Category: न्यूज़

Your blog category

  • सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह और उनके साथियों ने टोलकर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

    सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह और उनके साथियों ने टोलकर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

    बाराबंकी : सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह और उनके साथियों ने टोलकर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, एक का सिर फटा.
    FIR दर्ज हो गयी है
    जैदपुर थाना क्षेत्र की घटना

  • एतद्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय के पत्र

    एतद्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय के पत्र

    सूचना
    एतद्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय के पत्र संख्या-1229/कमेटी/2024 दिनांक 10.08.2024 के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों (स्नातक, परास्नातक, पी-एच०डी०, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स) तृतीय, पंचम, सप्तम, एवं नवम् सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित कर जमा करने की तिथि दिनांक 18.08.2024 तक निर्धारित की गई थी।
    सम्यक् विचारोपरान्त छात्रहित में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित करने की तिथि निम्नलिखित शर्तों के साथ पुनः विस्तारित की जाती है-
    1. दिनांक 21.08.2024 से 25.08.2024 तक विलम्बशुल्क रहित।
    2. दिनांक 26.08.2024 से 31.08.2024 तक रू0 500/- प्रति छात्र विलम्बशुल्क के साथ ।
    जिन छात्र/छात्राओं द्वारा उक्त अवधि में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म नहीं पूरित किया जाता है, तो ऐसे छात्र/छात्रायें किसी भी दशा में परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पायेंगे।
    कुलसचिव

  • एससी एसटी आरक्षण को लेकर भारत बंद का ऐलान बसपा

    एससी एसटी आरक्षण को लेकर भारत बंद का ऐलान बसपा

    एससी एसटी आरक्षण को लेकर भारत बंद का ऐलान बसपा एवं सहयोगी पार्टियों ने 21 अगस्त को किया है साथ में ईडब्ल्यूएस के जरिए आरक्षण लेने तथा यूपीएससी में लैटरल एंट्री का विरोध भी शामिल है इसी क्रम में मीडिया से बात करते गोरखपुर बसपा नेता ओम नारायण पांडे ने बताया

  • बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार

    बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार

    बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार
    क्रासर: सामर्थ्य के अनुसार भाइयों ने बहनों को दिया उपहार
    क्रासर: मोबाइल व इंटरनेट ने कम की भाई-बहन के बीच की दूरी चित्र परिचय : भाई को राखी बांधती बहन
    गोला।श्रावण मास पूर्णिमा के दिन सोमवार को भाई एवं बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध उनके दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना की वहीं भाइयों ने भी बहन के सुख व सुरक्षा हर समय करने का वादा किया।
    पूर्णिमा के दिन कुछ लोग सुबह से ही भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने का कार्यक्रम शुरू कर दिया लेकिन भद्रा की वजह से राखी का शुभ मुहूर्त एक बजे के बाद था। बहनों ने थाली सजा कर भाइयों की आरती उतारी और उन्हें तिलक लगा कर कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने भाईयों का मुंह मीठा कर मनचाहा उपहार लिया। भाईयों ने बहनों की सदैव मान सम्मान व रक्षा का संकल्प लेते हुए सामथ्र्य के अनुसार उपहार दिया। तमाम भाइयों ने बहनों के घर जाकर तथा बहनों ने भाइयों के घर आकर पर्व की महत्ता को बरकरार रखा। जो भाई बहन एक दूसरे से दूर थे उन्होंने डाक, कुरियर, मोबाइल व इंटरनेट के माध्यम से पर्व को मनाया। पर्व के मद्देनजर बाजारों में चहल पहल दिखी। मिठाईयों तथा गिफ्ट की दुकान पर पूरे दिन खरीददारों की भीड़ देखी गई।पर्व के चलते मिठाइयों के दाम में भी इजाफा रहा।

  • बुलंदशहर में कोर्ट की तारीख पर हाजिर होने के बाद पैदल घर लौट रही दो बहनों को लड़की के जेठ ने कार से रौंद दिया है

    बुलंदशहर में कोर्ट की तारीख पर हाजिर होने के बाद पैदल घर लौट रही दो बहनों को लड़की के जेठ ने कार से रौंद दिया है

    बुलंदशहर में कोर्ट की तारीख पर हाजिर होने के बाद पैदल घर लौट रही दो बहनों को लड़की के जेठ ने कार से रौंद दिया है.
    दरअसल, कोर्ट जाने पर दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी पति और जेठ द्वारा दी गई थी

  • कलयुगी बेटे ने बकरी बेचने से मना करने पर मां की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी

    कलयुगी बेटे ने बकरी बेचने से मना करने पर मां की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी

    सोनभद्र में एक कलयुगी बेटे ने बकरी बेचने से मना करने पर मां की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी. आरोपी बेटे ने शव को कपड़े में लपेटकर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है

  • बसें मौके पर पहुंचीं और यात्रियों को कानपुर ले गईं

    बसें मौके पर पहुंचीं और यात्रियों को कानपुर ले गईं

    बसें मौके पर पहुंचीं और यात्रियों को कानपुर ले गईं।
    कानपुर तक यात्रियों की सुविधा के लिए 8 कोच वाली मेमू रेक 5:21 बजे मौके पर रवाना हुई।

  • भारत में नमक और चीनी के कई ब्रांड्स में माइक्रोप्लास्टिक्स पाए गए हैं

    भारत में नमक और चीनी के कई ब्रांड्स में माइक्रोप्लास्टिक्स पाए गए हैं. पर्यावरण अनुसंधान संगठन ‘टॉक्सिक्स लिंक’ की स्टडी में यह जानकारी सामने आई है. स्टडी में नमक के दस और चीनी के पांच नमूनों की टेस्टिंग की गई थी. इनमें मुख्य ब्रांडों के अलावा ऑर्गेनिक बताकर बेचे जाने वाले नमक-चीनी भी शामिल थे. जांच में इन सभी नमूनों में माइक्रोप्लास्टिक्स होने की पुष्टि हुई. आयोडीन युक्त नमक के एक नमूने में सबसे ज्यादा माइक्रोप्लास्टिक्स पाए गए.

    प्लास्टिक के बहुत छोटे कणों को माइक्रोप्लास्टिक कहा जाता है. इनका आकार एक से पांच हजार माइक्रोमीटर के बीच में होता है. अब माइक्रोप्लास्टिक फल, सब्जियों और कई अन्य खाद्य पदार्थों में भी मिलने लगे हैं. इन्हें खाने पर वे शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं. इसके अलावा सांस लेने के दौरान भी माइक्रोप्लास्टिक शरीर में प्रवेश कर सकते हैं.

    स्टडी के मुताबिक, मानव शरीर के विभिन्न अंगों जैसे- सिर के बाल, लार, फेफड़े, लिवर, किडनी और खून के नमूनों में माइक्रोप्लास्टिक मिल चुके हैं. यह चिंताजनक है क्योंकि ये शरीर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकते हैं.

  • चुनाव आयोग आज विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा

    चुनाव आयोग आज विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा

    चुनाव आयोग आज विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा. इसको लेकर दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें तारीखों की घोषणा की जाएगी. जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं.

  • एतद् द्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है

    एतद् द्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है

    एतद् द्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि स्नातक स्तर के प्रथम सेमेस्टर में संचालित होने वाले “नाथपंथ एवं दर्शन” पाठ्यक्रम (Course Code: AEIMYGSP) की कक्षायें संलग्न सारणी के अनुसार हाइब्रिड मोड में महाराणा प्रताप परिसर स्थित महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ शोधपीठ में दिनांक 20 अगस्त 2024 से संचालित की जायेगीं। छात्र/छात्राओं द्वारा उक्त पाठ्यक्रम से सम्बन्धित पाठ्य सामग्री निम्नलिखित लिंक के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी- http://erp.ddugu.ac.in/Nath Panth ASM.pdf