आकर्षक पुतले बना स्वावलंबी बन रही समूह की महिलाएं
– 32 महिलाओं ने शुरू किया प्रशिक्षण
– आनलाइन परीक्षा के बाद सहज होगी लोन की व्यवस्था
नौतनवा क्षेत्र के महदेंईया गांव में प्रशिक्षण देती प्रशिक्षक रीना शर्मा। जागरण
अरविंद त्रिपाठी
नौतनवा/ महराजगंज : नौतनवा विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए आकर्षक पुतलों को सहारा बनाया है। जिसे बनाने का हुनर सिख वह रोजगार के नए सृजन के पथ पर हैं।
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा इसकी शुरुआत नौतनवा विकास खंड के महदेंईया गांव में की गई है। जहां विभिन्न समुह की 32 महिलाओं को कपड़े व रूई की मदद से से पांडा, टेडी बियर, डॉग, मंकी, एलिफेंट, पोलर बियर, सेंटर क्लास, बर्ड्स, कैप व टेडी बियर बनाने का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।
प्रशिक्षक रीना शर्मा ने बताया कि गांव की क्रांति महिला सहायता समूह की, भीम राव अंबेडकर सहायता समूह, राधिका सहायता समूह, कृष्णा सहायता समूह, जागृति सहायता समूह व जीवन ज्योति सहायता समूह की महिलाओं समेत कुल 32 महिलाओं को 13 दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 14 अगस्त को आनलाइन परीक्षा के बाद उन्हें बंगलौर से प्रमाण पत्र मिलेगा। उसी प्रमाण पत्र के आधार पर बैंक महिला समुह को लोन देगी।
संस्था के ब्लाक मैनेजर अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि वह नौतनवा ब्लाक के सभी गांवों में इस तरह का प्रशिक्षण कैंप लगाएंगे।
नर्वदा विश्वकर्मा ने बताया पुतले बनाकर घर बैठे ही अच्छी कमाई होगी। यह बेहतर रोजगार साबित होगा।
लक्ष्मीना ने बताया कि इस लघु उद्योग में काफी कम लागत में ही अच्छी आय हो जाएगी।
संगीता यादव ने बताया घर बैठे इससे बेहतर आय का कोई साधन नहीं है। प्रशिक्षण पूरा होती ही वह पुतले बनाने का कारोबार शुरू करूंगी।
ममता ने बताया कि पहले वह बकरी पालन की सोंच रही थी। लेकिन यह कारोबर उससे सुगम लग रहा है।
Category: न्यूज़
Your blog category
-

नौतनवा क्षेत्र के महदेंईया गांव में प्रशिक्षण देती प्रशिक्षक रीना शर्मा।
-

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवको को कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने आशीर्वाद देकर किया विदा
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवको को कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने आशीर्वाद देकर किया विदा
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना से स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता हेतु चार स्वयंसेवको का विगत दिनों चयन हुआ था। ये सभी स्वयंसेवक स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो में हिस्सा लेंगे। स्वयं सेवकों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी स्वयं सेवकों को शुभकामनाएँ देते हुए विदा किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यहाँ यह बताना उल्लेखनीय है कि मेरी माटी मेरा देश नामक कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत वाटिका के निर्माण करने वाले दो उत्कृष्ट स्वयंसेवक आकाश कुमार तथा यशी श्रीवास्तव का चयन हुआ था तथा माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत ऐसे छात्र जो छात्र पुलिस अनुभवात्मक कार्यक्रम में प्रतिभा किए हैं, उनमें से दो स्वयंसेवक कृष्ण कुमार मिश्रा तथा आकांक्षा राय और साथ ही इनके एक-एक अभिभावक राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में सहभागिता करके का अवसर मिला है।
उक्त जानकारी देते हुए एनएसएस समन्वयक डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि यह विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों के लिए बहुत उत्साहजनक है कि उनका चयन स्वतंत्रता दिवस में सहभागिता के लिए हुआ है। यह पहली बार है कि जब स्वतंत्रता दिवस पर स्वयं सेवकों को विभिन्न कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए दिल्ली बुलाया गया है। इन स्वयंसेवको को रेलवे स्टेशन से ही कार्यक्रम से संबंधित अधिकारियों की टीम रिसीव करेगी और उन्हें उनके गन्तव्य तक ले जाएगी। होटल इंटरनेशनल और होटल स्टार में इन स्वयंसेवको के ठहरने की व्यवस्था की गयी हैं। तीन दिनो तक चलने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर ये स्वयंसेवक दिनांक 16 अगस्त को वापस होंगे। -

पुलिस की सरकारी एसएलआर के साथ युवक का फोटो वायरल
बिग ब्रेकिंग, कासगंज
पुलिस की सरकारी एसएलआर के साथ युवक का फोटो वायरल
सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है युवक का फोटो वायरल
सरकारी शस्त्र के साथ फोटो से सोशल मीडिया के जरिए लोगों में भय व्यक्त कर रहा है युवक
सोरों कोतवाली क्षेत्र के हुमायूंपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है युवक संतोष मौर्य
पुलिस ने अभी तक नहीं की युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई। -

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पीपीगंज मंडल की बैठक संपन्न
गोरखपुर /पीपीगंज: हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पीपीगंज मंडल की बैठक आज नगर पंचायत पीपीगंज के सभागार में संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाउपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत 12 अगस्त को स्वच्छता, कार्यक्रम,13 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के मूर्ति पर माल्यार्पण ,14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस व 15 अगस्त के पहले हर घर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में राष्ट्रीय पर्वों में जन-जन की सहभागिता बढ़ी है और लोगों में स्वतंत्रता दिवस , गणतंत्र दिवस के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे और घर-घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित भी करेंगे । कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पशुपति नाथ अग्रहरी ने किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता जगदंबा अग्रहरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिंद्रासन चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मारकंडेय चौरसिया, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल अग्रहरि, राजेंद्र मद्धेशिया,प्रदीप छापड़िया ,पूर्व मंडल महामंत्री अजीत सिंह,वेद प्रकाश दुबे ,लाल जी विश्वकर्मा ,रामकरण सिंह, दिनेश यादव ,राकेश अग्रहरी, संदीप जायसवाल, कमलेश वर्मा ,दिनेश निषाद, शशि भूषण पासवान, अजय पांडेय , कुशहर चौधरी, राजकुमार निषाद ,सतई निषाद,राज त्रिपाठी,संदीप गुप्ता, शिव शंकर यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश यादव,रंजीत शर्मा, प्रेम नाथ गौड़, महेंद्र वर्मा,सुरेश वरुण, सुनील चौरसिया,रघुनंदन तिवारी, सतिराम गुप्ता,आद्रेश पासवान,शंभू गौड़ ,बिरजू मद्धेशिया,राहुल चौधरी,आदि लोग उपस्थित रहें।
-

काकोरी ट्रेन एक्सन की 100 वी वर्षगाँठ के उपलक्ष में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव आयोजन
गोरखपुर: काकोरी ट्रेन एक्सन की 100 वी वर्षगाँठ के उपलक्ष में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव आयोजन के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवायोजना के गांधी इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद तथा निवेदिता इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अपरा त्रिपाठी द्वारा आज दिनांक 10.08.2024 को मजीठिया भवन के समीप स्थित चौरीचौरा शहीद स्मारक के समीप स्वच्छता अभियान चलाया गया|
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. शान्तनु रस्तोगी ने शहीदों को याद करते हुए स्वयंसेवकों को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 9 अगस्त 1925 को लखनऊ के काकोरी में घटी थी, जब स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश सरकार का खजाना लूटकर क्रांति के लिए हथियार खरीदने की योजना बनाई थी। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई।
स्वच्छता अभियान के दौरान कुलसचिव प्रो. शान्तनु रस्तोगी और रा.से.यो. के समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह की अगुआई में स्वयंसेवकों ने शहीद स्मारक के आसपास सफाई की, जिसमें झाड़ू लगाना और बढ़ी हुई घास की कटिंग शामिल थी।
इस अभियान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद, डॉ. अपरा त्रिपाठी और डॉ. कुसुम रावत के साथ भौतिकी विभाग के कई अन्य शिक्षकों जैसे डॉ. विनीत कुमार सिंह, डॉ. मनिन्द्र कुमार, डॉ. अमित कुमार सिंह चौहान, डॉ. दीपेन्द्र शर्मा, डॉ. प्रशांत शाही, और डॉ. दीपेश शेखर सैनी ने भी भाग लिया। सभी इकाइयों के स्वयंसेवकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस सफाई अभियान में उत्साह पूर्वक योगदान दिया।
इस आयोजन का उद्देश्य न केवल शहीदों के बलिदान को याद करना था, बल्कि समाज में स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी बढ़ावा देना था। -

डिवाइडर से टकराई बाइक एक की मौत बाइक दो घायल
- डिवाइडर से टकराई बाइक एक की मौत बाइक दो घायल
गोरखपुर । पैडलेगंज में बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गुलरिहा क्षेत्र के भटहट क्योंटहा के अभिषेक (20) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि बाइक तेज गति में चलाने की वजह से हादसा हुआ है। घायलों में क्षेत्र के ही रवि और शिवम का नाम शामिल है। घायलों की हालत गंभीर है, इलाज चल रहा है।
- डिवाइडर से टकराई बाइक एक की मौत बाइक दो घायल
-

सैलून कर्मी की घिनौनी हरकत आयी सामने.
सैलून कर्मी की घिनौनी हरकत आयी सामने.
मसाज करवा रहे युवक का थूक से किया मसाज
थूक से मसाज करते वीडियो हुआ वायरल
सैलून में बैठे युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस
तालग्राम थाना क्षेत्र के नगर क्षेत्र का मामला.
#Kannauj -

डी. एल. एड. परीक्षा के टाइमिंग पर ध्यानाकर्षण जरूरी है
यूपी:
डी. एल. एड. परीक्षा के टाइमिंग पर ध्यानाकर्षण जरूरी है
9 अगस्त को नागपंचमी का त्यौहार है, धार्मिक परंपरा के अनुसार उस दिन लड़कियां व्रत रखती हैं और पोखरा पर इस दिन उत्तर प्रदेश में गुड़िया को पीटने की अनोखी परंपरा निभाई जाती है. उत्तर प्रदेश में नाग पंचमी को गुड़िया पर्व के नाम से भी जाता है. सभी बहनों के भाई बेर के सजावटी डंडों से गुड़िया को पीटते हैं. यह त्यौहार बड़े हर्षोंउल्लास से मनाया जाता है। -

नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता
- नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता
पुरस्कार वितरण एवं उत्साहवर्धन के लिए मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विश्व स्तरीय पहलवान करेंगे प्रतिभाग, उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और वीर अभिमन्यु खिताब के लिए होगा मुकाबला गोरखपुर, 6 अगस्त। नागपंचमी के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर के मेला परिसर में आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता की परंपरा और समृद्ध होगी। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इस प्रतियोगिता का स्वरूप गत वर्ष से प्रदेश स्तरीय कर दिया गया है। कुश्ती संघ की तरफ से इस प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों में लाखों रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। इस बार प्रतियोगिता में विश्व स्तरीय पहलवानों समेत 300 से अधिक पहलवान प्रतिभाग करेंगे। दो दिवसीय (8 व 9 अगस्त 2024) कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उत्साहवर्धन तथा विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए मुख्यमंत्री 9 अगस्त को खुद मौजूद रहेंगे।
यह जानकारी मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि नागपंचमी पर्व पर देशज खेलों की प्राचीन परंपरा रही है। गोरखनाथ मंदिर का भी इस परंपरा से गहरा जुड़ाव है। मंदिर में हर वर्ष इस पर्व पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होता है। कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीते कुछ साल से प्रतियोगिता का स्वरूप विराट कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार व वीर अभिमन्यु तीन वर्गों में होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों, कुश्ती छात्रावासों, स्पोर्ट्स कॉलेजों समेत गाजियाबाद, नोएडा, बनारस आदि जिलों व वके पहलवान भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश केसरी के विजेता को पुरस्कार के रूप में 1.01 लाख रुपये नकद व गदा तथा उप विजेता को 51 हजार रुपये प्राप्त होंगे। उत्तर प्रदेश कुमार वर्ग में विजेता को 51 हजार रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। जबकि वीर अभिमन्यु का खिताब जीतने वाले को 51 हजार रुपये नकद व गदा तथा उप विजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त होगा।
श्री सिंह ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 अगस्त 2024 को दोपहर 12:30 बजे से होगा जबकि समापन व पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम 9 अगस्त 2024 को दोपहर बाद 3 बजे होगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन व पुरस्कार वितरण के लिए उपस्थित रहेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही और कुश्ती प्रशिक्षक चन्द्रविजय सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
- नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता









