Category: न्यूज़

Your blog category

  • मैं दो घंटे जुमा ब्रेक को फिर से करूंगा लागू, लेकिन.

    मैं दो घंटे जुमा ब्रेक को फिर से करूंगा लागू, लेकिन.

    “मैं दो घंटे जुमा ब्रेक को फिर से करूंगा लागू, लेकिन.”, तेजस्वी यादव के कमेंट पर हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया यह जवाब
    सम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव की नमाज पढ़ने के नियम को लेकर उनके कमेंट की आलोचना की। उन्होंने सलाह दी कि उन्हें उपदेश देने से पहले खुद अभ्यास करें।
    सरमा ने कहा, “तेजस्वी यादव मेरी आलोचना कर रहे हैं लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं…क्या बिहार में ऐसी कोई प्रथा है? आपको बिहार के उपमुख्यमंत्री रहते हुए चार घंटे का ब्रेक लागू करना चाहिए था। उपदेश देने से पहले खुद इसे करके दिखाते।”

  • मुख्य सामाचार

    मुख्य सामाचार

    सोमवार, 02 सितंबर 2024 के मुख्य सामाचार

    • Flood: दक्षिण भारत में बारिश के बाद बाढ़ का कहर, PM ने की तेलंगाना-आंध्र के CM से बात.
    • ‘मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं…’, मॉब लिंचिंग की घटना पर बोले Rahul Gandhi
    • Canada में फिर भारत विरोधी एक्शनः वैंकूवर में खालिस्तान समर्थकों ने निकाली विवादित झांकी, बेअंत सिंह के हत्यारे को बताया “हीरो”(VIDEO)
    • हमास दुष्ट लेकिन युद्धविराम का समय है, गाजा में शवों का ढेर मिलने पर बाइडेन
    • ‘तारीख पर तारीख की संस्कृति बदलने की जरूरत’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध चिंता का विषय
    • Manipur Violence: मणिपुर में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, उग्रवादियों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, नौ घायल
    • बांग्लादेश: हिंदुओं का जीना हुआ मुहाल, टीचरों को बेइज्जत कर जबरन ले रहे इस्तीफे
    • ​पीएम मोदी आज करेंगे भाजपा सदस्यता अभियान का आगाज, CM भजनलाल और प्रदेशाध्यक्ष 3 सितंबर को ग्रहण करेंगे BJP की सदस्यता​
    • पोषण माह की शुरुआत आज से, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में दिव्यांग गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार रुपए
    • Rajasthan News: अकबर को नहीं बताया जाएगा महान, राजस्थान में अब स्कूलों के सिलेबस में होगा बदलाव, शिक्षा मंत्री का ऐलान
    • तेजस्वी का विवादित बयान, CM हिमंत को बताया योगी का चाइनीज वर्जन
    • बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र आज से:ममता सरकार रेप विरोधी कानून पेश करेगी, भाजपा का भी समर्थन
    • ‘उद्धव ठाकरे नाम तो छत्रपति शिवाजी का लेते हैं लेकिन औरंगजेब-अफजल खान के काम करते हैं, CM एकनाथ शिंदे ने बोला हमला
    • ​​​​​​​KC Tyagi resigns: नितिश कुमार की पार्टी JDU के प्रवक्ता केसी त्यागी ने दिया पद से इस्तीफा
    • Missing Russian Helicopter: लापता रूसी हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, सवार 22 लोगों का पता नहीं
    • ​​भाजपा में शाम‍िल होने के बाद पहली बार कोल्हान पहुंचे चंपई सोरेन, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
    • Paris Paralympics 2024 Day 4 Live: निषाद कुमार ने T47 मेंस हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल, भारत की झोली में सातवां पदक
    • PAK vs BAN : पाकिस्तान की हालत बुरी, दूसरा टेस्ट भी गंवाने की नौबत
  • राहुल गांधी बहुत सुलझे और विनम्र- सत्यपाल मलिक

    राहुल गांधी बहुत सुलझे और विनम्र- सत्यपाल मलिक

    राहुल गांधी बहुत सुलझे और विनम्र- सत्यपाल मलिक
    पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राहुल गाँधी की तारीफ करते हुए मोदी सरकार की आलोचना की है…..
    सत्यपाल मलिक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बहुत सुलझे और विनम्र हैं.
    उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “तीसरी बार मोदी सरकार बनी है,
    लेकिन जिन इलाकों में किसान आंदोलन हुआ, वहां वे हार गए.
    मोदी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है.
    उनका एकमात्र एजेंडा पैसा कमाना, भ्रष्टाचार करना और सत्ता में बने रहना है.”

  • मोदी सरकार के खिलाफ किसान फिर खड़ा करेंगे बड़ा आंदोलन? शंभू बॉर्डर पहुंचीं विनेश फोगाट, हक पर कही ये बात

    मोदी सरकार के खिलाफ किसान फिर खड़ा करेंगे बड़ा आंदोलन? शंभू बॉर्डर पहुंचीं विनेश फोगाट, हक पर कही ये बात

    Farmers Protest Row: मोदी सरकार के खिलाफ किसान फिर खड़ा करेंगे बड़ा आंदोलन? शंभू बॉर्डर पहुंचीं विनेश फोगाट, हक पर कही ये बात
    Farmers Protest Row: विनेश फोगाट के अनुसार, “हर कोई मजबूरी में आंदोलन करता है. जब लंबा आंदोलन चलता है तो लोगों में उम्मीद आ जाती है.”

  • महामहिम ने परिषदीय विद्यालयों के मेधावी बच्चों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

    महामहिम ने परिषदीय विद्यालयों के मेधावी बच्चों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

    महामहिम ने परिषदीय विद्यालयों के मेधावी बच्चों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित
    दीक्षांत समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। महामहिम कुलाधिपति की प्रेरणा से विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों में संचालित बेसिक और माध्यमिक के विद्यालयों में प्रतियोगिताओ का चार संवर्गों- चित्रकला, भाषण एवं कहानी कथन में आयोजन किया गया। समारोह में इन प्रतियोगिताओ के विजेता बच्चों को कुलाधिपति द्वारा सम्मानित किया गया।
    समारोह में सीता अशोक का पौध रोपण किया माननीय कुलाधिपति दीक्षांत समारोह का शुभारंभ माननीय कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम से हुआ।
    कुलाधिपति ने लंबे समय से चली आ रही परंपरा के अनुरूप कुलाधिपति वाटिका में भारतीय पौराणिक कथाओं और पारंपरिक चिकित्सा में महत्व वाली एक लुप्तप्राय प्रजाति सीता अशोक वृक्ष (सारका असोका) का रोपण करके समारोह का शुभारंभ किया।   गार्ड ऑफ़ ऑनर से हुआ स्वागत.
    महामहिम कुलाधिपति को विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर्स दिया गया। इसका नेतृत्व प्रो विनीता पाठक ने किया तथा इसमें एनसीसी के प्रो दिग्विजय मौर्य व डॉ अनुपम सिंह सहित एनसीसी के कैडेट्स शामिल रहे।
    महामहिम ने किया विश्वविद्यालय के 75 वर्ष पर लोगो का लोकार्पण दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय के 75 वर्ष की शैक्षणिक यात्रा पर बनाए गए एक लोगो का भी लोकार्पण किया गया।
    पहली बार परिधान में हुआ दीक्षांत समारोह
    समारोह में शिक्षक तथा विद्यार्थी पहली बार अपने निर्धारित परिधान में दिखे। छात्र व्हाइट कुर्ता पजामा तथा छात्राएं येलो साड़ी के साथ रेड ब्लाउज परिधान में अपनी सहभागिता की। वहीं शिक्षकगण ऑफ व्हाइट कुर्ता पजामा तथा शिक्षिका ऑफ वाइट साड़ी पहन कर समारोह में शरीक हुई।

  • दुनिया के टॉप-10 पोर्ट्स में शामिल होगा वधावन पोर्ट

    दुनिया के टॉप-10 पोर्ट्स में शामिल होगा वधावन पोर्ट; 30 अगस्त को PM मोदी का महाराष्ट्र दौरा, 76,000 करोड़ रुपये की बंदरगाह परियोजना की रखेंगे आधारशिला
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी महाराष्ट्र दौरा 30 अगस्त को होने वाला है. प्रधानमंत्री पालघर में करीब 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाली वधावन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखेंगे. 76200 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहा यह बंदरगाह दुनिया के शीर्ष दस बंदरगाहों में शामिल होगा।
    आर्थिक गतिविधियों में महती भूमिका निभाने जा रहे इस पोर्ट के माध्यम से दस लाख प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी तैयार होंगे।
    298 मिलियन मीट्रिक टन क्षमता वाले इस बंदरगाह एक-एक हजार मीटर लंबे नौ कंटेनर टर्मिनल भी बनाए जाएंगे।
    वधावन बंदरगाह अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे पारगमन समय और लागत कम होगी.
    ■ इस बंदरगाह में अत्याधुनिक तकनीक और बुनियादी ढांचे से लैस गहरे बर्थ, कुशल कार्गो हैंडलिंग सुविधाएं और आधुनिक प्रबंधन प्रणाली होगी.
    ■ यह बंदरगाह भारत की समुद्री कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा और वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में इसकी स्थिति को और मजबूत करेगा.
    ■ इस बंदरगाह का पहला चरण 2029 तक पूरा हो जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम चरण 2039 तक पूरा होने की उम्मीद है.
    ■ इसके साथ ही प्रधानमंत्री लगभग 1,560 करोड़ रुपये की लागत वाली 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.
    ■ इसका उद्देश्य देश भर में इस क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और उत्पादकता को बढ़ावा देना है. इन पहलों से मत्स्य पालन क्षेत्र में पांच लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.
    ■ साथ ही वह करीब 360 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल रोल आउट ऑफ वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम का शुभारंभ करेंगे. इसके तहत 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मशीनीकृत और मोटर चालित मछली पकड़ने वाले जहाजों पर 1 लाख ट्रांसपोंडर लगाए जाएंगे.

    *केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशवासियों को सौगात दी है. दरअसल, मोदी कैबिनेट में दिघी पोर्ट को इंडस्ट्रियल एरिया बनाए जाने को लेकर मंजूरी मिल गई है. इससे महाराष्ट्र के हजारों लोगों को रोजगार मिलने का दावा है.*

  • कोलकाता रेप केस में अरिजीत सिंह ने मांगा न्याय

    कोलकाता रेप केस में अरिजीत सिंह ने मांगा न्याय

    कोलकाता रेप केस में अरिजीत सिंह ने मांगा न्याय, गाने में छलका दर्द, पूछा- ये कब खत्म होगा?
    कोलकाता में बलात्कार और हत्या की घटना के बाद पूरे देशभर में

  • जस्टिस चंद्रचूड़ बताकर की अजीब डिमांड तो चकरा गए लोग, जानें क्या है पूरा मामला

    जस्टिस चंद्रचूड़ बताकर की अजीब डिमांड तो चकरा गए लोग, जानें क्या है पूरा मामला

    ‘मैं CJI बोल रहा हूं…’, जस्टिस चंद्रचूड़ बताकर की अजीब डिमांड तो चकरा गए लोग, जानें क्या है पूरा मामला
    एक फ्रॅाड शख्स ने खुद को मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ बताकर एक एक्स यूजर कैलाश मेघवाल के साथ घोटाला करने की कोशिश की. उसने एक्स यूजर से कैब के बहाने 500 रुपये मांगे.

  • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह

    मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह

    मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह.
    मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर का नवम दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित हुआ। नवें दीक्षा समारोह की अध्यक्षता माननीया कुलाधिपति एवं श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व निदेशक श्री एस नंबी नारायणन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय मंत्री, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री आशीष पटेल जी मौजूद रहे। मा. कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, एवं विशिष्ट अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने समारोह स्थल पर आगमन के उपरांत दीक्षांत वेश धारण कर शैक्षणिक शोभायात्रा के साथ सभागार में प्रवेश किया। शैक्षणिक शोभायात्रा के सभागार में विराजमान होने के बाद विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् का गायन किया। समारोह का एक आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधित एक गीत की प्रस्तुति रही। इसके बाद विद्यार्थियों ने कुलगीत प्रस्तुत किया।
    इसके बाद माननीया कुलाधिपति महोदया द्वारा दीक्षांत समारोह के औपचारिक आरम्भ की घोषणा की गई। उपाधि प्रदान करने से पूर्व उत्तीर्ण हो रहे विद्यार्थियों को कुलपति महोदय ने निम्नलिखित दीक्षोपदेश दिया :
    “माननीया कुलाधिपति महोदया की अनुमति से मैं तुमको इस प्रकार का प्रबोधन देता हूं:-
    सत्य बोलो|
    धर्म का आचरण करो।
    स्वाध्याय से प्रमाद मत करो।
    माता को देवता मानो।
    पिता को देवता मानो।
    आचार्य को देवता मानो।
    अतिथि को देवता मानो।
    जो हमारे अच्छे आचरण हैं, वे ही तुम्हारे द्वारा ग्रहणीय हैं, अन्य नहीं।
    यही आदेश है, यही उपदेश है, यही अनुशासन है।
    तुम्हारा पथ मंगलमय हो।
    समारोह के दौरान श्री एस नम्बी नारायणन को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि के अतिरिक्त कुल 1462 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं। उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों में मयंक श्रीवास्तव, पीएचडी,
    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, के साथ बी टेक सिविल इंजीनियरिंग के 163 छात्र, बी टेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के 186 छात्र, बी टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 172 छात्र, बी टेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 171 छात्र, बी टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 161 छात्र, बी टेक केमिकल इंजीनियरिंग के 80 छात्र एवं बी टेक आई टी के 94 (कुल 1028 बी टेक छात्र) शामिल रहे| समारोह के दौरान बी टेक के अतिरिक्त, 67 छात्रों को बी बी ए, 130 छात्रों को एमटेक, 72 छात्रों को एमबीए, 70 छात्रों को एमसीए, 25 छात्रों को एमएससी (भौतिकी), 21 छात्रों को एमएससी (रसायन विज्ञान), 13 छात्रों को एमएससी (गणित), एवं 36 छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 1081 पुरुष अभ्यर्थी जबकि 369 महिला अभ्यर्थी शामिल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कुल बयालीस स्वर्ण पदकों से विभूषित किया गया जिनमें 1 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 19 कुलपति स्वर्ण पदक सहित 22 प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल रहे| बी टेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की टॉपर उदिशा सिंह को सर्वाधिक 6 स्वर्ण पदक (कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, आर एस सिंह स्वर्ण पदक, क्लास ऑफ 1994 स्वर्ण पदक, स्व. श्रीमती लीलावती देवी स्मृति स्वर्ण पदक, स्व. श्रीमती देवकी देवी नांगलिया स्मृति स्वर्ण पदक) प्रदान किये गए। कुल उन्नीस विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये गए जिनमें 12 छात्र एवं 07 छात्राएं शामिल रहे| आज के समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी निम्नवत रहे:
    पल्लवी सिंह, बी टेक सिविल-कुलपति स्वर्ण पदक, स्वर्गीय श्री लच्छन राय स्मृति स्वर्ण पदक, आई सी आई अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड स्वर्ण पदक
    अदिति श्रीवास्तव, बी टेक कंप्यूटर साइंस- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री मुन्नी लाल जैन स्मृति स्वर्ण पदक, श्री रोमेश चंद्र एवं श्रीमती किशोरी देवी स्मृति स्वर्ण पदक,
    उदिशा सिंह, बी टेक इलेक्ट्रॉनिक्स – कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, आर एस सिंह स्वर्ण पदक, क्लास ऑफ 1994 स्वर्ण पदक, स्व. श्रीमती लीलावती देवी स्मृति स्वर्ण पदक, स्व. श्रीमती देवकी देवी नांगलिया स्मृति स्वर्ण पदक
    रीतेश राठौड़, बी टेक इलेक्ट्रिकल- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री गौरी शंकर दास स्मृति स्वर्ण पदक
    राज सिंह, बी टेक मैकेनिकल – कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री काली चरण कंदोई स्मृति स्वर्ण पदक
    कृतिका दुबे, बी टेक मैकेनिकल बालिका वर्ग में सर्वोच्च अंक हेतु – स्व. श्री जसवंत लाल कालरा एवं जनक कालरा स्वर्ण पदक
    श्रेया द्विवेदी, बी टेक केमिकल- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री हरी प्रसाद गोयनका स्मृति स्वर्ण पदक
    जयंत शुक्ला, बी टेक आई टी- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री गणेश प्रसाद शाही स्मृति स्वर्ण पदक
    प्रियंका यादव, बी बी ए- कुलपति स्वर्ण पदक
    यशवंत कुमार सिंह, एम एस सी भौतिकी- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री पंडित सालिकराम पाण्डेय स्मृति स्वर्ण पदक
    आकाश कुमार सिंह, एम एस सी गणित- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री कालीचरण कान्दू स्मृति स्वर्ण पदक
    गीता श्रीवास्तव, एम एस सी रसायन विज्ञान- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. डॉ हरीश चन्द्र पाण्डेय स्मृति स्वर्ण पदक
    भानु प्रताप यादव, एम टेक सिविल- कुलपति स्वर्ण पदक
    नवीन कुमार, एम टेक इलेक्ट्रिकल- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री जनक राज सिंह स्मृति स्वर्ण पदक
    निखिल प्रताप सिंह, एम टेक इलेक्ट्रॉनिक्स- कुलपति स्वर्ण पदक अभिषेक कुमार सिंह, एम टेक मैकेनिकल- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री इंद्रासन लाल श्रीवास्तव स्वर्ण पदक, स्व. श्री शिव कुमार कंसल स्वर्ण पदक.
    आर्यन सिंह, एम टेक कंप्यूटर साइंस- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री जगन्नाथ सिंह स्मृति स्वर्ण पदक
    अमृतेश कुमार गुप्ता, एम टेक आई टी- कुलपति स्वर्ण पदक
    अनुराग वर्मा, एम बी ए- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री शिवनाथ सिंह स्मृति स्वर्ण पदक
    सुहानी, एम सी ए- कुलपति स्वर्ण पदक, स्व. श्री बाबूलाल गोयल स्मृति स्वर्ण पदक
    विभिन्न पाठ्यक्रमों में द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को रैंक सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों क्रमशः जंगल राम लखना, जंगल अयोध्या प्रसाद, जंगल बेलवार, डुमरी खुर्द, और रायगंज के 25 स्कूली बच्चे दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए| मा. कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, एवं विशिष्ट अतिथि के कर कमलों से इन्हीं बच्चों में से दीक्षा उत्सव के विजेता बालक बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। मा. कुलाधिपति महोदया द्वारा राजभवन की ओर से इन गावों में स्थित विद्यालयों को 100 पुस्तकें भेंट की गईं जिन्हें इन विद्यालयों की लाइब्रेरी में रखा जाएगा। स्कूली बच्चों में मा. कुलपति महोदया ने पुस्तकें, लेखन सामग्री, फल इत्यादियुक्त किट वितरित की|
    इस अवसर पर कुशीनगर जनपद की 52 आंगनबाड़ियों को किट प्रदान की गई जिनमें से 20 किट का वितरण माननीय कुलाधिपति महोदया द्वारा स्वयं किया गया। इस अवसर पर किट वितरण में सहयोग हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आई सी आई सी आई बैंक, एवं एच डी एफ सी बैंक के प्रतिनिधियों को भी माननीय कुलाधिपति महोदया द्वारा सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान मा. कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, एवं विशिष्ट अतिथि के कर कमलों से डॉ एस पी सिंह की पुस्तक, विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या, वार्षिक छात्र पत्रिका मालविका, एवं दीक्षा उत्सव की चित्रकला प्रतियोगिता के चित्रों के संकलन का विमोचन भी हुआ।
    मा. कुलपति प्रो जे पी सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया एवम विश्वविद्यालय की सत्र 2023- 2024 की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि मा. मंत्री, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री आशीष पटेल ने उपाधि प्राप्तकर्ताओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि यह हर्ष का विषय है कि एम एम एम यू टी ने NIRF Ranking में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। यह सब माननीय कुलाधिपति महोदया के मार्गदर्शन का परिणाम है। समारोह को संबोधित करते हुए मा. कुलाधिपति महोदया ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालयों में बहुत संभावनाएं हैं। एक विश्वविद्यालय में 200-300 शिक्षक होते हैं। ये सभी शिक्षक मिल कर विश्वविद्यालयों को बहुत ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ भी असंभव नहीं है, आप देश ही नहीं दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में भी शामिल हो सकते हैं अगर आप चाहें और इस दिशा में काम करें। मा. कुलाधिपति महोदया ने कहा कि युवाओं को विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आगे आना होगा। हमें सशक्त किसान और महिलाओं के शोषण से मुक्त भारत का निर्माण करना है। मा. कुलाधिपति महोदया ने युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा नए टेक्नोलॉजी के साथ अपने आप को तैयार करें। उन्होंने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय पढ़ाई के साथ साथ युवाओं को इंडस्ट्री के लायक बनाएं जिससे कि यूनिवर्सिटी से निकलते ही विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कर सकें। मा. कुलाधिपति महोदया ने अपने संबोधन में वार्षिक छात्र पत्रिका मालविका का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि मुझे देख कर प्रसन्नता हुई कि इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों में कला एवं साहित्यिक रुचि भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपमें बहुमुखी प्रतिभा है जिसका प्रयोग कर आप विविध क्षेत्रों में जा सकते हैं।
    इस मौके पर माननीय कुलाधिपति महोदया द्वारा बटन दबाकर एक साथ इस दीक्षांत की सभी उपाधियों एवं अंकपत्रों को डिजिलॉकर पर अपलोड किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रशंसा की कि डिजीलॉकर पर उपाधि और अंकपत्र अपलोड होने से छात्रों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। टेक्नोलॉजी की मदद से विद्यार्थी कहीं से भी अपनी डिग्री और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेगा।
    कार्यक्रम के अंत में मा कुलपति जी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि को स्मृतिचिन्ह भेंट किया जबकि मा कुलाधिपति महोदया को फलों की टोकरी भेंट की। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ जय प्रकाश ने किया। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र सहित शिक्षक, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

  • फिल्म निर्माता पिंटू सिंह, गीता सिंह, नवीन सिंह ठाकुर ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    फिल्म निर्माता पिंटू सिंह, गीता सिंह, नवीन सिंह ठाकुर ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    फिल्म निर्माता पिंटू सिंह, गीता सिंह, नवीन सिंह ठाकुर ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    हर वर्षों की भाँति इस साल भी श्रद्धा,भक्ति एवं हर्षोल्लास से फिल्मी सितारों संग फिल्म निर्माता पिंटू सिंह, गीता सिंह (भाजपा उत्तर भारतीय महिला सचिव महाराष्ट्र), नवीन सिंह ठाकुर (भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीरा-भायंदर) ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया और दही हांडी उत्सव मनाया। यह आयोजन विश्‍व कल्याण चॉरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसमें विशाल मंच पर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू, अविनाश शाही, अरुण सिंह काका, अभिनेत्री अलीशा जोशी, प्रिया शुक्ला, पूजा पांडेय आदि फिल्मी हस्तियों सहित गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व विधायक नरेन्द्र मेहता इत्यादि गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। 

    गौरतलब है कि विश्‍व कल्याण चॉरिटेबल ट्रस्ट जरूरतमंद लोगों की सहायता और समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहती है। इसी ट्रस्ट के तहत फिल्म निर्माता पिंटू सिंह, गीता सिंह (भाजपा उत्तर भारतीय महिला सचिव महाराष्ट्र), नवीन सिंह ठाकुर (भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीरा-भायंदर) ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और दही हांडी महोत्सव बड़े धूमधाम से श्रद्धा,भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुंबई से सटे मीरा रोड में आयोजित इस कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों को साल और स्मृति चिन्ह देकर विशाल मंच पर सम्मानित किया गया। इस महोत्सव को देखने के लिए जनता व श्रद्धालुओं की अपार जन समूह का जन सैलाब उमड़ पड़ा था। इस महोत्सव के आयोजक गण ने आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें तहदिल से धन्यवाद दिया।