्ट बांध की जनता शासन के नीतियों की समर्थक थी लेकिन पुनः 28/07/2024 को जब पीडब्ल्यूडी ने बिना सूचना दिए सड़क के मध्य से 15–15 मीटर पर लाल चिन्ह लगाना शुरु किया तो स्थानीय लोग अक्रोशित हो गए और विभाग के मनमानेपन का कड़ा विरोध किया उन्होंने बताया की इस 15- 15 मीटर की चौड़ीकरण से सैकड़ों परिवार बिखर जायेंगे। इस दर्द को सरकार में बैठे जिम्मेदारों को समझना होगा। की हाबर्ट बंधे (अमरूद मंडी से डोमिनगढ़) पर बड़ी घनी आबादी छोटे–छोटे मकानों में बसती है और वो भी 9–9 मीटर पर सहमत थे लेकिन वो सभी लोग इस 15-15 मीटर चौड़ीकरण का खुला विरोध करते है। उन्होंने कहा की ऐसे विकाश का क्या फायदा जहां वर्षों से बसे बासिंदो को उखाड़ कर फेंक दिया जाए अगर हाबर्ट बंधे के निवासियों के साथ अन्याय हुआ तो स्थानीय जनता चरणबद्ध आन्दोलन की तैयारी करेगी।
    ज्ञापन कार्यक्रम में – बृजेश मौर्या, राजू राही, जय हिंद, राधेश्याम निषाद, प्रेमशीला देवी, जसवंती देवी, सुभाषिनी निषाद, नीलम, दीपक सोनकर, राजन वर्मा आदि सैकड़ों हाबर्ट बांधे के निवासीगण मौजूद रहें।

  • अंगदान पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित.

    अंगदान पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित.

    अंगदान पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित.
    अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं एम्स के संयुक्त तत्वावधान में अंगदान और वर्कशॉप का हुआ आयोजन*

    अंगदान के महत्व को लेकर जागरूकता ज़रूरी: डॉ. रेणुका के

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं अधिष्ठाता छात्रकल्याण के संयुक्त तत्वावधान में अंगदान एवं ऊतक दान पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस जुलाई माह को अंगदान माह के रूप में मनाया जा रहा है और अंगदान शपथ दिलाई जा रही है।
    जागरूकता कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ एवं मुख्य वक्ता नर्सिंग कॉलेज, एम्स की प्रिंसिपल डॉ. रेणुका के. ने कहा कि अंगदान एक महादान है। अंगदान एक तरह का जीवनदान होता है।यद्यपि कि इसको लेकर भारत विशेषकर उत्तर भारत में जागरूकता की कमी है। अगर अंगदान को लेकर लोग जागरूक हो जाएँ तो दुनिया से जाता हर एक व्यक्ति अपने पीछे कई लोगों को जिंदगी दे सकता है। अंगदान को लेकर परिवार, आस पड़ोस और समाज में विमर्श खड़ा किया जा सकता है। ऑर्गन डोनेशन दो तरह के होते हैं। पहला लिविंग ऑर्गन डोनेशन यानी वो अंगदान जो जीवित रहते हुए किया जाता है। वहीं, दूसरा डिसीस्ट ऑर्गन डोनेशन, जो मृत्यु तत्काल उपरांत दान किया जाता है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलसचिव प्रो. शान्तनु रस्तोगी ने अंगदाता जागरूकता कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि नागरिक समाज को इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। जागरूकता से अंगदान की प्रेरणा मिलेगी और इससे जुड़ी अनेक भ्रांतियाँ दूर होंगी।

    कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दूबे ने कहा कि अंगदान के सम्बन्ध में समाज को जागरूक होकर अपनी ज़िम्मेदारी महसूस करनी होगी।
    अंत में आभार ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक एवं विश्वविद्यालय हेल्थ सेंटर की प्रभारी प्रो. वीना बत्रा कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम संचालन डॉ. मनीष पांडेय ने किया।
    इस दौरान प्रो. द्वारका नाथ, प्रो शरद मिश्रा, प्रो विनय कुमार सिंह, प्रो. केशव सिंह, प्रो डीएन मौर्य, प्रो मनोज तिवारी, प्रो अनिल द्विवेदी, डॉ अमित उपाध्याय, डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ टीएन मिश्रा, डॉ आशीष शुक्ला, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ प्रियंका यादव, डॉ. हरिश्चंद्र डॉ हर्ष देव वर्मा, डॉ अपरा त्रिपाठी, डॉ हरिश्चंद्र पांडेय समेत अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • 30 जुलाई 2024 के मुख्य सामाचार

    30 जुलाई 2024 के मुख्य सामाचार

    • 30 जुलाई 2024 के मुख्य सामाचार

    🔸चीन के साथ भारत के संबंध अच्छे नहीं, मगर दूर ही रहे तीसरा पक्ष: जयशंकर

    🔸Delhi: राजेंद्र नगर हादसे पर एक्शन में गृह मंत्रालय, बनाई कमेटी, 30 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

    🔸दिल्ली हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव को दिया झटका, ‘कोरोनिल’ दवा पर वापस लेना होगा दावा

    🔸सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत देने वाले झारखंड हाई कोर्ट के फैसले को किया खारिज

    🔸दिल्ली कोचिंग हादसाः मुखर्जी-राजेंद्र नगर में फिर चली सीलिंग ड्राइव, अब तक 19 सेंटर्स हुए सील

    🔸दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद MP, राजस्थान और यूपी में भी अलर्ट, अवैध कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा

    🔸इजरायल का पलटवार, हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ड्रोन अटैक, नेतन्याहू बोले- भारी कीमत चुकानी होगी!

    🔸ऑनलाइन गेमिंग ने 16 साल के बच्चे की जान ली:पुणे में टास्क के लिए 14वीं मंजिल से कूदा, सुसाइड नोट में लिखा ‘लॉग ऑफ’

    🔸केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ I.N.I.D.A. का प्रदर्शन आज:संजय सिंह बोले- 10 पार्टियां शामिल होंगी; AAP बोली- केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही

    🔸महाराष्ट्र के जंगल में पेड़ से बंधी मिली अमेरिकी महिला:तमिलनाडु में 10 साल से रह रही थी, पुलिस को शक पति बांधकर भाग गया

    🔸100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी मासूम की मौत:सिंगरौली में पिता के साथ खेत गई थी 3 साल की बच्ची; साढ़े 6 घंटे चला रेस्क्यू

    🔸तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने इसराइल में घुसने की बात कही, जवाब मिला- सद्दाम की राह पर ना बढ़ें

    🔸एक छुरा पीठ में और दूसरा छाती में मारा, संसद में बोले राहुल गांधी

    🔸लोकसभा अध्यक्ष की राहुल को नसीहत, संसदीय प्रक्रिया नियम एक बार और पढ़ें; भाजपा ने भी साधा निशाना

    🔸Indian Economy: चालू वित्त वर्ष में 7 से 7.5 फीसदी के करीब रह सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था

    🔹Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मिली हार से निराश Rohan Bopanna ने लिया संन्यास, कहा- मैंने भारत के लिए अंतिम मैच खेल लिया

    🔹Paris Olympics : मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने पदक दौर के लिए किया क्वालीफाई

    🔹Paris Olympics : हरमनप्रीत का आखिरी क्षणों में किया गोल आया काम, भारत ने अर्जेंटीना से खेला ड्रा

  • अचानक एक बाईक पर दो सवार अग्यात युवक बाईक को साईड कर गाडी को रोक कर हाथापाई किये

    अचानक एक बाईक पर दो सवार अग्यात युवक बाईक को साईड कर गाडी को रोक कर हाथापाई किये

    तीन सेवा निवृत्त सैनिक सूबेदार संजय सिंह पुत्र स्वर्गीय शिवशंकर सिंह दूसरा सूबेदार अभिमन्यु सिंह पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम सिंह और तीसरा सूबेदार मेजर एसपी यादव पुत्र रामकुमार यादव गाड़ी संख्या यूपी 32 L S 3830 मे बैठे सैनिक कार्यक्रम कारगिल विजय दिवस से वापिस अपने घर आ रहे थे ।
    घटना भैरोपुर चौराहा हनुमान मंदिर मोड पर 100मीटर अन्दर की बात है
    अचानक एक बाईक पर दो सवार अग्यात युवक बाईक को साईड कर गाडी को रोक कर हाथापाई किये और मौके पर आठ -दस अग्यात लडके और आ गये. सूबेदार संजय सिंह से 30000 /₹तीस हजार लूट लिये और गाडी का पीछला शीशा तोड कर फरार हो गये ।112 नंम्बर पर फोन किया गया पुलिस आयी लेकिन थाने पर प्रार्थना पत्र देने को बात कह कर चली गयी ।
    एम्स थानाध्यक्ष को इस पुरी घटना की सूचना दी गयी लेकिन अभी तक एफ आई आर दर्ज नही हुवा है ।

  • मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने के लिए समुद्र मंथन मे लगी भाजपा

    मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने के लिए समुद्र मंथन मे लगी भाजपा, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जीतने वाले घोड़े की कर रहा तलाश,
    टिकट कटने पर बसपा की ओर भाग सकता है भाजपा का एक दावेदार,
    सपा मे भी टिकट की दावेदारी को लेकर मचा है घमासान,     अयोध्या।
    मिल्कीपुर विधानसभा सुरक्षित सीट पर उपचुनाव होना है । फिलहाल अभी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। फिर भी राजनैतिक दल शतरंज की गोटियां बैठाने मे लगे हैं। संसदीय चुनाव हारने के बाद भाजपा मिल्कीपुर विधानसभा की सीट पर अपना परचम लहराने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। वैसे भाजपा की जीत तभी सम्भव है जब भाजपा एक ऐसा प्रत्याशी मैदान मे उतारे जो सर्वमान्य हो। जिसे मिल्कीपुर के मतदाता स्वीकार करें। वैसे भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मंथन मे लगा है कि कौन सा घोड़ा मिल्कीपुर की रेस जीत सकता है। नए चेहरे पर दांव लगाया जाय या फिर पुराने घोड़े पर दांव लगाया जाय। वैसे मिल्कीपुर के मतदाता मिल्कीपुर क्षेत्र से बाहर हटकर लाए गए किसी भी प्रत्याशी को शायद स्वीकार करने से गुरेज करें। भाजपा नेतृत्व को इस बिन्दु पर भी विचार करना होगा। 

    यह उपचुनाव यहां विधायक रहे अवधेश प्रसाद के सांसद निर्वाचित होने की वजह से कराया जाना है। तीन राज्यों के चुनाव के साथ प्रदेश के 10 विधान सभा क्षेत्रों मे उपचुनाव होना है। उससे पहले मिल्कीपुर तहसील में फेर बदल की भी अटकलें भी शुरू है। वजह लोकसभा चुनाव में पार्टी के अंदर आपसी गुटबाजी भाजपा के लिए घातक साबित हुई। उपचुनाव की घोषणा से पहले तहसील के अधिकारियों में परिवर्तन तय माना जा रहा है। उपचुनाव के लिए अभी राजनैतिक दलों को उम्मीदवार घोषित करना बाकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ बाबा को पराजित किया था। अब देखना है कि भारतीय जनता पार्टी पुराने चेहरे गोरखनाथ बाबा को उम्मीदवार बनाएगी या कोई नया चेहरा सामने उतारेगी। विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा से टिकट के कई दावेदार है। जिनमें पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, नीरज कनौजिया, भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, चंद्रभानु पासवान,पूर्व प्रमुख विनय रावत, चंद्रकेश रावत आदि नामों की चर्चा है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट की जनता को नये चेहरे की तलाश है। फिर भी पार्टी में आपसी सामंजस्य न होना भाजपा के लिए घातक साबित हो सकता है। मिल्कीपुर उप चुनाव मे भाजपा व सपा के बीच सीधी टक्कर है। किन्तु भाजपा मे टिकट को लेकर मारामारी है तो सपा मे भी टिकट को लेकर बगावत कम नहीं है। सपा वैसे तो सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजित प्रसाद को मैदान मे उतारने का मन बना चुकी है। किन्तु सपा को आखिर मे यह दांव उल्टा भी पड़ सकता है। ऐसे मे सपा को भीतर घात झेलना पड़ सकता है। भाजपा ने अबतक लोक सभा चुनाव मे जयचंद की भूमिका मे रहे जयचंदों पर कोई कारवाई नहीं की है और शायद विधानसभा के उप चुनाव तक कार्रवाई स्थगित रहे। किन्तु चुनाव बाद जयचंदो पर तलवार चल सकती है। जानकार सूत्रों की माने तो भाजपा मे टिकट न मिलने पर एक दावेदार बसपा का दामन थाम सकता है।
    वही दूसरी ओर सपा के सासंद अवधेश प्रसाद के बेटे के टिकट को लेकर पार्टी में बगावत जारी है। जो सपा का खेल बिगाड़ सकती है। जानकार सूत्रों का कहना है कि सपा को अभी भाजपा का पत्ता खुलने का इंतजार है। सपा अंतिम समय मे उम्मीदवार बदल कर सबको चौंका भी सकती है।

  • मंगलवार तड़के हावड़ा से मुंबई जाने वाली ट्रेन चक्रधरपुर के आगे बड़बांबे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है

    मंगलवार तड़के हावड़ा से मुंबई जाने वाली ट्रेन चक्रधरपुर के आगे बड़बांबे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है

    UPDATE
    जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के हावड़ा से मुंबई जाने वाली ट्रेन चक्रधरपुर के आगे बड़बांबे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. हादसे की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर से राहतकर्मियों कि टीम रवाना हो गई. बताया जा रहा है कि चार बोगी पटरी से उतरी है. राज खरसावां और चक्रधरपुर स्टेशन के बीच हुई इस घटना में लगभग 4 की मौत और 50 लोगों के घायल होने की खबर है.

  • 7 साल में पहली बार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में गृह विभाग की बैठक हुई ह

    7 साल में पहली बार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में गृह विभाग की बैठक हुई ह

    7 साल में पहली बार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में गृह विभाग की बैठक हुई ह

  • 29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

    29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

    29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
    1655 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में विश्व का सबसे बड़ा टाउनहाल खुला।
    1786 – पहला अख़बार पश्चिम के एललेघनी, पिट्स गैजेट में प्रकाशित हुआ।
    1858 – अमेरिका और जापान ने हैरिस संघि पर हस्ताक्षर किए।
    1876 – भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।
    1899 – न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन हुआ।
    1937 – जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।
    1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।
    1949 – ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ।
    1957 – संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
    1958 – अमेरिकी कांग्रेस ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की स्थापना के लिए विधेयक पास किया।
    1980 – मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।
    1981 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई। उस वक्त लगभग 70 करोड़ लोगों ने टीवी पर इस शाही शादी को देखा।
    1983 – पहले चालक रहित विमान ‘मिनी’ ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
    1996 – चीन ने लोपनोर में अपना 45 वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
    2000 – सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
    2004 – मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।
    2006 – श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
    2007 – वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
    2008 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
    2013 – फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हुई।
    2019 – भारतीय वायु सेना ने रूस से 1500 करोड़ रुपये की R-27 मिसाइलों को खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
    2019 – वैज्ञानिकों ने अमेजन के जंगलों में विश्व के सबसे छोटे बंदर के जीवाश्म का पता लगाया।
    2019 – गार्डेन रिसर्च शिपबिल्‍डर्स एंड इंजीनियर लिमिटेड का 100वां युद्ध पोत विशाखापत्‍तनम में एलसीयूएल-56 में शामिल।
    2019 – भारत और म्यांमार ने अपने सैन्य संबंधों को बढ़ाने और सामरिक सुरक्षा के लिहाज से रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
    2020 – पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप ( हरियाणा के अंबाला वायु सेना स्टेशन पर ) भारत पहुंची ।
    2020 – COVID-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में मदद के लिए ADB ने 30 लाख डॉलर के अनुदान को मंजूरी दी।
    2020 – पेटीएम मनी ने वरुण श्रीधर को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की।
    2021 – भारत के 14 बाघ अभयारण्यों को बाघों के बेहतर संरक्षण के लिए वैश्विक सीए/टीएस मान्यता मिली।
    2022 – थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे भूटान के दौरे पर रवाना हुए।
    2022 – प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र का दौरा किया व IFSCA मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया।
    2022 – पशुपालन और डेयरी विभाग की योजनाओं के लिए “मिनिस्टर्स डैशबोर्ड” का शुभारंभ हुआ।
    2022 – भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना द्वारा अटलांटिक में सैन्याभ्यास शुरु किया गया।
    2023 – महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस की टक्कर से 6 लोगों की मौत व 21 घायल हुए।
    2023 – झारखंड के बोकारो जिले में मुहर्रम पर ताजिया लेकर जा रहे जूलूस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 13 लोग बुरी तरह झुलसे, 4 की मौत हुई।
    2023 – भारतीय नौसेना ने तमिलनाडु तट के पास बीच समुद्र में फंसे 36 मछुआरों को बचाया।
    2023 – तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत व 10 अन्य झुलस गए।

    29 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

    1883 – इटली के एक मध्यम वर्ग के परिवार में फासीवादी दल की आधारशिला रखने वाले तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी (Benito Mussolini) का जन्म हुआ।
    1894 – एडवर्ड गोबर्ट
    पुडुचेरी के पहले मुख्यमंत्री।
    1904 – जे. आर. डी. टाटा – आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।
    1905 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।
    1922 – बलवन्त मोरेश्वर पुरन्दरे उपाख्य बाबासाहेब पुरन्दरे मराठी साहित्यकार, नाटककार तथा इतिहास लेखक थे।
    1927 – माधव सिंह सोलंकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल के नेता । भारत के पूर्व विदेश मंत्री रह चुके व चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।
    1931 – सी. नारायण रेड्डी – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि।
    1960 – उत्पल कुमार सिंह – सेवानिवृत्त आईएएस एवं लोकसभा के महासचिव।
    1990 – एली एवराम स्वीडिश हिन्दी अभिनेत्री।

    29 जुलाई को हुए निधन

    1890 – विन्सेंट वैन गो – नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।
    1891 – ईश्वर चन्द्र विद्यासागर – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी का निधन कलकत्ता में हुआ।
    1996 – अरुणा आसफ़ अली – ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।
    2001 – एडवर्ड गिरेक – पौलैण्ड के प्रथम सचिव थे।
    2003 – जॉनी वॉकर, भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
    2009 – महारानी गायत्री देवी, जयपुर की महारानी।
    2015 – वसुंधरा कोमकली, जिन्हें वसुंधरा ताई के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।
    2017 – स्नेहमयी चौधरी – प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री।
    2019 – गुजरात के दिग्गज पाटीदार नेता और पूर्व सांसद विट्ठल रादडिया का निधन ।
    2019 – वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आंध्र प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश गौड़ का निधन।
    2022 – मेघालय के पूर्व गृह मंत्री और वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ आर. जी. लिंगदोह (62) का निधन हुआ।
    2023 – वेल्श रग्बी यूनियन फुटबॉलर और कोच डैनियल क्लाइव थॉमस रोलैंड्स (85) का निधन हुआ।
    2023 – स्कॉटिश खेल लेखक डेविड डब्ल्यू॰ पॉटर (74) का निधन हुआ।
    2023 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज विल्सन (81) का निधन हुआ।

    29 जुलाई के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    🔅 श्री जयरामबाबा (भामटी) महाराज पुण्यतिथि (अमरावती)।
    🔅 गुरु श्री हरकिशन जी जयन्ती (प्राचीनमातानुसार)।
    🔅 श्री जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा जयन्ती।
    🔅 श्री एडवर्ड गोबर्ट जयन्ती।
    🔅 श्री माधव सिंह सोलंकी जन्म दिवस।
    🔅 श्री ईश्वर चन्द्र विद्यासागर स्मृति दिवस।
    🔅 विश्व वर्षा दिवस (World Rain Day)।
    🔅 अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस।

    कृपया ध्यान दें जी
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
    आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।

  • बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट.

    बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट.

    लखनऊ – बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट.
    सपा नेता प्रतिपक्ष के चुने जाने को लेकर किया पोस्ट
    सपा मुखिया ने लोकसभा चुनाव में गुमराह किया-माया
    संविधान बचाने की आड़ में PDA को गुमराह किया-माया.
    PDA को गुमराह करके उनका वोट तो जरूर ले लिया-माया
    प्रतिपक्ष का नेता बनाने में उनकी उपेक्षा की गई-माया.
    सपा में PDA के लिए कोई जगह नहीं-मायावती.
    एक वर्ग को छोड़कर PDA के लिए कोई जगह नहीं-मायासपा-भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा हुई-माया
    वास्तव में इनका विकास एवं उत्थान बीएसपी में है-माया
    अतः ये लोग जरूर सावधान रहें- मायावती.