Category: न्यूज़

Your blog category

  • देश राज्यों से बड़ी खबरें

    देश राज्यों से बड़ी खबरें

    •  मुंबई में बोले शाह- पारसी समुदाय का देश के विकास में अहम योगदान; बच्चों को मातृभाषा सिखाने की अपील
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। शाह ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को मातृभाषा सिखाने की अपील भी की।
    • राजनाथ बोले- पाकिस्तान PoK के लोगों को विदेशी मानता है, भारत के लिए वे अपने; अफजल गुरु को फांसी नहीं तो क्या माला पहनानी चाहिए थी
    • कश्मीर में आतंकवाद बंद हो तो हम बातचीत के लिए तैयार, रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को सीधी बात
    • राहुल बोले-भारत जोड़ो यात्रा से राजनीति में मोहब्बत शुरू हुई, अमेरिका में कहा- 25 लोगों का लाख-करोड़ों का लोन माफ हुआ, इससे इंडस्ट्रीज लग सकती थीं
    • भारत में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मिला, अगस्त में ग्लोबल इमरजेंसी घोषित होने के बाद पहला मामला; केंद्र ने कहा- कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही
    • GST काउंसिल की 54वीं मीटिंग आज होगी, हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स 18% से कम किया जा सकता है, ऑनलाइन गेमिंग के टैक्स पर भी चर्चा होगी
    • भाजपा हाईकमान ने बृजभूषण को फटकारा, कहा- विनेश-बजरंग पर टिप्पणी मत करो, हरियाणा इलेक्शन प्रभावित होगा; पहलवानों के खिलाफ प्रचार का ऐलान किया था
    • बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से वॉट्सऐप मैसेज आया, लिखा- कांग्रेस छोड़ दो, वर्ना परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा
    • लाडवा में CM सैनी ने किया कई गांवों का दौरा, बोले- बजरंग पूनिया को धमकी देने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
    • हरियाणा में कांग्रेस-AAP के बीच बन गई बात! सीटें भी तय, आज हो सकता है ऐलान,आप ने हरियाणा में 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, हालांकि अब बात पांच सीटों पर बनी है
    • बारामती से चुनाव न लड़ने के अजित पवार ने दिए संकेत; बोले- मेरे अलावा किसी को विधायक बनाएं
    • यमलोक यात्रा पर जाएंगे माफिया’, सुल्तानपुर एनकाउंटर को लेकर सपा ने उठाए सवाल तो CM योगी बोले – दुखती रग पर उंगली रख दी
    • कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाएं, इमरजेंसी कैबिनेट बैठक बुलाएं’, बंगाल के राज्यपाल का CM ममता को आदेश
    •  सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, 33 गिरफ्तार, विरोध में हजारों लोगों का प्रदर्शन; पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले भी दागे
    • अजमेर में फायसागर झील में रिसाव, सेना बुलाई, भारी बारिश को देख स्कूलों में छुट्टी
    • बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की टीम घोषित, यश दयाल को पहली बार मौका, श्रेयस अय्यर बाहर; राहुल, पंत और कोहली की वापसी
    • PAK में हिंसक झड़प! पुलिस से भिड़े इमरान समर्थक, फायरिंग में 7 की मौत, पथराव में SSP बुरी तरह जख्मी
  • भदोही की पूरी एसओजी टीम को जिले के कप्तान ने किया भंग

    भदोही की पूरी एसओजी टीम को जिले के कप्तान ने किया भंग

    सूत्रों के अनुसार पूरी एसओजी टीम पर लगे थे कुछ गंभीर आरोप. जांच में सही पाए जाने के बाद पूरी की पूरी एसओजी टीम कर दी गई भंग

     

  • कानून में संशोधन कर नए भारत के नए कानून जिससे कानून अधिकारी अधिवक्ता समाज भी खुश

    कानून में संशोधन कर नए भारत के नए कानून जिससे कानून अधिकारी अधिवक्ता समाज भी खुश

    आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर के मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव जी ने दीवानी कचहरी गोरखपुर में भाजपा सदस्यता अभियान के निमित्त 100 से ज्यादा अधिवक्ता बंधुओ से मिलकर के उनकी सदस्यता कार्रवाई अधिवक्ताओं ने बताया जातिवादी परिवारवाद से ऊपर उठकर लोकतंत्र के हित में काम कर रही भाजपा सरकार धरातल पे विकास कानून में संशोधन कर नए भारत के नए कानून जिससे कानून अधिकारी अधिवक्ता समाज भी खुश.. एवं अधिवक्ता बंधु भी बहुत ही उत्साहित हो करके वह अपनी सदस्यता ग्रहण की राघवेंद्र प्रताप मिश्रा, सुमित प्रधान, बसंत श्रीवास्तव ,रणजीत सिंह, रितेश श्रीवास्तव , विकाश कुमार वर्मा , सचिन कुमार गुप्ता अजित कुमार चौधरी , बिटो गुप्ता , अविनाश वर्मा , सौरभ श्रीवास्तव , घनश्याम सिंह, शितेश श्रीवास्तव ,जितेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र भाटिया , संजीव यादव, सुभाष यादव, और अधिवक्ता बंधु साथी साथ में सदस्यता ग्रहण की…

  • धूमधाम से मनाया गया भारद्वाज पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस

    धूमधाम से मनाया गया भारद्वाज पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस

    स्वामी विवेकानद जैसे महान विभूति थे डॉ0 एसएन पाठक-लछमण विश्वकर्मा
    पति के सपनो को साकार करना ही मेरा उद्देश्य-सुनीता पाठक
    बेहतर शिक्षा के साथ सुलभ स्वास्थ्य सेवा ही मेरा लक्ष्य-डॉ0 ऋषभ पाठक
    पीपीगंज।भारद्वाज पब्लिक स्कूल के 14 वें स्थापना दिवस समारोह रविवार को पीपीगंज स्थित उत्सव मैरेज हाल में पूरे हर्षोल्लाश के साथ मनाया गया।इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने तमाम तरह के धार्मिक,सांस्कृतिक,राष्ट्रवाद,आतंकवाद,नृत्य एवं अनेक प्रकार के प्रेरणात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष लछमण विश्वकर्मा ने कहा कि स्वर्गीय डॉ एस एन पाठक जी की सोच एवं कृतित्व स्वामी विवेकानंद जी से पूरी तरह प्रेरित थी और उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए उन्होंने सामान्य परिवार और परिवेश एवं संघर्षों से चिकित्सा छेत्र की उच्चतम योग्यता हासिल करने के बावजूद बड़े शहरों की मोटी कमाई का अवसर छोड़ इस पिछड़े छेत्र के गरीबो को बेहतर चिकित्सा सेवा देने का संकल्प लेते पीपीगंज को अपनी कर्मभूमि बनाकर निरन्तर सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति तक दे दी।उनकी सोच थी कि चिकित्सा के साथ ही इस छेत्र के बच्चो के बेहतरीन भविष्य के लिए भारद्वाज पब्लिक स्कूल की स्थापना की जहां निरन्तर उनकी पत्नी सुनीता पाठक जी तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अनुशाशन के साथ ही बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके सपनों को साकार करने का पूरा प्रयास कर रही है जिसके लिए हम सब इस परिवार के आजीवन ऋणी है।
    जबकि विद्यालय के संरक्षक एवं स्व0 डॉ एसएन पाठक के सुपुत्र डॉ0 ऋषभ पाठक ने कहा कि मेरे पिता के मुझे डॉक्टर बनाने के सपनो को साकार करने के लिए मेरी माँ स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद निरन्तर संघर्ष करती रही और आज उन्ही की देन है और मुझे इस बात का गर्व है कि मुझे एक डॉक्टर बनकर आज आप सभी के बीच मंच पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।आने वाले दिनों में मैं अपनी माँ के साथ आप सभी के सहयोग उनके द्वारा चिकित्सा एवं शिक्षा के पावन सेवा के अवसर को पूरी निष्ठा एवँ ईमानदारी से करने लिए कृत संकल्पित है।
    वही भारद्वाज पब्लिक स्कूल एवं भारद्वाज हॉस्पिटल की निदेशक सुनीता पाठक ने कहा कि मैं और मेरा पूरा परिवार स्व0 डॉ एसएन पाठक जी के सपनो को पूरा करने एवं लोगो को बेहतर चिकित्सा के साथ साथ बेहतर शिक्षा,संस्कार एवं अनुशाशन इस छेत्र के बच्चों को देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे है।आज बच्चो की शिक्षा में मोबाइल जितना उपयोगी है उससे कही ज्यादा हानिकारक है,इसके लिए अभिभावकों को जागरूक होकर अपने बच्चो को मोबाइल के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए उन्हें समय के साथ साथ प्रेरणात्मक किस्से,कहानियां अपनी संस्कृति से जोड़ना होगा जिससे उनमें शिक्षा के साथ ही एक अच्छा इंसाम बनकर देश एवं समाज की बेहतरीन सेवा करते हुए आगे बढ़े।
    इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओ ने तमाम तरह के सांकृतिक एवं देशभक्ति के साथ ही प्रेंरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में मौजूद सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।समारोह के अंत मे सभी सह भागियो को निदेशक एवं संरक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी और भारी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।

  • ऊर्दू विभाग में पुस्तक विमोचन और विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन

    ऊर्दू विभाग में पुस्तक विमोचन और विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन

    7/सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के उर्दू विभाग में पुस्तक विमोचन और “ऊर्दू नॉवेल: दिशा और दशा” के विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। भारतीय भाषा केंद्र, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली के पूर्व चेयर पर्सन प्रोफेसर शाहिद हुसैन ने इस आयोजन की अध्यक्षता की। उर्दू विभाग, आलिया यूनिवर्सिटी, कलकत्ता के सहायक आचार्य डॉ सईद अहमद बतौर मुख्य वक्ता शरीक हुए।
    आयोजन में उपस्थित अतिथियों के द्वारा उर्दू विभाग के सहायक आचार्य डॉ महबूब हसन की बाल साहित्य पर आधारित पुस्तक “जंगल जंगल” का लोपार्पण हुआ। इस पुस्तक में बाल कहानियां और बाल कविताएं दोनों शामिल हैं। इस से पहले भी बाल साहित्य पर आधारित डॉ हसन की रचना “तितली रानी” हिंदी उर्दू दोनों भाषाओं में प्रकाशित हो चुकी है। हास्य व्यंग से संबंधित उन की रचना “टुंडे कबाब” उत्तर प्रदेश सरकार के अहम सम्मान से पुरस्कृत हो चुकी है। शोध और आलोचना पर आधारित डॉ महबूब हसन की तीन अन्य पुस्तकें प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रकाशित हो चुकी हैं।
    विभाग के अध्यक्ष प्रो एम. रहमान ने पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र से मेहमानों का स्वागत किया। प्रो शाहिद हुसैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि डा महबूब हसन उर्दू साहित्य की वर्तमान पृष्टभूमि पर अपनी लेखनीय से ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। खुशी की बात है कि वो कई विधाओं में साहित्य रच रहे हैं। उन की ताज़ा पुस्तक “जंगल जंगल” नई पीढ़ी में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति रुचि पैदा करेगी। इस रचना से पर्यावरण और प्रकृति के प्रति महत्वपूर्ण संदेश मिलता है। चिड़िया आई, पेड़ लगाओ, जैसे शीर्षक सहजता से बच्चों को प्रभावित करते हैं।
    डॉ सईद अहमद ने “ऊर्दू नॉवेल नॉवेल: दशा और दिशा” के विषय पर बेहद विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि उर्दू में उपन्यास लेखन की बेहद समृद्ध परंपरा रही है। डिप्टी नज़ीर अहमद, रतन नाथ सरशार, रुस्वा, प्रेमचंद, राजेंद्र सिंह बेदी, इस्मत चुग़ताई, कृष्ण चंद्र और जौकी उपन्याकारों ने अपनी कृतियों के माध्यम से समाज में नए नए विमर्श पैदा किए।
    इस कार्यक्रम का संचालन डॉ महबूब हसन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ साजिद हुसैन अंसारी ने दिया। इस कार्यक्रम में विभाग के शोधार्थी राम उग्रह, विशाल, शबाना, हुमा, नादिया मोइन और स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही।

  • क्षय उन्मूलन में धर्मगुरु समाज की भूमिका अहम-डॉ गणेश यादव

    क्षय उन्मूलन में धर्मगुरु समाज की भूमिका अहम-डॉ गणेश यादव

    सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान से पहले धर्मगुरु समाज का किया गया संवेदीकरण.
    लक्षणयुक्त संभावित मरीजों को जांच और इलाज के लिए प्रेरित करने की अपील
    गोरखपुर, 07 सितम्बर 2024
    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2025 तक देश से टीबी का उन्मूलन करने के राष्ट्रव्यापी संकल्प को पूरा करने में धर्मगुरु समाज की अहम भूमिका है। समाज में उनकी बातों की स्वीकार्यता है। धर्मगुरु टीबी के लक्षणयुक्त संभावित मरीजों को जांच और इलाज के लिए प्रेरित करेंगे तो अधिकाधिक टीबी मरीजों की पहचान की जा सकेगी। यह बातें जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ गणेश यादव ने कहीं। उन्होंने सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान से पहले धर्मगुरु समाज के संवेदीकरण बैठक को जिला क्षय रोग केंद्र में शनिवार को संबोधित किया । बैठक के जरिये धर्मगुरु समाज से अपील की गई कि वह लक्षणयुक्त अधिकाधिक संभावित मरीजों को जांच और इलाज के लिए प्रेरित करें।
    डॉ गणेश यादव ने कहा कि अगर एक टीबी मरीज की समय से जांच और इलाज न हो तो वह एक वर्ष में दस से पंद्रह लोगों को इस बीमारी से संक्रमित कर सकता है। वहीं, अगर मरीज की समय से पहचान हो जाए और दवा शुरू कर दिया जाए तो तीन से चार सप्ताह बाद उसके जरिये दूसरे के संक्रमित होने की आशंका नहीं रह जाती है। समय से जांच और इलाज न होने के कारण ड्रग सेंसिटिव (डीएस) टीबी धीरे धीरे ड्रग रेसिस्टेंट (डीआर) टीबी में बदल जाती है। जहां डीएस टीबी महज छह माह में ठीक हो जाती है, वहीं डीआर टीबी के मरीज को ठीक होने में एक से डेढ़ साल का और कई बार उससे भी अधिक समय लग जाता है। डीआर टीबी के इलाज के दौरान मरीजों को कई प्रकार की जटिलताएं भी झेलनी पड़ती हैं। यही वजह है कि विभाग का जोर शीघ्र जांच और इलाज पर है।   जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ यादव ने कहा कि टीबी बाल और नाखून को छोड़ कर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। अगर दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी आए, पसीने के साथ रात में बुखार हो, सीने में दर्द हो, तेजी से वजन घट रहा हो, सांस फूलती हो और बलगम में खून आए तो टीबी की जांच जरूर करानी चाहिए। जांच की सुविधा सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद है। जिले में सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों, जिला क्षय रोग केंद्र, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स गोरखपुर में टीबी का इलाज सरकारी प्रावधानों के अनुसार किया जाता है और मरीज पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता है।
    डॉ यादव ने बताया कि नौ सितम्बर से बीस सितम्बर तक जिले में सक्रिय क्षय रोग खोजी (एसीएफ) अभियान चलाया जाएगा । इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम करीब 10.88 लाख की आबादी के बीच जाएगी और टीबी के नये संभावित मरीजों को खोजेंगी। इन मरीजों की जांच कराई जाएगी और जिन लोगों में टीबी की बीमारी निकलेगी उन्हें समुचित इलाज दिया जाएगा।इस मौके पर यूनिसेफ के डीएमसी डॉ हसन फहीम ने टीबी से बचाव में नियमित टीकाकरण की महत्ता बताई।
    उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विराट स्वरूप श्रीवास्तव, डीपीसी धर्मवीर प्रताप सिंह, पीपीएम समन्वयक अभय नारायण मिश्र, मिर्जा आफताब बेग, टीवी एचआईवी कोआर्डिनेटर राजेश सिंह, कमलेश कुमार गुप्ता, टीबी चैंपियन चंद्र प्रकाश, इंद्रनील कुमार, मयंक, गोबिंद और केके शुक्ला ने आयोजन में प्रमुख तौर पर सहयोग दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि ने बैठक में तकनीकी जानकारियां प्रदान कीं।
    धर्मगुरुओं ने दिया आश्वासन
    संवेदीकरण बैठक के प्रतिभागी दर्जनों धर्मगुरुओं ने एसीएफ के दौरान और उसके बाद भी टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। धर्मगुरु मोहम्मद अजीम फारुकी ने बताया कि बैठक के जरिये टीबी उन्मूलन के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयास को सफल बनाने में धर्मगुरु समाज आगे बढ़ कर भागीदारी निभाएगा। इससे पहले भी उन्होंने एक टीबी मरीज की पहचान और इलाज में मदद की है।
    मरीजों को मिलती हैं यह सुविधाएं.
    नये मरीज की अत्याधुनिक सीबीनॉट मशीन से जांच होती है
    प्रत्येक टीबी मरीज की एचआईवी और मधुमेह की जांच भी कराई जाती है
    इलाज चलने तक 500 रुपये प्रति माह पोषण के लिए खाते में धनराशि दी जाती है
    टीबी मरीजों के निकट सम्पर्कियों की भी जांच कराई जाती है
    मरीजों के निकट सम्पर्की में टीबी न मिलने पर भी उन्हें बचाव की दवा खिलाते हैं
    आर्थिक तौर पर कमजोर मरीजों को निक्षय मित्रों की मदद से पोषण व मानसिक संबल दिलवाया जाता है
    जिले में टीबी की स्थिति
    डीआर टीबी मरीज 350
    डीएस टीबी मरीज 8145
    उपचार सफलता दर 93 फीसदी

  • चिकन के रेट 20 रुपये कम नहीं किए तो मार दी गोली

    चिकन के रेट 20 रुपये कम नहीं किए तो मार दी गोली

    चिकन के रेट 20 रुपये कम नहीं किए तो मार दी गोली… घायल दुकानदार जान बचाकर भागा तो खदेड़कर पीटा
    बिहार के सहरसा (Saharsa) में चिकन बेच रहे दुकानदार को

  • साल 2025 से होगी दुनिया के विनाश की शुरुआत’, फिर डरा रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, कितना है सच

    साल 2025 से होगी दुनिया के विनाश की शुरुआत’, फिर डरा रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, कितना है सच

    साल 2025 से होगी दुनिया के विनाश की शुरुआत’, फिर डरा रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, कितना है सच…
    Baba Vanga Prediction’s: बुल्गेरिया के नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है. उन्होंने अगले साल यानी 2025 में भी दुनिया में तबाही की शुरुआत का जिक्र किया है.

  • 1 बजे की बड़ी खबरें

    1 बजे की बड़ी खबरें

    1 बजे की बड़ी खबरें

    • लखनऊ – हार वाली सीटों पर बदलेंगे बीजेपी जिलाध्यक्ष, सदस्यता अभियान के बाद पार्टी का संगठनात्मक चुनाव, हार का सामना करने वाली सीटों पर होगा बदलाव, करीब 50 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे, 2 कार्यकाल पूरा कर चुके जिलाध्यक्ष भी बदलेंगे, जिलों के जिला व महानगर अध्यक्ष भी बदले जाएंगे, BJP ने प्रदेश के 98 संघटनात्मक जिलों में की है तनाती, अक्टूबर में सदस्यता अभियान का दूसरा चरण खत्म होगा, दूसरा चरण खत्म होते ही शुरू होगा संगठन चुनाव, बड़े पैमाने पर यूपी बीजेपी के संगठन में होगा बदलाव, मंडल से लेकर ऊपर तक दिखेगा बदलाव का असर.
    • लखनऊ- एलडीए वीसी ने वसूली गैंग को पुलिस को सौंपा, निर्माण रुकवाने की धमकी देकर मांगते थे रुपये, एलडीए की कार्रवाई का डर दिखाकर वसूली करते थे, मकान बनवा रहे लोगों से वसूली करने करने का आरोप, दो आरोपियों को एलडीए वीसी ने पुलिस के हवाले किया, वीसी ने दोनों को गोमतीनगर पुलिस के सुपुर्द किया , गोमतीनगर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है.
    • लखनऊ- लोकसभा चुनाव में दलित वोट बैंक को लेकर बसपा चौकन्नी, वोट बैंक कांग्रेस की तरफ जाते हुए देख बसपा चौकन्नी हुई, कांग्रेस ने बसपा नेताओं को अपने पाले में करने की रणनीति बनाई, दलित वोट बैंक पर 4 दशक पुराना वर्चस्व दोबारा स्थापित हो सके, कांग्रेस की इस रणनीति से बसपा यूपी में और कमजोर होगी, दूसरी ओर कांग्रेस का पलड़ा सपा पर भारी होता जाएगा.
    • लखनऊ- आदर्श ढाबे पर विधायक के भाई ने चलाईं गोलियां, चिनहट के अयोध्या हाईवे पर आधी रात हुई वारदात , आदर्श ढाबे पर खाना खाने को लेकर हुआ था विवाद , आदर्श ढाबे पर गोलियां चलने से मची भगदड़, छानबीन में पुलिस को 4 खोखे और कारतूस मिले, फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी ,. चिनहट क्षेत्र के हाईवे स्थित आदर्श ढाबे की घटना.
    • बस्ती- अधिवक्ता के अपहरण की सूचना पर हलकान पुलिस, मुकदमे की पैरवी करने संतकबीरनगर जाते समय अपरहण , परसा मस्जिद के पास कार सवारों ने किया था अपहरण, कार सवारों ने किया था असलहे के दम पर अपहरण, अधिवक्ता ने मारपीट,नगदी छीनने का आरोप लगाया, राहगीरों के शोर मचाने पर अधिवक्ता को छोड़कर फरार, अधिवक्ता प्रदीप पांडेय की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, मुंडेरवा स्थित परसा मस्जिद के पास की घटना.
    • पीलीभीत- सियार ने दो बच्चों समेत युवक पर किया हमला, सियार ने नोचकर तीनों को किया गंभीर घायल, तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, खेत से निकलकर घर के बाहर बच्चों पर हमला, शोर शराबे के बाद मासूम बच्चों को छोड़कर भागा, सियार के हमले से गांव में मची खलबली,दहशत, मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम, सेहरामऊ इलाके के मजरा जादोपुर गांव का मामला
    • हापुड़- गांव में तेंदुए के आतंक का मामला, दिल्ली से वाइल्डलाइफ टीम गांव पहुंची, तेंदुए की तलाश में वाइल्डलाइफ टीम गांव पहुंची, तेंदुए की तलाश में टीम ने चलाया सर्च अभियान, वन विभाग की टीम के साथ जंगल में चलाया अभियान, जंगल में ड्रोन कैमरे से तेंदुए की हो रही तलाश, बीजेपी विधायक हरेंद्र तेवतिया भी गांव पहुंचे, ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिया, तेंदुए के आतंक से इलाके में दहशत का माहौल , बहादुरगढ़ थाना के नवादा खुर्द गांव का मामला.
    • हमीरपुर- सभासद और नगर पंचायत कर्मचारी के बीच हुई मारपीट, स्ट्रीट लाइट सही करवाते समय दोनों में मारपीट हुई, सभासद,कर्मचारियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, नगर पंचायत कर्मचारी ने लामबंद होकर प्रदर्शन किया, सभासद पर कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन, नगर पंचायत में कर्मचारी कर रहे हैं धरना प्रदर्शन, जनपद के सुमेरपुर नगर पंचायत का मामला.
    • सहारनपुर- सजायाफ्ता के मकान पर आधी रात को फायरिंग, हत्या के मामले में सजायाफ्ता के मकान पर हमला, बाइक सवार 6 बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, नागला झंडा में कल रात फायरिंग कर दहशत फैलाई, ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर उनके ऊपर भी फायरिंग की, फायरिंग करते हुए बदमाश बुबका गांव की तरफ भाग निकले, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जुटी, नगला झंडा निवासी युवक हत्या के मामले में सजा काट रहा.
    • अमेठी- नगर पंचायत मुसाफिरखाना के चेयरमैन के साथ हुई मारपीट,. BJP के चेयरमैन बृजेश कुमार गुप्ता के साथ युवक ने की मारपीट, एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे बीजेपी के चेयरमैन, कस्बे की साफ-सफाई को लेकर दोनों लोगों के बीच हुआ विवाद, BJP चेयरमैन ने पुलिस को दी सूचना, आरोपी पर दर्ज हुआ केस, मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान का है मामला.
    • पीलीभीत- पालिका में ठेकेदार के एक्सपायरी बाउंड पर 200 कर्मचारी कार्यरत, एक्सपायरी बाउंड के बिना एक्सटेंशन कर्मचारियों की आड़ में करोड़ों का खेल , चेयरमैन आस्था अग्रवाल, ईओ की मेहरबानी से ठेकेदार की घपलेबाजी, मेसर्स मोहित अग्रवाल के एक्सपायर टेंडर पर आउट सोर्सिंग कर्मचारी, टेंडर प्रक्रिया को ठेंगा दिखाकर सरकारी पैसे का खुलेआम बंदरवाट, ठेकेदार ने एक्सपायर टेंडर पर कर्मचारियों की आड़ में निकाले करोड़ों, सरकार की टेंडर प्रक्रिया को ठेंगा दिखाकर नगर पालिका में भ्रष्टाचार, चेयरमैन आस्था, ईओ, ठेकेदार के सिंडिकेट से पालिका में खेल जारी, पीलीभीत नगर पालिका में बिना टेंडर लगभग 196 कर्मचारी कार्यरत.
    • हापुड़- कर्ज में दंपति समेत बेटी की मौत का ममाला, पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के खिलाफ दर्ज किया केस, पुलिस ने दो एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया, किस्त चुकाने के लिए उत्पीड़न कर रही थी कंपनी , कंपनी के गुंडे एजेंटों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश, फाइनेंस कंपनी के उत्पीड़न से परेशान होकर दी थी जान, कपूरपुर थाना क्षेत्र के सपनावत गांव का मामला.    

    • वाराणसी- पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी का नंबर हैक, एमडी का नंबर हैक कर जालसाजी का प्रयास किया गया, साइबर ठग ने नंबर से ठेकेदार को 10 लाख देने को कहा, MD के नंबर से निगम के ठेकेदार को 10 लाख देने को कहा , शक होने पर ठेकेदार ने एमडी से संपर्क कर की पुष्टि, जालसाज होने पर ठेकेदार ने दी पुलिस को सूचना , पैसे लेने आने पर आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट, सिम क्लोनिंग के जरिए ठगी का खेल , वाराणसी के चितईपुर थाना एरिया का मामला.
    • गोरखपुर – कमरुद्दीन कुनबा ने 100 करोड़ के राजस्व की हानि की, राजस्व की हानि पहुंचा चुका है कमरुद्दीन कुनबा, 1986 से ही कमरुद्दीन कर रहा जाली स्टांप का धंधा, कमरुद्दीन कुनबा ने ससुर से सीखा था इसका तरीका , कमरुद्दीन का बेटा और नाती इस धंधे में रहे हैं साथ, बिहार के जालसाजों ने जाली स्टांप छापकर पहुंचाया नुकसान, जाली स्टांप से 100 करोड़ के राजस्व का नुकसान पहुंचाया, 1986 से ही मो. कमरुद्दीन फर्जी स्टांप,जाली नोट छाप रहा, कमरुद्दीन कुनबा का यूपी के कई जिलों में है सिंडिकेट,, अब पुलिस मामले में कर रही जांच पड़ताल.    

    • गोरखपुर – पीपीगंज में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास , मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास , रास्ते में युवक सुनसान मकान में खींच ले गया , युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे, लोगों को आता देख आरोपी मौके से हुआ फरार, पीड़ित परिजनों ने आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचे, आरोपी युवक ने परिवार वालों को पीटकर भगाया , पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी,केस नहीं हुआ दर्ज.
    • वाराणसी- एमडी का नंबर हैक कर मांगे 10 लाख रुपये, डिस्कॉम ऑफिस के पास से पकड़ाया आरोपी, भिखारीपुर स्थित डिस्कॉम ऑफिस के पास पकड़ाया, पीड़ित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक हैं, व्यक्तिगत नंबर हैक कर ठेकेदार से मांगी रंगदारी, पैसा लेने पहुंचे युवक को चितईपुर पुलिस ने पकड़ा, डिस्कॉम ऑफिस के पास से गुरुवार को कार समेत दबोचा.      

    • रामपुर – कमरे में बंदकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म, शहजादनगर थाना क्षेत्र से महिला ले गया था, बरेली ले जाकर तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म, दो दिन तक कमरे में बंदकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया, गांव के ही युवक ने घटना को दिया अंजाम, शहजादनगर निवासी महिला धमोरा दवा लेने गई थी, रास्ते में युवक ने कार में महिला को बैठाया था, बरेली ले जाकर घटना को दिया था अंजाम.
    • वाराणसी – दिल्ली-वाराणसी इंडिगो फ्लाइट का एसी फेल, दिल्ली से वाराणसी आ रही फ्लाइट में हुआ हंगामा, फ्लाइट का एसी खराब होने पर भड़के यात्री, इंडिगो विमान का एसी फेल, यात्रियों का हंगामा, एसी फेल होने से यात्रियों को होने लगी थी घुटन, फ्लाइट में कुछ महिलाओं,बच्चों के बेहोश होने की खबर, पीड़ितों को ऑक्सीजन देने पर हालात हुए सामान्य, यात्रियों ने शिकायत वाराणसी एयरपोर्ट प्रशासन से की, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हंगामे का वीडियो , इंडिगो का विमान 6E 2235 में हुआ भारी हंगामा.
    • लखीमपुर- नेपाल सीमा पर संदिग्ध पाउडर मिलने का मामला, 5 दिन बाद भी लखनऊ गए सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई, 400 बोरियों में भरा पाऊडर विस्फोटक है या नहीं स्पष्ट नहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाउडर ने आग पकड़ी थी, लखनऊ फॉरेंसिक लैब गए पाऊडर सैम्पल की रिपोर्ट नहीं आई, चंदनचौकी में गोदाम बना भरा पाउडर पलिया में पकड़ा गया था.
    • सीतापुर -बच्चे का अपहरण कर हत्या से हड़कंप, बच्चे का अपहरण कर हत्या के बाद नदी में फेंका शव, आरोपियों ने मांगे थे रुपये,पैसे न देने पर किया अगवा, बच्चे का अपहरण करके 4 अपहरणकर्ताओं ने हत्या की, बच्चे की हत्या कर शव को लखीमपुर में शारदा नदी में फेंका, पुलिस ने चारों अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, सीतापुर के सकरन निवासी 12 वर्षीय बच्चे की हत्या.
    • बलिया – प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की जमकर पिटाई , एक युवक की दो लड़कों ने जमकर की पिटाई , पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दोनों दबंग युवकों ने लात-घूसों से युवक को पीटा, पिटाई के बाद पैर पर गिरवा कर मागवाई माफी, प्रेमिका से बोले पर जान से मारने की धमकी दी , बलिया के सिकंदपुर थाने क्षेत्र का मामला.
    • बाराबंकी- हमला करने वाला सियार नहीं भेड़िया निकला, भेड़िये का फोटो वायरल होने पर हुई पुष्टि, गोछौरा गांव के पास कार सवार ने खींची फोटो, 3 दिन पूर्व जंगली जानवर ने किया था हमला , किशोरी समेत 3 लोगों पर जानवर ने किया था हमला, हरख क्षेत्र के गोछौर गांव में हुआ था हमला.
    • अम्बेडकरनगर- घर में सो रहे व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप , व्यक्ति की धारदार हथियार से की गई हत्या, वारदात को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार, घटना स्थल पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी, पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम को भेजा, जैतपुर थाना क्षेत्र के दिनकर पुर गांव की घटना.
    • मुरादाबाद – 5 दिन में छात्रा से दो बार दुष्कर्म की वारदात , शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया, पड़ोसी ने बहाने से घर बुलाकर दुष्कर्म किया, दूसरे ने हर्बल पार्क में ले जाकर किया दुष्कर्म, मझोला थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर चौकी का मामला.
    • हापुड़ – पुलिस ने एक मकान पर मारा छापा, नामचीन कंपनियों के भारी मात्रा में नकली रैपर बरामद , कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा, खेती में लगने वाली दवाइयों के नकली रैपर बरामद, छापे के दौरान घर से भाग गया आरोपी अशोक कुमार, थाना हापुड़ देहात के मोहल्ला भगवान पूरी का मामला
    • हापुड़- स्क्रेप गलाने की भट्टी में जिंदा जला मजदूर, भट्टी में गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत. बिना सुरक्षा उपकरणों से कराया जा रहा था कार्य, फैक्ट्री में मजदूर की दर्दनाक मौत होने से कोहराम, सिवाय गांव का रहने वाला था मृतक मजदूर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, धौलाना स्थित यूपीएसआईडीसी का मामला.
    • देवरिया- नहर के किनारे महिला का मिला शव , हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका , शरीर पर चोट के कई गम्भीर निशान मिले, प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला, डॉग स्क्वायड,फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, गौरी बाजार के बनसहिया के पास का मामला.
    • हरिद्वार- भाजपा का वीडियो वायरल हरीश रावत से मुझे बचाओ, पोस्टर पर लिखा गया मुझे हरीश रावत से बचाओ , पूर्व कैबिनेट मंत्री भी वायरल वीडियो में शामिल हैं, वायरल वीडियो में गाय पर पोस्टर लगाकर बोल रहे हैं, बीजेपी वालों को पुकारकर हरीश रावत से बचाने की मांग, अन्यथा हरीश रावत मेरा नरसंहार कर देगा,पोस्टर में लिखा.
  • नामीबिया में जंगली जानवरों को बचाने के लिए आगे आई अनंत अंबानी की ‘वनतारा’, चल रही है बड़ी प्लानिंग

    नामीबिया में जंगली जानवरों को बचाने के लिए आगे आई अनंत अंबानी की ‘वनतारा’, चल रही है बड़ी प्लानिंग

    नामीबिया में जंगली जानवरों को बचाने के लिए आगे आई अनंत अंबानी की ‘वनतारा’, चल रही है बड़ी प्लानिंग
    यहां रहने वाले लोगों के सामने भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। सूखे और भुखमरी के संकट से निपटने के लिए नामीबिया की सरकार ने अपने प्राकृतिक संसाधनों, विशेष रूप से वन्यजीवों की ओर रुख किया है। यहां की सरकार ने अपने लोगों को मांस उपलब्ध कराने के लिए हाथियों और दरियाई घोड़ों सहित 700 से अधिक जंगली जानवरों को मारने की योजना बनाई है।
    अनंत अंबानी ने की बड़ी पहल
    नामीबिया में जारी संकट के बीच मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने बड़ी पहल की है। अनंत अंबानी की ‘वनतारा’ वन्यजीवों को बचाने के लिए नामीबिया सरकार से संपर्क कर रही है। अनंत अंबानी की ‘वनतारा’ जानवरों को बचाने में सबसे आगे है। यह नामीबिया के अधिकारियों से संपर्क कर रही है ताकि जानवरों को बचाया जा सके। अनंत अंबानी की ‘वनतारा’ दुनिया भर में जानवरों को बचाने में मदद करती रही है।